एमजंक्शन के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न-कम्पनी के भागीदार कौन-कौन हैं ?
उत्तर- कम्पनी के केवल दो भागीदार हैं, टाटा स्टील और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल)। एमजंक्शन में दोनों कम्पनियों की बराबर-बराबर की भागीदारी है।

प्रश्न-क्या एमजंक्शन एक स्वतंत्र कम्पनी है ?
उत्तर- एमजंक्शन हालांकि टाटा स्टील और सेल का संयुक्त उपक्रम है, लेकिन यह कम्पनी पूर्ण रूप से स्वतंत्र निकाय है, जिसका प्रबंधन बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर्स करते हैं। इसमें भागीदारों के प्रतिनिधि तथा स्वतंत्र निदेशक भी हैं। आर्थिक निर्णय सहित सभी निर्णय कम्पनी बोर्ड द्वारा लिए जाते हैं, जिसकी बैठक हर तीन माह बाद होती है।

प्रश्न-एमजंक्शन के लिए प्रेरणास्रोत कौन हैं ?
उत्तर- ऐसे व्यक्ति जो लीक से हटकर काम करते हैं एवं कठिन कार्यों को करने में सक्षम हैं, वहीं एमजंक्शन के प्रेरणास्रोत हैं। ऐसे लोग जिन्होंेने दुनिया को बदल कर आज के स्वरूप में ला दिया, उसी तरह एमजंक्शन की सृष्टि भी बिजनेस प्रणाली की बाधाओं को तोड़कर लीक से हटकर विचारों को अपना कर की गई। जब यह देखा गया कि इस्पात की आपूर्ति श्रृंखला को बदलने में इंटरनेट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, तब बड़ी व छोटी कम्पनियों को स्वच्छ, पारदर्शी और अत्याधुनिक प्रणाली का लाभ पहुंचाने के लिए इस कम्पनी का निर्माण किया गया।
एमजंक्शन सीमा हीन विश्व में विश्वास करती है, जिसमें भौगोलिक, विधियों, नौकरशाही और विचारधारा की बाधा नहीं हो।

प्रश्न-एमजंक्शन ब्राण्ड का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर- एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड "वर्ल्ड विदाउट बैरियर' (सीमा हीन विश्व) के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। एमजंक्शन ब्राण्ड का तात्पर्य, ऐसा दर्शन है, जिसमें बिजनेस का लेनदेन स्वच्छ, पारदर्शी, सरल, सक्षम और सुविधाजनक हो, जैसा कि हमारे भागीदारों के साथ होता है।

प्रश्न-क्या एमजंक्शन को उद्योग की मान्यता मिली है ?
उत्तर- विगत वर्षों में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन से एमजंक्शन को कई संगठनों की ओर से प्रतिष्ठा व प्रमाणपत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमेें आईएसओ 9001ः2000 भी शामिल है। इसके अलावा कुछ अन्य निम्नवत हैं।
नैस्कॉम
सीआईआई
आईआईएमएम
क्यूएमएस

घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड