19 फ़रवरी 2010 , एनएमडीसी को उम्मीद है कि साल 2014-15 तक जब उसके 26 हजार करोड़ के प्रोडेक्ट काम करना शुरू कर देंगे तब उसका टर्नओवर बढ़कर 30,000 करोड़ रुपए का हो जाएगा।
कंपनी के वित्त निदेशक एस त्यागराजन के मुताबिक कंपनी अगर जरूरत पड़ी तो इसके लिए इक्विटी बाजार से पैसा उगाहने मे नहीं हिचकेगी। हालांकि उन्होने बताया कि कंपनी के पास करीब 13,000 करोड़ का कैश रिजर्व इस कारोबारी साल के आखिर तक हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि कंपनी कर्नाटक के दोनिमलई में 12 लाख टन सालाना उत्पादन वाले स्टील प्लांट पर 16,000 करोड़ का निवेश करेगी जबकि छत्तीसगढ़ के प्लांट पर चार हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे।
(स्रोत- मोलतोल)
घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड