गोपनीयता की नीति
व्यक्तिगत सूचनाएं
- मेटलजंक्शन, बाईजंक्शन,कोलजंक्शन, ऑटोजंक्शन और स्ट्रेटलाइन एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड (एमजंक्शन) के ही विभिन्न विभाग हैं।
- एमजंक्शन जब तक जरूरी नहीं हो, आप से व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगती। कुछ मामलों में आपको एमजंक्शन की बेहतर सेवाएं प्राप्त करने के लिए व्यक्तिगत सूचनाएं देनी पड़ती है। इनमें से सभी सूचनाएं आप स्वतः देते हैं।
- हम आपकी किसी भी सूचना को एमजंक्शन, इसके भागीदार, सहयोगी इकाइयां, इसके विभाग व समूह की अन्य कम्पनियों के बाहर नहीं जाने देंगे। आप व्यक्तिगत जानकारियों को व्यावसायिक सहयोगी, भागीदार, एमजंक्शन समूह की कम्पनियों के समक्ष रख सकते हैं, जिससे आप उनके उत्पादों व सेवाओं के बारे में जान सकें तथा वे आपसे सम्पर्क कर सकें। आपके पारिवारिक सदस्य, मित्र व सहकर्मियों के बारे में यदि आप कोई जानकारी देते हैं तो हम मानेंगे कि आपने उनकी अनुमति लेकर ही सूचनाएं प्रदान की है।
- एमजंक्शन के साइट पर उपलब्ध सेवाएं को-ब्राण्डेड हो सकती हैं तथा अन्य कम्पनियों के साथ संयुक्त रूप से मिलकर दी जाती हैं। ऐसी सेवाओं को लेने के लिए पंजीकरण कराते समय दी गई जानकारियां उन कम्पनियों तक भी पहुंचती हैं।
- कभी-कभी अन्य कम्पनियों की सेवाएं हम किराए पर लेते हैं और हमारी जगह वे कम्पनियां सेवाएं देती हैं। इन कम्पनियों को हम जानकारियां देते हैं, जिसका उपयोग ये अन्य जगहों पर नहीं कर सकते।
- अदालत या सरकारी एजेंसियों के निर्देश पर हम आपकी व्यक्तिगत जानकारियों को उपलब्ध करा सकते हैं।
व्यक्तिगत सूचनाओं का आदान-प्रदान व उपयोग
- हम आपको यह सुविधा दिए है, जिससे आप अपनी व्यक्तिगत सूचनाओं में संशोधन कर सकते हैं। इस तरह की सूचनाएं गोपनीय रहेंगी, जिसे केवल आप ही देख सकते हैं, उन तक कोई अन्य नहीं पहुंच सकता। आप साइट पर अपने बारे में प्रमाण देकर "साइन इन' कर सकते हैं।
- आपके द्वारा दी गई व्यक्तिगत जानकारियों की सहायता से हम, हमारे भागीदार या हमारे द्वारा अधिकृत सहयोगी कम्पनी आपके अनुरोध पर या किसी और सम्बन्धित व्यक्ति के अनुरोध पर दिए गए कार्यों को सही तरीके से कर सकेंगे। एमजंक्शन अपने कुछ कार्यों को किसी अन्य कम्पनी व व्यावसायिक सहयोगी से करा सकती है। ऐसी स्थिति में आपसे ली गई सूचनाओं को इन कम्पनियों को भी दिया जा सकता है।
- हमारे सहयोगी भी एमजंक्शन की गोपनीयता नीति को मानते हैं।
- आपसे ली गई सूचना का उपयोग कार्य के बारे में आपकी संतुष्टि का स्तर पता करने के लिए किया जा सकता है। मार्केट शोध व सर्वेक्षण में भी इन सूचनाओं का उपयोग किया जा सकता है। सेवा की गुणवत्ता की जांच के लिए टेलीफोन काल को रिकॉर्ड भी किया जा सकता है।
- आपकी व्यक्तिगत जानकारियों को भी विपणन के उद्देश्य से किसी तीसरे व्यक्ति को दिया जा सकता है, लेकिन इसके लिए आपसे अनुमति ली जाएगी।
- आप एमजंक्शन, इसके व्यावसायिक सहयोगी, भागीदार या समूह की किसी अन्य कम्पनी के किसी भी प्रोमोशनल मेल को रोक सकते हैं। इसके लिए उन मेल तथा इस साइट पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। इस तरह का विकल्प एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड की अनिवार्य संचार सेवाओं के लिए उपलब्ध नहीं होगा। आप हमारी ओर से नियमित संचार प्राप्त करते रहेंगे, जब तक आप सेवा रद्द करने का निर्णय न ले लें।
एमजंक्शन की ह्यूमन रिसोर्स वेबसाइट
- एमजंक्शन में रोजगार के लिए आवेदन या किसी अन्य कार्य के लिए आपसे ली गई सूचनाएं, अन्य व्यावसायिक सहयोगियों, भागीदारों और समूह की कम्पनियों को दी जा सकती है।
व्यावसायिक विकास
- व्यावसायिक सहयोगियों तथा भागीदारों से प्राप्त सूचनाओं का उपयोग व्यावसायिक सम्बन्ध के विकास के लिए किया जा सकता है। इस तरह की जानकारियों को दूसरे व्यावसायिक सहयोगियों तथा भागीदारों को भी दिया जा सकता है, बशर्ते वे इसे गोपनीय रखें। हम इनका उपयोग मार्केट शोध या सर्वेक्षण के लिए या आपसे सम्पर्क करने के लिए भी कर सकते हैं। एमजंक्शन को आपूर्ति करने वालों से प्राप्त जानकारी को क्रेताओं, व्यावसायिक सहयोगियों, भागीदारों व अन्य को दिया जा सकता है तथा इसका उपयोग आपसे सम्पर्क सुधारने के लिए भी किया जा सकता है।
एमजंक्शन के चर्चा मंच
- चर्चा मंचों तथा ऑक्शन रूम में हुई चर्चा के दौरान प्राप्त जानकारियों को दूसरे भी प्राप्त कर सकते हैं। इन जानकारियों को एमजंक्शन का विचार या टिप्पणी नहीं माना जा सकता। इन चर्चा मंचों में शामिल होने वालों को यह जानकारी होनी चाहिए कि उनके विचारों से दूसरे भी अवगत हो सकते हैं। आपका टेलीफोन काल भी रिकॉर्ड किया जा सकता है।
- चर्चा मंचों या आक्शन रूम में अलग-अलग सूचनाएं दी गई हो सकती हैं। आपको ऐसी जगहों पर जाने या चर्चा में शामिल होने के पूर्व नोटिस अवश्य पढ़नी चाहिए।
एमजंक्शन की अन्य वेबसाइट की नोटिस
- एमजंक्शन की अन्य वेबसाइटों की अलग-अलग गोपनीयता नीति, घोषणा तथा उपयोग की शर्तें हो सकती है।
ग्लोबल नीति
- एमजंक्शन भारत की सबसे बड़ी तथा विश्वसनीय ई-कॉमर्स कम्पनी है, जो अपनी क्षमता, शोध, पारदर्शिता और सुविधा में विश्वास रखती है। इसकी गोपनीयता नीति आपसे ली गई सूचनाओं व जानकारियों की रक्षा करना है। हम आपकी जानकारियों को विश्व भर में स्थित अपने व्यावसायिक सहयोगियों, भागीदारों और क्रेताओं को दे सकते हैं। आपसे ली गई जानकारियों की कानूनी सुरक्षा हर देश में अलग-अलग है।
सुरक्षा
- प्राप्त जानकारियों को स्थानान्तरित करने के लिए हम सुरक्षित, जांची हुई तथा गुणवत्ता की दृष्टि से बेहतर तकनीक का उपयोग लेते हैं, जिससे आंकड़ों की गोपनीयता बरकरार रहे। व्यक्तिगत जानकारियों का अवैध व्यक्ति द्वारा उपयोग नहीं हो, इसकी सुरक्षा के लिए विभिन्न तकनीकों व विधियों का उपयोग किया जाता है।
- यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपना पासवर्ड सुरक्षित रखें। किसी अन्य के साथ जानकारियों को नहीं बांटे।
मूल्य वर्द्धन
- एमजंक्शन आपसे प्राप्त जानकारियों को अपडेट कर अन्य स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं को इसमें जोड़ती है। ऐसा आपको बेहतर सेवा देने के लिए सूचनाओं को सही व मूल्य वर्द्धित बनाने के लिए किया जाता है।
विलय व अधिग्रहण
- विलय व अधिग्रहण के परिप्रेक्ष्य में एमजंक्शन आपकी व्यक्तिगत सूचनाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक नीति व कार्रवाई करती है।
कूकीज और वेब बीकन्स
- एमजंक्शन कूकीज और वेब बीकन्स के माध्यम से आपकी व्यक्तिगत जरूरतों को समझती है और आपको बेहतर सेवा देती है तथा ग्राहक सेवा में सुधार करती है। साइट से नॉनआईडेंटिफिएबल आंकड़ों का संग्रह कर ग्राहक सेवा में सुधार लाया जाता है, इससे दर्शकों की गतिविधियों का मूल्यांकन किया जाता है, आंकड़ों का विश्लेषण कर इनका उपयोग रुझान ज्ञात करने के लिए किया जाता है।
कस्टमर केयर मूल्यांकन
- गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए एमजंक्शन आपकी टेलीफोन काल की निगरानी करती है। आपको किया गया फोन तथा आपकी ओर से किया गया फोन दोनों को रिकार्ड भी किया जाता है, जिससे कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जा सके।
ऑनलाइन विज्ञापन
- हम अन्य कम्पनियों को एमजंक्शन के वेबपेज पर विज्ञापन देने की अनुमति देते हैं। इनमें से कुछ कम्पनियां आपके कम्प्यूटर पर मजबूत कूकीज रख सकती हैं। इस जानकारी से अन्य कम्पनियों को विज्ञापन देने का अवसर मिल जाता है। एमजंक्शन पर इन कम्पनियों को कूकीज रखने की अनुमति नहीं है। यदि आप इन कम्पनियों को सूचना एकत्र करने की अनुमति नहीं देना चाहते तो कृपया देखें... ... और "ऑप्ट-आउट' निर्देशों का पालन करें।
कानूनी बाध्यता
- गोपनीयता की नीति में एक शर्त यह भी है कि कानून, अदालत या सरकारी एजेंसियों के निर्देश या उनकी मांग पर तथा एमजंक्शन के हितों को ध्यान में रखकर आपकी जानकारियों को खोला भी जा सकता है।
नॉन एमजंक्शन साइट की लिंक
- एमजंक्शन के वेबसाइट पर अन्य वेबसाइट के लिंक भी हो सकते हैं। उन वेबसाइट की गोपनीय नीति के लिए एमजंक्शन जिम्मेदार नहीं है।
परिवर्तन की सूचना
- गोपनीयता नीति के तथ्यों को 7 मई 2007 को अपडेट किया गया था। जब भी कोई परिवर्तन किया जाएगा उसके 15 दिनों पूर्व सूचना दी जाएगी।
- यदि आपको गोपनीयता नीति के तथ्यों के बारे में कोई जानकारी चाहिए तो एमजंक्शन के वेबसाइट मैनेजर को ईमेल भेजें। इस वेबसाइट का रखरखाव एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड द्वारा किया जाता है।