अगले साल बड़े सरकारी उपक्रम करेंगे भारी निवेश

02 मार्च 2010, कई बड़े सरकारी उपक्रमों ने अगले कारोबारी साल में कुल 2.78 लाख करोड़ के पूंजीगत खर्च की योजना बनाई है, और पेट्रोलियम और पावर कंपनियों ने भी 1.20 लाख करोड़ के निवेश की योजना बनाई है।

टेलिकॉम और रोड ट्रांसपोर्ट सेक्टर के पीएसयू अगले साल खर्च करने वालों में सबसे आगे रहेंगीं। इसके अलावा अन्य सेक्टर जहां पीएसयू निवेश कर रहे हैं वो हैं स्टील, शिपिंग और अर्बन डेवलपमेंट।

सरकारी तेल कंपनियों में ओएनजीसी ने 26,523 करोड़, इंडियन ऑयल ने 12,823 करोड़ और ओएनजीसी विदेश ने 8662 करोड़ के खर्च की योजना बनाई है। (स्रोत- मोलतोल)

घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड