30 जुलाई 2010, रियल स्टेट की दिग्गज कंपनी डीएलएफ ने आज चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा की जिसमे कंपनी के मुनाफे में मामूली बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी को समीक्षाधीन तिमाही के दौरान 411 करोड़ रुपये का लाभ कमाया।
कंपनी को पिछले साल समान अवधि में 396 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था, जिसके मुकाबले इस बार 4 फीसदी अधिक मुनाफा हुआ है।
इस दौरान डीएलएफ की कुल आय में 24 प्रतिशत की वृद्घि हुई। कंपनी की कुल आय पिछले साल समान अवधि में 1,746 करोड़ रुपये थी जो इस बार बढ़कर 2,161 करोड़ रुपये हो गई।
कंपनी के निदेशक मंडल ने प्रति शेयर पर 2 रुपये का लाभांश देने को मंजूरी दी है लेकिन इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जानी आवश्यक है। (बिजनेस स्टैंडर्ड)
घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड