एसीसी बढ़ाएगी उत्पादन क्षमता

17 फरवरी 2010, एसीसी सीमेंट महाराष्ट्र और उड़ीसा के प्लांटों की उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है।

इसके अलावा कंपनी अपने कैप्टिव पावर प्लांटों की क्षमता में भी इजाफा करने की तैयारी में है। इसके जरिए कंपनी साल के अंत तक उत्पादन क्षमता 2.60 करोड़ टन से बढ़ाकर ब् करोड़ टन करना चाहती है। यही नहीं, कंपनी आरएमसी बिजनेस में एक बार फिर से तेजी लाने की तैयारी कर रही है।

एसीसी लिमिटेड के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कंपनी महाराष्ट्र के चंद्रपुर में अपने मौजूदा प्लांट की उत्पादन क्षमता में 30 लाख टन का इजाफा कर रही है। साथ ही उड़ीसा के संभलपुर स्थित प्लांट की भी क्षमता में 10 लाख टन की बढ़ोतरी कर रही है। अधिकारी के अनुसार कंपनी महाराष्ट्र में भी पवन ऊर्जा का प्लांट भी लगाएगी। इसकी उत्पादन क्षमता करीब 2.5 मेगावाट होगी। कंपनी इस समय अपने सभी कैप्टिव पावर प्लांटों से करीब 200 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रही है।

इस अधिकारी के मुताबिक रियल एस्टेट के कारोबार में आई तेजी को देखते हुए, कंपनी एक बार फिर से आरएमसी (रडी मिक्स कंक्रीट) बिजनेस पर जोर दे रही है। कंपनी ने वैश्विक आर्थिक संकट को देखते हुए वर्ष 2009 में आरएमसी कारोबार को कम कर दिया था। इस समय कंपनी के देश भर में 44 आरएमसी प्लांट हैं। (स्रोत-दैनिक भास्कर)

घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड