08 फरवरी 2010. सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइनिंग इंस्टीटय़ूट (सीएमपीडीआइ) और कॉमन वेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआइआरओ) मिल कर काम करेगा. दोनों के बीच जल्द ही एमओयू होगा. सीएसआइआरओ ऑस्ट्रेलिया की नेशनल साइंस एजेंसी है, जो अनुसंधान की दिशा में काम करती है.
भारत के कोयला राज्यमंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल तथा ऑस्ट्रेलिया के ऊर्जा मंत्री मार्टिन फरगुशन के बीच बातचीत में यह सहमति बनी है. ऑस्ट्रेलिया के मंत्री हाल ही में भारत आये हुए थे. कोयला राज्यमंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया के मंत्री से आग्रह किया है कि वह कोयला खनन के क्षेत्र में भारत को सहयोग करे. ऑस्ट्रेलिया में खनन के क्षेत्र में भारत को सहयोग करने का आग्रह भी किया है.मालूम हो कि सितंबर 2009 कोयला राज्य मंत्री एक उच्च स्तरीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया गये हुए थे. वहां कोयला के क्षेत्र में मिल कर काम करने की दिशा में दोनों देश के बीच बातचीत हुई थी.
(स्रोत-प्रभात खबर)
घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड