हमारे सहयोगी

एमजंक्शन में हम सभी की क्षमता, विशेषज्ञता तथा पारदर्शिता का उपयोग कर बहुमुखी आपूर्ति श्रृंखला को भरपूर सेवाएं देते हैं, इस लक्ष्य पर हमारे द्वारा अकेले पहुंचना आसान नहीं है। अपने उपभोक्ताओं को उचित सेवा देने के लिए देश की अग्रणी संस्थाओं के साथ हमने समझौता किया है।

वर्तमान सहयोगी

बैंक सेवाएं
स्टैण्डर्ड चार्टर्ड

चैनल फाइनेंस, कॉर्पोरेट बैंकिंग

आईसीआईसीआई बैंक चैनल फाइनेंस, लेने योग्य खरीददारी, मेंबर फाइनेंस और कॉर्पोरेट बैंकिंग
यूटीआई बैंक चैनल फाइनेंस, लेने योग्य खरीददारी
एचडीएफसी बैंक चैनल फाइनेंस, ई पेमेंट सेवा, कस्टम कैश मैनेजमेंट सर्विस, कॉर्पोरेट बैंकिंग
टेक्नोलोजी सेवाएं
आईबीएम टेक्नॉलोजी स्टैक, इन्टरप्राइज प्रोक्योरमेंट सिस्टम (ईपीएस)
कॉन्टेंट एंड कॉन्फ्रेंस सेवाएं
मेटल बुलेटिन धातु व खनन के क्षेत्र का समाचार देने वाली विश्व की अग्रणी संस्था है मेटल बुलेटिन। मेटल बुलेटिन के साथ मिलकर एमजंक्शन ने दो वार्षिक सम्मेलनों का आयोजन किया। एक का विषय भारतीय इस्पात उद्योग पर तथा दूसरे का नॉन फेरस धातुओं के उद्योग पर आधारित था। तीसरा सम्मेलन आयोजित करने की योजना भी है, जिसका विषय भारतीय डाउनस्ट्रीम स्टील मार्केट पर आधारित होगा।
मैक्लोस्की कोयला से सम्बन्धित सूचनाओं, परामर्श और ज्ञान के मामले में मैक्लोस्की विश्व में अग्रणी है। मैक्लोस्की समूह के साथ मिलकर एमजंक्शन ने इंडियन कोल मार्केट कॉन्फ्रेन्स का आयोजन किया था और कोयला की तकनीक पर आधारित दूसरे कॉन्फ्रेंस के आयोजन की योजना है।


यदि इस संदर्भ में अधिक जानकारी की आवश्यकता है तो कृपया विपणन विभाग के प्रमुख दीप बनर्जी से 91 33 6610 6100 पर सम्पर्क करें।

अब हम एमजंक्शन हैं

vireshoberoi.jpg
वीरेश ओबेराय, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड

विगत वर्षों में हम सेवा, लोग, पहुंच, बुनियादी ढांचा और राजस्व सहित हर क्षेत्र में विकास की राह पर हैं। विकास के पथ पर अग्रसर हम अपनी आपूर्ति श्रृंखला में मूल्य वर्द्धन करते रहते हैं। इस्पात व धातु की दुनियां की सीमाओं से निकलकर हमने अपना दायरा विस्तृत किया है।

हमने महसूस किया कि अब वह समय आ गया है, जब हमारे इस परिवर्तन की पृष्ठभूमि को एक नया नाम व परिचय दिया जाए। इसलिए हम नव वर्ष में नया ब्राण्ड व नए प्रतीक को अपनाते हुए मेटलजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड से एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड बन गए हैं। एमजंक्शन के अधीन अन्य बिजनेस इकाइयां अपनी व्यक्तिगत पहचान के साथ कार्य करती रहेंगी।

हमारा नाम बदल गया है और हमारी सीमाएं विस्तृत हो गई हैं, लेकिन हमारे मूल्य नहीं बदले। भविष्य में और अधिक आपूर्ति श्रृंखला के साथ हम अपने कार्यों में बेहतर दक्षता, पारदर्शिता और सुविधा लाने के लिए सूचना प्रौद्यौगिकी व इंटरनेट की नई तकनीक का उपयोग करते रहेंगे।

घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड