08 फरवरी 2010, इस्पात बनाने वाली कंपनी कामधेनु इस्पात अपने कारोबार का विस्तार करने पर अगले दो-तीन वर्षों में करीब 250 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।
कामधेनु इस्पात के सीएमडी सतीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि हम प्रत्यक्ष या परोक्ष तौर पर अपने विभिन्न कारोबारों में 200-250 करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। इन कारोबारों में बोतलबंद पानी एवं पेंट का कारोबार शामिल है।
ढाँचागत क्षेत्र एवं निर्माण क्षेत्र की कंपनियों के इस्तेमाल में आने वाले लांग स्टील उत्पादों का विनिर्माण करने वाली कामधेनु इस्पात की स्थापित क्षमता करीब 15 लाख टन की है। (वेब दुनिया)
घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड