16 फरवरी 2010, भिलाई. प्रधान मंत्री डा. मनमोहन सिंह ने सोमवार को सर्वश्रेष्ठ एकीकृत इस्पात संयंत्र के लिए वर्ष 2006-07 व 2007-08 की क्रमश: 8वीं व 9वीं प्रधानमंत्री ट्राफी प्रदान की। ट्राफी सेल के चेयरमैन एसके रुंगटा व बीएसपी के एमडी रामराजु ने संयुक्त रुप से ग्रहण किया।
इस अवसर पर केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह, राज्य मंत्री ए साई प्रताप, इस्पात सचिव अतुल चतुर्वेदी, विशेष सचिव बीएस मीणा, सेल के डायरेक्टर (टेक्निकल) वीके गुलाटी, निदेशक (वित्त) शैलेष भट्टाचार्य, इस्पात सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
इस्पात मंत्रालय के सचिव अतुल चतुर्वेदी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए लगातार दो वर्षो के लिए पीएम ट्राफी मिलने पर बीएसपी के प्रबंधन व कार्मिको बधाई दी और कहा कि यह पुरुस्कार भिलाई बिरादरी को और प्रोत्साहित करेगा तथा क्षमता व उत्पादकता में कुछ नए बेंचमार्क बनाने के लिए प्रेरित करेगा ताकि दूसरे प्रेरणा लें।
एमडी रामराजु ने कहा कि पीएम ट्राफी जीतना भिलाई इस्पात संयंत्र की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, उसकी क्षमता, आंतरिक प्रक्रियाओं की प्रभावशाली होने और हर विपरीत परिस्थितियों से उभर कर सामने आने की क्षमता का प्रमाण है। बीएसपी को इसके पूर्व वर्ष 1992-93, 1993-94, 1995-96, 1996-97, 1997-98, 2003-04 व 2004-05 में भी पीएम ट्राफी जीता है। इस प्रकार बीसपी कुल 16 बार पीएम ट्राफी जीत चुका है।
11 हजार टन हाट मेटल का उत्पादन
बीएसपी के उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है। 14 फरवरी को कुल 10711 टन हाट मेटल का उत्पादन हुआ। कुल स्टील उत्पादन 10466 टन था। इसमें स्टील मेल्टिंग शाप-1 के 20 हीट्स (4500) और स्टील मेल्टिंग शाप-2 के 51 हीट्स (5966) शामिल है। साथ ही सभी रोलिंग मिलों में भी उत्पादन प्रारंभ हो गया है। (स्रोत- भास्कर न्यूज)
घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड