सौदों के रूप में कंपनी का कारोबार जो वित्त वर्ष 02 में 94.35 करोड़ रुपये था, वह वित्त वर्ष 09 में बढ़कर 14,393 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह से कंपनी के सीएजीआर में 105 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की गयी। एमजंक्शन का विकास 8 वर्षों के दौरान सिर्फ सौदों के मूल्य, राजस्व और लाभ तक सीमित नहीं रहा। कंपनी ने इस दौरान देशभर में 12 स्थानों पर अपने कार्यालयों की स्थापना करके राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से खुद को स्थापित किया। शुरुआत में 6 से कम व्यक्तियों की टीम को लेकर कार्य शुरू करने वाली यह कंपनी अब विभिन्न पेशवर और शैक्षणिक पृष्ठभूमि के 375 से अधिक व्यक्तियों की टीम के साथ कार्य करते हुए तेजी से विकास की ओर बढ़ रही है।
आज एमजंक्शन विभिन्न उद्योगों के लिए ईसेलिंग, ईसोर्सिंग, ईफाइनेंस और नॉलेजसर्वेसेज की सेवाएं प्रदान करके दक्षता के साथ उन्हें विकास की ओर ले जाने का कार्य बेहतर दक्षता के साथ कर रही है। एमजंक्शन की सेवाएं पूरे ईकामर्स के दायरे में - फाइनेंसजंक्शन.इन, वैल्यूजंक्शन.इन और एमजंक्शनएज से प्रदान की जाती हैं।
एमजंक्शन एक ISO 9001:2000, ISO 27001 और सीएमएमआई लेवल 3 सर्टिफायड कंपनी है।
इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए हमारा कार्पोरेट ब्रोशर डाउनलोड करें (पीडीएफ)
सूचना प्रौद्योगिकी व इंटरनेट के उपयोग से हम अपने ग्राहकों के व्यवसाय के तरीके में परिवर्तन लाएंगे, संचालन के हर कदम पर मूल्य वर्द्धन करेंगे।
जिस विधि या प्रणाली का हम डिजाइन व विकास करेंगे वह न केवल संचालन क्षमता में सर्वोत्तम होगी, बल्कि स्वच्छ व पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए वह ग्राहक, उद्योग व समाज के लिए दीर्घकालिक व स्थायी लाभप्रद होगी।
उद्योग को विश्व व्यापी प्रसारित करने तथा सर्वोत्तम, सम्पूर्ण व दक्ष सेवा प्रदान करने के लिए हम भौगोलिक सीमाओं सहित अन्य बाधाओं को पार कर लेंगे, जिनके कारण अन्तरराज्यीय व्यवसाय बाधित हो सकते हैं।
हम सृजनात्मक व प्रेरक वातावरण बनाकर सर्वश्रेष्ठ व मेधावी कर्मचारियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए आकर्षित करेंगे।
mj@12 ईकामर्स के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रशंसित भारतीय ब्रांड होगा, जिसका वार्षिक कारोबार 10 बिलियन अमेरिकी डालर का होगा।
हम अपने कर्मचारियों के माध्यम से अपनी प्रणाली व विधि में निरंतर विकास कर अपने भागीदारों के मूल्यों पर खरा उतरने के लिए कटिबद्ध हैं।
विगत वर्षों में हम सेवा, लोग, पहुंच, बुनियादी ढांचा और राजस्व सहित हर क्षेत्र में विकास की राह पर हैं। विकास के पथ पर अग्रसर हम अपनी आपूर्ति श्रृंखला में मूल्य वर्द्धन करते रहते हैं। इस्पात व धातु की दुनियां की सीमाओं से निकलकर हमने अपना दायरा विस्तृत किया है।
हमने महसूस किया कि अब वह समय आ गया है, जब हमारे इस परिवर्तन की पृष्ठभूमि को एक नया नाम व परिचय दिया जाए। इसलिए हम नव वर्ष में नया ब्राण्ड व नए प्रतीक को अपनाते हुए मेटलजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड से एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड बन गए हैं। एमजंक्शन के अधीन अन्य बिजनेस इकाइयां अपनी व्यक्तिगत पहचान के साथ कार्य करती रहेंगी।
हमारा नाम बदल गया है और हमारी सीमाएं विस्तृत हो गई हैं, लेकिन हमारे मूल्य नहीं बदले। भविष्य में और अधिक आपूर्ति श्रृंखला के साथ हम अपने कार्यों में बेहतर दक्षता, पारदर्शिता और सुविधा लाने के लिए सूचना प्रौद्यौगिकी व इंटरनेट की नई तकनीक का उपयोग करते रहेंगे।
घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड