बंद होगी तीसरी इकाई

30 जुलाई 2010. राजस्थान परमाणु बिजलीघर के केंद्र निदेशक पीके शारदा के अनुसार 4 अगस्त से यह इकाई द्विवार्षिक शटडाउन के लिए बंद की जाएगी। इस इकाई ने गुरुवार को लगातार उत्पादन करते हुए 397 दिन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि 34 दिन का लक्ष्य रखकर इसका शटडाउन कार्य पूरा किया जाएगा।

कुलेंट चैनलों की होगी जांच, टरबाइन भी खुलेगी। शटडाउन कार्य के दौरान परमाणु रिएक्टर के 306 कुलेंट चैनल का निरीक्षण होगा। इसके अलावा टरबाइन खोलकर जांच की जाएगी। इसके लिए बाहर से विशेषज्ञ बुलाए गए हैं। (स्रोत-दैनिक भास्कर)

घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड