महिन्द्रा के स्टील सर्विस सेन्टर का उद्घाटन

26 फरवरी 2010, महिन्द्रा स्टील सर्विस सेंटर लिमिटेड, महिन्द्रा इंटर-टे्रड लिमिटेड तथा मेटल वन कॉरपोरेशन जापान के संयुक्त तत्वाधान में स्टील प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रदेश के वित्त मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंडीदीप में किया।

मुख्य अतिथि ने स्टील प्लांट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, प्रदेश में कंपनी ने 30 करोड़ का निवेश किया है। हम चाहते हैं कि वह इससे भी बड़ा निवेश करे। यह संयंत्र प्रदेश सरकार की इंडस्ट्रियल पॉलिसी आईपीपी 2004 के अंतर्गत स्थापित किया गया है। महिन्द्रा स्टील सर्विस सेन्टर के प्रबंध निदेशक हर्ष कुमार ने कहा, इस संयंत्र से राज्य व केन्द्र सरकार को सलाना 10 करोड़ रूपए से अधिक का राजस्व प्राप्त होगा।
(पत्रिका)

घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड