15 जनवरी 2010, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भेल को ट्रांसमिशन लाइन्स की स्थापना के लिए इंसुलेटर्स की आपूर्ति हेतु 200 करोड़ रुपए का ठेका मिला है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि भेल ने 200 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर हासिल किया है। पावर ग्रिड से मिले इस ऑर्डर के तहत भेल को डिस्क इंसुलेटर्स की आपूर्ति कनी है। इन इंसेलुटर्स का इस्तेमाल पावर ग्रिड के 800 से अधिक केवी ट्रांसमिशन लाइनों में किया जाएगा।
विदेशी बाजारों में भेल ब्रिटेन, तुर्की, मिस्र, मलेशिया, घाना, संयुक्त अरब अमीरात, सउदी अरब, नेपाल और त्रिनिडाड एंड टोबैगो को सेरेमिक इंसुलेटर्स का निर्यात करती है।
(स्रोत-वेब दुनिया)
घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड