वर्तमान रिक्तियां

ग्रेड : सहायक प्रबंधक / उप प्रबंधक
कार्य-केएमए : ऑटो सेल्स
रिपोर्टिंग : शाखा प्रमुख-मुंबई
रिक्तियां : 1

योग्ताएं :
शैक्षणिक और कार्य दक्षता :
ग्रेजुएट,एमबीए के साथ 4 से 5 वर्ष के की एकाउंट मैनेजमेंट, बिजनेस डेवलपमेंट और डाइरेक्ट सेल्स वाले को प्राथमिकता
उम्मीदवार के पास अच्छी कम्युनिकेशन स्कील, क्लाइंट रिलेशनशिप मैनेजमेंट की दक्षता और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए।

केआरए
शाखा प्रमुख को ऑटो व्यवसाय में मदद करना और ऑटो ग्राहकों से संपर्क बढ़ाना।


ग्रेड : उप प्रबंधक / प्रबंधक
कार्य : उप प्रबंधक / प्रबंधक -कांफ्रेंस
रिपोर्टिंग : हेड-कांटेंट एंड कांफ्रेंस
रिक्तियां : 2
स्थान : कोलकाता

योग्यताएं:
शैक्षिणक और कार्य दक्षता :
एमबीए / इकोनामिक्स (अर्थशास्त्र) में मास्टर डिग्री के साथ किसी संगठन के कांफ्रेंस प्रोग्राम में 5-7 वर्ष का कार्य अनुभव ।

व्यवहार दक्षता :
अच्छा व्यवहार, टीम प्लेयर

केआरए
एक वर्ष में विभन्न औद्योगिक विषयों पर चार कांफ्रेंस का आयोजन कराना और यह सुनिश्चित कराना की उसमें अच्छी भागीदारी हो।

ग्रेड : उप प्रबंधक / प्रबंधक
कार्य : खरीद
स्थान : जमशेदपुर
रिक्तियां : 1

शैक्षणिक और कार्य दक्षता
बीई या बी टेक मेकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजी. में, मैन्यूफैक्चरिंग कोर इंडस्ट्री में पांच वर्षों से अधिक का कार्य अनुभव, एसएपी एमएम इनवायरमेंट आर / 3 में कम से कम दो वर्षों का कार्य अनुभव।

खरीद संबंधी मामलों में विशेषज्ञता और उद्योग में प्रचिलत उत्कृष्ट क्रय पद्धतियों का जानकार।

मैटिरियल मैनेजमेंट सिस्टम और ई प्रोक्योरमेंट की जानकारी वाले को प्राथमिकता।

व्यवहार दक्षता :
आपस में और क्लाइंट के साथ अच्छा व्यवहार, ग्राहकों के साथ व्यवहार बनाना, बनाये रखना और विकसित करना, टीम प्लेयर।


के आर ए : क्लाइंट आर्गनाइजेशन के लिए एम आर ओ सोर्सिंग ।


ग्रेड : सहायक प्रबंधक
कार्य : क्रय
स्थान : जमशेदपुर
रिक्तयां : 1

शैक्षणिक और कार्य दक्षता
बीई या बी टेक मेकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजी. में, मैन्यूफैक्चरिंग कोर इंडस्ट्री में 2 वर्षों से अधिक के क्रय (खरीद) का कार्य अनुभव, एसएपी एमएम इनवायरमेंट आर / 3 में कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव।

खरीद संबंधी मामलों में विशेषज्ञता और उद्योग में प्रचिलत उत्कृष्ट क्रय पद्धतियों का जानकार।

मैटिरियल मैनेजमेंट सिस्टम और ई प्रोक्योरमेंट की जानकारी वाले को प्राथमिकता।


ग्रेड : सहायक प्रबंधक / उप प्रबंधक
कार्य : मार्केट मेकर
स्थान : कोलकाता

रिक्तियां : 1

शैक्षणिक और कार्य योग्यता:
बीई या बी टेक के साथ मैन्यूफैक्चरिंग उद्योग में 4 से 7 वर्षों का कार्य अनुभव
खरीद कार्य में विशेषज्ञता और दक्षता, संबद्ध उम्मीदवार को उद्योग की उत्कृष्ट क्रय पद्धतियों की जानकारी होनी चाहिए।

कार्य दायित्व:
वेंडर डेवलपमेंट
वेंडर निगोसिएशन
सप्लायर डिस्कवरी
सप्लायर इवैल्यूएशन
वेंडर पर्फार्मेंस रेटिंग
क्रेताओं के लिए वेंडर पर्फार्मेंस मैनेजमेंट

व्यवहार दक्षता:
सहयोगियों, ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार करना, उसे बनाये रखना और विकसित करना। बायर्स के लिए वेंडर पर्फार्मेंस मैनेजमेंट

ग्रेड : उप प्रबंधक / प्रबंधक ईपीएस
कार्य : प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन मैनेजऱ
रिपोर्टिंग : ईपीएस हेड
रिक्तयां : 1
स्थान : कोलकाता

योग्यता और कार्य दक्षता :
बीई मेकेनिकल के साथ मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्री, में 8 से 10 वर्षों के कोर प्रोक्योरमेंट आइटम्स ( ए श्रेणी के आइटम्स), की खरीद का कार्य अनुभव, स्टील उद्योग प्राथमिकता

प्रोक्योरमेंट के कार्य में दक्ष और उद्योग की इससे जुड़ी उत्कृष्ट पद्धतियों का जानकार

मैटिरियल मैनेजमेंट सिस्टम और ई प्रोक्योरमेंट के जानकार को प्राथमिकता

व्यवहार दक्षता :
सहयोगियों के साथ अच्छा व्यवहार, ग्राहकों के साथ अच्छा संबंध बनाने, बनाये रखने और विकसित करना, टीम प्लेयर

केआरए: प्रोजेक्ट प्लान के अनुसार ईपीएस परियोजनाओं का कार्यान्वयन, समझौतों और कांट्रेक्ट के हिसाब से शुल्क वसूली।


ग्रेड : सहायक प्रबंधक / उप प्रबंधक

कार्य : की एकाउंट मैनेजर
रिक्तियां : 2
स्थान : मुंबई, चेन्नई

योग्यता :

शैक्षणिक और कार्य दक्षता :
बीई के साथ इंडस्ट्रियल सेलिंग / स्टील की बिक्री में 5 से 6 वर्षों का कार्य अनुभव।

पीएसयू में एकाउंट मैनेजमेंट का अनुभव


व्यवहार दक्षता:
सहयोगियों के साथ अच्छा व्यवहार, ग्राहकों के साथ संपर्क बनाने, विकसित करने और उसे बनाये रखना, टीम प्लेयर।

कैसे करें आवेदन: फार्म डाउनलोड करके | या आनलाइन आवेदन करें

चुनिंदा कर्मी- चिन्मय बर्मन

चिन्मय बर्मन एमजंक्शन के वरिष्ठ कर्मियों में से एक हैं। तीन वर्ष पहले उन्होंने यहां पर सेवा शुरू की। प्यार से चिन्मय दा के रूप में जाने जाने वाले चिन्मय बर्मन से जो भी वार्तालाप करता है, उस पर वे अपनी छाप छोड़ते हैं। सादगी, ईमानदारी, लगन और दृढसंकल्प चिन्मय दा के व्यक्तित्व के विशिष्ट गुण हैं।

आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रानिक्स एंड कंयुनिकेशन इंजीनियरिंग में पीएचडी की डिग्री प्राप्त चिन्मय दा के शुरू के वर्ष सागुना में बीते, जो अब बंगलादेश में है। सागुना से ही उन्होंने इलेक्ट्रानिक्स में एमएससी किया। इसके बाद वे खड़गपुर और फिर कोलकाता चले आये। एमजंक्शन में आने के पहले उन्होंने डीएसपी टेक्नोलाजी में कार्य किया। एमजंक्शन में चिन्मय दा डिजाइन, तकनीकी विकास और रखरखाव और ई-आक्शन, ई-प्रोक्योरमेंट आदि कार्यों के दायित्व पर हैं।

चिन्मय दा अपनी प्रेरणा और ताकत का स्रोत अपनी दिवंगत माता को मानते हैं। अपनी सारी उपलब्धियों और सफलताओं का श्रेय वे अपनी माता को देते हैं, जिसके बल पर वे आज इस मुकाम पर हैं। बंगलादेश के एक छोटे गांव में जहां पर अच्छी शिक्षा प्राप्त करनी कठिन थी, उनकी माता ने काफी प्रयास करके उसे सुनिश्चित किया। उनकी माता का यह दृढ़ विश्वास था कि शिक्षा और कठिन श्रम मनुष्य को बुलंदियों पर ले जा सकते हैं। चिन्मय दा में उन्होंने यह विश्वास भर दिया।

व्यक्तिगत स्तर पर चिन्मय दा का एक छोटा और सुखी परिवार है। 12 वर्षों पूर्व उनका विवाह हुआ। उनकी पत्नी न्यू बैरकपुर, उत्तर 24 परगना में शिक्षिका हैं। अपना खाली जीवन वे पत्नी और 11 वर्षीय बेटी के साथ बिताना पंसद करते हैं। खाली वक्त में विज्ञान और तकनीक की पुस्तकें पढ़ना और पुराने संगीत सुनना उनका शौक है। उपलब्धियों के बावजूद सादगी के शिखर चिन्मय दा के पैर मजबूती से जमीन पर टिके हैं। वे इसी तरह की महत्वाकांक्षा पालने में यकीन करते हैं, जो उनके द्वारा संभव हो। वे अवास्तविक लक्ष्य तय करने में यकीन नहीं रखते हैं।

चुनिंदा कर्मी- अरुणाभ मंडल

'' कार्य करने के लिए एमजंक्शन एक उत्कृष्ट संस्थान हैं। प्रत्येक दिन हमारे लिए चुनौतियों भरा है, जो हमारी दक्षता की उत्कृष्टता की जांच करता है। हम कर्मचारियों को नये कार्य करने और निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हम व्यवसाय में सबसे उत्कृष्ट हैं। ''

अरुणाभ मंडल का जन्म पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक शहर विष्णुपुर शहर में सौंदर्यमय परिवेश में हुआ।
हालांकि, जन्म के 6 महीने बाद ही वे भिलाई चले आये, जहां पर उनके पिता भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे।

उनका पूरा स्कूली जीवन भिलाई शहर में बीता। वह बहुत सुंदर शहर है और आज भी अरुणाभ के मन में बचपन के बिताये दिनों की यादें ताजा हैं।

इसके बाद अरुणाभ इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए रीजनल इंजीनियरिंग कालेज, दुर्गापुर चले आये। दुर्गापुर से 1995 में उन्होंने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (स्नातक) की परीक्षा पास की।

डिफ्यूजन और ईसाब जैसी कंपनियों में कार्य करने के बाद 1 अप्रैल, 2003 को उन्होंने एमजंक्शन की सेवा राउरकेला प्लांट में की एकाउंट मैनेजर (के ए एम) के रूप में शुरू की। वहां पर दो वर्ष कार्य करने के बाद उन्हें अप्रैल,2005 में दुर्गापुर का दायित्व दिया गया। दुर्गापुर में डीएसपी, एएसपी और आईएसपी के लिए उन्होंने के ए एम के रूप में कार्य किया। जुलाई 2006 से उन्होंने भिलाई एकाउंट्स का दायित्व संभाला। इसके बाद से वे भिलाई बीएसपी एवं बीएसओ के स्टील सेल्स एकाउंट्स का कार्य संभाल रहे हैं।

एमजंक्शन में कार्य करना

नयी अर्थव्यवस्था में वे व्यवसाय ही विकास की ओर बढ़ेंगे, जो सफलता के साथ नये स्तर पर प्रक्रिया, आंतरिक कार्य और कर्मचारी, आपूर्तिकर्ता, वितरक और बाहर के ग्राहकों को एकीकृत कर पायेंगे। इस तरह का एकीकरण कठिन कार्य है, लेकिन इसे अंजाम देने वाले के लिए उसके अनुकूल उपयुक्त पुरस्कार भी हैं। यह प्रतिष्ठान परिवेश में परिवर्तन के प्रति संवेदनशील, परिचालन में लचीला, अपने मुख्य क्षेत्रों पर केन्द्रित रूप से ध्यान देने वाला और सभी प्रकार की चुनौतियों और जोखिम का डटकर मुकाबला करने वाला है।

नयी अर्थव्यवस्था की ज्ञान आधारित (नॉलेज बेस्ड) कंपनी होने के नाते हम अपने ग्राहकों (क्लाइंट) को दी जाने वाली सेवाओं में सुधार और मूल्यवर्धन के प्रति कृतसंकल्प हैं। हम उन्हें उत्पादकों के स्टाक से लेकर, बाजार के समाचार और समुद्रपार तक की दूरी के हालातों के बारे में जानकारी और उनके उपयोग में मदद करते हैं। हमारी सेवा और कार्य की सफलता से व्यवसाय करने के तरीकों में एक नयी क्रांति का सूत्रपात किया है।

गत पांच वर्षों से एमजंक्शन ने इस तरह की सेवा दी है, जिससे लागत में बचत, पारदर्शिता, बिक्री और खरीद कार्य में वृहत्तर दक्षता का सृजन हुआ है। भारत की अग्रणी ईकामर्स कंपनी के रूप में एमजंक्शन औद्योगिक क्षेत्र की नई ऊंचाइयों की तलाश में है। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें हमेशा इस तरह के होनहार लोगों की तलाश रहती है, जो महत्वाकांक्षी हों, चुनौतियों को पंसद करते हों और उत्कृष्टता प्राप्त करने की हमारी इच्छा में भागीदार बन सकते हों।

अब हम एमजंक्शन हैं

vireshoberoi.jpg
वीरेश ओबेराय, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड

विगत वर्षों में हम सेवा, लोग, पहुंच, बुनियादी ढांचा और राजस्व सहित हर क्षेत्र में विकास की राह पर हैं। विकास के पथ पर अग्रसर हम अपनी आपूर्ति श्रृंखला में मूल्य वर्द्धन करते रहते हैं। इस्पात व धातु की दुनियां की सीमाओं से निकलकर हमने अपना दायरा विस्तृत किया है।

हमने महसूस किया कि अब वह समय आ गया है, जब हमारे इस परिवर्तन की पृष्ठभूमि को एक नया नाम व परिचय दिया जाए। इसलिए हम नव वर्ष में नया ब्राण्ड व नए प्रतीक को अपनाते हुए मेटलजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड से एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड बन गए हैं। एमजंक्शन के अधीन अन्य बिजनेस इकाइयां अपनी व्यक्तिगत पहचान के साथ कार्य करती रहेंगी।

हमारा नाम बदल गया है और हमारी सीमाएं विस्तृत हो गई हैं, लेकिन हमारे मूल्य नहीं बदले। भविष्य में और अधिक आपूर्ति श्रृंखला के साथ हम अपने कार्यों में बेहतर दक्षता, पारदर्शिता और सुविधा लाने के लिए सूचना प्रौद्यौगिकी व इंटरनेट की नई तकनीक का उपयोग करते रहेंगे।

घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड