नयी खोज को पुरस्कार

जैसे ऊर्जा अपने आप में जीवन का आधार होती है, और विचार नयी खोज के स्रोत, इसलिए सुधार और विकास के लिए नयी खोज ( इनोवेशन) मानव में महत्वपूर्ण प्रेरणा के कारक बनते हैं। — थिओडोर लेविट

एमजंक्शन में इसका सहर्ष स्वागत किया जाता है। वर्षों से यहां नयी खोज जीवन के अंग के रूप में स्वीकार की जाती है। प्रत्येक क्षेत्र में हमारी कंपनी ने नयी खोज का इतिहास रचा है। चाहे परिचालन हो या ग्राहक सेवा, तकनीक या प्रशासन, नयी खोज ने हमारी प्रक्रिया में सुधार, खर्च में कमी, लाभ में वृद्धि के साथ-साथ अनवरत खोज प्रक्रिया से हमारे ग्राहकों को लाभ पहुंचाया है और इसके साथ ही समग्र रूप से राष्ट्र के सामाजिक-आर्थिक विकास पर इसका सकारात्मक प्रभाव डाला है।

हाल के पुरस्कार


एक्सीलेंस अवार्ड- इंस्टीच्यूट ऑफ इकोनोमिक स्टडीज
देश के औद्योगिक विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एमजंक्शन को एक्सेलेंस अवार्ड प्रदान किया गया और इंस्टीच्यूट ऑफ इकोनोमिक स्टडीज, नयी दिल्ली द्वारा 2005 में एमजंक्शन के प्रबंधन निदेशक वीरेश ओबेराय को उद्योग रत्न पुरस्कार दिया गया।


इनोवेशन डे-2006
एमजंक्शन ने टीबीईएम ईस्टर्न रीजन फोरम द्वारा आयोजित इनोवेशन डे-2006 के दिन अपनी प्रस्तुति कोयला आपूर्ति श्रृंखला की पुनर्मजबूती के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।


भारतीय शिरोमणि पुरस्कार-इंस्टीच्यूट ऑफ इकोनोमिक स्टडीज

iesaward.jpg

इंस्टीच्यूट ऑफ इकोनोमिक स्टडीज, नयी दिल्ली ने वर्ष 2006 में देश की प्रतिष्ठा वृद्धि में योगदान को स्वीकार करते हुए एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक वीरेश ओबराय को भारतीय शिरोमणि पुरस्कार और स्वर्ण पदक से सम्मानित किया।

बिजनेस सिमुलेशन-ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन
एमजंक्शन ने ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) का नेशनल कंम्पीटिशन फार बिजनेस सिमुलेशन 2006 पुरस्कार ईस्टर्न रीजनल फाइनल्स में जीता।

अब हम एमजंक्शन हैं

vireshoberoi.jpg
वीरेश ओबेराय, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड

विगत वर्षों में हम सेवा, लोग, पहुंच, बुनियादी ढांचा और राजस्व सहित हर क्षेत्र में विकास की राह पर हैं। विकास के पथ पर अग्रसर हम अपनी आपूर्ति श्रृंखला में मूल्य वर्द्धन करते रहते हैं। इस्पात व धातु की दुनियां की सीमाओं से निकलकर हमने अपना दायरा विस्तृत किया है।

हमने महसूस किया कि अब वह समय आ गया है, जब हमारे इस परिवर्तन की पृष्ठभूमि को एक नया नाम व परिचय दिया जाए। इसलिए हम नव वर्ष में नया ब्राण्ड व नए प्रतीक को अपनाते हुए मेटलजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड से एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड बन गए हैं। एमजंक्शन के अधीन अन्य बिजनेस इकाइयां अपनी व्यक्तिगत पहचान के साथ कार्य करती रहेंगी।

हमारा नाम बदल गया है और हमारी सीमाएं विस्तृत हो गई हैं, लेकिन हमारे मूल्य नहीं बदले। भविष्य में और अधिक आपूर्ति श्रृंखला के साथ हम अपने कार्यों में बेहतर दक्षता, पारदर्शिता और सुविधा लाने के लिए सूचना प्रौद्यौगिकी व इंटरनेट की नई तकनीक का उपयोग करते रहेंगे।

घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड