15 जनवरी 2010, मप्र पॉवर जनरेशन कंपनी के संचालक मंडल ने खंडवा में भेल के साथ संयुक्त उपक्रम के तहत 1600 मेगावाट का पॉवर हाऊस लगाने के करार का अनुमोदन कर दिया।
इस पर 10 हजार करोड़ रुपए लागत आएगी। बोर्ड ने पॉवर हाऊस का नाम खंडवा के आस्था केंद्र दादा धूनीवाले के नाम करने का प्रस्ताव भी पारित किया। यह मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। गौरतलब है कि इस पॉवर हाउस की स्थापना के लिए 17 नवंबर को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री विलासराव देशमुख, राज्य मंत्री अरूण यादव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बीएचईएल और मप्र पॉवर जनरेटिंग कंपनी के बीच संयुक्त उपक्रम गठन का करार हुआ था। यह पॉवर हाउस 38 महीनों में बनकर तैयार होना है। (स्रोत-दैनिक भास्कर)
घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड