कोयला ब्लॉकों की नीलामी को दी मंजूरी

04 फरवरी 2010. कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि सरकार ने पिछले सप्ताह इस्पात और बिजली उद्योगों के केप्टिव उपयोग के लिए कोयला ब्लॉकों की नीलामी के लिए विधेयक की मंजूरी दे दी है।

जायसवाल ने कहा कि मंत्रिमंडल ने पिछले सप्ताह केप्टिव उपयोग के लिए कोयला ब्लॉकों की नीलामी से जुड़े विधेयक को मंजूरी दे दी।

विधेयक अब संसद के आगामी बजट सत्र में पेश किया जाएगा ताकि खान एवं खनिज विकास और नियमन अधिनियम 1957 (एमएमडीआर अधिनियम) के विभिन्न प्रावधानों में संशोधन हो सके और प्रतिस्पर्धात्मक बोली का रास्ता साफ करे। विधेयक पिछले दो साल से लंबित है।

राज्यसभा ने इसे विचार के लिए कोयला और इस्पात से जुड़ी स्थाई समिति के पास भेज दिया है। एमएमडीआर अधिनियम के तहत कोयला और लिग्नाईट ब्लाक के उत्खनन, खनन और आवंटन की प्रक्रिया का नियमन किया जाता है। (स्रोत-वेबदुनिया)

घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड