अस्वीकरण (डिस्क्लेमर)

आपको सलाह दी जाती है कि एमजंक्शन सर्विसेस लि. (एमजंक्शन) और मेटलजंक्शन, बाइजंक्शन, कोलजंक्शन,ऑटोजंक्शन और स्ट्रेटलाइन समेत अन्य सहायक साइटों की सेवाएं लेने के पहले इस घोषणा (डिस्क्लेमर क्लाज) को ध्यान से पढ़ें और समझ लें।

आपका पंजीकरण और इसके बाद इस साइट की सेवाएं देना एमजंक्शन के विवेक पर निर्भर करता है।

एमजंक्शन का दायित्व और बाध्यताएं उन समझौतों के प्रावधानों और शर्तों से कड़ाई के साथ संचालित होती हैं, जिनके तहत वे दी जाती हैं और इस साइट पर ऐसा कुछ भी नहीं पढ़ा, निर्मित, व्याख्यायित और समझा जाना चाहिए, जो उसकी मूल प्रकृति में किसी प्रकार का बदलाव लाये।

इसका इस्तेमाल करने वालों को एमजंक्शन सलाह देती है कि वे इस साइट पर उपलब्ध सेवाओं के ठीक, सच्चे और पूर्ण होने के बारे में पूरी तरह जांच कर लें, क्योंकि इसका पूर्ण दायित्व उस स्रोत को है, जहां से इनका सृजन होता है, इनसे किसी प्रकार के होने वाले घाटे और क्षति के लिए एमजंक्शन जिम्मेदार नहीं होगी। साइट पर उपलब्ध सेवाएं, कीमतें, और सूचनाएं किसी भी समय बिना किसी सूचना के परिवर्तित की जा सकती हैं। इस साइट पर दी गयी सेवाओं और सूचनाओं को अपडेटेड नहीं भी किया जा सकता है। एमजंक्शन सूचनाओं और सेवाओं को अपडेट करने के लिए बाध्य नहीं है और इसके लिए वह किसी के किसी प्रकार के घाटे या क्षति के लिए जिम्मेदार नहीं है।

एमजंक्शन किसी भी हाल में लाभ खोने, आंकड़ों के खोने या व्यवसाय में गलत अनुमान लगाने, विद्युत चली जाने, सिस्टम के फेल होने, सर्वर की समस्या,किसी अपर्रिहार्य स्थिति समेत, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं, होने वाले कारणों से इस साइट या किसी अन्य वेबसाइट का जो इससे जुड़ी है, या उपलब्ध उत्पाद, सूचनाएं, सेवाओं के उपयोग या अनुपयोग कर या नहीं कर पाने से होने वाली क्षति के प्रति आश्वासन की शर्तों, समझौता, या अन्य किसी प्रकार की कानूनी प्रावधानों के अधीन शर्तों के तहत किसी प्रकार की क्षति के लिए जिम्मेदार नहीं होगी।

एमजंक्शन ऑक्शन (नीलामी) से खरीदे या बेचे गये किसी उत्पाद की डिलीवरी के लिए जिम्मेदार नहीं होगी, इसी तरह से वह किसी प्रकार के घाटे या क्षति या उत्पादों या सेवाओं को पहुंचाने में हुए विलम्ब के लिए भी जिम्मेदार नहीं होगी।

एमजंक्शन कीमतों में किसी प्रकार के परिवर्तन के लिए जिम्मेदार नहीं है, कीमतें किसी विशेष आक्शन (नीलामी) की विशेष अवधि के लिए तय रहती हैं और तभी तक वे वैध रहती हैं।

मेटलजंक्शन, बाईजंक्शन, कोलजंक्शन, ऑटोजंक्शन और स्ट्रेटलाइन, एमजंक्शन के डिविजन हैं और भारत तथा अन्य देशों में एमजंक्शन के लोगो (प्रतीक चिह्न), ट्रेडमार्क्स, शीर्षक आदि पर इनका पूर्ण स्वत्वाधिकार है। एमजंक्शन के ट्रेडमार्क्स और लोगो का इस्तेमाल बिना उसके पूर्व लिखित अनुमति के बिना नहीं किया जाना चाहिए और इसका इस्तेमाल इस ढंग से भी नहीं किया जाना चाहिए जिससे किसी प्रकार की भ्रांति की स्थिति बनने की संभावना हो, या जिसकी वजह से एमजंक्शन के प्रति विश्वास, प्रतिष्ठा, या साख पर किसी प्रकार की आंच आये।

लोगो, आइकॉन्स, ग्राफिक्स, टेक्स्ट, इमेज, साफ्टवेयर आदि सभी एमजंक्शन की संपत्ति हैं और उनकी सामग्री, संग्रह और सजाने के क्रम के आदि के बारे में उस पर सिर्फ एमजंक्शन का अधिकार है। वाणिज्यिक उद्देश्य से बिना अनुमति लिए किसी भी प्रकार से इनके पुनःउत्पादन, पुनर्प्रकाशन, सुधार, वितरण, प्रसारण, प्रदर्शित आदि करना सख्ती से मना है।
एमजंक्शन दूसरी साइटों के लिए हाइपरलिंक उपलब्ध कराती है, लेकिन वह उन साइटों की उपलब्धता और उनके सेवाओं और उत्पादों की सत्यता या प्रामाणिकता और उन पर उपलब्ध सामग्री आदि के लिए जिम्मेदार नहीं है।

एमजंक्शन उन साइटों पर उपलब्ध उत्पादों और सेवाओं के बारे में सभी आश्वासनों, शर्तों, बयानों को जो उन पर दिये गये हों या लागू होते हों, उनके लिए जिम्मेदार नहीं होगी।

एक्सेस नहीं दिये जाने या यूजर नाम अथवा पास वर्ड के अनुपयुक्त हो जाने से साइट की शर्तों और सूरतों का उल्लंघन हो सकता है। इस तरह के मामलों में इस्तेमालकर्ताओं के खिलाफ उपयुक्त और सक्षम स्तर पर कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार एमजंक्शन के पास सुरक्षित है।

साइट की शर्तों और सूरतों का उल्लंघन किये जाने के मामले में उपयोग करने वाले को इसके एक्सेस की मनाही की जा सकती है और उसका पास वर्ड अनुपयोगी किया जा सकता है। इसके अलावा भी एमजंक्शन के पास इस मामले में सक्षम प्राधिकरण के समक्ष इस पर आगे की कानूनी कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित है।

एमजंक्शन और इसकी सहायक साइटें एमजंक्शन सर्विसेस लि. द्वारा संचालित और नियंत्रित की जाती हैं। इनका परिचालन भारत के वैधानिक नियमों के अनुसार होता है और इन पर दी गयी सभी कानूनी सूचनाएं उसी के अनुसार पढ़ी, समझी और विश्लेषित की जानी चाहिए। एमजंक्शन की तरफ से इन कानूनी सूचनाओं में किसी प्रकार की सूचना नहीं दे पाने या देने में असफल रहने का अर्थ उससे छूट देना नहीं है। एमजंक्शन के पास साइट और कानूनी सूचनाओं में बिना किसी प्रकार की सूचना दिए परिवर्तन करने का अधिकार सुरक्षित है। सभी प्रकार के मतभेद और विवाद एकमात्र कोलकाता, भारत न्यायिक अधिकार क्षेत्र के अधीन हैं।

घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड