टाटा स्टील की बिक्री 22 फीसद बढ़ी

08 मार्च 2010, टाटा स्टील की बिक्री चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से फरवरी के दौरान 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 55.4 लाख टन रही है। इस्पात उत्पादों की मांग में निरंतर सुधार से कंपनी की बिक्री में इजाफा हुआ है।

टाटा स्टील ने आज जारी बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष में फरवरी माह तक कंपनी की कुल बिक्री 22 प्रतिशत बढ़कर 55.4 लाख टन पर पहुंच गई। इस अवधि के दौरान कंपनी का बिक्री योग्य इस्पात उत्पादन भी पूर्व वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 22 प्रतिशत बढ़कर 58.6 लाख टन पर पहुंच गया।

टाटा स्टील का तप्त धातु उत्पादन भी इस दौरान 17 प्रतिशत बढ़कर 66 लाख टन तथा कच्चे इस्पात का उत्पादन 18 फीसद के इजाफे के साथ 60 लाख टन रहा।
(समय)

घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड