08 फरवरी 2010. दुनिया के शीर्ष औद्योगिक देशों के समूह जी-7 के वित्त मंत्रियों ने कनाडा के उत्तरी शहर इकालुइट में शनिवार को दो दिवसीय अनौपचारिक चर्चा की समाप्ति पर स्वीकार किया कि मंदी से प्रभावित वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार की गति अभी धीमी है।
अमेरिका, कनाडा, इटली, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और जापान के वित्त मंत्रियों तथा केंद्रीय बैंकों के प्रमुखों की बैठक की समाप्ति पर कोई औपचारिक बयान नहीं जारी किया गया। यद्यपि यह कहा गया कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी का सबसे बुरा दौर बीत चुका है।
अर्थव्यवस्था में सुधार पर सावधानीपूर्वक आशावाद प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि सुधार की गति को तेज करने के लिए सरकारे प्रोत्साहन खर्चो को जारी रखेंगी।
कनाडा के वित्त मंत्री जिम फ्लेहर्टी ने कहा कि मंदी के सबसे बुरे दौर के बीतने के संकेत है लेकिन सुधारों की प्रक्रिया अभी भी मजबूती से स्थापित नहीं हुई है। जी-7 के विदेश मंत्रियों की ओर से एक बयान में फ्लेहर्टी ने कहा कि ग्लोबल आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। अब तक सुधार प्रक्रिया मजबूत नहीं हुई है लेकिन संकेत अच्छे है।
उन्होंने कहा कि प्रोत्साहन उपायों को लगातार जारी रखने की आवश्यकता है। हमारी रणनीति आर्थिक संकट से बाहर निकलने और भविष्य में ऐसे संकट को उत्पन्न नहीं होने देना है।(स्रोत-दैनिक जागरण)
घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड