11 फरवरी 2010. हिसार. खेदड़ स्थित राजीव गांधी नेशनल थर्मल पॉवर प्लांट की पहली इकाई से बुधवार को बिजली उत्पादन शुरू हो गया।इसके साथ ही यह इकाई कोयले की दो मिलों के साथ लगभग 75 मेगावाट लोड लेने लगी है। प्लांट के अधिकारियों के अनुसार यह प्लांट पूरी क्षमता के साथ 21 फरवरी तक संचालित होने लगेगा।
निगम के प्रबंध निदेशक संजीव कौशल ने इस बात की पुष्टि करते हुए 36 महीनों के अंदर इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने बताया कि मार्शलिंग यार्ड तथा भराई कार्य पर 36 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं। परियोजना की कोयला हैंडलिंग क्षमता 2400 टन प्रति घंटे की है। यह देश में सबसे बड़ी हैंडलिंग क्षमता है।
प्लांट पूरी क्षमता के साथ संचालित हो सके, इसे देखते हुए हर इकाई के लिए 8 कोयला मिल बनाई गई हैं, जिसमें से 6 को कार्यरत रखा जाएगा। एक मिल बॉयलर तक 70 टन प्रति घंटे कोयले की आपूर्ति करने में सक्षम है।(स्रोत-दैनिक भास्कर)
घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड