201 रूपए में मिलेगा एनटीपीसी का शेयर

03 फरवरी 2010. सरकार ने बिजली उत्पादन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी कम्पनी एनटीपीसी के बुधवार से खुल रहे एफपीओ के शेयर की फ्लोर कीमत 201 रूपए निर्धारित की है। शेयरों का फेस वैल्यू दस रूपए है। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में शेयर की यह कीमत तय की गई। कम्पनी एफपीओ के जरिए 41 करोड़ 22 लाख 73 हजार 220 शेयर जारी करेगी।

इनमें से 42 लाख 73 हजार 220 शेयर कम्पनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित है। इसके बाद बचे शेयरों में से 50 प्रतिशत पात्र संस्थागत निवेशकों(क्यूआईबी), 15 प्रतिशत एचएनआई और शेष 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए होगा। एफपीओ पांच फरवरी को बंद होगा। इस एफपीओ के बाद एनटीपीसी में सरकार की हिस्सेदारी 89.5 प्रतिशत से कम होकर 84.5 प्रतिशत रह जाएगी।

कर्मचारियों को फायदा

सरकार ने एनटीपीसी के कर्मचारियों के लिए शेयर की कीमत 191 रूपए प्रति शेयर तय की है। एफपीओ के तहत शेयर खरीदने वालों को कम से कम 28 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। इससे अधिक शेयर 28 के गुणक में खरीदे जा सकेंगे। एफपीओ के जरिए सरकार को करीब 8200 करोड़ रूपए मिलने की उम्मीद है। एनटीपीसी अपना प्रारंभिक इश्यू अक्टूबर 2004 में लाई थी।(पत्रिका.इन)

घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड