18 जनवरी 2010. एंग्लो-आस्ट्रेलियन खनन कम्पनी रियो टिंटो और अमेरिका की मैसी एनर्जी सहित सात अन्य कम्पनियों ने सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. (सीआईएल) के साथ भागीदारी की इच्छा जताई है। ये कम्पनियां विदेशों में संयुक्त खनन या भारत में कोयला लाने के लिए सीआईएल के साथ संयुक्त उपक्रम बनाना चाहती हैं।
कम्पनी के एक वरिष्ठ कार्यकारी ने कहा कि रियो टिंटो और मैसी सहित दुनिया की नौ खनन कम्पनियों ने सीआईएल के साथ भागीदारी के लिए अरबों डालर के 30 प्रस्ताव सौंपे हैं। सीआईएल के अघिकारियों ने सम्पर्क किए जाने पर कुछ भी कहने से इनकार किया।(स्रोत-पत्रिका.कॉम)
घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड