म.प्र. के विद्युत संयंत्रों को अधिक कोयला

30 जुलाई 2010. केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा ने गुरूवार को कहा कि देश में सबसे ज्यादा कोयला मध्य प्रदेश के विद्युत संयंत्रों को दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 11वीं पंचवर्षीय योजना में राज्य को पर्याप्त कोयला दिया जा रहा है।

वहीं राज्य सरकार 12वीं पंचवर्षीय योजना में मिलने वाले कोयले को तीन साल पहले ही चाहती है जो दे पाना केंद्र के लिए संभव नहीं हैं।

इतना ही नहीं प्रदेश के विद्युत संयंत्रों को अच्छी गुणवत्ता का कोयला उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके बावजूद राज्य सरकार चाहे तो वह कोयला आयात कर सकता है और इसके लिए वह स्वतंत्र है।(स्रोत-खास खबर)

घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड