07 जनवरी, 2010. केंद्रीय ऊर्जा नियामक आयोग (सीईआरसी) के ऊर्जा बाजार विनियमन जारी करने से कुछ दिन पहले देश के सबसे बड़े ऊर्जा एक्सचेंज आईईएक्स (इंडियन एनर्जी एक्सचेंज) ने ऊर्जा बाजार की विकास की खातिर अनुकूल और स्पष्ट नीति बनाने की मांग की है।
ऊर्जा बाजार विनियमन से ऊर्जा एक्सचेंजों की कार्यप्रणाली के विनियमन के अलावा बिजली की उचित कीमत का निर्धारण भी होता है। देश में ऊर्जा के ऑनलाइन कारोबार में आईईएक्स की हिस्सेदारी अकेले 90 फीसदी की है। इस साल की शुरुआत में जारी विनियमन मसौदे में मुद्दों की सूक्ष्मता पर जोर देने वाले सीईआरसी के रवैये को बदलने की मांग की है।(स्रोत-बिजनेस स्टैंडर्ड)
घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड