बीएसपी के पावर सिस्टम में सुधार अब अंतिम चरण में

05 फरवरी 2010, बीएसपी में उत्पादन शुरू करने अधिकारी और कर्मचारी चार दिनों से लगातार मरम्मत कार्य में लगे हुए हैं।

फाल्ट के अंतिम चरण का काम चल रहा है। प्रबंधन जल्द ही उत्पादन शुरू कर देगा। ऐसी आशा जताई जा रही है कि देर रात तक दो ब्लास्ट फर्नेसों में कोल्ड एयर की आपूर्ति होने लगेगी। कोल्ड एयर बनने के साथ ही उत्पादन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। बीएसपी को चार दिनों में अबतक सौ करोड़ से ज्यादा का नुकसान सिर्फ हाट मेटल के रूप में हुआ है। बीएसपी प्रबंधन संयंत्र को हर हालत में शुरू करने के लिए दिन-रात काम कर रहा है।

पावर प्लांट-१ के सेक्शन-५ को बुधवार रात सुधार कर बालयर-५ को आरंभ करने से पहले परीक्षण भी कर लिया गया है। इसको ट्रीटेड वाटर की सप्लाई करने ट्रीटमेंट प्लांट की बिजली को भी सुधार लिया गया है। इसके बाद प्लांट के बायलर-५ को दोपहर १२ बजे शुरू कर दिया गया है। इससे भाप तैयार हो जाने के बाद टबरे ब्लोअर्स-११ और ६ से ३ ब्लास्ट फर्नेर्सो को कोल्ड एयर की सप्लाई की जाएगी।

उत्पादन की ओर एक कदम और बढ़ाते हुए प्लेट मिल के रि-हीटिंग फर्नेसेस को शुरू करने के साथ प्लेट मिल में रोलिंग प्रक्रिया होने लगी है। फिलहाल इसे शुरू करने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्लांट में जले केबलों को हटाने का भी काम जारी है। अभी तक २-३ ट्रक जला केबल निकाला जा चुकी है और आगे का काम भी जारी है।
(स्रोत-भास्कर)

घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड