25 फरवरी 2010, दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनी आर्सेलर-मितल के चेयरमैन व सीईओ लक्ष्मी मितल ने अपनी पगार में १२ फीसदी की कटौती की है।
पर इस कटौती के बाद भी वह अपने घर सालाना लगभग १६ करोड़ ६१ लाख र्पिये लेकर लौटेंगे। मालूम हो कि वर्ष २००८ में मितल को पगार के तौर पर करीब १८ करोड़ ९२ लाख र्पिये मिले थे।
कटौती की कैंची कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल सभी सदस्यों के वेतनों पर चली है। इससे इनके सामूहिक वेतनों में लगभग २३ फीसदी की कमी आई है। कंपनी ने यह फैसला स्टील मार्केट की दशा को देखते हुए लिया है। स्टील की मांग में गिरावट के कारण आर्सेलर-मितल ने कैलेंडर वर्ष २००९ की दूसरी व तीसरी तिमाही में घाटा दर्ज किया है। (लोकतेज)
घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड