नोएल टाटा होंगे टाटा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक

30 जुलाई 2010, नोएल टाटा, टाटा समूह की विदेशी इकाई टाटा इंटरनेशनल का प्रबंध निदेशक का पदभार संभालेंगे। ऐसी अटकले हैं कि नोएल टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा के उत्तराधिकारी होंगे।

कंपनी ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को दी सूचना में कहा कि टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किए जाने के कारण रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा समूह के खुदरा कारोबार ट्रेंट लि के प्रबंध निदेशक का पदभार 12 अगस्त को छोडेंगे।

ट्रेंट ने कहा कि नोएल टाटा कंपनी के निदेशक मंडल बतौर गैर-कार्यकारी उपाध्यक्ष शामिल रहेंगे। ऐसी अटकलें है कि नोएल टाटा समूह के अगले मुखिया होंगे। टाटा समूह की आय मार्च 2009 को समाप्त वित्त वर्ष में 70.8 अरब डालर थी। उन्हें हाल ही में टाटा इनवेस्टमेंट कारपोरेशन लि का गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया गया है। (हिन्दुस्तान)

घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड