15 फरवरी, 2010. टाटा स्टील प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से दक्षिण अफ्रीका में आयरन ओर का कारोबार करने का फैसला किया है। इसके लिए उसे लाइसेंस मिल चुका है।
कंपनी ने कारोबार शुरू करने के लिए टाटा स्टील कोटेड आइवोर [टीएससीआई] नामक संयुक्त उपक्रम का गठन किया है, जिसका संचालन टाटा स्टील की ग्लोबल मिनरल्स डिवीजन करेगी। टीएससीआई प्रोजेक्ट के लिए कंपनी प्रबंधन ने ग्लोबल मिनरल्स डिवीजन के तीन तेजतर्रार अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके तहत ग्लोबल मिनरल्स डिवीजन के सीनियर मैनेजर नवीन श्रीवास्तव को 15 फरवरी से स्थानांतरित कर उन्हें टीएससीआई प्रोजेक्ट में भेज दिया गया है।
नवीन पहले भी अपनी सेवाएं दक्षिण अफ्रीका में दे चुके हैं। इनके अलावा इसी डिवीजन के भूगर्भशास्त्री और आईएल पांच स्तर के अधिकारी जे. भट्टाचार्य और वाई. रमेश कुमार को भी टीएससीआई प्रोजेक्ट में भेजा गया है। उपरोक्त सभी अधिकारी आइवरी कास्ट से अपना कार्य संचालन करेंगे।(स्रोत-दैनिक जागरण)
घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड