23 फरवरी 2010, स्टरलाइट टेक्नॉलोजीज को पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड से एक बहुत बड़ी स्वतंत्र बिजली संचार परियोजना तैयार करने का ठेका मिला है।
यह परियोजना पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र को बिजली संयंत्रों से आपस में जोड़ेगी। इस परियोजना के जरिये विद्युत ग्रिड को मजबूत किया जायेगा और बिजली का संचार पूलिंग स्टेशन से लेकर ग्रिड स्टेशन और लोड सेंटर तक किया जायेगा।
देश की यह पहली स्वतंत्र बिजली संचार परियोजना है जिसके तहत 400 केवी की दो डबल सर्किट ट्रांस्मिशन लाइनें तैयार की जायेंगी जो असम राज्य को पश्चिम बंगाल और बिहार से जोड़ेंगी।
स्टरलाइट टेक्नॉलोजीज को यह ठेका बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड मेनटेन बेसिस पर मिला है। इन लाइनों से ट्रांस्मिशन तीन साल में शुरु किया जायेगा जिसके बाद अगले 22 साल तक इसके रख-रखाव की जिम्मेदारी स्टरलाइट की ही होगी। बोली के जरिये स्टरलाइट को मिले इस ठेके पर कुल लागत 800 करोड़ रुपये आयेगी।
(शेयर मंथन)
घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड