एमजंक्शन में हमारी सफलता की कहानी हमारे उपभोक्ताओं की सफलता तथा उस क्षेत्र की कहानी है, जिसे हम अपनी सेवाएं देते हैं। इस क्षेत्र को एक जगह लाने के लिए कॉन्टेंट एंड कॉन्फ्रेंस टीम समय-समय पर राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन करती है।
इन सम्मेलनों में विभिन्न विषयों को उठाया जाता है, जिसमें इस्पात, नॉन फेरस मेटल (अलौह धातु), कोयला, सोर्सिंग, लॉजिस्टिक्स आदि शामिल हैं। इन सम्मेलनों में से कुछ निम्नवत हैं।
इन सम्मेलनों में सम्बन्धित उद्योग के महत्वपूर्ण प्रतिनिधियों द्वारा वक्तव्य तथा प्रेजेंटेशन पेश किए जाते हैं। इसके अलावा प्रतिनिधियों को विश्व के विभिन्न भागों के महत्वपूर्ण लोगों से मिलने का अवसर मिलता है।
इसके अलावा उनको आपूर्तिकर्ता व क्रेताओं से मिलने का अवसर मिलता है। राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर इन उद्योगों के जानकार तथा शीर्ष निर्णय लेने की क्षमता वाले लोगों से मिलने व उनको सुनने का अवसर मिलता है।
प्रतिनिधियों को अपना विचार रखने का अवसर मिलता है। अपने उत्पाद व सेवाओं को पेश करने का अवसर मिलता है।
सम्मेलन अन्तरराष्ट्रीय स्तर का तथा सफल हो, इसके लिए एमजंक्शन ने कई अग्रणी अन्तरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ समझौता किया है। इनमें इन्फॉर्मा, मेटल बुलेटिन, टेरापिन, मैक्लोस्की और आस्ट्रेलियन जर्नल आफ माइनिंग शामिल हैं।
हाल ही में हमने इंडियन स्टील फोकस ईस्ट का आयोजन कोलकाता में 12-13 मार्च 2008 को किया। इसके प्रेजेंटेशन व दस्तावेज शीघ्र ही लोड किए जाएंगे।
घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड