01 फरवरी 2010. बीते दिसंबर माह के दौरान देश में कोयले के उत्पादन में 1.231 मीट्रिक टन की वृद्धि हुई और यह दिसंबर 2008 के 46.886 मीट्रिक टन से बढ़कर दिसंबर 2009 में 48.117 मीट्रिक टन हो गया।
कोयला मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में कोकिंग कोल उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई और यह दिसंबर 2008 के 3.633 मीट्रिक टन से बढ़कर 3.858 मीट्रिक टन हो गया। वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में कूकिंग कोल का उत्पादन 29.488 मीट्रिक टन रहा।
वर्ष 2008-09 के दौरान देश भर में कोयले के उत्पादन में 7.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। बीते वित्त वर्ष में यह वर्ष 2007-08 के 457.08 मीट्रिक टन से बढ़कर 492.95 मीट्रिक टन हो गया। बीते वित्त वर्ष के दौरान कोयले का कुल आयात 5.9 करोड़ टन रहा। इसमें 24 मीट्रिक टन कूकिंग और 35 मीट्रिक टन नॉन कूकिंग कोयला था।(स्रोत-पत्रिका.कॉम)
घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड