एम जंक्शन बढ़ाएगी कारोबार (7 मई, 2008 बिजनेस स्टैंडर्ड - हिंदी)

इस्पात और कोयले की ई खुदरा बिक्री के लिए टाटा स्टील और स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया सेल के साझे उपक्रम एमजंक्शन सर्विसेज ने कारोबार में विस्तार की योजना बनाई है।

संपूर्ण खबर..

अब हम एमजंक्शन हैं

vireshoberoi.jpg
वीरेश ओबेराय, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड

विगत वर्षों में हम सेवा, लोग, पहुंच, बुनियादी ढांचा और राजस्व सहित हर क्षेत्र में विकास की राह पर हैं। विकास के पथ पर अग्रसर हम अपनी आपूर्ति श्रृंखला में मूल्य वर्द्धन करते रहते हैं। इस्पात व धातु की दुनियां की सीमाओं से निकलकर हमने अपना दायरा विस्तृत किया है।

हमने महसूस किया कि अब वह समय आ गया है, जब हमारे इस परिवर्तन की पृष्ठभूमि को एक नया नाम व परिचय दिया जाए। इसलिए हम नव वर्ष में नया ब्राण्ड व नए प्रतीक को अपनाते हुए मेटलजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड से एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड बन गए हैं। एमजंक्शन के अधीन अन्य बिजनेस इकाइयां अपनी व्यक्तिगत पहचान के साथ कार्य करती रहेंगी।

हमारा नाम बदल गया है और हमारी सीमाएं विस्तृत हो गई हैं, लेकिन हमारे मूल्य नहीं बदले। भविष्य में और अधिक आपूर्ति श्रृंखला के साथ हम अपने कार्यों में बेहतर दक्षता, पारदर्शिता और सुविधा लाने के लिए सूचना प्रौद्यौगिकी व इंटरनेट की नई तकनीक का उपयोग करते रहेंगे।

घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड