सेल एफपीओ से पहले देगी बोनस

09 फ़रवरी 2010, देश की दूसरी सबसे बड़ी स्‍टील कंपनी स्‍टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) से पहले बोनस दे सकती है। कंपनी को यह सुझाव सरकार ने दिया है। हालांकि बोनस इश्‍यू के संबंध में अभी अंतिम निर्णय प्रबंधन को करना बाकी है।

सेल का रिजर्व अपनी चुकता पूंजी से तीन गुना ज्‍यादा है। सेल की चुकता पूंजी 31 मार्च 2009 को 4130 करोड़ रुपए थी। जबकि, रिजर्व एवं सरप्‍लस 23853 करोड़ रुपए। 31 दिसंबर 2009 को कंपनी में सरकार की हिस्‍सेदारी 85.8 फीसदी थी जबकि बीमा कंपनियों के पास 6.3 फीसदी और विदेशी संस्‍थागत निवेशकों के पास 4.41 फीसदी हिस्‍सेदार है।

सेल के एफपीओ में कंपनी की दस फीसदी ताजा इक्विटी एवं दस फीसदी सरकारी हिस्‍से को बेचने का प्रस्‍ताव है। लेकिन इस एफपीओ के वित्त वर्ष 2011 में आने की संभावना है। (स्रोत-मोल तोल)

घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड