08 मार्च 2010: एस्सार ग्रुप अमेरिका की कंपनी ट्रिनिटी कोल को खरीदने वाला है। यह सौदा लगभग 60 करोड़ डॉलर (मौजूदा विनिमय दरों के अनुसार करीब 2,760 करोड़ रुपए) में हो सकता है।
05 मार्च 2010, बी.के. बिड़ला ग्रुप ऑफ कम्पनीज ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में उतरने के लिए हाड़ौती में सवा सौ मेगावाट का पावर प्लांट लगाने की योजना बनाई है।
05 मार्च 2010. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने खनिज विभाग के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर देते हुए खनिज परिवहन की सेटेलाइट से निगरानी करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए खदान क्षेत्रों से खनिज परिवहन करने वाले ट्रकों पर दूर-संवेदी भू उपग्रह (सेटेलाइट) आधारित ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) के उपकरण लगवाने के निर्देश दिए।
04 मार्च 2010. छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी होने जा रही है। बिजली की उत्पादन लागत बढ़ने की वजह से लोगों को पहले की तुलना में महंगी दरों पर बिजली की सप्लाई होगी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों से इसके लिए प्रस्ताव मंगाए हैं।
04 मार्च 2010. भोपाल दो दशक से बिजली संकट से जूझ रहे मप्र में अब राज्य सरकार ने सौर ऊर्जा का सहारा लिया है। सरकार ने प्रदेश के सभी निजी और सरकारी संस्थाओं में पानी गरम करने के लिए सोलर वॉटर हीटिंग सिस्टम अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा इन संस्थाओं में सीएफएल तथा आईएसआई मार्का विद्युत उपकरण लगाने जरूरी होगा। यह इंतजाम एक साल के भीतर करना जरूरी है।
03 मार्च 2010, चीनी मिल भाली-आनंदपुर ने अपने पहले ट्रायल में 35 हजार यूनिट बिजली हरियाणा बिजली निगम को बेची है।
03 मार्च 2010. कोटा सुपर तापीय विद्युत गृह की 110 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई ने अनवरत 119 दिन चलने का विशेष कीर्तिमान बनाया है।
02 मार्च 2010, कोल इंडिया अगले वित्तीय साल में अपना खर्च तीन गुना बढ़ाकर 9800 करोड़ रुपए कर लेगी, यह खर्च खासकर विस्तार और अधिग्रहण के कार्यक्रमों के लिए होगा। मौजूदा कारोबारी साल में कंपनी का पूंजीगत खर्च 3100 करोड़ रुपए का था।
02 मार्च 2010. सऊदी अरब ने भारत की मौजूदा और आगामी जरूरतों के लिए ईंधन आपूर्ति की अपनी 'इच्छाशक्ति एवं तत्परता' को सुनिश्चित किया है।
01 मार्च 2010, नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी के नए शहर में जहांगीरपुर, चोला और यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे तीन पावर प्लांट लगाए जाएंगे।
25 फरवरी 2010, रिलायंस पावर सिस्टम को फ्रांसिसी अकूआ एनर्जी से पवन टरबाइन आपूर्ति के लिए तीन आर्डर मिले हैं।
25 फरवरी 2010. सरकारी स्वामित्व वाली ऊर्जा उत्पादक कंपनी सतलज जल विद्युत निगम (एसजीवीएन) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को लाने की योजना को फिलहाल टाला जा सकता है। इसका आईपीओ अगले वित्त वर्ष (2010-11) की पहली छमाही में आ सकता है। एनटीपीसी और ग्रामीण विद्युतीकरण निगम के एफपीओ को बेहतर प्रतिक्रिया नहीं मिलने की वजह से यह फैसला किया गया है।
24 फरवरी 2010: सरकारी कंपनी पावरग्रिड कॉरपोरेशन का फॉलो-ऑन ऑफर (एफपीओ) इस साल सितंबर तक आने की उम्मीद है। कंपनी की इस ऑफर के जरिए 3,500 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है।
24 फरवरी 2010, भंवरासा एनिकट के आसपास और नदी में हो रहे खनन पर रोक लगाने के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को खनिज विभाग को रिपोर्ट पेश कर कार्रवाई की अनुशंसा की है। विभाग के जेईएन और एईएन ने सोमवार को मौके पर जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया और एक्सईएन और एसई को नदी में हो रहे खनन के बारे में जानकारी दी।
24 फरवरी 2010: इंजीनियरिंग कंपनी कल्पतरू पावर संस्थागत निवेशकों को शेयर जारी कर 12.5 करोड़ डॉलर (लगभग 577 करोड़ रुपये) जुटाएगी।
23 फरवरी 2010, स्टरलाइट टेक्नॉलोजीज को पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड से एक बहुत बड़ी स्वतंत्र बिजली संचार परियोजना तैयार करने का ठेका मिला है।
23 फरवरी 2010. एक तरफ देश के कई पावर प्लांट कोयले की कमी के चलते शुरू नहीं हो पा रहे हैं, दूसरी तरफ कई राज्य सरकारों ने कोयला खदानों के ऊपर ही औद्योगिक परियोजनाएं शुरू दी हैं। लेकिन आने वाले दिनों में शायद ऐसा नहीं हो सकेगा। कोयला क्षेत्रों के ऊपर लगने वाली औद्योगिक परियोजनाओं पर पर्दा गिराने की तैयारी केंद्र के स्तर पर शुरू हो गई है।
23 फरवरी 2010. केन्द्रीय कोयला राज्य मंत्री .स्वतंत्र प्रभार. श्रीप्रकाश जयसवाल ने आज कहा कि आगामी 15 मार्च से एक कोयला नियामक लाया जाएगा ! उन्होंने कोल इंडिया लिमिटेड से इसे देश की सार्वजनिक क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ इकाई बनाने की भी अपील की।
19 फरवरी 2010 : कोल इंडिया वाशरीज प्लांट लगाने में जुट गयी है. कंपनी की ओर से वर्ष 2011-12 तक विभिन्न अनुषंगी कंपनियों के क्षेत्र में 18 वाशरीज प्लांट लगाने की योजना है, इस पर कुल 1500 करोड़ रुपये निवेश किये जायेंगे.
19 फरवरी 2010. सरकार ने ओएनजीसी तथा गेल को उस पाइप लाइन में 12.5 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने की अनुमति गुरुवार को दे दी जो चीन द्वारा म्यांमार में बनाई जा रही है। सरकार ने इसके साथ ही इन दोनों कंपनियों को म्यांमार के गैस क्षेत्रों में एक अरब डालर और निवेश करने की मंजूरी भी दे दी। चीन की प्रस्तावित पाइप लाइन इन्हीं क्षेत्रों की गैस को चीन पहुंचाएगी।
18 फरवरी 2010, अरेवा टीएंडडी इंडिया को मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी लिमिटेड की ओर से ठेका मिला है। इस ठेके की कुल कीमत 120 करोड़ रुपये है।
17 फरवरी 2010, एसीसी सीमेंट महाराष्ट्र और उड़ीसा के प्लांटों की उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है।
17 फरवरी 2010, आरई पावर को फ्रांस की कंपनी से 26 विंड टर्बाइन की आपूर्ति का ठेका मिला है। आरई पावर में सुजलान एनर्जी की बहुलांश हिस्सेदारी है।
17 फरवरी 2010: सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी राष्ट्रीय इस्पात निगम (आरआईएनएल) ने अपने दो कोयला ब्लाकों की दूसरे खान क्षे़त्रों के साथ बदलना चाहती है क्यों कि वह इनका विकास नहीं कर पा रही है।
17 फरवरी 2010. कोयला और लिग्नाइट ब्लॉक धारकों की खनन योजना की तैयारी का मानकीकरण करने और इसमें एकरूपता लाने के लिए कोयला मंत्रालय ने सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं।
16 फरवरी 2010. सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी आरईसी अब ऊर्जा उत्पादन क्षेत्र में उतरने की योजना बना रही है।कंपनी अपनी सहायक इकाई के माध्यम से 5 मेगावाट क्षमता वाला सौर-ऊर्जा संयंत्र लगाएगी। कंपनी वितरण कारोबार को मजबूती प्रदान करने के लिए नॉर्थ दिल्ली पावर लिमिटेड (एनडीपीएल) के साथ साझा करने की भी योजना बना रही है।
15 फरवरी, 2010. परमाणु ऊर्जा के वाणिज्यिक उत्पादन के लिए देश का पहला फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (एफबीआर) पूरा होने में एक साल तक का विलंब हो सकता है।
12 फ़रवरी 2010, सूर्या रोशनी का कहना है कि वह अगले कुछ सालों में स्टील और पावर प्लांट लगाने के लिए बीस हजार करोड़ का निवेश करेगी। यह काम कंपनी अपनी सहयोगी कंपनी के जरिए करेगी।
12 फरवरी 2010. मामला देश के सबसे बड़े कोयला ब्लाकों में से एक उत्तरी करनपुरा कोल फील्ड का है। इसके 6 अरब टन कोयले के इस्तेमाल को लेकर पिछले 22 वर्षो से चल रहे विवाद का निपटारा महज 15 मिनटों में हो गया। शुक्रवार को कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और बिजली मंत्री सुशील कुमार शिंदे के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला किया गया। निर्णय के मुताबिक इस कोयला खदान के ऊपर एनटीपीसी अपना प्लांट नहीं लगाएगी। देश को लगभग पांच-छह वर्षो तक कोयला आपूर्ति की क्षमता रखने वाली इस खदान का इस्तेमाल अब विकास कार्यो में किया जा सकेगा।
12 फरवरी 2010. भारत ने गुरूवार को ब्रिटेन के साथ असैन्य परमाणु करार समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस कदम से ब्रिटिश कम्पनियों को भारतीय परमाणु क्षेत्र में प्रवेश करने में सुविधा मिलेगी।
11 फरवरी 2010. सरकार के हाल के अनुमानों के मुताबिक भारत में चालू पंचवर्षीय योजना के मार्च 2012 के अंत तक कोयले की कमी 15 प्रतिशत हो जाएगी। इस हिसाब से देश में 8 करोड़ टन से ज्यादा कोयले की कमी होगी।
11 फरवरी 2010. हिसार. खेदड़ स्थित राजीव गांधी नेशनल थर्मल पॉवर प्लांट की पहली इकाई से बुधवार को बिजली उत्पादन शुरू हो गया।इसके साथ ही यह इकाई कोयले की दो मिलों के साथ लगभग 75 मेगावाट लोड लेने लगी है। प्लांट के अधिकारियों के अनुसार यह प्लांट पूरी क्षमता के साथ 21 फरवरी तक संचालित होने लगेगा।
11 फरवरी 2010. पंजाब में छोटी बिजली उत्पादक कंपनियों को कर्ज में आ रही परेशानियों को देखते हुए ऊर्जा मंत्रालय ने राज्य में काम कर रही निजी बिजली उत्पादक कंपनियों के साथ 11-12 फरवरी को एक बैठक बुलाई है। बैठक में कर्ज नियमों में ढील देने और पावर प्रोजेक्ट के लिए ज्यादा निवेशकों को आकर्षित करने पर विचार किया जाएगा।
09 फरवरी 2010. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भेल ने भूटान में पनबिजली परियोजना के लिए उपकरणों की आपूर्ति का 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का ठेका हासिल किया है।
08 फरवरी 2010. सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइनिंग इंस्टीटय़ूट (सीएमपीडीआइ) और कॉमन वेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआइआरओ) मिल कर काम करेगा. दोनों के बीच जल्द ही एमओयू होगा. सीएसआइआरओ ऑस्ट्रेलिया की नेशनल साइंस एजेंसी है, जो अनुसंधान की दिशा में काम करती है.
08 फरवरी 2010. इस्पात मंत्रालय ने इंटरनेशनल कोल वेंचर्स लिमिटेड में नई जान फूंकने के अपने प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि अगर कोल इंडिया तथा एनटीपीसी विदेशों में कोयला संपत्तियां खरीदने की इच्छा नहीं रखती तो इस कम्पनी से अलग हो सकती हैं।
08 फरवरी 2010. नक्सलियों का आतंक देखना है, तो सड़क पर निकल जाइए. कहीं ट्रैफिक नहीं मिलेगी. दूर-दूर तक कोई वाहन नहीं दिखेगा. इक्के-दुक्के निजी वाहन पांच-दस किमी के बाद ही दिखेंगे. रविवार को झारखंड की सड़कों पर कुछ ऐसा ही नजारा था. नक्सलियों ने ऑपरेशन ग्रीन हंट के विरोध में चार राज्यों झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में तीन दिनों के बंद का एलान किया है.
08 फरवरी 2010. दुनिया के शीर्ष औद्योगिक देशों के समूह जी-7 के वित्त मंत्रियों ने कनाडा के उत्तरी शहर इकालुइट में शनिवार को दो दिवसीय अनौपचारिक चर्चा की समाप्ति पर स्वीकार किया कि मंदी से प्रभावित वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार की गति अभी धीमी है।
04 फरवरी 2010. कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि सरकार ने पिछले सप्ताह इस्पात और बिजली उद्योगों के केप्टिव उपयोग के लिए कोयला ब्लॉकों की नीलामी के लिए विधेयक की मंजूरी दे दी है।
04 फ़रवरी 2010। सतलुज जल विद्युत निगम का आईपीओ चालू वित्त वर्ष में आने की संभावना कमजोर पड़ गई है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक सतलुज जल विद्युत निगम के आईपीओ के इस वित्त वर्ष में आने की उम्मीद नहीं है और संभव है यह अगले वित्त वर्ष में आए।
04 फरवरी 2010. बिजली क्षेत्र पर गठित मंत्रियों की प्राधिकार समिति [ईजीओएम] के इस फैसले को लागू किया गया तो फिर समझ लीजिए कि अल्ट्रा मेगा पावर परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में कंपनियों के पसीने छूट जाएंगे। ईजीओएम ने पिछले पखवाड़े अल्ट्रा मेगा पावर परियोजनाओं [यूएमपीपी] में उपकरणों की आपूर्ति में घरेलू कंपनियों को ज्यादा तरजीह देने का फैसला किया था।
03 फरवरी 2010. सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) अगले छह महीनों में अपनी 15 फीसदी इक्विटी का विनिवेश करेगी। कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के मुताबिक कोल इंडिया की शत प्रतिशत इक्विटी सरकार के पास है।
03 फरवरी 2010. सरकार ने बिजली उत्पादन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी कम्पनी एनटीपीसी के बुधवार से खुल रहे एफपीओ के शेयर की फ्लोर कीमत 201 रूपए निर्धारित की है। शेयरों का फेस वैल्यू दस रूपए है। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में शेयर की यह कीमत तय की गई। कम्पनी एफपीओ के जरिए 41 करोड़ 22 लाख 73 हजार 220 शेयर जारी करेगी।
03 फरवरी 2010. मध्य प्रदेश सरकार ने अगले वित्त वर्ष में राज्य के सालों पुराने बिजली घरों के नवीकरण और उन्हें ठीक करने के लिए एक योजना तैयार की है। इस पूरी योजना पर 2,450 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
02 फरवरी 2010. देश की सबसे बड़ी बिजली कंपनी एनटीपीसी अगले एक साल में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर और छत्तीसगढ़ के लारा पावर प्रोजेक्ट पर काम चालू कर देगी। कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बी.पी. सिंह ने बताया कि इन दोनों प्रोजेक्ट्स पर कंपनी तेजी से काम कर रही है।
02 फरवरी 2010. सज्जन जिंदल प्रवर्तित कंपनी जेएसडब्ल्यू एनर्जी अपनी ऊर्जा उत्पादन क्षमता वर्ष 2015 तक बढ़ाकर 11,390 मेगावाट करने की योजना बना रही है। इस पर कंपनी करीब 56,900 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस बीच, कंपनी बीओपी कारोबार में उतरने के लिए संयुक्त उद्यम के साझेदार की भी तलाश कर रही है।
01 फरवरी 2010. बीते दिसंबर माह के दौरान देश में कोयले के उत्पादन में 1.231 मीट्रिक टन की वृद्धि हुई और यह दिसंबर 2008 के 46.886 मीट्रिक टन से बढ़कर दिसंबर 2009 में 48.117 मीट्रिक टन हो गया।
29 जनवरी 2010. कोटा. देश में पावर हब के रूप में पहचान बना चुके हाड़ौती में एक और गैस आधारित पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा। राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड का यह तीसरा गैस आधारित पावर प्लांट कोटा से 20 किमी दूर केशवराय पाटन में लगेगा। निगम ने इसके लिए केशवरायपाटन शुगर मिल की जमीन खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है।
29 जनवरी 2010. भोपाल। खंडवा को पावर हब बनाने की मुहिम के तहत गुरूवार को मप्र पॉवर जेनरेटिंग कम्पनी और भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, भोपाल (भेल) के बीच अहम करार हुआ। दोनों ने संयुक्त उद्यम के अंतर्गत खंडवा में सुपर क्रिटिकल तकनीक व कोयला आधारित 1600 मेगावाट का पावर प्लांट बनाने के करार पर हस्ताक्षर किए।
29 जनवरी 2010. केंद्र सरकार ने बंदरगाहों के आधुनिकीकरण से जुड़ी तीन परियोजनाओं को गुरुवार को मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडल की बुनियादी ढांचा समिति [सीसीआई] से स्वीकृति के बाद अब विशाखापत्तनम बंदरगाह पर कोयला ढुलाई के यंत्रीकरण और जनरल कार्गो बर्थ का अपग्रेडेशन किया जा सकेगा।
28 जनवरी 2010, बिजली ट्रांसमिशन क्षेत्र की प्रमुख सरकारी कंपनी पावर ग्रिड के निदेशक बोर्ड ने इसके फॉलोआन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
28 जनवरी 2010. बिजली की चोरी को रोकने के लिए राज्य सरकारें अब कड़े कदम उठाने पर विचार कर रही हैं। महाराष्ट्र में बिजली का कुल ट्रांसमिशन और वाणिज्यिक नुकसान (एटीऐंडसी) तकरीबन 24 फीसदी है और यहां बिजली की चोरी पर आजीवन कारावास देने की योजना बनाई जा रही है। वहीं गुजरात, हरियाणा और उड़ीसा में भी बिजली की चोरी रोकने के लिए निगरानी तंत्र को सख्त बनाया जा रहा है।
28 जनवरी 2010. देश में बिजली उत्पादन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कम्पनी एनटीपीसी लिमिटेड ने महाराष्ट्र के दाभोल में 2000 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता का एक नया संयंत्र लगाने की योजना तैयार की है।
27जनवरी, 2010. उत्तरी चीन में कई ट्रकों के एक साथ सड़क पर उतर आने से गत मंगलवार को सौ किलोमीटर लंबा जाम लगा गया जिससे देश के कई इलाकों में कोयले की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।
27 जनवरी, 2010. मध्यप्रदेश 2013 तक बिजली के मामले में देश का पावर हब बनेगा और इसके लिए आने वाले वषो' में वह बिजली क्षेत्र में न केवल आत्मनिर्भर होगा, बल्कि अन्य राज्यों को बिजली बेचने की स्थिति में आ जाएगा।
27 जनवरी 2010. सरकार द्वारा कलपक्कम में 500 मेगावाट के दो फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की मंजूरी के बाद इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) उच्च क्षमता वाले फास्ट ब्रीडर रिएक्टर पर काम शुरू करेगा।
25 जनवरी 2010. राजस्थान परमाणु बिजली परियोजना (आरएपीपी) की 220 मेगावाट वाली छठी इकाई ने परियोजना पूरा होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पडाव पार कर लिया है जिससे उत्तरी क्षेत्नीय विद्युत ग्रिड को बिजली आपूर्ति आसान हो गई है।
22 जनवरी 2010. केंद्र ने उत्तराखंड सरकार को एनएचपीसी को 75 करोड़ रुपये देने का निर्देश दिया है ताकि यमुना नदी पर लगने वाली 420 मेगावॉट की लखवाड़ व्यासी बहु-उद्देशीय परियोजना पर काम शुरू हो सके।
21 जनवरी 2010. सरकार ने बुधवार को कहा कि नवरत्न कंपनी नाल्को आंध्र प्रदेश और उड़ीसा में एक-एक कारखाना लगाएगी जिनमें 22,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
21 जनवरी 2010. स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर बरौनी थर्मल पावर प्लांट की आधुनिकीकरण योजना को मंजूरी दे दी गई है। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी, 2010 को बरौनी थर्मल पावर प्लांट के 50 वर्ष पूरे हो जायेंगे।
19 जनवरी 2010. विद्युत संयंत्र स्थापना के क्षेत्र में कोल इंडिया ने आने का विचार बनाया जरूर था लेकिन देश में जिस तरह से कोयले की कमी हो रही है उसे देखते हुए हमारा ध्यान पहले उस कमी को पूरा करना है। चूंकि कोल इंडिया कोयला उत्पादन कंपनी है इसलिए पहली प्राथमिकता कोयला उत्खनन की है। विदेश से 2010-11 में कोयला आने की पूरी संभावना है।
19 जनवरी 2010. छत्तीसगढ़ में 4,000 मेगावॉट क्षमता वाली पांचवी अल्ट्रा मेगा पावर परियोजना (यूएमपीपी) के लिए सरकार इस महीने के अंत तक बोलियां मंगा सकती है।
19 जनवरी 2010. वर्ष 2012 तक उत्तर प्रदेश को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के लिए राज्य सरकार ने इस क्षेत्र में निजी निवेश को और अधिक प्रोत्साहित करने का फैसला किया है।
19 जनवरी 2010, सरकारी क्षेत्र की गैस कंपनी गेल इंडिया का शुध्द लाभ 31 दिसंबर, 2009 को समाप्त तीसरी तिमाही में तीन गुना से ज्यादा होकर 860 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
18 जनवरी 2010, डाइवर्सिफाइड बिजनेस समूह वीडियोकॉन गुजरात में अपने पावर प्लांट के लिए विदेशी कंपनियों से बोली मंगाई है।
18 जनवरी 2010. एंग्लो-आस्ट्रेलियन खनन कम्पनी रियो टिंटो और अमेरिका की मैसी एनर्जी सहित सात अन्य कम्पनियों ने सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. (सीआईएल) के साथ भागीदारी की इच्छा जताई है। ये कम्पनियां विदेशों में संयुक्त खनन या भारत में कोयला लाने के लिए सीआईएल के साथ संयुक्त उपक्रम बनाना चाहती हैं।
18 जनवरी 2010. सरकार ने काफी सोच विचार के बाद यह फैसला कर ही लिया है कि एक कंपनी को कितनी अल्ट्रा मेगा पावर परियोजनाओं का ठेका दिया जा सकता है। शुक्रवार को देर शाम इस मामले में प्राधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह [ईजीओएम] की एक बैठक में यह फैसला किया गया कि एक कंपनी को केवल तीन अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट [यूएमपीपी] का ठेका मिल सकता है। अगर वह कंपनी इनमें से एक परियोजना को पूरा कर लेती है तो फिर वह अगली यूएमपीपी की निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकती है।
15 जनवरी 2010, मप्र पॉवर जनरेशन कंपनी के संचालक मंडल ने खंडवा में भेल के साथ संयुक्त उपक्रम के तहत 1600 मेगावाट का पॉवर हाऊस लगाने के करार का अनुमोदन कर दिया।
15 जनवरी 2010, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भेल को ट्रांसमिशन लाइन्स की स्थापना के लिए इंसुलेटर्स की आपूर्ति हेतु 200 करोड़ रुपए का ठेका मिला है।
15 जनवरी 2010. पश्चिम बंगाल औद्योगीकरण और कोयला भंडार को बचाए रखने के बीच उलझन में फंसा हुआ है। हालिया मामला एक कोयला ब्लॉक का आवंटन कंपनियों के एक समूह को किए जाने का है। कंपनियों के इस संघ में एसीसी और उत्तम गल्वा स्टील्स के अलावा तीन और कंपनियां हैं। यह कोयला ब्लॉक बंगाल एयरोट्रोपोलिस परियोजना के क्षेत्र में है। इस मोयरा-माधुजोर कोयला ब्लॉक में 68.5 करोड़ टन कोयले का भंडार होने का अनुमान है।
15 जनवरी 2010. देश की सबसे बड़ी बिजली कंपनी एनटीपीसी का फालो-ऑन पब्लिक इश्यू (एफपीओ) आगामी 3 फरवरी को शेयर बाजार में आएगा। इस इश्यू के तहत शेयर मूल्य संभवत: इसके बाजार में आने के ठीक एक दिन पहले निर्धारित किया जाएगा। एनटीपीसी के मुताबिक एफपीओ में कंपनी पांच फीसदी हिस्सेदारी का विनिवेश करेगी।
12 जनवरी 10. घरेलू सीमेंट उद्योग ने कोयले से आयात शुल्क हटाए जाने की मांग की है। कोयले के अलावा उद्योग ने पेट कोक और जिप्सम पर भी इसी तरह की छूट मांगी है। फिलहाल कोयला,पेट कोक और जिप्सम पर 5 फीसदी का आयात शुल्क लगता है। देश में कोयले की आपूर्ति में कमी की वजह से ज्यादातर बड़ी सीमेंट कंपनियां विदेश से आयातित ईंधन पर निर्भर हैं।
12 जनवरी 10. देश में कोयला और गैस आधारित बिजली परियोजनाओं के विकास के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय (एमओईएफ) से संबध्द विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (एक्सपर्ट अप्रेजल कमेटी; ईएसी) 35,715 मेगावाट उत्पादन क्षमता की 31 परियोजनाओं के अधिकार-पत्र (टीओआर) और उन्हें पर्यावरण मंजूरी दिलाने के प्रस्ताव स्वीकार करेगी।
12 जनवरी 10. परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी ने कहा है कि देश में परमाणु ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के लिए 2032 तक पांच ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। इन संयंत्रों से कुल 60 हजार मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि 2020 तक 35 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन की योजना है।
08 जनवरी, 2010. छत्तीसगढ़ परमाणु बिजली संयंत्र लगाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य शासन ने इसकी संभावनाओं को तलाश कर भारत सरकार के सामने दावा करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अफसरों से कहा है कि भारत सरकार से यथाशीघ्र संपर्क कर इसकी औपचारिकताएं पूरी की जाएं।
08 जनवरी, 2010. देश में कोयला उत्पादन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड में सरकार की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के विनिवेश की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा कंपनी अपने कर्मचारियों और परियोजना क्षेत्रों में जमीन खोने वाले लोगों को 5 प्रतिशत शेयर देने की पेशकश कर सकती है।
08 जनवरी, 2010. परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके वैज्ञानिक अनिल काकोड़कर अब अपना सारा ध्यान परमाणु विद्युत रिएक्टरों के निर्माण पर शोध में बिताना चाहते हैं।
07 जनवरी, 2010. केंद्रीय ऊर्जा नियामक आयोग (सीईआरसी) के ऊर्जा बाजार विनियमन जारी करने से कुछ दिन पहले देश के सबसे बड़े ऊर्जा एक्सचेंज आईईएक्स (इंडियन एनर्जी एक्सचेंज) ने ऊर्जा बाजार की विकास की खातिर अनुकूल और स्पष्ट नीति बनाने की मांग की है।
07 जनवरी, 2010. प्रदेश सरकार सतलुज जल विद्युत निगम के विनिवेश के हक में नहीं है। बुधवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय में विनिवेश को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य सचिव आशा स्वरूप ने प्रदेश का पक्ष रखा। राज्य सरकार नहीं चाहती है कि निगम के 10 फीसदी शेयर निजी हाथों में दिए जाएं।
06 जनवरी, 2010. राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट खेदड़ की पहली यूनिट का भले ही पिछले महीने मुख्यमंत्री ने तेल पर सिंक्रोनाइजेशन किया हो, लेकिन इसे कोयले पर सिंक्रोनाइज करने में उम्मीद से अधिक टाइम लग सकता है। प्लांट तक कोयला लाने के लिए डाली गई रेल लाइन पर गाड़ी चलाने की अधिसूचना नहीं होने के कारण प्लांट तक कोयला पहुंचने में देरी हो रही है।
05 जनवरी 2010, झालावाड़ और कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट के लिए बायलर के निर्माण के लिए चीन से इंजीनियर आएंगे। इन दिनों थर्मल के बायलर समेत पावर हाउस और चिमनियों के कार्य किए जा रहे हैं।
04 जनवरी, 2010. छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित अनेक बिजली परियोजनाओं पर अब खतरा मंडराने लगा है। पर्यावरण मंत्रालय ने राज्य में कई कोयला खदानों को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से इस मुद्दे को उठाने के बाद अब प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस मसले पर सचिवों की एक समिति बनाई जा रही है। इसमें ऊर्जा, कोयला और पर्यावरण मंत्रालय के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।
04 जनवरी, 2010. बांग्लादेश मंत्रिमंडल ने भारत के साथ बिजली विनिमय के प्रस्तावित समझौते को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच सालाना 90 करोड़ यूनिट की बिजली का आदान-प्रदान हो सकेगा।
04 जनवरी, 2010. परमाणु ऊर्जा के बढ़ते व्यापार को देखते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भेल परमाणु रिएक्टर बनाने और ग्राहकों को इससे जुड़ी तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अल्सतोम और तोशिबा समेत वैश्विक कंपनियों से बातचीत कर रही है।
31 दिसम्बर, 2009. उद्योगपति और राजनीतिज्ञ नवीन जिंदल प्रवर्तित जिंदल स्टील ऐंड पावर (जेएसपीएल) ऑस्ट्रेलियाई कोयला कंपनी रॉकलैंड्स रिचफील्ड को खरीदने की कवायद में जुटी हुई है।
31 दिसम्बर, 2009. सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने आज कहा कि वह सौर उर्जा में करीब 3, 000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी ताकि मार्च 2014 तक बिजली उत्पादन क्षमता में 300 मेगावाट की बढ़ोतरी की जा सके।
30 दिसम्बर, 2009.वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से मिलने वाली मंजूरी में हो रही देरी की वजह से विकास परियोजनाओं को लागू करने में दिक्कत हो रही है।
30 दिसम्बर, 2009.हरियाणा के हिसार जिले के राजीव गांधी थर्मल पावर प्रोजेक्ट (आरजीटीपीपी) की 600 मेगावाट क्षमता की पहली इकाई मंगलवार को ग्रिड से जुड़ गई।
30 दिसम्बर, 2009. वेदांत समूह की कंपनी स्टरलाइट एनर्जी उड़ीसा स्थित 8,200 करोड़ रुपये के अपने झारसुगुड़ा बिजली संयंत्र का पहला चरण अगले तीन महीने में शुरू करने की योजना बना रही है।
30 दिसम्बर, 2009. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल और प्राकृतिक गैस निगम [ओएनजीसी] ने पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में एक नए गैस भंडार की खोज की है।
29 दिसम्बर, 2009. अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस पावर की उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थित रोसा पावर परियोजना शुरू हो गई है। 6,000 करोड़ रुपये की इस परियोजना से 1,200 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो सकेगा।
29 दिसम्बर, 2009. उत्तरखंड सरकार अति लघु, लघु और छोटी पनबिजली परियोजनाओं को भी ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी में नजर आ रही है। इन परियोजनाओं के लिए पिछले साल बोली लगाई गई थी।
29 दिसम्बर, 2009. बिजली क्षेत्र में सुधार शुरू हुए एक दशक बाद भी किसी राज्य ने बिजली क्षेत्र के समन्वित विकास के लिए नोडल एजेंसी का गठन नहीं किया है। राज्यों के पास दरअसल बिजली के उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण को लेकर भविष्य की समन्वित योजना नहीं हैं, जिससे बिजली की आपूर्ति बढ़ाने की योजनायें दम तोड़ने लगी हैं। 12वीं योजना में भी बिजली उत्पादन का बुरा हाल होने से आशंकित केंद्र सरकार ने इस एजेंसी के लिए राज्यों पर एक बार फिर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
23 दिसम्बर 2009, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भेल ने आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिर्सोसेज कंपनी की झारखंड तापीय बिजली परियोजना के लिए मशीन उपकरण आपूर्ति का 640 करोड़ रुपये का ठेका हासिल किया है।
23 दिसम्बर 2009, अदानी पॉवर लिमिटेड (एपीएल) से राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीपीएनएल) बिजली खरीदेगा।
23 दिसम्बर, 2009. केंद्र सरकार ने नए संशोधनों सहित खदान और खनिज (विकास और नियमन) कानून; एमएमडीडीआर के लागू होने तक लंबित कोयला ब्लॉकों को राज्यों को आवंटित करने पर रोक लगा दी है।
23, दिसम्बर, 2009 (बाडमेर). थार का रेगिस्तान ऊर्जा और खनिज पदार्थो का कुबरे बन रहा है। पेट्रोलियम पदार्थ, लिगाइट आधारित पॉवर प्लाट के बाद अब सौ, पवन और जैविक ऊर्जा की उम्मीदों को पंख लग रहे है। थार में करीब दो हजार करोड रूपए के निवेश से 150 मेगावाट बिजली उत्पादित करने का लक्ष्य है।
22 दिसम्बर, 2009. नवभारत वेंचर्स लिमिटेड की सिंगापुर इकाई नवभारत पीटीई लिमिटेड ने जांबिया की माम्बा कोलरीज लिमिटेड (एमसीएल) में 65 फीसदी इक्विटी खरीदने के लिए शेयर खरीद-फरोख्त का करार (एसपीए) किया है।
22 दिसम्बर, 2009. लगभग दो दशक के बाद उत्तर प्रदेश में बिजली की कुल उत्पादन क्षमता में एक ही साल में 1500 मेगावॉट से ज्यादा का इजाफा होने जा रहा है।
21 दिसम्बर, 2009. कोयला क्षेत्र के लिए स्वतंत्र नियामक बनाने के लिए सरकार का प्रस्ताव अंतिम चरण में है। इस सिलसिले में कोयला मंत्रालय ने सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली है।
18 दिसम्बर, 2009. नवीन व अक्षय ऊर्जा मंत्रालय ने पवन ऊर्जा का उत्पादन करने वाली कंपनियों को मार्च 2012 तक 50 पैसे प्रति यूनिट की सब्सिडी देने की घोषणा की है। सरकार ने प्रति मेगावाट पवन ऊर्जा के उत्पादन पर प्रोत्साहन राशि की सीमा 62 लाख रुपये तय की है।
17 दिसम्बर, 2009. पंजाब और हरियाणा बिजली संकट की समस्या से पार पाने के लिए अक्षय ऊर्जा के दोहन की योजना बना रहे हैं।
15 दिसम्बर, 2009. कोयला खदानों में हो रही दुर्घटनाओं को रोकने व सूचना यंत्र को मजबूत करने के लिए केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान, धनबाद (सिम्फर) ने नये सिस्टम वायरलेस इंफारमेशन एंड सेफ्टी सिस्टम फॉर माइंस का इजाद किया है.
15 दिसम्बर, 2009. भारत की इटली के साथ नागरिक परमाणु क्षेत्र में विस्तार की संभावनाएं प्रबल हो रही हैं। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में क्षमता बढ़ाने का इच्छुक इटली भी भारत से इस दिशा में सहयोग चाहता है। इटली ने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में फ्रांस और अमेरिका के साथ समझौता कर रखा है।
15 दिसम्बर, 2009. मेगा पावर परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इसके उपकरणों के आयात पर ड्यूटी घटा दी है। अब इन बिजली संयंत्रों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के आयात पर मात्र ढाई प्रतिशत सीमा शुल्क देना होगा। अभी तक यह दर पांच प्रतिशत थी।
14 दिसम्बर, 2009. आर्थिक सुधार को अस्थाई बताते हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा है कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि को अभी भी 'झटके' लग सकते हैं।
11 दिसम्बर 2009, जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी लाना जरूरी है। कोपेनहेगन क्लाइमेट कांफ्रेंस से ठीक पहले भारत अपनी ऊर्जा सघनता में कमी करने का ऐलान कर चुका है। और ये कमी संभव कार्बन ट्रेडिंग द्वारा। दुनिया के कई देश इस विकल्प को अपना रहे हैं।
11 दिसम्बर 2009, देश में आईपीओ के प्रति निवेशकों के लगातार बढ़ते आकर्षण के बीच जिंदल पावर लिमिटेड ने एक मेगा आईपीओ लाने का मन बनाया है।
11 दिसम्बर, 2009. कोयला मंत्रालय इन दिनों उन संभवनाओं की तलाश कर रहा है जिनसे भविष्य में वाहनों को कोल गैस से दौड़ाया जा सके। एलपीजी और सीएनजी किट के बाद अब कोल गैस से वाहन चलाने की तकनीक विकसित की जा रही है।
10 दिसम्बर, 2009. परमाणु ऊर्जा को लेकर भारत का रूसी कार्ड एकदम सही पड़ा है। मास्को के साथ हुई नाभिकीय संधि की वजह से अब अमेरिका में ओबामा प्रशासन पर दिल्ली के साथ अटकी ईएनआर संधि करने के लिए दबाव बढ़ना शुरू हो गया है।
09 दिसम्बर 2009, विनय वार्ष्णेय ने कुछ साल पहले सीएफएल बल्बों के अंत की भविष्यवाणी करते हुए मारुति सुजुकी के कॉन्फ्रेंस रूम की छत की ओर इशारा करते हैं। हमने देखा कि वहां तीन बल्बों के लिए होल्डर हैं, लेकिन चल सिर्फ दो रहे हैं।
09 दिसम्बर, 2009. कोयले की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते इसके आयात पर निर्भर घरेलू ऊर्जा उत्पादकों का बजट अगले साल प्रभावित हो सकता है।
09 दिसम्बर, 2009. सीसीएल ने चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल से नवंबर माह के दौरान लगभग 475 करोड़ मुनाफा कमाया है। यह गत वर्ष की अपेक्षा दो सौ करोड़ रुपये अधिक है।
09 दिसम्बर, 2009. उद्योग मंडल एसोचैम ने मंगलवार को सरकार को कोयला कारोबार कंपनी स्थापित करने की सलाह दी, ताकि मांग और आपूर्ति के फासले को पाटने के लिए कोयले का आयात किया जा सके।
08 दिसम्बर 2009, भारतीय शेयर बाजार में भले ही आज नरमी है, लेकिन सज्जन जिंदल समूह की कंपनी जेएसडब्लू एनर्जी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आज खुलने के चंद मिनटों के भीतर पूरा भर गया।
08 दिसम्बर, 2009. इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर बिजली और सड़क परियोजनाओं के लिए करीब 13,000 करोड़ रुपये जुटाएगी।
08 दिसम्बर, 2009. जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर कोपनहेग शिखर सम्मेलन के मद्देनजर जिंदल समूह की कम्पनी जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड ने वर्ष 2015 तक 11,390 मेगावॉट बिजली उत्पादन की परियोजनाएं स्वच्छ तकनीक पर आधारित विद्युत उत्पादन संयंत्र स्थापित करने की घोषणा करते हुए कहा है कि इस तकनीक पर बनने वाली बिजली उत्पादन के प्रत्येक इकाई पर दो सौ से चार करो़ड की रूपए की लागत आएगी।
08 दिसम्बर, 2009. महंगाई की मार झेल रही जनता को आने वाले समय में बिजली की बढ़ी दरों का सामना करना पड़ सकता है। योजना आयोग ने अपनी एक सलाह में कोयले की मांग व आपूर्ति में अंतर को खत्म करने के लिए आयातित कोयले और देश में उत्पादित कोयले की दर समान किए जाने का सुझाव दिया है।
04 दिसम्बर 2009, स्टील कंपनी जेएसपीएल की पूर्ण सब्सिडियरी जिंदल पावर अगले साल जनवरी तक अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पूंजी बाजार में उतार सकती है।
04 दिसम्बर 2009, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया का भविष्य कुछ-कुछ आशावादी नजर आ रहा है और यह अत्यावश्यक है कि बीते दिनों के मुकाबले गुणात्मक रूप से अपने आपको अलग दिखाने के लिए वह इस ऐतिहासिक मौके को न गंवाए।
04 दिसम्बर 2009. क्लाइमेट चेंज पर कोपनहेगन सम्मेलन से ठीक पहले भारत ने ऐलान किया कि वह 2020 तक कार्बन उत्सर्जन में 20-25 फीसदी तक की कटौती कर सकता है लेकिन इसका फैसला भारत अपनी शर्तों पर करेगा, किसी दबाव के कारण नहीं। इसके साथ ही सभी गाड़ियों में फ्यूल एफिशंसी स्टैंडर्ड अनिवार्य करने की भी घोषणा की गई। चीन ने भारत के इस रुख का समर्थन किया है कि विकसित देशों पर क्लाइमेट चेंज के मसले पर टारगेट सेट करने का दबाव न डाला जाए।
03 दिसम्बर, 2009. केन्द्र सरकार ने देश में कोयले की कमी की बात स्वीकार की और कहा है कि भ्रष्टाचार तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कोयले की ई-नीलामी शुरू की गयी है।
03 दिसम्बर, 2009. न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ इण्डिया (एनपीसीआईएल) ने बुधवार को हरियाणा में 4x700 मेगावाट न्यूक्लियर पावर परियोजना स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। यह प्रदूषण रहित एक ग्रीन प्रोजेक्ट होगा। इसके रेडिएशन से स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
02 दिसम्बर, 2009. जेनेवा. दुनिया के सबसे बड़े प्रोटॉन तोड़ने से ऊर्जा का वह स्तर मिला है, जो पहले कभी भी नहीं दिखा। यह घोषणा यूरोपियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (केर्न) ने की है। केर्न के मुताबिक उसका अत्याधुनिक और बड़ा हैड्रॉन कोलॉइडर (एलएचसी) अब तक सबसे बड़ा ऊर्जा पैदा करनेवाला संयंत्र बन गया है।
02 दिसम्बर, 2009. जबलपुर. बरगी बांध के कैचमेंट एरिया के किनारे स्थित चुटका गांव में बनने वाले परमाणु बिजली घर को देश में ही विकसित तकनीक के आधार पर बनाया जायेगा। इस प्लांट में देश में ही उपलब्ध नेचुरल यूरेनियम और कुछ मात्रा में थोरियम का उपयोग होगा।
02 दिसम्बर, 2009. उदयपुर. राज्य सरकार के उपक्रम आरएसएमएम (राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स) लिमिटेड का सबसे बड़ा पावर प्लांट जैसलमेर जिले में लगने जा रहा है। 31.5 मेगावाट की उत्पादन क्षमता वाले इस पवन ऊर्जा संयंत्र का काम इसी माह शुरू हो जाएगा तथा मार्च से बिजली पैदा करना शुरू देगा।
02 दिसम्बर, 2009. सार्वजनिक क्षेत्र की तीन बिजली कंपनियों एनटीपीसी, ग्रामीण विद्युतीकरण निगम [आरईसी], तथा सतलज जल विद्युत निगम [एसजेवीएन] का विनिवेश चालू वित्त वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा।
01 दिसम्बर 2009, टिकारी (गया) में आजादी के बाद से पीढ़ी दर पीढ़ी पावर ग्रिड का देख रहे सपना कल साकार हो जायेगी। टिकारी में 15 से 20 घंटा बिजली नियमित रूप से मिलनी शुरू हो जायेगी।
01 दिसम्बर, 2009. सूर्या रोशनी लिमिटेड ने एक सप्ताह के लिए बिजली एवं पानी बचत अभियान शुरू किया है। इसके तहत कंपनी के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को बिजली व पानी की बचत के लिए प्ररेरित करेंगे। अभियान की शुरूआत करते हुए उत्कर्ष द्विवेदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में बिजली व पानी की बचत के अनेक अभियान चल रहे है। ऊर्जा एवं पानी की बचत बहुत जरूरी है।
01 दिसम्बर, 2009. राज्य विद्युत बोर्डों को कई भागों में बांटने की केंद्र सरकार की 6 साल पुरानी पहल अब पूरा होने को है।उल्लेखनीय है कि विभिन्न राज्यों के विद्युत बोर्डों को उत्पादन, पारेषण, वितरण और व्यापार इकाइयों में बांटा जा रहा है। विद्युत अधिनियम 2003 के तहत केरल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश और बिहार विद्युत बोर्डों का विभाजन अब पूरा होने को है।
01 दिसम्बर, 2009. इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एलऐंडटी और सरकारी क्षेत्र के भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम ने हजीरा में 1,725 करोड़ रुपये के निवेश से विशेष स्टील और अल्ट्रा हेवी फोर्जिंग्स के निर्माण के लिए संयुक्त उद्यम समझौता किया है।
27 नवम्बर 2009, सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड ने कहा है कि उसने अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और आस्ट्रेलिया में और कोयला खदानों का अधिग्रहण करने की योजना बनाई है।
27 नवम्बर 2009, पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को कहा कि अगर भेल(बीएचईएल) मेगा पावर प्लांट लगाने के लिए सिंगुर को चुनती है तो हम वहां टाटा से जमीन वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
27 नवम्बर 2009, कांग्रेस ने उड़ीसा में करोडों रुपये के खनन घोटाले की सीबीआई से जांच की मांग की है।
27 नवम्बर 2009, कांग्रेस ने उड़ीसा में करोडों रुपये के खनन घोटाले की सीबीआई से जांच की मांग की है।
27 नवम्बर 2009, कांग्रेस ने उड़ीसा में करोडों रुपये के खनन घोटाले की सीबीआई से जांच की मांग की है।
26 नवम्बर 2009, सरकार ने आज कहा कि देश में कोयले का उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न देशों से उन्नत प्रौद्योगिकी प्राप्त करने की दिशा में बातचीत चल रही है और इस उद्देश्य से अंडर ग्राउंड कोल गैसिफिकेशन प्रौद्योगिकी का उपयोग करने का फैसला किया गया है।
26 नवम्बर 2009, देश की सबसे बड़ी चीनी बनाने वाली कंपनी बजाज हिंदुस्तान कोयला आधारित बिजली संयंत्र के क्षेत्र में उतरने की तैयारी कर रही है।
26 नवम्बर 2009: भारतीय भूसर्वेक्षण के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में 267.21 अरब टन कोयले का भंडार मौजूद है। कोयला राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने आज भूपेंद्र सिंह के सवाल के लिखित जवाब में लोकसभा को यह जानकारी दी।
26 नवम्बर 2009, देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन आयल (आईओसी) न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन के सहयोग से 10,000 करोड़ रुपये का एक परमाणु बिजली संयंत्र लगाएगी।
25 नवम्बर, 2009. जिंदल स्टील ऐंड पावर की सहयोगी कंपनी जिंदर पॉवर लिमिटेड (जीपीएल) 1,600 मेगावाट उत्पादन क्षमता वाली बिजली परियोजना अरुणाचल प्रदेश में कमला नदी पर लगाएगी।
25 नवम्बर, 2009. राजस्थान परमाणु विद्युत परियोजना की 220 मेगावाट की पांचवीं इकाई के परमाणु रिएक्टर में गत मंगलवार को न्यूक्लियर विखंडन श्रंखला अभिक्रिया (न्यूक्लियर फिजन) शुरू हो गई। इसी के साथ राजस्थान परमाणु बिजलीघर की पांचवीं इकाई देश में 17 परमाणु रिएक्टरों के समूह में शामिल हो गई है। यह देश की 18वीं प्रचालित परमाणु इकाई होगी।
25 नवम्बर, 2009. परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष ने कहा परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों की भागीदारी का अभी समय नहीं है। भविष्य में ऐसा करना पड़ा तो पहले परमाणु ऊर्जा अधिनियम में संशोधन करना होगा। इसके बाद भी नियंत्रण परमाणु ऊर्जा विभाग का ही रहेगा। परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अनिल काकोड़कर ने मंगलवार को परमाणु बिजलीघर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही।
25 नवम्बर, 2009. एरा पॉवर कंपनी राजस्थान में जैव, पवन व सौर ऊर्जा से संचालित पॉवर प्रोजेक्ट पर तीन सौ करोड़ रुपए का निवेश करेगी। विंड पॉवर प्लांट जैसलमेर, बाड़मेर व जोधपुर जिले में और सोलर पॉवर प्रोजेक्ट मथानिया या फलोदी के पास स्थापित करने की योजना है। इसके लिए जल्द ही प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर राजस्थान सरकार को सौंपी जाएगी।
25 नवम्बर, 2009. सरकार जल्द ही देश में वाहनों के लिए ईंधन कार्यक्षमता मानकों को अधिसूचित करेगी। ए मानक प्रति लीटर ईंधन खपत पर आधारित होंगे। परिवहन मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, 'किलोमीटर प्रति लीटर औसत यात्रा के आधार पर ईंधन कार्यक्षमता मानक तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। हालांकि अभी यह तय किया जाना बाकी है कि इसे ऊर्जा मंत्रालय अधिसूचित करेगा या परिवहन मंत्रालय।'
24 नवम्बर 2009, सज्जन जिंदल समूह की कंपनी जेएसडब्लू एनर्जी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 7 दिसंबर को खुलेगा जिसके माध्यम से 2700 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे। यह आईपीओ 9 दिसंबर को बंद होगा।
24 नवम्बर, 2009. पंजाब में बिजली उत्पादन को बढ़ाने के लिए राज्य के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की कि अगले साल तक राज्य में लगने वाली चार बड़ी बिजली परियोजनाओं के अलावा 28 छोटी बिजली परियोजनाएं भी लगाई जाएंगी।
24 नवम्बर, 2009. विमानों में विशेष प्रकार के ईधन के उपयोग के बारे में तो आपने खूब सुना और जाना होगा लेकिन टंकी में ईधन भरे बिना कोई विमान आकाश में उड़ता नजर आए यह विश्वास नहीं होता।
23 नवम्बर, 2009. चीन के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित एक कोयला खदान में कल हुये विस्फ़ोट में मरने वालों की संख्या 87 हो गयी. मलबे में कई लोगों के फ़ंसे होने की संभावना है.
20 नवम्बर 2009, मैकनेली भारत इंजीनियरिंग कंपनी को राउरकेला स्टील प्लांट से 306.45 करोड़ रुपये का एक ठेका मिला है।
20 नवम्बर, 2009. सरकार ने बिजली कंपनियों को सख्त चेतावनी दे दी है कि अगर उन्होंने कोयला खदान को हासिल करने के बावजूद दो वर्षो के भीतर उसमें खनन शुरू नहीं किया तो उसे वापस ले लिया जाएगा। बिजली मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सरकार के इस रुख का खुलासा किया।
20 नवम्बर, 2009. देश की प्रमुख एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी नाल्को अन्य खनिजों तथा धातुओं के क्षेत्र में उतरने के लिए नामीबिया में कोयला, तांबा तथा यूरेनियम खदानों के अधिग्रहण पर विचार कर रही है।
20 नवम्बर, 2009. विद्युत क्षेत्र में किए गए सुधारों के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पावर एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया है। इंडियन चेंबर आफ कामर्स द्वारा नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विभाग के सचिव अमन कुमार सिंह को अवार्ड प्रदान किया।
20 नवम्बर, 2009. भारत सरकार की मिनी रत्न श्रेणी-1 जल विद्युत कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड को काउंसिल ऑफ पॉवर यूटिलिटीज एवं डब्ल्यू कांफ्रेंसेज द्वारा 'जूरी अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है।
20 नवम्बर, 2009. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2022 तक 20,000 मेगावॉट सौर ऊर्जा पैदा करने के उद्देश्य से गुरुवार को जवाहरलाल नेहरु राष्ट्रीय सौर ऊर्जा मिशन को मंजूरी दे दी।
19 नवम्बर 2009, स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल ने तेल और नैचरल गैस निगम (ओएनजीसी) की भागीदारी में कजाकिस्तान में तेल क्षेत्र विकसित करने की परियोजना से हाथ खींच लिया है।
19 नवम्बर 2009, अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए उड़ीसा के स्टील और खनन विभाग ने 128 खदानों को तत्काल खनन रोकने का आदेश दिया है।
19 नवम्बर, 2009. सार्वजनिक क्षेत्र की भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लि. [भेल] ने मध्य प्रदेश में 1,600 मेगावाट क्षमता के बिजली घर की स्थापना के उद्येश्य से मध्य प्रदेश पावर जेनरेशन कंपनी [एमपीपीजीसीएल] के साथ संयुक्त उपक्रम की स्थापना के लिए सहमति ज्ञापन [एमओयू] पर दस्तखत किए हैं।
19 नवम्बर, 2009. ईसीएल सोदपुर क्षेत्र के बीएसपी ग्रुप की पटमोहना कोलियरी एवं पारबेलियां गु्रप की दुबेश्वरी कोलिरी में एक सप्ताह के अन्दर एसडीएल मशीन से उत्पादन शुरू हो जायेगा। जिसमें इन दोनों कोलियरियों में प्रतिदिन 150 टन कोयला उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी।
19 नवम्बर, 2009. मुल्क के तटवर्ती इलाकों और राष्ट्रीय जलमार्गों पर यातायात को बढ़ावा देने के लिए जहाजरानी मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से इन रास्तों के जरिये आने वाली वस्तुओं को सेवा कर की परिधि बाहर रखने का अनुरोध किया है।
18 नवम्बर, 2009. एशियाई बाजार में गत मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट रही। इससे पहले डालर की कमजोरी और विश्व में ईंधन की मांग बढने की संभावनाओं के बीच सोमवार को कच्चे तेल का बाजार चढ़ गया था।
18 नवम्बर, 2009. दिल्ली की मंडियों में गत 17 नवम्बर को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 33518, (10) 32392, (12) 31717, (16-25) 31392,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 31000, (10) 30000, (12) 29400, (16-25) 29200,
17 नवम्बर 2009, अमेरिकी माइनिंग कंपनी असारको को खरीदने के लिए स्टरलाइट इंडस्ट्रीज की बोली को खारिज कर दिया गया।
17 नवम्बर, 2009. केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा है कि देश में कोयले की कमी को देखते हुए ही कोयला आयात करने का फैसला किया गया है।
17 नवम्बर, 2009. पंजाब सरकार के बहुप्रतिक्षित राजपुरा थर्मल पावर प्लांट का निर्माण एलएंडटी पावर डेवलपमेंट कराएगी। कंपनी ने इस थर्मल प्लांट से उत्पादित बिजली को 2.89 रुपये प्रति यूनिट की दर से पंजाब सरकार को देने की पेशकश की है। जो सबसे कम दर है।
17 नवम्बर, 2009. उत्तराखंड सरकार ने केंद्र से आग्रह किया है कि वह 420 मेगावॉट क्षमता वाली लखवाड़ व्यासी बहुद्देशीय परियोजना के लिए एनएचपीसी से अनापत्ति पत्र जारी करने के लिए कहे ताकि इसका काम आगे बढ़ाया जा सके।
लोकनाथ तिवारी
सस्ते मूल्य पर कोयले की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) तथा अमेरिकी कम्पनियों के बीच शीघ्र ही गठबंधन किया जाएगा।
16 नवम्बर, 2009. केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि देश में कोयला ऊर्जा का प्रमुख साधन है। देश के विकास में तेजी आने के साथ ही कोयले की मांग भी बढ़ रही है। कोयले बगैर देश का विकास संभव नहीं है, इसलिए इसका उत्पादन बढ़ाना जरूरी है।
16 नवम्बर, 2009. बिजली फर्म एनटीपीसी ने रविवार को कहा कि सरकार द्वारा कैप्टिव इस्तेमाल के लिए आबंटित कोयला खानों के विकास पर कंपनी काम कर रही है और अंतरराष्ट्रीय मानकों को लागू करने पर भी उसे इन्हें विकसित करने में 6-7 साल का समय लगेगा।
16 नवम्बर, 2009. कोयले की खदानों में आग लगाकर बिजली पैदा करने की योजना पर केंद्रीय कोयला मंत्रालय काम कर रहा है। योजना में ऐसी खदानों को चुना जा रहा है, जहां परंपरागत तरीके से कोयले की खुदाई करना संभव नहीं है या अलाभप्रद है।
16 नवम्बर, 2009. प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने दिल्ली में राज्यों के ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में कहा कि सर्दियों के दौरान राज्य की विद्युत परियोजनाओं में पानी के स्तर में गिरावट आने से बिजली का उत्पादन गिर जाता है, जिससे राज्य की बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार को बाहरी स्त्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है।
13 नवम्बर 2009, उड़ीसा के इस्पात और खनन मंत्री रघुनाथ मोहंती ने माना है कि राज्य में लंबे समय से अवैध खनिज उत्पादन चल रहा है, जिससे राज्य सरकार को राजस्व का भारी नुक़सान हो रहा है.
13 नवम्बर 2009, तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम ने कहा कि स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल के साथ उसके ऊर्जा कारोबार संयुक्त उद्यम को संयुक्त उत्खनन कंपनी में मिला दिया जाएगा।
13 नवम्बर, 2009. सरकार ने पेट्रोलियम मंत्रालय से यह सुनिश्चित करने को कहा कि तेल कंपनियां अनिवार्य रूप से पांच फीसदी इथेनाल मिश्रत पेट्रोल बेचें।
12 नवम्बर, 2009. एसोचैम की अध्यक्ष स्वाति पिरामल ने बुधवार को एक बयान में कहा है, "अमेरिका और भारत के बीच परमाणु समझौते के पूरे एक साल बीत चुके हैं, लेकिन परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में निजी विद्युत कंपनियों के प्रवेश की पहल अभी तक नहीं हो पाई है।"
12 नवम्बर, 2009. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि वैश्विक आर्थिक मंदी के खात्मे के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ईंधन की बढ़ती मांग के कारण पेट्रोलियम पदार्थो की आपूर्ति पर जबरदस्त दबाव रहेगा। यही नहीं अगर तेल एवं गैस की खुदाई मौजूदा यदि मौजूदा दर से होती रही तो सन 2030 तक दुनिया का तापमान भी 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा।
12 नवम्बर, 2009. देश की सबसे बड़ी बिजली कंपनी एनटीपीसी बदलते माहौल को खूब समझ रही है। यही कारण है कि कंपनी ने अब थर्मल पावर के साथ ही अक्षय और परमाणु ऊर्जा पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है। कंपनी ने वर्ष 2017 तक अक्षय ऊर्जा स्त्रोतों से एक हजार मेगावाट और परमाणु ऊर्जा से दो हजार मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इन दोनों तरह की योजनाओं पर कंपनी लगभग 30 हजार करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रही है।
12 नवम्बर, 2009. निर्यात के मोर्चे पर सुधार की मामूली सुगबुगाहट दिखने लगी है। हालांकि गिरावट का रुख अभी बना हुआ है। अक्टूबर में निर्यात में 11.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीने यानी अप्रैल से अक्टूबर में गिरावट 26.5 प्रतिशत की है। इसके बावजूद अब कुछ ऐसे क्षेत्र दिखने लगे हैं जहां निर्यात की स्थिति सुधर रही है।
12 नवम्बर, 2009. राज्यों में औद्योगिक ढांचे को लेकर केंद्र की चिंता अब सीमा को लांघ रही है। उदार नीतियों के बावजूद नई औद्योगिक गतिविधियों की रफ्तार धीमी रहने की वजह से केंद्र को लग रहा है कि आगे चलकर ये आर्थिक विकास दर पर भी असर डाल सकती हैं।
12 नवम्बर 2009: पिछली तिमाही में कीमतों में 10 फीसदी कमी आने के बाद अब 1 दिसंबर से देशभर में सीमेंट की 50 किलो की बोरी के दाम 7 रुपए और घटने की संभावना दिख रही है।
11 नवम्बर, 2009. कोयला मंत्रालय गुजरात खदान विकास निगम (जीएमडीसी) को 2006 में आवंटित कोयला ब्लाकों के विकास में देरी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये नैनी तथा मोर्गा दो कोयला ब्लाक हैं।
11 नवम्बर, 2009. निवेली लिग्नाइट कॉपोर्रेशन राजस्थान में बिजली उत्पादन के लिए लगभग 17 अरब रुपये का निवेश करगी। कंपनी राज्य में 250 मेगावॉट क्षमता की दो इकाइयों में बिजली का व्यवसायिक उत्पादन शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा पांच सौ मेगावॉट क्षमता की दो और इकाई स्थापित करने की भी योजना है।
11 नवम्बर, 2009. अपनी सात प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने दोबारा से बोलियां मंगाने का फैसला किया है।
10 नवम्बर, 2009. भूमि के बाद अब पश्चिम बंगाल के औद्योगीकरण की राह में कोयला बाधक बन गया है।कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने बर्धमान जिले में कोयला बहुल क्षेत्र आसनसोल-दुर्गापुर पट्टी में उद्योग परियोजनाओं को लेकर आपत्ति जताई है। इससे राज्य सरकार को पश्चिम बंगाल से कम से कम एक निवेशक कंपनी के चले जाने का खतरा सता रहा है।
10 नवम्बर, 2010. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में नैवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एआर अंसारी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अंसारी ने बताया कि बीकानेर जिले के बरसिंगसर में नैवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन द्वारा स्थापित 125-125 मेगावाट की दो इकाइयों में से एक इकाई सिंक्रोनाईज भी हो चुकी है तथा इसमें दिसंबर, 2009 तक पूरी उत्पादन क्षमता आ जाएगी, जबकि दूसरी इकाई का सिन्क्रोनाइजेशन फरवरी, 2010 में हो जाएगा। दोनों इकाइयों में मार्च, 2010 तक पूरी क्षमता से विद्युत उत्पादन शुरू हो जाएगा।
10 नवम्बर, 2009. अमेरिका में रोजगार के आंकड़े में सुधार की रिपोर्ट के बाद एशियाई बाजारों में सोमवार को कच्चे तेल की तेल कीमतों में तेजी लौट आई। पिछले सप्ताह भाव गिरे थे। न्यूयार्क के मुख्य अनुबंध दिसंबर डिलीवरी वाले कच्चे तेल की कीमत 81 सेंट की तेजी के साथ 78.24 डालर प्रति बैरल और ब्रेंट नार्थ सी की कीमत 71 सेंट की तेजी के साथ 76.58 डालर हो गई।
10 नवम्बर, 2009. केंद्र के ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफीशैंसी (बीईई) ने औद्योगिक क्षेत्र में ऊर्जा की खपत कम करने के लिए पंजाब की फाऊंडरी इंडस्ट्रीज से पहल की है। इसके लिए जालंधर, लुधियाना और बटाला की 433 फाऊंडरी इंडस्ट्रीज का चुनाव किया गया है।
10 नवम्बर, 2009. निवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन ने आज यह घोषणा की है कि उसके निदेशक मंडल ने तमिलनाडु में 50 मेगावाट क्षमता वाले पवन ऊर्जा फार्म स्थापित करने की योजना को हरी झंडी दे दी है।
09 नवम्बर 2009, जेएसपीएल के एक्जीक्युटिव डायरेक्टर एके मुखर्जी ने बताया कि डोंगामौंहा (रायगढ़) स्थित जिंदल ओपन कास्ट कोयला खान को वर्ष 2007 के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मान प्राप्त हुआ है।
09 नवम्बर, 2009.बड़े हाइड्रो प्रोजेक्ट में बड़ी लागत और पर्यावरण संबंधी परेशानियों को देखते हुए अब कंपनियां छोटे हाइड्रो प्रोजेक्ट की ओर ध्यान दे रही हैं। पिछले दो साल के दौरान विभिन्न राज्यों में करीब 250 छोटे हाइड्रो प्रोजेक्ट्स के लिए कंपनियों ने आवेदन दिए हैं।
09 नवम्बर, 2009. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बिजली वित्त निगम लि. (पीएफसी) ने देश में प्रस्तावित विभिन्न बिजली परियोजनाओं को कोष उपलब्ध कराने के लिए 50,000 करोड़ रुपए का ऋण देने का फैसला किया है। यह रकम पीएफसी की कुल संपत्ति आ़धार का लगभग दो तिहाई है।
06 नवम्बर, 2009. बढ़ती आबादी और फैलते कारोबार की वजह से दिल्ली ही नहीं, बल्कि आसपास के शहरों में भी बड़े पैमाने पर समस्याएं और आवश्यकताएं बढ़ती जा रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते औद्योगिकीकरण की वजह से बिजली की मांग में बेतहाशा वृद्धि तो हो रही है, लेकिन यदि बिजली चोरी पर लगाम न लगाया गया तो आने वाले समय में एनसीआर में बिजली की काफी कमी हो सकती है।
06 नवम्बर, 2009. केंद्रीय विद्युत राज्यमंत्री भरत सिंह सोलंकी ने गुरुवार को यहां कहा कि केंद्र विभिन्न चरण में गुजरात में एक लाख करोड़ रुपए से अधिक रुपए की परियोजनाएं स्थापित करेगा। इस क्रम में जहां कुछ नई परियोजनाएं होंगी तो कुछ मौजूदा योजनाओं का नवीनीकरण भी किया जाएगा।
06 नवम्बर, 2009. सरकार ने बृहस्पतिवार को बेबाक विनिवेश योजना का ऐलान करते हुए मुनाफा कमाने वाले सभी सार्वजनिक उपक्रमों को सूचीबद्ध करने की अनिवार्यता सुनिश्चित कर दी। इससे 100 से अधिक कंपनियों की सार्वजनिक पेशकश का रास्ता खुल गया है। इस तरह की बिक्री से एकत्र धन का इस्तेमाल सामाजिक क्षेत्र की स्कीमों के लिए किया जाएगा। पहले से सूचीबद्ध केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों को अपने कम से कम 10 प्रतिशत शेयरों की सार्वजनिक बिक्री करनी होगी।
05 नवम्बर, 2009. दिल्ली को बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भर करने के लिए शीघ्र ही एक और बिजली संयंत्र स्थापित किया जाएगा। लगभग सौ मेगावाट क्षमता वाले इस संयंत्र को राजधानी के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। इस बाबत दिल्ली विकास प्राधिकरण ने एनडीपीएल बिजली कंपनी को जमीन मुहैया करानेका आश्वासन भी दिया है।
05 नवम्बर, 2009. कूड़े से बिजली तैयार होने से पहले ही बिजली खरीदने के लिए कंपनियां आगे आ रही हैं। गाजीपुर बिजली संयंत्र में कूड़े से बनने वाली बिजली का आधा हिस्सा बीएसईएस यमुना खरीदेगी। इस बाबत कंपनी ने ईस्ट दिल्ली वेस्ट प्रॉसेसिंग कंपनी लिमिटेड से एक समझौता किया है। समझौते के मुताबिक कुल हिस्से का 49 फीसदी बिजली बीएसईएस यमुना को मिलेगा।
05 नवम्बर, 2009. बचत लैंप जैसी बिजली की बचत करने वाली योजनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने एनर्जी एफीसियेंशी सर्विसेज लिमिटेड नाम की नई कंपनी बनाई है, जिसकी कुल इक्वटी 190 करोड़ रुपये होगी।
4 नवंबर 2009:कृष्णा-गोदावरी बेसिन से गैस आपूर्ति विवाद पर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई जारी रहने के बीच सार्वजनिक उपक्रम नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) को उसके एक संयंत्र के लिए केजी बेसिन से सरकार द्वारा तय मूल्य 4.20 डॉलर प्रति दस लाख बिट्रिश थर्मल यूनिट पर गैस आपूर्ति शुरू हो गई है।
04 नवम्बर, 2009. देश की प्रमुख सीमेंट कंपनियां अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ कैप्टिव पावर प्लांट लगाने पर भी जोर दे रही हैं। इसके तहत देश की सभी प्रमुख सीमेंट कंपनियां अपनी इकाइयों के लिए पावर प्लांट लगा रही हैं। सीमेंट कंपनियां ज्यादा कैप्टिव पावर प्लांट लगाकर न केवल अपनी लागत में कमी करने पर जोर दे रही हैं, बल्कि ऐसा करके वह सरकार से बिजली लेने की निर्भरता भी कम कर रही है। अभी कंपनियों को 30 मेगावाट की विद्युत उत्पादन क्षमता से ज्यादा के पावर प्लांट लगाने की इजाजत नहीं है।
03 नवम्बर, 2009. मध्य प्रदेश में महेश्वर बिजली परियोजना पर तमाम विवाद खत्म हो गए हैं और राज्य सरकार ने उम्मीद जताई है कि वर्ष 2010 तक इससे उत्पादन शुरू हो जाएगा।
03 नवम्बर, 2009. देश में बिजली क्षेत्र की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए वर्ष 2018 तक 250 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत होगी। इससे डेढ़ लाख से ज्यादा कुशल और अकुशल कामगारों को रोजगार मिल सकेगा।
03 नवम्बर, 2009. एशिया बाजारों में सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में हल्का सुधार हुआ और दिसंबर का अनुबंध 25 सेंट की बढ़ोतरी के साथ 77.25 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बाजार में मजबूती के बावजूद निवेशक दुविधा में दिखे।
देश में ऊर्जा संयंत्र बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) की मदर यूनिट भोपाल वर्ष 2012 तक पांच हजार करोड़ से अधिक और वर्ष 2016-17 तक 13 हजार करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली यूनिट हो जाएगी।
30 अक्टूबर, 2009. इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में देश में गैस आधारित संयंत्रों से बिजली उत्पादन मे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 35 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस साल अप्रैल से कृष्णा गोदावरी बेसिन से गैस उत्पादन की शुरुआत ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। उत्पादन में बढ़ोतरी होने से जीवीके पावर, लैंको, इंफ्राटेक, जीएमआर इंडस्ट्रीज और टोरेंट पावर जैसी कंपनियों को 4,000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आमदनी हुई।
30 अक्तूबर, 2009. विनिवेश की गाड़ी की रफ्तार बढ़ाते हुए सरकार ने गुरुवार को रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कारपोरेशन [आरईसी] के फालोआन पब्लिक इश्यू [एफपीओ] को मंजूरी दे दी। इसके तहत निवेशकों के लिए 20 प्रतिशत इक्विटी बाजार में जारी की जाएगी। इसमें सरकार की पांच प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी भी शामिल है।
30 अक्तूबर, 2009. अमेरिकी ईधन भंडार में अचानक बढ़ोतरी की खबर से एशियाई बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट दर्ज की गई।
30 अक्तूबर, 2009. निर्यात में गिरावट का सिलसिला अभी भी बना हुआ है। इस साल सितंबर में 13.6 अरब डालर का निर्यात हुआ, जो पिछले साल इसी महीने के निर्यात से करीब 14 फीसदी कम है। अगस्त 09 में निर्यात में 19.8 प्रतिशत की कमी हुई थी।
29 अक्तूबर 2009, जयपुर की जीनस पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने सितम्बर 09 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 168.11 करोड़ रूपए की कुल आय अर्जित की है, जो गत वर्ष की समान समयावधि में 122.22 करोड़ रूपए थी।
29 अक्तूबर, 2009. देश में बिजली की खपत रिकार्ड स्तर पर है और सरकार है कि बिजली उत्पादन के लक्ष्य को घटाने में जुटी है। सरकार ने मान लिया है कि अब 11वीं योजना के दौरान बिजली उत्पादन के लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकेगा। बिजली उत्पादन के लक्ष्य को 78 हजार मेगावाट से घटाकर 60 हजार मेगावाट कर दिया गया है। सरकार अब यह दिलासा दे रही है कि इसकी भरपाई वह अगली यानी 12वीं योजना में करेगी। बहरहाल, इससे साफ हो गया है कि देश का बिजली संकट आने वाले दिनों में न केवल गहराएगा, बल्कि इस समस्या का अंत अगले सात-आठ वर्षो तक होने वाला नहीं है।
28 अक्तूबर, 2009. देश की सबसे बड़ी बिजली कंपनी एनटीपीसी आने वाले समय में थर्मल पावर प्रोजेक्ट के साथ साथ गैस पावर प्रोजेक्ट पर ज्यादा ध्यान देगी। कंपनी अपने दिल्ली स्थित बदरपुर थर्मल प्लांट को गैस से चलाने पर विचार कर रही है।
28 अक्तूबर, 2009. वैज्ञानिकों ने यह साबित कर दिया है कि 21 वीं सदी बुनियादी सुविधाओं जैसे, सड़क व बिजली को और अधिक उन्नत करने की है. इस बार वैज्ञानिक सौर ऊर्जा के क्षेत्र में मील का पत्थर स्थापित करने जा रहे हैं. वैज्ञानिक ऐसी सड़क का निर्माण में जुटे हैं, जिस पर लगे सोलर पैनल आपकी गाड़ी की बैटरी को रिचार्ज कर सकेंगे. इन हाइवे के आसपास के घरों को 24 घंटे बिजली सड़कों से मिलेगी.
28 अक्तूबर 2009, सरकार की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) द्वारा पिछले सप्ताह कोयले की कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने से इसके प्राथमिक उपभोक्ताओं पर असर पड़ने के आसार हैं।
27 अक्टूबर 2009, रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) ने चेताया है कि सरकार द्वारा नए ग्राहकों के नामों की घोषणा में विलंब से कृष्णा-गोदावरी बेसिन का भंडार खत्म हो रहा है। साथ ही केजी-डी6 क्षेत्र से प्राकृतिक गैस का प्रवाह कृत्रिम रूप से बाधित हो रहा है।
27 अक्टूबर 2009, नवीन जिंदल के नियंत्रण वाली जिंदल स्टील ऐंड पावर लिमिटेड मंगोलिया की तावान तोल्गोई कोयला परियोजना के लिए हो रही दौड़ में शामिल है, जो दुनिया के 10 सबसे बड़े भंडारों में से एक है।
27 अक्तूबर, 2009. केन्द्र सरकार के 'फरमान' पर कोयले का आयात करने की तैयारी कर रही मध्यप्रदेश सरकार ने विदेश से कोयला मंगाने का इरादा फिलहाल टाल दिया है, क्योंकि विदेशी कोयला भारतीय कोयले की तुलना में चार गुना महंगा पड़ेगा। उससे बनने वाली बिजली दोगुनी महंगी पड़ेगी।
26 अक्तूबर, 2009. कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा कोयले के दामों में करीब 11 फीसदी की वृद्धि करने से कोटा सुपर थर्मल सहित अन्य थर्मल पावर स्टेशनों में बिजली की उत्पादन लागत बढ़ गई है। यदि सरकार आम उपभोक्ताओं पर बढ़ी लागत का भार डालना नहीं चाहती है तो फिर उसे ही इसका भार वहन करना होगा।
26 अक्तूबर, 2009. राजधानी को आने वाले समय में कूड़े के ढेर से छुटकारा मिल सकता है। कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले कचरे पर आधारित दो बिजली संयंत्र से बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। इससे बिजली संकट के साथ ही कचरे से भी कुछ हद तक छुटकारा मिलेगा।
26 अक्तूबर, 2009. उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) इस सप्ताह बिजली की नई दरें घोषित करने जा रहा है।राज्य की ऊर्जा वितरण कंपनी उत्तराखंड ऊर्जा निगम लिमिटेड (यूपीसीएल) ने उद्योगों के लिए बिजली की दरों में 40 से 50 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है और इससे उद्योग महकमे में खासी नाराजगी है।
26 अक्तूबर, 2009. मध्य प्रदेश सरकार ने राजगढ़ की 4,000 एकड़ जमीन में निवेश के लिए कंपनियों को आकर्षित करने में विफल रहने के बाद इस जमीन में बिजली उपकरण विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने का फैसला किया है।
26 अक्तूबर, 2009. लीजिए, अब एक ऐसा बल्ब जिसे अगर रोज चार घंटे जलाया गया तो यह दो या चार नहीं, बल्कि पूरे पच्चीस साल तक फ्यूज नहीं होगा। यही नहीं, यह सीएफएल बल्ब से भी ज्यादा बिजली बचाएगा।
26 अक्तूबर, 2009. दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कारीडोर और डेडीकेटेड फ्रेट कारीडार परियोजनाओं को अब हकीकत के पंख लगेंगे। जापान ने इन दोनों परियोजनाओं को भारत-जापान सहयोग का नायाब प्रतीक बनाने की घोषणा की है। जापानी प्रधानमंत्री हातोयामा ने भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से यहां वादा किया कि दोनों परियोजनाओं को रफ्तार देने को जापान पूरी अहमियत देगा।
23 अक्तूबर 2009. चीन के सस्ते और समय पर सप्लाई होने वाले बिजली उपकरणों ने भेल, लार्सन एंड टूब्रो और भारत फोर्ज जैसी कंपनियों की नाक में दम कर रखा है। एक अनुमान के मुताबिक चीन के बिजली उपकरणों ने भारतीय इलेक्ट्रिकल्स कंपनियों को चालू वर्ष में 20-25 हजार करोड़ रुपये की चोट पहुंचाई है। ऐसे में ये घरेलू कंपनियां चीनी उपकरणों के आयात पर रोक लगाने की पुरजोर मांग कर रही हैं।
23 अक्टूबर 2009, विभिन्न कारोबार से जुड़ी एस्सार समूह ने आस्ट्रेलियाई कोयला कंपनी राकलैंड्स रिचफील्ड लि. के अधिग्रहण के लिये 15 करोड़ डालर की अपनी बोली को वापस ले लिया है। आस्ट्रेलियाई कंपनी ने पहले ही जिंदल स्टील एंड पावर लि. से सशर्त अधिग्रहण प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।
22 अक्टूबर 2009, देश में खनिज गैस के सबसे बडे़ क्षेत्र का दोहन कर रही निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) ने बुधवार को कहा कि उसे हाजिर बाजार से नौ डॉलर प्रति इकाई की दर से तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) खरीदनी पड़ रही है क्योंकि सरकार ने उसे अपनी गैस को अपने खुद के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी है।
22 अक्तूबर 2009. जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भारत और चीन परस्पर सहयोग बढ़ाएंगे। इस संबंध में दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत संयुक्त कार्यदल गठित करने की घोषणा की गई है।
22 अक्तूबर 2009. पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बुधवार को कहा कि राज्य को बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2012 तक 12212 मेगावाट अतिरिक्त बिजली पैदा करने की योजना बनाई है।
23 अक्तूबर 2009. चीन के सस्ते और समय पर सप्लाई होने वाले बिजली उपकरणों ने भेल, लार्सन एंड टूब्रो और भारत फोर्ज जैसी कंपनियों की नाक में दम कर रखा है। एक अनुमान के मुताबिक चीन के बिजली उपकरणों ने भारतीय इलेक्ट्रिकल्स कंपनियों को चालू वर्ष में 20-25 हजार करोड़ रुपये की चोट पहुंचाई है। ऐसे में ये घरेलू कंपनियां चीनी उपकरणों के आयात पर रोक लगाने की पुरजोर मांग कर रही हैं।
23 अक्तूबर 2009. चीन के सस्ते और समय पर सप्लाई होने वाले बिजली उपकरणों ने भेल, लार्सन एंड टूब्रो और भारत फोर्ज जैसी कंपनियों की नाक में दम कर रखा है। एक अनुमान के मुताबिक चीन के बिजली उपकरणों ने भारतीय इलेक्ट्रिकल्स कंपनियों को चालू वर्ष में 20-25 हजार करोड़ रुपये की चोट पहुंचाई है। ऐसे में ये घरेलू कंपनियां चीनी उपकरणों के आयात पर रोक लगाने की पुरजोर मांग कर रही हैं।
23 अक्तूबर 2009. चीन के सस्ते और समय पर सप्लाई होने वाले बिजली उपकरणों ने भेल, लार्सन एंड टूब्रो और भारत फोर्ज जैसी कंपनियों की नाक में दम कर रखा है। एक अनुमान के मुताबिक चीन के बिजली उपकरणों ने भारतीय इलेक्ट्रिकल्स कंपनियों को चालू वर्ष में 20-25 हजार करोड़ रुपये की चोट पहुंचाई है। ऐसे में ये घरेलू कंपनियां चीनी उपकरणों के आयात पर रोक लगाने की पुरजोर मांग कर रही हैं।
23 अक्तूबर 2009. ऊर्जा पारेषण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी केईसी इंटरनैशनल को सऊदी अरब और चाड (अफ्रीकी देश) से 470 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। सऊदी अरब में कंपनी को 400 करोड़ रुपये का अनुबंध मिला है, तो चाड में 70 करोड़ रुपये का।
23 अक्तूबर 2009. कोटा सुपर पावर थर्मल की 195 मेगावाट की सातवीं इकाई में शुक्रवार की शाम से बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया। यह इकाई अभी भेल के अधिकार में ही चल रही है।
21 अक्तूबर 09. इंडोनेशियाई सरकार के हस्तक्षेप से भारत की ऊर्जा उत्पादन क्षमता में इजाफे की महत्वाकांक्षी योजना पर लगाम लग सकती है।
21 अक्तूबर 09. एक इंजीनियरिंग टूल विशेषज्ञ ने चलती ट्रेन से पटरियों के समीप पैदा होने वाले वायु दाब का इस्तेमाल करते हुए बिजली पैदा करने की एक पर्यावरण अनुकूल तकनीक विकसित करने का दावा किया है।
21 अक्तूबर 09. पंजाब में पवन ऊर्जा पायलट प्रोजेक्ट पर सुजलॉन गुजरात विंड पावर पार्क लिमिटेड आगामी दिसंबर में अपनी रिपोर्ट दे देगी। इस परियोजना पर पिछले दो साल से शोध कर रही सुजलॉन पंजाब के मुक्सतर और होशियारपुर में तकरीबन 600 करोड़ रुपये के निवेश से 100 मेगावाट का विंड पावर प्रोजेक्ट शुरू करना चाहती है। पेडा (पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी) के सीईओ टीपीएस सिद्धू ने बताया कि राज्य में पहले पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट के लिए सुजलॉन ने दिसंबर 2007 में पेडा के साथ हुए एक समझौते के तहत इस दिशा में शोध कार्य शुरू किए थे। उन्होंने बताया कि पंजाब के होशियारपुर और मुक्तसर जिले में प्रोजेक्ट लगाने से पहले कंपनी का शोध जारी है।
21 अक्तूबर 09. भारत और चीन जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त रूप से कार्यशाला आयोजित करेंगे जिसमें दोनों देश ग्लोबल वार्मिंग के वैज्ञानिक, तकनीकी तथा नीतिगत पहलुओं पर अपने अपने अनुभवों को बांटेंगे।
20 अक्टूबर 2009, पंजाब के रोपड़ में गुरु गोविंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट (जीजीएसएसटीपी) के परिसर में 1,000 मेगावॉट क्षमता वाली गैस आधारित बिजली परियोजना के लिए परामर्श एवं अन्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए 6 कंपनियों ने बोली लगाई है।
20 अक्टूबर, 2009, सरकार ने नवरत्न कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन यानी एनटीपीसी के विनिवेश को हरी झंडी दे दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को यह फैसला किया।
20 अक्टूबर 2009, विद्युत परियोजनाओं के वित्त पोषण के लिए गठित कंपनी पावर फाइनेंस कार्पोरेशन (पीएफसी) अब नए क्षेत्रों में कदम रखने की तैयारी में है।
19 अक्तूबर 2009. दीपावली में आतिशबाजी का लुत्फ उठाने के बाद अब आपको महंगी बिजली का करेंट झेलने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। कोयला महंगा हो जाने से बिजली उत्पादन करने वाली कंपनियां अब इसके दाम बढ़ाने जा रही हैं। ग्राहकों तक बिजली पहुंचाने वाली वितरण कंपनियों का कहना है कि अगर उत्पादन कंपनियां दाम बढ़ाती हैं तो आखिरकार इसका बोझ उपभोक्ताओं को ही झेलना होगा।
16 अक्टूबर 2009, भारतीय कम्पनियों ने दक्षिण अफ्रीका के रिचर्ड बे कोल टर्मिनल (आरबीसीटी) से अगस्त में 1,332,236 टन कोयला आयात किया।
16 अक्टूबर 2009, इंडोनेशिया की सरकार इस वर्ष के अंत में कोल बेड मीथेन की तलाश करने के लिए पहली बार क्षेत्रों की नीलामी करेगा। डिपार्टमेंट ऑफ मिनरल रिसोर्सेस की ओर से 14 सितम्बर को इस आशय की रिपोर्ट जारी की गई ।
लोकनाथ तिवारी
16 अक्टूबर 2009, जब पश्चिम बंगाल का अधिकांश भाग लोडशेडिंग की चपेट में अंधकार में रहने को बाध्य था तब राज्य की बिजली कम्पनियां बाहर के राज्यों को बिजली की बिक्री करने में व्यस्त थीं।
16 अक्टूबर 2009, खान मंत्रालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार भारत में जुलाई 2009 में लौह धातु और औद्योगिक खनिज का उत्पादन (ईंधन, परमाणु और माइनर खनिजों को छोड़कर) कुल 2965 करोड़ रुपए का हुआ जबकि जुलाई 2008 में कुल 2459 करोड़ रुपए का खनिज उत्पादन हुआ था।
16 अक्टूबर 2009, केन्द्र सरकार ने वर्ष 2000 में कोल माइंस (नेशनलाइजेशन) एक्ट 1973 में संशोधन का निर्णय लिया था, जिससे सरकारी तथा निजी कम्पनियां बिना किसी प्रतिबंध के देश में कोयला खनन कर सकें तथा कोयला की तलाश की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान कर सकें।
16 अक्टूबर 2009, खनन उपकरणों की अग्रणी निर्माता कम्पनी जय माइनिंग इंक का मानना है कि नॉन-अमेरिकी बाजारों विशेष तौर पर चीन व भारत में जून से सितम्बर 2009 के दौरान आर्थिक सुधार हुआ है।
16 अक्टूबर 2009, बिजली क्षेत्र की कम्पनियों के साथ कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का फ्यूल सप्लाई एग्रीमेंट पूरा होने की कगार पर है। कोल इंडिया के निदेशक (मार्केटिंग) ए. के. सरकार ने कोल इनसाइट्स की मार्केट इंटेलीजेंस शाखा आईसीएमडब्ल्यू को यह जानकारी दी।
16 अक्टूबर 2009, भूगर्भ खनन उपकरणों की अग्रणी निर्माता कम्पनी जय ग्लोबल इंक, जिसकी भारतीय बाजार में महत्वपूर्ण भागीदारी है, को आशा है कि उपकरणों के आफ्टर मार्केट बूकिंग में तेजी आएगी।
16 अक्टूबर 2009, केन्द्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में कोयला राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने 9 सितम्बर को कहा कि उनके मंत्रालय द्वारा 100 दिनों के लिए तय की गई छह सूत्री कार्य योजना पूरी कर ली गई है।
16 अक्टूबर 2009, कोल इंडिया लिमिटेड को नवरत्न का दर्जा मिलने के एक वर्ष बाद उसे एक और सफलता हासिल हुई है।
16 अक्टूबर 2009, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) फॉरवर्ड ई-ऑक्शन के पहले लॉट के परिणामों को परखते हुए भूगर्भ खदानों से निकले बेहतर गुणवत्ता वाले कोयले की रिजर्व कीमतों में कमी करने पर विचार कर सकती है।
16 अक्टूबर 2009, कोयला उत्पादक कम्पनियों तथा कोयला उपभोक्ताओ के बीच होने वाले फ्यूल सप्लाई एग्रीमेंट (एफएसए) में रेलवे को तृतीय पार्टी के रूप में शामिल कर -बोनस कम पेनाल्टी- नियम को अधिक पारदर्शी तथा प्रभावी बनाया जाना चाहिए जिससे कोयले की आपूर्ति सुचारु तरीके से हो सके।
16 अक्तूबर 2009. उत्तरी कोरिया के निनशिया इलाके में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में 11 खननकर्मी मारे गए हैं जबकि तीन लोग लापता हैं ।
16 अक्तूबर 2009. बिलासपुर. बिजली विभाग नई तकनीक के ऐसे ट्रांसफार्मर लगा रहा है जो लाइनलॉस बचाने में उपयोगी साबित होगा। शहर में अब तक ऐसे करीब 150 ट्रांसफार्मर लगाए चुके हैं। सामान्य ट्रांसफार्मर की तुलना में एमारफस ट्रांसफार्मर में करीब चालीस प्रतिशत लाइनलॉस कम होता है।
15 अक्तूबर 2009. पूर्वी भारत में ब्रह्मिनी और चिचरो पतसीमल कोयला खदानों के विकास के लिए नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) ने कोल इंडिया के साथ मिल कर साझा कंपनी बनाने का फैसला किया है।
15 अक्तूबर 2009. कोल इंडिया लिमिटेड और गेल इंडिया की 2,400 करोड़ रुपये की कोयला गैसीकरण परियोजना पर बातचीत अब आगे बढ़ने की उम्मीद है।
15 अक्तूबर 2009. झारखंड में सोमवार को निजी क्षेत्र की एक कोयला कंपनी के दो वरिष्ठ कर्मचारियों की संदिग्ध नक्सलियों द्वारा हत्या कर दिए जाने की घटना के बाद आज रांची स्थित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के पिपरवार क्षेत्र में नियुक्त कर्मचारियों ने रात की पाली में काम करने से मना कर दिया।
15 अक्तूबर 2009. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी तेल कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि से चिंतित है और उसका मानना है कि इस बढ़ोतरी से आर्थिक मंदी से उबरने में थोड़ी देर हो सकती है। ऊर्जा एजेंसी के कार्यकारी निदेशक नोबुओ तानाका ने कहा कि क्रूड ऑयल फ्यूचर्स में इस वर्ष की सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 75 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।
15 अक्तूबर 2009. भारत और अर्जेंटीना ने बुधवार को असैन्य परमाणु सहयोग तथा नौ अन्य करारों पर रणनीतिक भागीदारी स्थापित करने के मकसद से हस्ताक्षर किए।
14 अक्तूबर 2009. देश में कोयले की बढती जरूरतों को पूरा करने के लिए इसके गैसीफिकेशन पर जोर दिया जाएगा। कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि ऊर्जा संयंत्रों की कोयला मांग निरन्तर बढ रही है और उस गति से उत्पादन में वृद्धि नहीं हो रही है।
14 अक्तूबर 2009. कोयला मंत्रालय के तहत सार्वजनिक उपक्रम नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनसीएल) ने सरकार को 2008-09 के लिए 313 करोड 93 लाख रूपए के लाभांश का चैक दिया है। उपक्रम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ए.आर. अंसारी ने यहां उक्तराशि का चैक कोयला मंत्री प्रकाश जायसवाल को भेंट किया। इस मौके पर कोयला सचिव सी. बालकृष्णन भी मौजूद थे।
13 अक्टूबर 2009. उत्तर-पूर्वी राज्यों की अतिरिक्त बिजली को नार्थ ग्रिड में देने के लिए बनने वाला प्रस्तावित प्रोजेक्ट वेदांता समूह की स्टरलाइट एनर्जी ने हासिल कर लिया है। यह देश का पहला अल्ट्रा मेगा ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट होगा।
13 अक्तूबर 2009, भूषण स्टील (ऑस्ट्रेलिया) की ऑस्ट्रेलिया की एक कोयला और खनिज अन्वेषण कंपनी, बोवेन एनर्जी के अधिग्रहण की कोशिश पर ग्रहण लगता दिख रहा है।
12 अक्टूबर 2009. बवाना क्षेत्र में जल्द ही 54 किलोवाट का एक सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ रिन्यूवेबल एनर्जी ने बिजली कंपनी एनडीपीएल को अनुदान देने का फैसला किया है।
12 अक्टूबर 2009. उत्तराखंड में दो जलविद्युत परियोजनाओं पर काम रोके जाने के बाद राज्य में अन्य दो परियोजनाओं- 420 मेगावॉट की लखवाड़-व्यासी और 600 मेगावॉट की किशाऊ पर काम तेज कर दिया गया है।
12 अक्टूबर, 2009. दिल्ली की मंडियों में गत 09 अक्टूबर को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 35518, (10) 34392, (12) 33717, (16-25) 33492,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 33600, (10) 32600, (12) 32000, (16-25) 31800,
09 अक्तूबर 2009, भारत की कई कम्पनियों द्वारा वृहद् बिजली परियोजनाओं की घोषणा से इंडोनेशिया की कोयला कम्पनी भी इनके दरवाजे पर दस्तक देने लगी है।
09 अक्तूबर 2009, भारतीय कोयला उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कम्पनी एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड ने 23 सितम्बर को देश का पहला कोल स्पॉट प्राइस इंडेक्स जारी किया, जो भारतीय कोयला बाजार के लिए मानक पैमाने का कार्य करेगा।
09 अक्टूबर 2009. सार्वजनिक क्षेत्र की कोयला खनन कम्पनी कोल इंडिया लिमिटेड का कहना है कि बिजली कम्पनियों की जरूरतों और घरेलू मांग में जोरदार बढोत्तरी के मद्देनजर अगले तीन वर्षो में कोयला आयात 10 गुना बढकर चार से साढे चार करोड टन तक पहुंच सकता है।
09 अक्टूबर 2009. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम परमाणु ऊर्जा निगम ने अगले 25 सालों में 63000 मेगावाट परमाणु बिजली पैदा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
09 अक्टूबर 2009. आर्थिक मंदी ने भारतीय उद्योग को प्रतिस्पर्धी होने, लागत में कटौती और बाजार में बने रहने की होड़ में कई सबक सिखाए हैं।कुछ क्षेत्रों ने अपने कारोबार में काफी बदलाव किया है। सभी उद्योगों की जननी कहे जाने वाले मशीन उपकरण क्षेत्र ने इस मंदी से यह सबक सीखा कि किस तरह से स्वयं को जोखिम से बचाया जा सकता है।
08 अक्टूबर 2009. जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड बाडमेर में 1350 मेगावाट क्षमता के विद्युत उत्पादन संयंत्र की स्थापना करेगी। योजना के तहत कम्पनी पहले चरण में 135 मेगावॉट की आठ इकाइयां स्थापित करेगी जिनकी कुल क्षमता 1080 मेगावाट होगी।
08 अक्टूबर 2009. रुइया नियंत्रित एस्सार समूह और जिंदल स्टील ऐंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ऑस्ट्रेलिया की कोयला खनन कंपनी रॉकलैंड्स रिचफील्ड को खरीदने के लिए एक-दूसरे के आमने-सामने हैं।
07 अक्तूबर 2009, कोल इंडिया की आठ सहायक कम्पनियों ने अगस्त में ई-ऑक्शन के माध्यम से कुल 3.58 मिलियन टन कोयले की बिक्री की, जो जुलाई 2009 में हुई ई-ऑक्शन से बिक्री के आंकड़े 2.18 मिलियन टन की तुलना में 64.22 फीसदी अधिक है।
07 अक्तूबर 2009, उत्तरी अमेरिका के पाउडर रिवर बेसिन क्षेत्र में स्थित एक खदान में पी एंड एच 4100 एक्सपीसी इलेक्ट्रिक शोवेल द्वारा 325 टन क्षमता के साथ ट्रकों में लदाई के दौरान एक ऑपरेटर ने देखा कि इसके डिपर हैंडल पर कम मात्रा में क्राउड फोर्स लागू हो रहा है।
07 अक्टूबर 2009. भारत सरकार देश भर में आठ नए अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल पावर प्लांट्स (यूएससीपीपी) स्थापित करने की योजना बना रही है।
07 अक्टूबर 2009. राजस्थान के कोलायत तहसील के गुड़ा गांव में लिग्नाइट आधारित तापघर तैयार हो गया है जिससे अगले माह तक राज्य को 135 मेघावाट बिजली मिलना शुरू हो जाएगी।
07 अक्टूबर 2009. केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने केंद्र सरकार से देश भर के कोयला ब्लॉक का विकास निजी-सार्वजनिक साझीदारी (पीपीपी) मॉडल के जरिये करने की सिफारिश की है।
07 अक्तूबर 2009, आईसीएमडब्ल्यू के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भारत में जुलाई में कोयला का उत्पादन 9.81 फीसदी बढ़कर 35.909 मिलियन टन हो गया जबकि गत वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान 32.700 मिलियन टन उत्पादन हुआ था।
07 अक्तूबर 2009, सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड 'सीआईएल' के कर पूर्व लाभ में चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 20 प्रतिशत की गिरावट आई है।
6 अक्टूबर 2009. सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) बिजली उत्पादन करने वाली कंपनी एनटीपीसी की जरूरतें पूरी करने के लिए 40 लाख टन ताप कोयले का आयात करेगी।
05 अक्तूबर 2009, बिजली की गंभीर समस्या से रूबरू हो रहे उत्तर प्रदेश ने प्रति व्यक्ति बिजली की उपलब्धता का लक्ष्य 2014 तक 1000 किलोवॉट प्रति घंटा पहुंचाने का रख दिया है।
05 अक्तूबर 2009, कोल इंडिया लिमिटेड की कोयला वितरण में नई नीति के कारण सुंदरगढ़ जिले के वसुंधरा कोयला खादान में ट्रक मालिकों का भविष्य अंधकारमय होने की संभावना बढ़ गई है।
05 अक्तूबर 2009, सरकार ने अगले पांच वर्षो के दौरान 5.5 करोड़ नए एलपीजी कनेक्शन जारी करने की योजना बनाई है।
01 अक्तूबर 2009, मुंबई-स्थित सीमेंस लिमिटेड को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (पीजीसीआईएल) की ओर से सबस्टेशनों की स्थापना के लिए 360 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
01 अक्टूबर 2009. रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केटिंग मार्जिन लेने पर अभी विवाद थमा भी नहीं है कि सरकार ने गेल के जरिए इसे फिर छेड़ दिया है। सरकार गेल इंडिया को सब्सिडी वाली प्राकृतिक गैस की बिक्री पर मार्केटिंग मार्जिन वसूलने की अनुमति देने पर विचार कर रही है।
01 अक्तूबर 2009, सार्वजनिक क्षेत्र की ट्रेडिंग कम्पनी एमएमटीसी ने झारखंड में कोयला ब्लॉक के विकास में विलंब के लिए इस्पात क्षेत्र की प्रमुख कम्पनी टाटा स्टील को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, टाटा स्टील ने इन आरोपों का खंडन किया है।
30 सितम्बर 2009, सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ने 2008-09 के लिए सरकार को कुल 505.08 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान किया है।
30 सितम्बर 2009, आने वाले पांच सालों में छत्तीसगढ़ 12 हजार मेगावाट बिजली बेचने की स्थिति में होगा।
30 सितम्बर 2009, चेन्नई-स्थित इंडिया सीमेंट्स ने दो थर्मल पावर परियोजनाओं की स्थापना का फैसला किया है।
30 सितम्बर 2009. सरकार ने दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल और घरेलू बिजली फर्म जीवीके पावर को झारखंड में संयुक्त रूप से आवंटित सेरेगढ़ा कोयला ब्लाक का आवंटन रद करने की चेतावनी दी है।
30 सितम्बर 2009. देश की दिग्गज इंजीनियरिंग कंपनी एल एंड टी आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर नाभिकीय ऊर्जा क्षेत्र में उतरने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी तकनीकी क्षेत्र की कई नामी-गिरामी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ समझौता कर रही है। कंपनी का लक्ष्य न्यूक्लियर बिजली परियोजनाओं से संबंधित हर तरह की क्षमता विकसित करने का है।
30 सितम्बर 2009. सार्वजनिक क्षेत्र की गेल लिमिटेड 18,000 करोड़ रुपये मूल्य की पाइप लाइनों का विनिर्माण कर रही है जिससे उसे अगले तीन वर्षो में अपने गैस परिवहन नेटवर्क में 6,000 किलोमीटर की बढ़ोतरी दर्ज करने में मदद मिलेगी।
29 सितम्बर 2009, चीन द्वारा कोकिंग कोल के आयात में बढ़ोतरी, जापान के स्टील उत्पादन में बढ़ोतरी और भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल के हाजिर दाम में बढ़ोतरी के अनुमान हैं।
29 सितम्बर 2009. निजी बिजली कंपनी टाटा पावर आस्ट्रेलिया और मोजांबिक समेत अन्य देशों में कोयला खान ढूंढ रही है ताकि आने वाली परियोजनाओं की मांग पूरी हो सके।
24 सितम्बर 2009, देश की सबसे बड़ी ई-वाणिज्य कम्पनी एम जंक्शन सर्विसेज लिमिटेड ने यहां देश के सबसे पहले कोयला हाजिर मूल्य सूचकांक की शुरूआत की।
24 सितम्बर 2009. टाटा पावर ने बुधवार को बताया कि वह गुजरात में अपनी 4,000 मेगावाट क्षमता की मुंद्रा बिजली परियोजना की पहली 2 इकाइयों को 11वीं पंचवर्षीय योजना (2007-12) में शुरू कर देगी।
24 सितम्बर 2009. जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर भारत ने विकसित देशों को कड़ा संदेश दिया और उनसे अपनी महंगे जीवनशैली को बदलने को कहा ताकि 2020 तक कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी हो और विकासशील देशों के पास जलवायु परिवर्तन से निपटने के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हों।
24 सितम्बर 2009. दिल्ली की मंडियों में गत 23 सितम्बर को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 35518, (10) 34392, (12) 33717, (16-25) 33492,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 33800, (10) 32800, (12) 32200, (16-25) 32000,
23 सितम्बर 2009, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड और हिंदुस्तान ऑयल एक्सप्लोरेशन कंपनी (एचओईसी) के बीच गैस सप्लाई और बिक्री को लेकर सहमति बन गई है।
23 सितम्बर 2009, ब्यावर में 400 करोड़ की लागत से देश का पहला वेस्ट गैस पर आधारित पावर प्लांट लगेगा।
23 सितम्बर 2009. कोल इंडिया अपनी कुछ कंपनियों में आधुनिकतम तकनीक से लैस ओपन कास्ट माइनिंग आरंभ करनेवाला है. इस तरह के माइंस में वाशरी भी साथ में बनी होगी. पावर व स्टील सेक्टर को कम राखवाले कोयले की आपूर्ति के लिए कोल इंडिया अब ओपन कास्ट माइंस इनबिल्ट वाशरी के साथ आरंभ करने जा रहा है.
22 सितम्बर 2009 : सरकार एक ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रही है जिसके तहत भूमि मालिकों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लिए बिना धातु और खनन कंपनियां माइनिंग लीज के लिए आवेदन कर सकेंगी।
22 सितम्बर 2009. जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं का आकलन करने के लिए एक कोर ग्रुप बनाया है।इससे सरकार की ओर से निजी कंपनियों को परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में आने देने के साथ ही कंपनी भी इस क्षेत्र में काम शुरू कर देगी।
18 सितम्बर 2009. अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस पावर परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में उतरने की राह बना रही है। इसके लिए वह गुपचुप तरीके से परमाणु वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की टीम बनाने में जुटी हुई है। पिछले साल भर में करीब एक दर्जन सेवानिवृत्त वैज्ञानिक और टेक्नोक्रेट रिलायंस पावर का हाथ थाम भी चुके हैं।
18 सितम्बर 2009. भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड [भेल] अगले दो- ढाई साल में अपनी बायलर एवं टर्बाइन निर्माण क्षमता को 20 हजार मेगावाट सालाना तक पहुंचा देगी। अभी कंपनी की क्षमता 10 हजार मेगावाट सालाना है जिसे 15 हजार मेगावाट सालाना करने का काम चालू है। इस योजना पर भेल 1590 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
18 सितम्बर 2009. बिजली संकट के दौर में प्रदेश में बढ़े बिजली दाम अब उद्योगपतियों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। फामरूला टैरिफ लागू होने के बाद जहां एक ओर बिजली के रेट में बढ़ोतरी हो गई है, वहीं दूसरी ओर नए कनेक्शन लेना पहले से दोगुना महंगे साबित हो रहे हैं। महंगी बिजली से शहर के उद्योगों पर प्रतिकूल असर पड़ने लगा है।
17 सितम्बर 2009, गैस विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। अनिल अंबानी की आरएनआरएल ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर यह मांग की है कि मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल)के साथ उसके मुकदमे में एनटीपीसी को भी एक पक्ष बनाया जाए।
17 सितम्बर 2009. जमीन अधिग्रहण में देरी के कारण देश में तकरीबन 25,000 मेगावाट की बिजली परियोजनाएं अटक रही हैं। इनमें से कई परियोजनाओं में एक से दो साल तक की देरी हो सकती है। बिजली परियोजनाओं में भारी विलंब के कारण ऊर्जा मंत्रालय से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक के माथे पर बल पड़े हुए हैं।
17 सितम्बर 2009. भोपाल। नर्मदा घाटी की छोटी जल विद्युत संभावनाओं पर ध्यान केन्द्रित करते हुए 25 मेगावाट क्षमता की सीतारेवा जल विद्युत परियोजना का निर्माण और संचालन निजी क्षेत्र को सौंपने का निर्णय किया गया है।
17 सितम्बर 2009. सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग चाहते हैं कि बिजली उत्पादन में उनका राज्य जल्दी ही देश में अग्रणी हो जाए। चामलिंग के मुताबिक राज्य में कई जल विद्युत परियोजनाओं पर काम चल रहा है। साल 2015 तक इनसे पांच हजार मेगावाट बिजली उत्पादन हो सकेगी।
17 सितम्बर 2009. दिल्ली की मंडियों में गत 16 सितम्बर को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 35518, (10) 34392, (12) 33717, (16-25) 33492,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 33800, (10) 32800, (12) 32200, (16-25) 32000,
16 सितम्बर 2009, रुइया परिवार समूह की कंपनी एस्सार पावर ने गुजरात के सलाया में 1,200 मेगावाट क्षमता के प्रस्तावित पावर प्रोजेक्ट के लिए 3,600 करोड़ रुपए का प्रबंध कर लिया है।
16 सितम्बर 2009. बिजली किल्लत से त्रस्त हरियाणा में विद्युत निगम की ओर से बिजली की बचत के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। ऐसे ही बिजली की बचत के लिए उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने उपभोक्ताओं को सीएफएल देने की योजना शुरू की है। बिजली उपभोक्ताओं ने भी सब्सिडी पर मिल रही सीएफएल को हाथोंहाथ लिया।
16 सितम्बर 2009. मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में बिजली सप्लाई की व्यवस्था को और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए राज्य बिजली कंपनी ने करीब 16 हजार नए ट्रांसफार्मर खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनकी खरीदी पर 150 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जाएंगे।
16 सितम्बर 2009. ऊर्जा उपकरण और इंजीनियरिंग क्षेत्र की प्रमुख सार्वजनिक कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ बनाए गए अपने 50-50 फीसदी हिस्सेदारी वाले संयुक्त उपक्रम में तीसरे साझेदार के रूप में एल्सटॉम को जोड़ सकती है। यह जानकारी घटनाक्रम से जुड़े दो व्यक्तियों ने दी। इस संयुक्त उपक्रम के तहत न्यूक्लियर पावर प्लांट को विकसित करने का काम किया जाएगा।
16 सितम्बर 2009. गुजरात स्थित अडाणी समूह अगले तीन-चार साल में अपने 90 किलोमीटर के नेटवर्क को तीन गुना से अधिक कर 290 किलोमीटर करने के लिए 2,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा।
15 सितम्बर 2009. भारत और मंगोलिया ने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक आधार देते हुए आज परमाणु ऊर्जा सहयोग समझौता किया जिससे भारत के परमाणु बिजली संयंत्रों के लिये यूरेनियम मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा.
15 सितम्बर 2009. जिंदल स्टील ऐंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) की सहायक कंपनी जिंदल पावर लिमिटेड (जेपीएल) ने आईपीओ के जरिए प्राथमिक बाजार से लगभग 4,000 करोड़ रुपये उगाहने की योजना बनाई है।
15 सितम्बर 2009. योजना आयोग को दूसरी छमाही में अच्छी आर्थिक वृद्धि का अनुमान है जो चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर को 6.3 फीसद से ऊपर पहुंचा सकती है। उल्लेखनीय है कि योजना आयोग ने इससे पहले चालू वित्त वर्ष के दौरान 6.3 फीसद की वृद्धि दर का अनुमान जाहिर किया था।
15 सितम्बर 2009. दिल्ली की मंडियों में गत 14 सितम्बर को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 32000, (10) 31100, (12) 30200, (16-25) 30200,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 33800, (10) 32800, (12) 32200, (16-25) 32000,
15 सितम्बर 2009, झारखंड कोयला क्षेत्र की भूगर्भ खदानों में आग से वहां के बाशिन्दों का जीवन बुरी तरह प्रभावित है।
15 सितम्बर 2009, एस्सार पावर लिमिटेड- देश की पहली स्वतंत्र बिजली उत्पादक कम्पनी (आईपीपी), बिजली क्षेत्र के स्वतंत्र होने के बाद जिसने गुजरात के हाजिरा में बिजली कम्पनी की स्थापना की थी- वर्ष 2012 तक 6000 मेगावाट क्षमता वाली बिजली कम्पनी बन जाएगी। कम्पनी के निदेशक अंशुमान रुइया ने यह जानकारी दी।
15 सितम्बर 2009, भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई), सीएमपीडीआई और एमईसीएल द्वारा 1200 मीटर की गहराई तक तलाश करने के फलस्वरूप देश में कोयले का अनुमानित भंडार 1 अप्रैल 2009 को 267.21 बिलियन टन तय किया गया है जो 1 अप्रैल 2008 तक 264.53 बिलियन टन था।
15 सितम्बर 2009, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक इकाई सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डीजाइन इंस्टीट्यूट (सीएमपीडीआई) ने बड़े पैमाने पर तकनीशियनों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है, जिससे बढ़े हुए कार्य को कुशलता पूर्वक निपटाया जा सके।
15 सितम्बर 2009, वेस्ट बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिब्यूशन कम्पनी लिमिटेड (डब्ल्यूबीएसईडीसीएल) ने आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 159.98 करोड़ रुपए का कर्ज प्राप्त करने हेतु पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) के साथ समझौता किया है।
15 सितम्बर 2009, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) वन क्षेत्र में स्थित कोयला खदानों के विकास की दिशा में तेजी से अग्रसर हो सकती है। केन्द्रीय वन व पर्यावरण मंत्रालय (एमओईएफ) ने निर्णय लिया है कि पाइलट कोल माइनिंग परियोजनाओं के लिए वर्तमान नियमों में ढील दी जाएगी।
15 सितम्बर 2009, भारत में लो ऐश मेटलर्जिकल (लैम) कोक की कीमतों में कम से कम सितम्बर तक नरमी का रुख रहने की संभावना है। दक्षिण भारत में स्थित एक मैन्यूफैक्चरर ने कोल इनसाइट्स को यह जानकारी दी।
14 सितम्बर 2009, नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) बोर्ड ने कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के साथ संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए अनुमोदन कर दिया है।
14 सितम्बर 2009, भारत सरकार तथा आंध्र प्रदेश सरकार की संयुक्त उपक्रम कम्पनी सिंगरेनी कोलियरीज कम्पनी लिमिटेड (एससीसीएल) ने हाल में कोयले की कीमतों में 20 फीसदी की वृद्धि की है। सीमेंट कम्पनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
चंद्रिका बोस
14 सितम्बर 2009, भारत की ऊर्जा और धातु सम्बन्धी व्यवसाय को 99 फीसदी नियंत्रित करने वाले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) ने देश में पहला आयातित थर्मल कोल फ्यूचर की शुरुआत 7 अगस्त को किया।
14 सितम्बर 2009, विश्व की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक एकल कम्पनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के लाभ में वर्ष 2008-09 के दौरान भारी कमी आकर कुल 2078.69 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है, जबकि इसके पिछले वर्ष यह आंकड़ा 5243.27 करोड़ रुपए था।
14 सितम्बर 2009, पूर्वी क्षेत्र पावरग्रिड में तकनीकी खराबी आने के कारण छत्तीसगढ़ के सभी पावर प्लांट से उत्पादन ठप हो गया।
14 सितम्बर 2009, छत्तीसगढ़ के अकलतारा में प्रस्तावित चार हज़ार मेगावाट का अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट एक बार फिर लटक गया है।
14 सितम्बर 2009. दिल्ली की मंडियों में गत सप्ताहांत 11 सितम्बर को लोहा व इस्पात के निम्म उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया:
कामधेनु: (8 एमएम) 32000, (10) 31100, (12) 30200, (16-25) 30200,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 33800, (10) 32800, (12) 32200, (16-25) 32000,
14 सितम्बर 2009. कॉरपोरेट इंडिया के गलियारों में आजकल लोग एक दूसरे से एक दिलचस्प सवाल पूछ रहे हैं। क्या आपने कोयला खदान खरीदने में देर कर दी? सवाल यह है कि कोयले को लेकर यह आपाधापी क्यों पैदा हुई है? बाजार उन लोगों की पीठ क्यों थपथपा रहा है जिन्होंने निवेश का कदम पहले उठा लिया है? इसका जवाब दो सरल शब्दों में दिया जा सकता है- भय और नापसंदगी।
14 सितम्बर 2009. राजस्थान सरकार ने केन्द्र से कोयले की एक और खान मांगी है। इसके लिए कोयला मंत्रालय को आवेदन कर दिया है। इस खान से निकलने वाले कोयले का उपयोग सूरतगढ़ व छबड़ा में लगने वाले क्रिटिकल बिजलीघरों में किया जाएगा।
अरुषा दास और राकेश दुबे
11 सितम्बर 2009, वीसा समूह का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जुग में स्थित है। समूह की होल्डिंग कम्पनी वीजा मिनमेटल एजी की सहायक इकाइयों के माध्यम से यह विश्व के विभिन्न भागों में संचालन करती है।
11 सितम्बर 2009, उपभोक्ताओं तक आयातित कोयले की आपूर्ति में हाल के दिनों तक कुछ पुरानी, मजबूत व स्थापित कम्पनियों की पकड़ थी, जिनमें सरकारी क्षेत्र की एमएमटीसी, एसटीसी और निजी कम्पनियां अदानी इंटरप्राइजेज, भाटिया कोल और अग्रवाल कोल शामिल हैं।
11 सितम्बर 2009, गुजरात एनआरई कोक लिमिटेड की आस्ट्रेलिया में स्थित इकाई गुजरात एनआरई मिनरल्स लिमिटेड, न्यूसाउथ वेल्स के समीप स्थित एनआरई वोंगाविली हार्ड कोकिंग कोल खदान में लांगवाल पैनल की शुरूआत करने के अंतिम चरण में है।
11 सितम्बर 2009, भारत में जुलाई 2009 में 19 प्रमुख बंदरगाहों से होकर कोकिंग कोल, थर्मल कोल और कोक का आयात 5.35 मिलियन टन हुआ।
11 सितम्बर 2009, भारत में जुलाई में कोयले का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में 9.81 फीसदी बढ़कर 35.909 मिलियन टन हुआ जो गत वर्ष की समान अवधि में 32.700 मिलियन टन हुआ था।
11 सितम्बर 2009. कोटा थर्मल के पास इस समय मात्र दो दिन के कोयले का स्टॉक है, जबकि थर्मल के पास 15 दिन का स्टॉक होना चाहिए। कोयले की कमी को देखते हुए कोल इंडिया से हरी झंडी मिलने पर उत्पादन निगम ने आठ लाख टन कोयला आयातित करने के आदेश दे दिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने से थर्मल में आयातित कोयले से बिजली बनने लगेगी।
11 सितम्बर 2009. केंद्र सरकार ने पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड के विभाजन के विभिन्न पहलुओं पर विचार किए जाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा और समय मांगे जाने के अनुरोध को मंजूर कर लिया है।
11 सितम्बर 2009. देश में साल 2030 तक ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन घटाकर आधा किया सकता है, लेकिन इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करना होगा। मैक्किनसे के एक अध्ययन के अनुसार, इसका खर्च एक खरब डॉलर तक आ सकता है। यह रिपोर्ट इस साल दिसंबर में कोपनहेगन शहर में होने वाले जलवायु सम्मेलन से पहले आई है।
11 सितम्बर 2009. ज्यों-ज्यों समय बीतता जा रहा है, केंद्र सरकार भी बिजली उत्पादन के अपने लक्ष्यों को लेकर आशंकित होती जा रही है। अगर ऐसा नहीं होता तो सरकार की तरफ से यह बात स्वीकार नहीं की जाती कि बिजली परियोजनाओं की संभाव्यता और उनकी मार्केटिंग को लेकर जोखिम बढ़ता जा रहा है।
लोकनाथ तिवारी
10 सितम्बर 2009, बहुप्रतीक्षित झरिया एक्शन प्लान को इन्फ्रास्ट्रक्चर कैबिनेट कमेटी की मंजूरी मिल गई है।
10 सितम्बर 2009, ग्रिड से ओवरड्राल करने पर डिस्ट्रिब्यूशन कम्पनियों पर लागू किया गया अतिरिक्त अनशीड्यूल्ड इंटरचेंज (यूआई) शुल्क 1 अगस्त 2009 से उपभोक्ताओं से वसूलने की अनुमति नहीं होगी।
10 सितम्बर 2009, अफ्रीका के सबसे बड़े कोयला निर्यात बंदरगाह -रिचर्ड बे कोल टर्मिनल से कोयले का निर्यात एक वर्ष पूर्व की तुलना में जुलाई में 3 फीसदी कम हुआ।
10 सितम्बर 2009, वियतनाम ने चीन को 2.5 मिलियन टन कोयला निर्यात करने की योजना बनाई है।
10 सितम्बर 2009, चीन में कोयले का निर्यात पिछले माह की तुलना में जुलाई में 9 फीसदी बढ़ा।
10 सितम्बर 2009, बैंक ऑफ अमेरिका कॉर्प की इकाई मेर्रील लींक एंड कं. ने एशियन पावर स्टेशन कोल की अगस्त के पहले सप्ताह की कीमतों का अनुमान बढ़ा दिया है क्योंकि भारत व चीन से कोयले की मांग में वृद्धि हुई है।
10 सितम्बर 2009, देश की अर्थ व्यवस्था में लगातार सुधारों का संकेत रेलवे की गतिविधियों से मिल रहा है। विश्व में दूसरे सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क भारतीय रेलवे ने गत वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्त वर्ष के प्रथम चार माह में अधिक माल वहन कर अधिक राजस्व की आमदनी की है।
नुदरत अलीम
10 सितम्बर 2009, तुर्की का वर्ष 2009 के प्रथम सात माह में हार्ड कोयला उत्पादन 1 मिलियन टन हुआ है।
10 सितम्बर 2009, बेगूसराय उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि केन्द्र सरकार कोयले का लिंकेज नहीं देकर राज्य में उद्योगों के जाल बिछाने के प्रयास को धूमिल करने का षड्यंत्र रच रही है।
10 सितम्बर 2009, बिजली उत्पादन और इस क्षेत्र में अन्य कार्यो से जुड़ी कंपनियों ने इन दिनों जबरदस्त भर्ती अभियान छेड़ रखा है। अगले कुछ महीनों में इस क्षेत्र में 10,000 इंजीनियरों की जरूरत होगी।
10 सितम्बर 2009. कोयला मंत्री प्रकाश जायसवाल ने कहा है कि नई सरकार के सौ दिन के एजेंडे में उनके मंत्रालय के लिए जो महत्वपूर्ण कार्यो का एजेंडा तय किया गया था, उसे पूरा कर लिया गया है।
09 सितम्बर 2009, केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के तत्वावधान में तैयार हुए नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में मंगलवार को थर्मल पावर प्लांट इंजीनियरिंग का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स शुरू कर दिया गया है।
09 सितम्बर 2009. भारी बिजली उपकरण बनाने वाली देश की अग्रणी कम्पनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने कहा है कि ग्यारहवीं पंच वर्षीय योजना के दौरान देश के ऊर्जा क्षेत्र को 500 अरब डॉलर की अमरीकी सहायता का 30 फीसदी हिस्सा हासिल होगा। कम्पनी के वित्त विभाग के निदेशक सी.एस. वर्मा ने भेल के एक अनुसंधान केन्द्र के शुभारम्भ के मौके पर बताया कि यह सहायता देश में ऊर्जा क्षेत्र के ढांचागत विस्तार के लिए दी जाएगी।
09 सितम्बर 2009. छत्तीसगढ़ में खनिजों के उत्खनन और अनुसंधान की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने रायपुर में खनिज अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान खोलने का फैसला किया है।
09 सितम्बर 2009. हर रोज आठ घंटे से ज्यादा बिजली कट की मार झेल रहे पंजाब के उपभोक्ताओं को पंजाब स्टेट इलेक्ट्रीसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने एक और झटका दे दिया है, लेकिन उससे बड़ा झटका पंजाब सरकार को लगा है।
09 सितम्बर 2009. चीन में एक कोयला खान में मंगलवार तड़के गैस विस्फोट में 35 लोग मारे। दुर्घटना के बाद अन्य 44 लोग खान में फंस गए थे। बताया जाता है कि खान में गैरकानूनी खनन के वक्त यह दुर्घटना हुई।
07 सितम्बर 2009. इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टूबरो (एलएंडटी) ने ऑस्ट्रेलिया में कोयला खान खरीदने के लिए वहां की एक कंपनी से बातचीत शुरू कर दी है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने यह खबर दी है। यह खान ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड प्रांत में है। इस खान में 25 करोड़ टन कोयले का भंडार है। खान को खरीदने के लिए भारतीय कंपनी को 25-30 करोड़ डॉलर खर्च करने पड़ सकते हैं।
07 सितम्बर 2009. कोटा. विद्युत उत्पादन निगम वर्ष 2012 तक हाड़ौती में 2200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसके लिए छबड़ा में ढाई-ढाई सौ मेगावाट की चार व झालावाड़ जिले में कालीसिंध पर छह-छह सौ मेगावाट की दो इकाइयों का निर्माण तेज गति से शुरू कर दिया गया है।
07 सितम्बर 2009. जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल परिक्षेत्र में प्रतिवर्ष खप रही लाखों यूनिट बिजली की बचत करने रेलवे द्वारा सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ा दिया गया है। ऊर्जा बचत के साथ-साथ अन्य स्त्रोतों से बिजली पैदा कर पमरे ने पिछले दो वर्षो में लगभग 8 करोड़ रुपए की बिजली बचत का नया रिकॉर्ड कायम किया है।
07 सितम्बर 2009.केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के उस फैसले का पश्चिम बंगाल में जबरदस्त विरोध किया जा रहा है जिसमें मंत्रालय ने सुबनसिरी जल विद्युत परियोजना से राज्य को बिजली की आपूर्ति रद्द करने का आदेश दिया गया है।
07 सितम्बर 2009. राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के लिए दिल्ली सरकार बिजली संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। खेलों के दौरान राजधानी में 8995 मेगावाट से अधिक बिजली आपूर्ति के प्रबंध किए गए हैं। ट्रासको के अधिकारियों का मानना है कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान बिजली की मांग से अधिक बिजली का उत्पादन होगा, इससे राजधानी में बिजली की किल्लत से निबटा जा सकेगा।
04 सितम्बर 2009. सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी ने अपनी निविदा [टेंडर] प्रक्रिया को और ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा के हर टेंडर में निष्ठा संधि [आईपी] जोड़ने का फैसला किया है। कंपनी ने सौ करोड़ रुपये से ज्यादा के टेंडर में निष्ठा संधि को और मजबूत बनाने के लिए दो स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां की हैं। ये हैं पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी टीएस कृष्णामूर्ति और रेलवे बोर्ड के सेवानिवृत्त वित्त आयुक्त एस मुरली।
04 सितम्बर 2009. सरकार ने वाहन और कुकिंग गैस [एलपीजी एवं केरोसीन] की कीमत निर्धारण व्यवस्था में सुधार के बारे में सुझाव देने के लिए किरीट एस पारिख की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।
03 सितम्बर 2009. सरकार कोल इंडिया लि. 'सीआईएल' में 10 फीसद विनिवेश के लक्ष्य को बढ़ाकर 15 फीसद करने की योजना बना रही है। सरकार का इरादा बड़ी संख्या में शेयर लाकर कर्मचारियों तथा विस्थापित किसानों को भी शेयर देने की पेशकश करना है।
02 सितम्बर 2009. बिजली कंपनियों के लिए मशीनरी बनाने वाली कंपनियों के लिए ऑर्डरों की बरसात हो रही है। इस बरसात से इन कंपनियों की सहयोगी कंपनियां भी अनछुई नहीं हैं। वैसे, यह बरसात तो अब और भी मूसलाधार होगी।
02 सितम्बर 2009. राजस्थान परमाणु विद्युत संयंत्र (आरएपीएस) की 200 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी इकाई ने फिर से काम करना शुरू कर दिया है। संयंत्र की यह इकाई जुलाई 2007 से बंद थी।इकाई में फीडर बदले जाने और जरूरी ईंधन की व्यवस्था होने के बाद आज फिर से चालू कर दिया गया है।
02 सितम्बर 2009. शुक्र है कि केंद्र सरकार योजना आयोग की सभी सिफारिशों को आंख मूंदकर नहीं स्वीकार करती है। अगर ऐसा हो जाए तो अगले कुछ दिनों में ही न केवल पेट्रोल और डीजल की कीमतों की मार जनता को झेलनी पड़ेगी, बल्कि कोयले के दामों बोझ तो आम लोगों के साथ उद्योग जगत को भी उठाना पड़ेगा।
01 सितम्बर 2009. पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के केजी डी 6 क्षेत्र से गैस आवंटन के संबंध में निर्णय के लिए अधिकार प्राप्त मंत्रिसमूह (ईजीओएम) के पुनर्गठन की मांग की है।
31 अगस्त 2009. सरकार इस साल के अंत तक देश में कुल 70 बंदरगाहों को इलेक्ट्रानिक रूप से जोड़ेगी। इस पहल से निर्यातकों को कारोबार लागत में कमी लाने में मदद मिलेगी।
31 अगस्त 2009. देश के अग्रणी औद्योगिक समूह कल्याणी ग्रुप ने राज्य में विशाल इस्पात व विद्युत परियोजना स्थापित करने का इरादा जाहिर किया है। कल्याणी समूह के निदेशक अमित कल्याणी ने बताया ग्रुप ने राज्य के वर्द्धमान जिले के पानागढ़ में इस्पात व विद्युत संयंत्र स्थापित करने की योजना बनायी है।
28 अगस्त 2009. बुनियादी ढांचा सम्बन्धी केन्द्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने राष्ट्रीय तापविद्युत निगम (एनटीपीसी) को 40 हजार करोड रूपए की लागत से 660 मेगावाट की 11 इकाइयों में सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी अपनाने के प्रस्तावों को गुरूवार को मंजूरी दे दी।
28 अगस्त 2009. बीजीआर एनर्जी सिस्टम्स को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड की ओर से 1,633.71 करोड़ रुपये का ठेका हासिल हुआ है। कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को भेजी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि इसे यह ठेका 2 x 500 मेगावॉट की मारवा थर्मल पावर परियोजना के लिए मिला है।
28 अगस्त 2009. सरकार ने नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन [एनटीपीसी] लिमिटेड और दामोदर वैली कारपोरेशन के आगामी तापीय बिजली प्लांटों के लिए 40,000 करोड़ रुपये के थोक उपकरण खरीद सौदे को मंजूरी दी है।
28 अगस्त 2009. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भेल ने कहा है कि उसने आयल इंडिया लिमिटेड से 190 करोड़ रुपये का ठेका हासिल किया है। इस ठेके के तहत वह असम में गैस आधारित कैप्टिव पावर प्लांट लगाएगी।
27 अगस्त 2009, स्टील कंपनी प्रकाश इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों ने घरेलू और विदेशी बाजार में विभिन्न माध्यमों से 500 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
27 अगस्त 2009, सूर्या रोशनी लिमिटेड ने भारतीय बाजार में पहली बार टी-5 लैम्प एवं टयूबलाइट लांच करने के साथ ही गैस एवं तेल वितरण के भी पाइप बनाने के कारोबार में उतरने की बुधवार को घोषणा की।
27 अगस्त 2009. इस्पात मंत्रालय ने अपनी खनन कंपनियों मायल और केआईओसीएल के लिए कोयला खंडों की मांग की है ताकि कोयले की कमी से जूझ रही विभिन्न कंपनियों की ईधन की जरूरत को पूरा किया जा सके।
26 अगस्त 2009, इस्पात दिग्गज सान जिंदल की बिजली कंपनी जेएसडब्ल्यू एनर्जी अक्टूबर में अपना आरंभिक सार्वजनिक इश्यू तो ला ही रही है, 5,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त रकम भी जुटा रही है।
26 अगस्त 2009. सरकार ने देश में कोयले की पच्चीस प्रतिशत कमी होने की बात स्वीकारते हुए मंगलवार को कहा कि इस कमी की पूर्ति के लिए उत्पादन बढ़ाने का अभियान शुरू किया गया है और वर्तमान में 45 करोड़ टन कोयले का उत्पादन हो रहा है जिसे बढ़ाकर 51.50 करोड़ टन करने की योजना है।
26 अगस्त 2009. अदाणी पावर ने उम्मीद से कम समर्थन मिलने के बावजूद आईपीओ से अभी 3,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
26 अगस्त 2009. बिजली सप्लाई के बदले शेडच्यूल से इस समय फरीदाबाद इंडस्ट्री की करीब 22 हजार औद्योगिक इकाइयां पस्त हैं। अगर हालात यही रहे तो कई इकाइयों पर ताले डलने की नौबत आ जाएगी।
25 अगस्त 2009. बिजली बचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मुहिम शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने सभी औद्योगिक, व्यावसायिक और संस्थागत क्षेत्रों को बिजली की कम खपत करने वाले उपकरण लगाने के निर्देश दिए हैं।
25 अगस्त 2009. बिजली की किल्लत झेल रहे दिल्ली के लोगों को दिल्ली सरकार ने एक और झटका दे डाला।
24 अगस्त 2009. भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लैंको इंफ्राटेक इंडोनेशिया की इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) सेवा देने वाली कंपनी पीटी ट्रूबा अलैम मनुंगल की दक्षिण सुमात्रा में कोयले की खान 8-9 करोड़ डॉलर खरीदने के लिए आखिरी दौर की बातचीत कर रही है। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी है।
24 अगस्त 2009. ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी अदाणी पावर के आईपीओ का प्रदर्शन बेहतर रहने से इस क्षेत्र से जुड़ी कई अन्य कंपनियां भी अपनी विस्तार योजनाओं को अंजाम देने के लिए आईपीओ लाने की तैयारी कर रही हैं। विश्लेषकों का कहना है कि यह होल्डिंग कंपनी के शेयरों के मूल्यांकन का भी एक अच्छा अवसर है।
24 अगस्त 2009, बिजली के उपकरण बनाने वाली सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को मोनेट पावर कंपनी लिमिटेड (एमपीसीएल) से 2630 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
21 अगस्त 2009. आस्ट्रेलिया में 2020 तक अक्षय ऊर्जा संसाधनों से 20 फीसदी बिजली उत्पादन का कानून बनने जा रहा है। इससे सुजलॉन एनर्जी और टाटा पावर जैसी कंपनियों को फायदा मिलने का अनुमान है।
21 अगस्त 2009. सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने इंडोनेशिया की कोयला खदानों के अधिग्रहण मामले में मैक्वायर को कंपनी का सलाहकार नियुक्त किया है।
21 अगस्त 2009. केंद्रीय अक्षय ऊर्जा मंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि केंद्र और राजस्थान सरकार राज्य में तीन से पांच हजार मेगावाट तक का सौर ऊर्जा पावर प्लांट लगाने पर विचार कर रही है। राजस्थान अक्षय ऊर्जा स्रोतों के बारे में देश को एक नया रास्ता दिखा सकता है।
21 अगस्त 2009, जेएसडब्लू स्टील प्रमोटेड कंपनी जेएसडब्लू एनर्जी अगले दो महीने में अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ला सकती है। इसके जरिए कंपनी अपनी विस्तार योजना को पूरा करने के लिए तीन हजार करोड़ रुपए की पूंजी जुटाएगी। जेएसडब्लू ग्रुप के सीएफओ शेषगिरि राव ने इसकी जानकारी दी।
20 अगस्त 2009, देश में लगने वाले परमाणु संयंत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की संभावना नहीं है।
20 अगस्त 2009, सार्वजनिक क्षेत्र की गेल इंडिया लिमिटेड रिलायंस इंडस्ट्रीज के केजी-डी 6 क्षेत्र से प्राकृतिक गैस की खरीद के लिए संभवत: इसी सप्ताह करार करेगी।
20 अगस्त 2009, निजी क्षेत्र में पावर प्लांट लगाने की 39 में से 21 परियोजनाएं अधर में लटक गई हैं।
20 अगस्त 2009: कार्बन ट्रेडिंग शुरू करने के लिए कई भारतीय कंपनियों के 700 से अधिक क्लीन डेवलपमेंट मकैनिज्म (सीडीएम) प्रोजेक्ट संयुक्त राष्ट्र की अगुवाई वाले सीडीएम एग्जिक्यूटिव बोर्ड की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं।
20 अगस्त 2009. देश की सबसे बड़ी बिजली कंपनी एनटीपीसी का फालोऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) अगले साल आ सकता है। उधर ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने रिलायंस-एनटीपीसी गैस विवाद में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी की पूरी मदद करने के संकेत दिए हैं।
19 अगस्त 2009. सार्वजनिक क्षेत्र की पनबिजली उत्पादक कंपनी एनएचपीसी ने कहा है कि भारी बारिश के कारण उसके दो संयंत्रों के बिजली उत्पादन में 10 करोड़ यूनिट की कमी आई है।
19 अगस्त 2009. मध्य प्रदेश को साल 2011 तक पहला निजी पनबिजली संयंत्र मिल जाएगा। राज्य के रायसेन जिले में बरना सिंचाई परियोजना लगाई जाएगी।
19 अगस्त 2009. कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने मोजांबिक में पूर्ण स्वामित्व वाली एक सहायक कंपनी स्थापित करने का निर्णय लिया है।
19 अगस्त 2009, सरकार मेगा पावर पालिसी में अहम बदलाव करने जा रही है। इन बदलावों का फायदा उन बिजली परियोजनाओं को भी मिलेगा जो अभी मेगा पावर नीति का लाभ नहीं उठा पा रही हैं।
राकेश दुबे
18 अगस्त 2009, भारतीय कम्पनियों ने पहली छमाही में रिचर्ड बे कोल टर्मिनल (आरबीसीटी) से 8.8 मिलियन टन दक्षिण अफ्रीकी कोयले का आयात किया।
18 अगस्त 2009, भारत के 19 प्रमुख बंदरगाहों से जून में कोयला उत्पादों का आयात 6.73 मिलियन टन हुआ।
18 अगस्त 2009, सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (सीईआरसी) ने इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के निर्देशों के तहत बिजली बाजार (पावर मार्केट) से सम्बन्धित नियमों के गठन के लिए पहल शुरू कर दी है।
18 अगस्त 2009, कर्नाटक सरकार ने 55 पवन बिजली उत्पादन कम्पनियों के लाइसेंस रद्द कर दिया है क्योंकि आठ वर्ष से अधिक समय से लाइसेंस लेने के बावजूद इन्होंने उत्पादन शुरू नहीं किया था।
लोकनाथ तिवारी
18 अगस्त 2009, हर घर में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य वर्ष 2012 तक पूरा करने हेतु केन्द्र सरकार अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट (यूएमपीपी) को शीघ्र पूरा करने पर जोर दे रही है।
18 अगस्त 2009: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और सरकारी पावर कंपनी एनटीपीसी के बीच केजी बेसिन गैस विवाद में पेट्रोलियम मंत्रालय का रुख आरआईएल बनाम रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (आरएनआरएल) के मुकाबले कुछ नरम हो गया है। आरएनआरएल अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी है।
18 अगस्त 2009. कच्चे तेल में नरमी का रुख बना हुआ है। सोमवार को इसके भाव लुढ़ककर 65 डालर प्रति बैरल के करीब पहुंच गए। इससे पहले शुक्रवार को कच्चा तेल करीब 4 फीसदी गिरकर 68 डालर प्रति बैरल के नीचे बंद हुआ था।
17 अगस्त 2009, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने एक बार फिर से फ्यूल सप्लाई एग्रीमेंट (एफएसए) पर हस्ताक्षर करने की तिथि बढ़ा दी है।
17 अगस्त 09, सज्जान जिंदल द्वारा प्रवर्तित जेएसडब्ल्यू समूह की कंपनी जेएसडब्ल्यू एनर्जी पूंजी बाजार से 3000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है।
17 अगस्त 2009. अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस सहित कुछ अन्य देशों की अर्थव्यवस्थाओं में सुधार के संकेतों के बीच भारतीय निर्यातक समुदाय को भी शीघ्र हालात सुधरने के आसार दिखाई देने लगे हैं। बाहरी मुल्कों की कंपनियों की तरफ से आर्डर आने भी शुरू हो गए हैं।
17 अगस्त 2009. केजी बेसिन की गैस को लेकर आरआईएल और एनटीपीसी के बीच गतिरोध दूर होता नजर आ रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने पेट्रोलियम मंत्रालय से कहा है कि कृष्णा गोदावरी (केजी) बेसिन से सरकारी कंपनी एनटीपीसी की अंटा, औरैय्या, दादरी और फरीदाबाद इकाइयों को गैस आपूर्ति करने का मसला हल हो चुका है।
14 अगस्त 2009, कोयले के अभाव से कई सीमेंट कम्पनियों ने सरकार द्वारा आबंटित किए गए कोल ब्लॉकों में उत्पादन शुरू करने की दिशा में प्रयास करना शुरू कर दिया है।
14 अगस्त 2009, वेस्ट बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डब्ल्यूपीडीसीएल) को फरवरी 2009 में एक अन्य कोल ब्लॉक (ईस्ट ऑफ डोमोगोरिया) आबंटित किया गया है, फिर भी वह ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की छह डेडिकेटेड कोल माइंस से कोयला प्राप्त करने के लिए चर्चा कर रही है।
14 अगस्त 2009, एस्सार एनर्जी पश्चिम बंगाल के रानीगंज (ईस्ट) ब्लॉक में कोल बेड मीथेन (सीबीएम) का उत्पादन इस वित्त वर्ष की अगली तिमाही में शुरू करने वाली है।
14 अगस्त 2009, वातावरण में ग्रीनहाउस गैस की वृद्धि से ग्लोबल वार्मिंग का खतरा उत्पन्न हो गया है तथा भारत इससे अनजान नहीं है। वर्ष 1901-2008 के आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद भारतीय मेटलर्जिकल डिपार्टमेंट ने सुझाव दिया है कि देश के औसत तापमान में 0.52 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
14 अगस्त 2009, डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी (डीएई) के अंतर्गत सरकारी कम्पनी यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने झारखंड, आंध्रप्रदेश, मेघालय और कर्नाटक में स्थित पांच स्थानों पर यूरेनियम खनन का कार्य शुरू करने की तैयारी की है।
14 अगस्त 2009. कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने अपनी 10 फीसदी हिस्सेदारी को खुले बाजार में बेचकर 6,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी पिछले काफी समय से विनिवेश के मुद्दे पर केंद्र सरकार से गुहार लगा रही है।
14 अगस्त 2009. वैश्विक बाजार में बेहतर कारोबारी रुख के कारण सटोरियों द्वारा अपना भंडार बढ़ाए जाने के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज [एमसीएक्स] में कच्चे तेल की वायदा कीमतों में 0.34 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
13 अगस्त 2009, स्टील ऍथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वर्ष 2009-10 के लिए कोकिंग कोल खरीदने हेतु बीएचपी बिलिटिन और एंग्लो कोल के साथ सौदा तय किया है।
13 अगस्त 2009, अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी व कारगर मेकेनिज्म नहीं होने से भारी मात्रा में अवैध कोयला बाजार में पहुंच रहा है जिससे राज्य की अर्थ व्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
13 अगस्त 2009, नई क्लीन एनर्जी परियोजनाओं में ताजा निवेश तथा नई कम्पनियों को लाने के लिए बिजली मंत्रालय वेंचर फंड की शुरुआत कर सकता है, जिससे इन परियोजनाओं में निवेश की संभावना मजबूत हो सके।
13 अगस्त 2009, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की आठ सहायक कम्पनियों ने वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कुल 9.54 मिलियन टन कोयले की बिक्री की, जिसके फलस्वरूप नोटिफायड प्राइस से 453 करोड़ रुपए के अतिरिक्त राजस्व की आमदनी हुई।
13 अगस्त 2009, जून की तिमाही में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के शुद्ध मुनाफे में महज 22 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई और यह 471 करोड़ रुपये रहा।
13 अगस्त 2009. वैश्विक बाजार में कमजोर कारोबारी रूख के कारण सटोरियों द्वारा अपना भंडार घटाए जाने के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज [एमसीएक्स] में कच्चे तेल का वायदा कीमतों में 0.34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
11 अगस्त 2009: सरकार की विनिवेश योजना के तहत इस साल सितंबर में ऑयल इंडिया (ओआईएल) का आईपीओ बाजार में पेश किया जाएगा।
11 अगस्त 2009. देश की सबसे बड़ी बिजली कंपनी एनटीपीसी नाइजीरिया और श्रीलंका में बिजली संयंत्र लगाने की संभावना तलाश रही है।
11 अगस्त 2009. देश की सबसे बड़ी पावर जेनरेशन कंपनी एनटीपीसी शुरुआती चरण में 50 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा पावर प्लांट लगाएगी। सौर ऊर्जा उत्पादन करने वाले प्लांट देश के विभिन्न भागों में एक साल के भीतर लगाए जाएंगे और इन पर करीब 700 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।
11 अगस्त 2009. कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कोयला खदान वाले राज्यों की नाराजगी दूर करने के लिए एक नया फार्मूला खोज निकाला है। इस फार्मूले के तहत कोयला खदान की नीलामी के समय उन कंपनियों को तरजीह दी जाएगी जो संबंधित राज्य में कोई प्लांट लगाना चाह रही होंगी।
लोकनाथ तिवारी
10 अगस्त 2009, खनिज उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों की संस्था फेडरेशन ऑफ इंडियन मिनरल्स इंडस्ट्रीज (फिमि) ने कोल ब्लॉकों को ऑक्शन के माध्यम से आबंटित किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया है।
अरुषा दास
10 अगस्त 2009, ऑफ-द-रोड, या ओटीआर टायरों का उपयोग मुख्य रूप से खनन उद्योग में किया जाता है।
अरुषा दास
10 अगस्त 2009, उपभोक्ताओं द्वारा बड़े साइज के टायरों की मांग बढ़ने के कारण सम्पूर्ण ओटीआर टायर मार्केट में मांग में धीरे-धीरे सुधार दिखाई दे रहा है।
10 अगस्त 2009, पी एंड एच माइनप्रो सर्विसेस इंडिया ने खनन उपकरणों सहित इससे सम्बन्धित अन्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
10 अगस्त 2009. छत्तीसगढ़ में विद्युत कर्मचारियों ने राज्य सरकार के आश्वासन के मद्देनजर प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली है।
10 अगस्त 2009. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में रविवार को राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम और गेल इंडिया के मध्य रामगढ़ गैस ताप बिजली घर में 160 मेगावाट की दो नई इकाइयों को गैस उपलब्ध कराने के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।
10 अगस्त 2009. दिल्ली की मंडियों में गत सप्ताहांत निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 32000, (10) 31100, (12) 30200, (16-25) 30200,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 32100, (10) 31100, (12) 30500, (16-25) 30300,
07 अगस्त 2009. कानपुर शहर के कारोबारी बिजली की किल्लत से निपटने के लिए नये रास्ते तलाशने में लगे हैं। पहले तरल पेट्रोलियम गैस से बिजली बनाने के बाद अब यहां के कारोबारी चावल की भूसी से बिजली बनाकर अपनी जरूरतें पूरी करने में लगे हैं।
07 अगस्त 2009. हैदराबाद स्थित कंपनी लैंको इन्फ्राटेक के मुख्य वित्तीय अधिकारी जे. सुरेश कुमार का कहना है कि कुछ समय पहले फंड उगाही को लेकर जो परेशानी का दौर था, वह अब दूर हो रहा है।
07 अगस्त 2009. बिजली उपकरण बनाने वाली सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (भेल) को जिंदल इंडिया थर्मल पावर लिमिटेड की ओर से 2,600 करोड़ रुपए का ठेका प्राप्त हुआ है।
06 अगस्त 2009. विवाद भले न सुलझा हो पर केजी बेसिन की गैस के ग्राहकों की कतार और लंबी होती जा रही है। अब पांच और बिजली प्लांट रिलायंस इंडस्ट्रीज [आरआईएल] के डी6 ब्लाक से प्राकृतिक गैस चाहने वालों में शामिल हो गए हैं। इन पावर प्लांटों ने रोजाना 47.3 लाख घनमीटर गैस की मांग की है।
06 अगस्त 2009. देश की पहली नाभिकीय पनडुब्बी बनाने के बाद परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अनिल काकोदकर ने कहा है कि भारत परमाणु ऊर्जा से चलने वाले विमान वाहक पोत और लड़ाकू जहाज बना सकता है.
06 अगस्त 2009.धौलीगंगा और टनकपुर में बिजली परियोजनाएं शुरू करने के बाद अब नैशनल हाइड्रोपावर कॉर्पोरेशन (एनएचपीसी) जल्द ही कोटलीभेल परियोजना पूरा करने की योजना बना रही है।
05 अगस्त 2009. वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेतों के मद्देनजर पिछली रात हुई बिकवाली के बावजूद एशिया में कच्चा तेल 71 डालर के ऊपर कारोबार कर रहा है।
05 अगस्त 2009. सार्वजनिक क्षेत्र की उर्जा कंपनी एनटीपीसी ने 2017 तक 75,000 मेगावाट की विद्युत उत्पादन क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। एनटीपीसी ने कहा है कि वह विदेशों में कोयला खदानों के अधिग्रहण पर विचार कर रही है।
04 अगस्त 2009, टाटा पावर ने टाटा स्टील और कोरस स्टील बी.वी. के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत नीदरलैंड के कोरस आईजेमुइडेन वर्क्स में 525 मेगावाट क्षमता वाले कंबाइन्ड हीट एंड पावर प्लांट का निर्माण किया जाएगा।
राकेश दुबे
04 अगस्त 2009, जे के सीमेंट लिमिटेड, जिसका मुख्यालय कानपुर में तथा संयंत्र राजस्थान में स्थित है, ने 3.5 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाले नया सीमेंट संयंत्र का निर्माण कर्नाटक के बादलकोट जिले के बुधॉल में अगस्त में शुरू करने की घोषणा की है।
04 अगस्त 2009, भारत में मई 2009 में कोयला उत्पादन गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10.2 फीसदी अधिक हुआ।
03 अगस्त 2009. देश की दिग्गज गैस आपूर्ति कंपनी गेल ने उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के काशीपुर और रुद्रप्रयाग शहरों में औद्योगिक इस्तेमाल के लिए गैस पाइपलाइन लगाने की योजना को मंजूरी दे दी है।
03 अगस्त 2009.परमाणु उर्जा आयोग के चेयरमैन अनिल काकोदकर ने आज कहा कि भारत अपनी मौजूदा परमाणु बिजली परियोजनाओं और प्रस्तावित संयंत्रों को आपूर्ति करने के लिए 2013 तक यूरेनियम उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल कर सकता है।
31 जुलाई 2009. सरकार ने कहा है कि वह परमाणु संयंत्र आयात करने की योजना बना रही है लेकिन यह आयात भारत की शर्तो पर ही होगा। राज्यसभा में आज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने प्रश्नकाल के दौरान बताया ''अमेरिका के साथ परमाणु समझौता करने के बाद भारत को पहला फायदा यह हुआ है कि हम यूरेनियम खरीदने के लिए रूस और फ्रांस से बातचीत कर रहे हैं।
30 जुलाई 2009. मध्यप्रदेश में एनटीपीसी के 3,000 मेगावाट से ज्यादा के मेगा पावर प्रोजेक्ट का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार के साथ एनटीपीसी के मुद्दे सुलझ गए हैं। अब अगले महीने इस प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार और एनटीपीसी के बीच समझौता हो सकता है। इस परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश होगा।
30 जुलाई 2009. मध्य प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग ने राज्य ऊर्जा बोर्ड की तीनों बिजली वितरण कंपनियों को नई बिजली दरों का सुझाव दिया है। नई दरों के हिसाब से लोगों को प्रति यूनिट 3.71 रुपये चुकाने होंगे।
30 जुलाई 2009. हिमाचल प्रदेश में मानसून ने गति तो पकड़ी है, लेकिन बिजली उत्पादन में अभी भी कमी दर्ज की जा रही है। पर्याप्त बारिश न होने के कारण बिजली बोर्ड से जुड़े 12 प्रोजेक्टों में लगभग 15 लाख यूनिट बिजली रोजाना कम पैदा हो रही है।
29 जुलाई 2009. देश भर के कोयले के उपभोक्ताओं ने फॉरवर्ड ई-नीलामी के जरिए कोयले की फ्लोर कीमतों को दोगुना दर पर तय करने कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के फैसले पर चिंता जताई है।
29 जुलाई 2009. पश्चिम बंगाल बिजली नियामक आयोग ने बिजली बनाने और वितरण करने वाली सभी एजेंसियों के लिए औसत बिजली दर में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
29 जुलाई 2009. कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन में 880 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई सातवीं इकाई से 31 जुलाई को बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसे 30 मई को सिंक्रोनाइज किया गया था।
29 जुलाई 2009. अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख सकता है। इसके संकेत मंगलवार को समूह के प्रमुख अनिल अंबानी ने दिए। उन्होंने कहा इस क्षेत्र में निजी कंपनियों को प्रवेश की इजाजत देने के लिए सरकार को नीतियों में बदलाव करना चाहिए।
29 जुलाई 2009. अनिल अंबानी प्रवर्तित रिलायंस पावर ने 5,000 मेगावाट क्षमता वाली तीन परियोजनाओं के वित्त पोषण के लिए करीब 20,000 करोड़ रुपये की राशि जुटाई है।
28 जुलाई 2009. सरकार ने विश्वास जताया है कि कोयला खदानों में हो रही अवैध खुदाई पर रोक लगा ली जायेगी और उम्मीद जतायी कि इस काम में राज्य सरकारें पूर्ण सहयोग करेंगी।
28 जुलाई 2009. देश की विशालतम बिजली उत्पादन कंपनी नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन [एनटीपीसी] लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2009-10 की पहली तिमाही में 2,193.62 करोड़ रुपये का कर पश्चात मुनाफा [पीएटी] हुआ है। इससे पहले वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 1,726.53 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इस प्रकार एनटीपीसी के मुनाफे में 27.05 फीसदी की बढ़त हुई है।
चन्द्रिका बोस
27 जुलाई 2009, भारत में मई 2009 में कोकिंग कोल का उत्पादन 2.719 मिलियन टन हुआ जो पिछले वर्ष की समान अवधि के उत्पादन 2.410 मिलियन टन की तुलना में 12.82 फीसदी अधिक है।
शर्ब्बानी हाल्दार
27 जुलाई 2009, समुद्री मार्ग से कारोबार में वृद्धि से भारतीय बंदरगाह उद्योग के लिए बेहतर अवसर दिखाई पड़ रहा है। अनुमानित आर्थिक विकास की चुनौतियों को पूरा करने के लिए इस क्षेत्र का मजबूत विकास किया जाने वाला है।
27 जुलाई 2009. कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा है कि कोयला चोरी पर लगाम के लिए सीबीआई व खुफिया संस्थाओं को सक्रिय किया जायेगा। कोयले की आवश्यकता व उपलब्धता के अंतर को समाप्त करने के लिए सरकारी कम्पनी कोयले का आयात करेगी।
27 जुलाई 2009. ऊर्जा मंत्रालय ने एनटीपीसी के लिए 40,000 करोड़ रुपये के उपकरणों के ठेके को मंजूरी दे दी है। देश की सबसे बड़ी बिजली बनाने वाली कंपनी की 11 परियोजनाओं के लिए ये ठेके दिए जाएंगे। कंपनी के एक बड़े अधिकारी के मुताबिक, ऊर्जा मंत्रालय की मंजूरी के बाद अब यह प्रस्ताव कैबिनेट में जाएगा जहां से मंजूरी के बाद इस बल्क ऑर्डर पर काम शुरू होगा।
24 जुलाई 2009. एनटीपीसी की नई कोरबा परियोजना से छत्तीसगढ़ को 35 फीसदी बिजली मिलेगी।कंपनी तीसरे चरण के तहत कोरबा में अपनी 2,100 मेगावाट विद्युत परियोजना में 500 मेगावाट की अतिरिक्त इकाई लगा रही है। इस परियोजना पर काम चल रहा है।
24 जुलाई 2009. बिजली बचाना ही बिजली पैदा करना है। ग्राहकों को स्टार रेटिंग वाले इलेक्ट्रिक उत्पाद खरीदने और इंडस्ट्री द्वारा बिजली के बेहतर इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने वाली ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) के विज्ञापनों से 2008-09 में 6,5281.50 लाख यूनिट ऊर्जा की बचत हुई। यह देश के तीन दिनों के लिए बिजली के खपत के बराबर है।
24 जुलाई 2009. अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी (आईएईए) ने आज बताया कि कम से कम 60 देश ऐसे हैं जो उर्जा के स्रोत के रूप में परमाणु शक्ति का प्रयोग करने पर विचार कर रहे हैं। आईएईए ने बताया कि इनमें से 20 देश 2030 तक परमाणु उर्जा कार्यक्रम शुरू कर देंगे।
24 जुलाई 2009. सटोरियों की ओर से अपना भंडार बढ़ाए जाने से वायदा बजार में कच्चे पाम तेल की कीमत में आज 0.77 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
चन्द्रिका बोस
23 जुलाई 2009, देश के 19 प्रमुख बंदरगाहों से जून में 1.672 मिलियन टन कोकिंग कोल का आयात किया गया, जो पिछले माह के आयात से 1.036 मिलियन टन कम है।
चन्द्रिका बोस
23 जुलाई 2009, भारत के तीन प्रमुख बंदरगाहों से मई में कुल 0.936 मिलियन टन कोकिंग कोल का आयात किया गया।
23 जुलाई 2009. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार से 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली देने की मांग की है।
22 जुलाई 2009, भारत में इस्पात निर्माता कम्पनियां कई तरह की विधियां अपनाकर अपनी जरूरतें पूरी करती हैं। इन विधियों में कई तरह की कठिन योजना तैयार करनी पड़ती है, जिनमें खरीदारी, आयात तथा कम्पनी की अंदरुनी कार्यवाही शामिल है।
22 जुलाई 2009: कॉरपोरेट इंडिया फंड जुटाने की राह पर है और इस सप्ताह कंपनियों का पसंदीदा रास्ता जीडीआर/एडीआर है। मंगलवार को इस दौड़ में टाटा पावर भी शामिल हो गई।
21 जुलाई 2009. बिजली उपकरण बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी अलस्ताम प्रोजेक्ट्स को सरकारी कंपनी बीएचईएल :भेल: की ओर से 373 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी को यह ठेका आंध्रप्रदेश के कृष्णपट्टनम में स्थापित किए जाने वाले बिजली संयंत्र के लिए बायलर की आपूर्ति के लिए दिया गया है।
21 जुलाई 2009. अदानी पावर ने सोमवार को अपने आईपीओ का एलान कर दिया। कंपनी आईपीओ के जरिए करीब 3,000 करोड़ रुपए जुटाएगी। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल अपनी बिजली परियोजनाओं के लिए करेगी।
21 जुलाई 2009. विश्व के शेयर बाजारों में तेजी और डालर की कमजोरी देख कच्चा तेल [क्रूड] फिर भड़क गया है। इसके दाम सोमवार को 64 डालर प्रति बैरल के पार चले गए।
20 जुलाई 2009, केंद्र सरकार द्वारा बिजली उत्पादन कंपनियों को कोयला ब्लाक आवंटित करने की घोषणा के बाद एस्सार पावर ने आगामी तीन वर्षो में 20 हजार करोड़ रुपये की निवेश योजना बनाई है। इसके तहत कंपनी का बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने का इरादा है।
20 जुलाई 2009. नवीन जिंदल की जिंदल स्टील एंड पावर (जेएसपीएल) ने दक्षिण अफ्रीका की एक थर्मल कोल माइन का अधिग्रहण किया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस खदान के पास पांच करोड़ टन से अधिक का थर्मल कोल भंडार है।
20 जुलाई 2009. आर्थिक मंदी के भंवर में फंसी विश्व अर्थव्यवस्था की कश्ती को बाहर निकालने की कूव्वत भारत-चीन जैसी एशिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं में है। चीन की दूसरी तिमाही [अप्रैल-जून] की विकास दर ने यह उम्मीद और बढ़ा दी है। जापान व सिंगापुर जैसी निर्यात आधारित अर्थव्यवस्थाओं में उद्योग व व्यवसाय की प्रगति भी बेहतर हुई है।
20 जुलाई 2009, एस्सार समूह की कंपनी एस्सार टेलीकॉम यूएई की कंपनी धाबी टेलीकॉम के अफ्रीका कारोबार में प्रमुख हिस्सेदारी बनाने की तैयारी में है। कंपनी के जारी बयान के मुताबिक दोनों कंपनियां इस अधिग्रहण को लेकर बातचीत करने के लिए सहमत हो गई हैं।
17 जुलाई 2009. राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान दिल्ली में वैकल्पिक ऊर्जा के इस्तेमाल पर जोर बढ़ता जा रहा है। एमसीडी, डायल और एनडीपीएल के बाद अब दिल्ली पीडब्ल्यूडी ने भी इस तरफ कदम बढ़ाए हैं।
17 जुलाई 2009. पंजाब की नई बिजली नीति गुजरात पैटर्न पर होगी। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने यह आदेश दो दिन पहले बिजली विभाग की रिव्यू मीटिंग में दिए। इस बैठक में बिजली विभाग के प्रमुख सचिव सुरेश कुमार, बिजली बोर्ड के चेयरमैन एच.एस. बराड़ सहित तमाम सीनियर अफसर मौजूद थे।
17 जुलाई 2009. आईपीओ बाजार में बहार लाने के लिए सरकारी कंपनियां तैयार हैं। फिलहाल सरकारी पनबिजली उत्पादक कंपनी एनएचपीसी देश की दूसरी बड़ी तेल उत्पादक आयल इंडिया लिमिटेड जल्द ही अपने आईपीओ लेकर आ रही हैं।
16 जुलाई 2009. धीरे-धीरे मानसून की रफ्तार बढ़ने की वजह से बिजली की औसत बाजार कीमत अब सामान्य स्तर पर पहुंच रही है। जलाशयों में पानी का स्तर बढ़ने से ऊर्जा की उपलब्धता में भी बढोतरी हो रही है और इससे जलविद्युत संयंत्र की क्षमता भी बढ़ रही है।
16 जुलाई 2009. अमेरिका से हुई एटमी डील का सबसे पहला लाभ रावतभाटा को मिला है। न्यूक्लियर फ्यूल कॉरपोरेशन हैदराबाद से यूरेनियम फ्यूल की पहली खेप बुधवार को कड़ी सुरक्षा में राजस्थान परमाणु बिजलीघर में पहुंच गई है।
अर्णव मल्लिक
16 जुलाई 2009, देश में कोकिंग कोल का कोई बड़ा भंडार नहीं होने के कारण भारतीय इस्पात उत्पादकों के लिए कोकिंग कोल सदा से ही परेशानी का सबब रहा है।
16 जुलाई 2009, चालू वित्त वर्ष में अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक प्रारंभिक निर्गम (आईपीओ) इस माह आ रहा है।
16 जुलाई 2009, उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर राज्य में एक अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट [यूएमपीपी] स्थापित करने और इसके लिए कोयला एवं गैस लिंकेज आबंटित करने की मांग की है।
16 जुलाई 2009, वसुंधरा कोल ब्लॉक के महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) द्वारा कथित रूप से खराब कोयला की आपूर्ति किए जाने से कोयला के उपभोक्ता परेशान हैं।
15 जुलाई 2009. मानसून की बेरूखी से देश के लगभग सभी जलविद्युत संयंत्रों की उत्पादन क्षमता 40 प्रतिशत घट गई है, जिससे बिजली संकट और गहराने की आशंका है।
15 जुलाई 2009. पिछले दो सालों तक मुनाफा कमाने के बाद पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण निगम (डब्लूबीएसईडीसी) के सामने ऐसे हालत बन रहे हैं कि उसके सारे मुनाफे में सेंध लग सकती है।दरअसल विद्युत निगम कोयले की बढ़ती कीमतों से परेशान है।
14 जुलाई 2009, बीजीआर एनर्जी सिस्टम्स लिमिटेड को महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी की ओर से 1632 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
14 जुलाई 2009, बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जीयूवीएनएल) ने गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (जीएसपीसी)से बिजली खरीदने की योजना बनाई है।
14 जुलाई 2009, ऊर्जा मंत्रालय ने केजी बेसिन से गैस आवंटन का टाटा पावर का अनुरोध ठुकरा दिया है।
14 जुलाई 2009, सेल (स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड) ने 2012 तक अपने इस्पात उत्पादन की वर्तमान क्षमता 14 मिलियन टन से बढ़ाकर 26 मिलियन टन करने का लक्ष्य रखा है।
14 जुलाई 2009. सरकार ने कहा कि देश में 267.21 अरब टन कोयला संसाधनों के संचय का अनुमान लगाया गया है। कोयला राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने राज्यसभा को बताया कि भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण कोयला खान योजना एवं अभिकल्पन संस्थान तथा भारतीय खनिज अन्वेषण निगम लिमिटेड भारतीय कोयले के भूगर्भीय भंडारों की इन्वेंटरी की मात्रा का पता लगने के लिए सर्वेक्षण किया गया है।
14 जुलाई 2009. छत्तीसगढ़ में 20 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले चार हजार मेगावाट ताप विद्युत संयंत्र के लिए आज एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। केंद्रीय उर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की उपस्थिति में कल रायपुर में राज्य सरकार और राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम के बीच रायगढ़ जिले के लारा गांव में प्रस्तावित चार हजार मेगावाट की ताप बिजली परियोजना, छत्तीसगढ़ के लिए स्वीकृत अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान और जांजगीर चांपा जिले के बलौदा गांव में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) की स्थापना के लिए तीन एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए गए।
14 जुलाई 2009. सरकार वैकल्पिक स्त्रोतों से बिजली उत्पादन बढ़ाने का वादा कर रही है, लेकिन इस मोर्चे पर मौजूदा हालात बेहद खराब है। मॉनसून में देरी से जून में पनबिजली (हाइड्रो पावर) उत्पादन 9.31 फीसदी गिर गया। कम बारिश होने से जलाशयों में पानी का स्तर काफी कम हो गया है। ऐसे में आगे पनबिजली उत्पादन में और गिरावट की आशंका बन आई है।
नुदरत अलीम
13 जुलाई 2009, एंग्लो अमेरिकन पीएलसी अपनी कोयला गतिविधियों का प्रबंधन एंग्लो कोल के माध्यम से करती है, जिसकी शाखाएं दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और आस्ट्रेलिया में फैली हैं।
चन्द्रिका बोस
13 जुलाई 2009, भारत में 19 प्रमुख बंदरगाहों से मासिक आधार पर कोयले का आयात मई में 3.56 फीसदी कम होकर 7.86 मिलियन टन हुआ जो अप्रैल में 8.15 मिलियन टन हुआ था।
13 जुलाई 2009: कोयले की ताप से लोहा पिघल सकता है, लेकिन सरकारी व्यवस्था नहीं। इसी वजह से दो दशक में तकरीबन एक करोड़ रूपए का कोयला पड़े-पडे राख बनता जा रहा है, लेकिन इंदिरा गांधी नहर प्रबंधन के सिर पर जूं तक नहीं रेंगी।
13 जुलाई 2009. कोयला कंपनियों को अपनी आमदनी का एक फीसदी हिस्सा अनुसंधान और विकास कार्यों में अनिवार्य रूप से खर्च करना पड़ सकता है। यह जानकारी कोयला मंत्रालय के एक अधिकारी ने दी है। असल में मंत्रालय ने अनुसंधान एवं विकास कोष का एक प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव के मुताबिक इस कोष का प्रबंधन सरकार के हाथों होगा और इसका इस्तेमाल नई और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक ईजाद करने के लिए किया जाएगा।
13 जुलाई 2009. चीन की एक कोयला खदान में बाढ का पानी भरने के बाद फंसे तीन खनिकों को 25 दिन बाद आज बचा लिया गया है। शिन्ह्वा द्वारा अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि गुझाव प्रांत की खदान से खनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
13 जुलाई 2009. राज्यों के बिजली बोर्डों को विभाजित कराने के केंद्र सरकार के प्रयासों को सफलता मिलने में अभी कुछ समय और लग सकता है।
10 जुलाई 2009, एकाधिकार नियंत्रक नियामक की नजर में आने से बचने के लिए कंपनियां परिचालन सहयोग, लागत में कटौती और उत्पादों की कीमत का संभलकर निर्धारण करती हैं।
10 जुलाई 2009. देश की सबसे बड़ी बिजली कंपनी एनटीपीसी अपना बिजली एक्सचेंज शुरू करने की तैयारी में है। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज की तर्ज पर शुरू होने वाले इस एक्सचेंज के अगले वर्ष से शुरू होने की उम्मीद है।
10 जुलाई 2009. गैर-परंपरागत ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए और परंपरागत ऊर्जा पर निर्भरता कम करने के लिए चंडीगढ़ सरकार ने नई योजना बनाई है। इस योजना के तहत चंडीगढ़ को सौर शहर बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी) ने एक रिपोर्ट तैयार कर चंडीगढ़ प्रशासन को सौंप भी दी है।
10 जुलाई 2009. घरेलू खनन कंपनियों के संगठन भारतीय खनिज उद्योग संघ (फिमि) ने सरकार के कैप्टिव कोयला प्रखंडों के लिए प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के फैसले का विरोध किया है।
09 जुलाई 2009, रेलवे ने कमोडिटी के अनुसार माल भाड़े से अप्रैल-मई 2009 के दौरान कुल 9215.20 करोड़ रुपए के राजस्व की आमदनी की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान 8996.29 करोड़ रुपए थी, इस तरह 2.43 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
09 जुलाई 2009, भारतीय रेल अमेरिकी कम्पनी के साथ मिलकर एक हाई एक्सल लोड वागन ट्रॉली फैक्ट्री का निर्माण करने पर विचार कर रही है, जिससे देश में हाई एक्सल लोड वागन ट्रॉली की मांग को पूरा किया जा सके। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
09 जुलाई 2009. एनएचपीसी की 10 फीसदी इक्विटी जनता को बेचने वाला सार्वजनिक निर्गम [आईपीओ] अगस्त में बाजार में आ जाएगा। सरकार का इरादा इस विनिवेश के जरिए कम से कम 1670 करोड़ रुपए जुटाने का है। खुदरा निवेशकों को अपने इश्यू की जानकारी देने के लिए कंपनी जल्दी ही रोड शो शुरू करेगी।
09 जुलाई 2009.सरकार राज्यों को दी जाने वाली विवेकाधीन कोटे की 6000 मेगावॉट बिजली के एक्सचेंज में कारोबार के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।केंद्र सरकार विद्युत उत्पादन केंद्रों के कुल उत्पादन का 15 प्रतिशत विवेकाधीन कोटे के तहत रखती है। इस कोटे का प्रयोग सरकार राज्यों की मांग-आपूर्ति में अंतर से उत्पन्न खाईं की भरपाई में करती है।
09 जुलाई 2009. कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कोयला भंडार वाले राज्यों की एक बैठक बुलाई है। कोयला ब्लॉक हासिल करने में पारदर्शिता अपनाने और कोयला भंडार वाले स्थानों के उपयोग पर दिशा-निर्देश बनाने के लिए ही यह बैठक बुलाई जा रही है।
08 जुलाई 2009. भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स (भेल) व एनटीपीसी की संयुक्त कंपनी एमबीपीपीएल कोटा में 6600 करोड़ का इलेक्ट्रिक उपकरण तैयार करने का कारखाना लगाएगी। इसके लिए कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार को कोटा से 15 किलोमीटर दूर रानपुर में जमीन को देखा। उन्हें यह साइट पसंद आई है।
08 जुलाई 2009. चंडीगढ़ का पहला सोलर पावर प्लांट पटियाला की राव के निकट लगाया जाएगा। करीब 25 मेगावाट क्षमता के इस इस पावर प्लांट के लिए जल्द ही एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट मांगे जाएंगे।
08 जुलाई 2009. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई सौर उर्जा से चलने वाली रेसिंग कार 'गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड' में प्रदर्शित की गई। हेयर ड्रायर में जितनी उर्जा की खपत होती है, उतनी उर्जा से यह कार 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
07 जुलाई 2009: राज्य में अब कारखाने के धुएं से विद्युत का उत्पादन होगा। अमेरिका की एल्सटम पावर एनर्जी ने यह पहल की है। अमेरिकी कंपनी रिकवरी तकनीक के जरिये महानगर स्थित इंजीनियरिंग कंपनी नार्थ टेक्नोप्रोजेक्ट्स इंडिया लिए आवश्यक बायलर व अन्य उपकरण तैयार करेगी।
07 जुलाई 2009. उत्पादन की तुलना में बिजली की बढ़ती मांग, मौसम के बदले तेवरों व पानी की कम हो रही आमद ने जहां सरकार समेत हर वर्ग की चिंताएं बढ़ा रखी है, वहीं अब कोयले का घटता स्टाक भी खतरे की घंटी बजाता दिख रहा है।
07 जुलाई 2009. सीसीएल प्रबंधन उपलब्ध संसाधनों को समुन्नत बनाकर कोयला उत्पादन बढ़ाने का प्रयास करेगा। इस दिशा में सबसे पहले मशीनों की उपयोगिता पर ध्यान दिया जाएगा। सीसीएल के सीएमडी रंजन कुमार साहा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उपलब्ध संसाधनों का भरपूर उपयोग किया जाए। मशीनों की क्षमता के अनुसार उसकी उपयोगिता सुनिश्चित की जाए।
06 जुलाई 2009, केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना में कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने अपने विभाग के छह-सूत्री कार्यक्रम में कोयला उपभोक्ताओं के लिए फॉरवर्ड ई-ऑक्शन शुरू करने को शामिल किया है।
06 जुलाई 2009, बिजली के ब़डे उपभोक्ता केन्द्र के स्वामित्व वाली कम्पिनयों द्वारा उत्पादित िबजली के एक भाग का उपयोग आसानी से कर सकेंगे। इस संदर्भ में योजना आयोग का एक प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है। प्रधानमंत्री ने कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनोमिक अफेयर्स (सीसीईए) को इस संदर्भ में विचार करने के लिए निर्देश दिया है।
06 जुलाई 2009. हिमाचल प्रदेश में लग रहे रहे उद्योग बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। उद्योगों की जरूरत के हिसाब से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही। इस वजह से औद्योगिक प्रबंधन परेशान हैं। उद्योगों को अपग्रेड बिजली लोड लेने के लिए कई-कई माह इंतजार करना पड़ रहा है।
06 जुलाई 2009. बढ़ते दुरुपयोग के मद्देनजर सरकार ने शुक्रवार को 25 कैप्टिव पावर प्लांटों [सीपीपी] के कोयला अनुबंध रद्द कर दिए हैं। इसके साथ ही उसने करीब 1300 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाले इन प्लांटों को कोयले की आपूर्ति ठप कर दी है। ऐसे कैप्टिव पावर प्लांटों को कोयला आपूर्ति के लिए विशेष खदान आवंटित कर दी जाती है।
03 जुलाई 2009. कोयला क्षेत्र में निजी क्षेत्र के प्रवेश का समर्थन करते हुए बजट पूर्व आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि बिजली क्षेत्र के विकास के रास्ते में राष्ट्रीयकृत कोयला क्षेत्र सबसे बड़ी बाधा है।
03 जुलाई 2009. उड़ीसा सरकार ने प्रदेश में जारी बिजली संकट को देखते हुए राज्य में कार्यरत निजी बिजली उत्पादन इकाइयों पर बाहरी राज्यों को बिजली बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वर्तमान में राज्य बिजली संकट के दौर से गुजर रहा है।
03 जुलाई 2009. अमेरिका की ऊर्जा मांग की आशंकाओं के बीच एशियाई बाजार में बृहस्पतिवार को कच्चे तेल की कीमतों में मामूली सुधार हुआ और यह 70 डालर प्रति बैरल के नीचे रही।
03 जुलाई 2009: सरकारी नियंत्रण वाला कोल सेक्टर (कोयला क्षेत्र) निजी निवेश के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है। आर्थिक सर्वे 2008-09 में इस सेक्टर को डी-रेगुलेट (सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने) करने की सिफारिश की गई है, ताकि लंबी अवधि में कोयले की जरूरत में निर्यात की निर्भरता को कम किया जा सके।
02 जुलाई 2009, झारखंड सरकार ने बहुत दिनों से लम्बित 6,600 करोड़ रुपए की परियोजना झरिया एक्शन प्लान को केन्द्र सरकार के अनुमोदन के लिए भेज दिया है तथा आशा जताई है कि शीघ्र ही इसे पारित कर दिया जाएगा।
02 जुलाई 2009, गुजरात एनआरई कोक लिमिटेड की आस्ट्रेलिया स्थित इकाई गुजरात एनआरई मिनरल्स लिमिटेड ने 3 जून को री रिसोर्सेस लिमिटेड की कोयला खदान सम्पत्ति के अधिग्रहण हेतु सशर्त प्रस्ताव दिया।
लोकनाथ तिवारी
02 जुलाई 2009,केन्द्रीय कोयला राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीप्रकाश जायसवाल ने 24 जून को कोलकाता में कहा कि नई कोयला वितरण नीति 2007 के तहत देश में कोल रेगुलेटर (कोयला नियामक) की स्थापना के लिए मंत्रालय सम्बन्धी कार्य तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा।
02 जुलाई 2009, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) वर्ष 2009-10 की दूसरी तिमाही में फॉरवर्ड ई-ऑक्शन शुरू करेगी। कम्पनी के निदेशक (मार्केटिंग) ए. के. सरकार ने कोल इनसाइट्स को बताया कि इसमें उपभोक्ताओं की भागीदारी अधिक करने के लिए नियमों व शर्तों में ढील दी जाएगी।
02 जुलाई 2009, कोयले की आपूर्ति के लिए कोल इंडिया और बिजली कम्पनियों के बीच फ्यूल सप्लाई एग्रीमेंट (एफएसए) पर चर्चा शुरू हुए एक वर्ष से अधिक व्यतीत हो गया है।
धीरेन्द्र पाण्डेय
02 जुलाई 2009, पुनर्नवीनीकरण योग्य ऊर्जा, विशेष रूप से पवन बिजली के क्षेत्र में निवेश की अधिक संभावना है। निवेश आकर्षित करने के लिए सेन्ट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (सीईआरसी) ने देश के अंदर पवन बिजली का मुक्त व्यवसाय करने का प्रस्ताव दिया है।
राकेश दुबे
02 जुलाई 2009, नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) वर्तमान वित्त वर्ष 2009-10 के दौरान 18-20 मिलियन टन कोयले का आयात करेगी। कम्पनी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक आर. एस. शर्मा ने कोल इनसाइट्स को यह जानकारी दी।
02 जुलाई 2009,कोल इंडिया की सभी आठ कोयला उत्पादन करने वाली सहायक इकाइयों ने मई में स्पॉट ई-ऑक्शन के माध्यम से 2.49 मिलियन टन कोयले की बिक्री की, जो औसत नोटिफायड कीमत के 46.6 फीसदी प्रीमियम मूल्य पर की गई।
02 जुलाई 2009, समुद्री मार्ग से कारोबार में वृद्धि से भारतीय बंदरगाह उद्योग के लिए बेहतर अवसर दिखाई पड़ रहा है। अनुमानित आर्थिक विकास की चुनौतियों को पूरा करने के लिए इस क्षेत्र का मजबूत विकास किया जाने वाला है।
गार्गी सहाय
02 जुलाई 2009. भारत में असैन्य परमाणु उद्योग का नया चरण शुरू होने जा रहा है तथा देश में इस वर्ष के अंत तक घरेलू संयंत्रों से 6,000 मेगावाट परमाणु बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
02 जुलाई 2009. जीएमआर एनर्जी लिमिटेड गत माह सुर्खियों में रही। जीएमआर कमलांग एनर्जी लिमिटेड -उड़ीसा के धेनकनाल जिले के कमलांग में 1,050 मेगावाट क्षमता वाला कोयला पर आधारित ताप बिजली केन्द्र की स्थापना के लिए जीएमआर एनर्जी का स्पेशल पर्पज वेहिकल (एसपीवी)- ने इस परियोजना के लिए धन का प्रबंध कर लिया है।
चन्द्रिका बोस
02जुलाई 2009, बिजली का उपकरण निर्माण करने वाली सरकारी कम्पनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को भारत में किसी उद्योग द्वारा दिए गए अब तक के सबसे बड़े कैप्टिव पावर प्लांट का ऑर्डर मिला है।
चन्द्रिका बोस
02 जुलाई 2009,भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को अपनी उपकरण निर्माण क्षमता के विस्तार तथा प्रौद्योगिकी विकसित करने की योजना को मूर्त रूप देने के लिए विदेश में अधिग्रहण की योजना को रद्द करना पड़ सकता है।
02 जुलाई 2009, अदानी समूह ने हाल में 330 मेगावाट क्षमता वाली बिजली इकाई का निर्माण किया है, जो गुजरात के मुन्द्रा मेगा पावर प्लांट का एक भाग है।
02 जुलाई 2009, कच्चे माल की ढुलाई में वर्ष 2008-09 में वृद्धि होने के कारण देश के 12 प्रमुख बंदरगाहों में विकास जारी है। इन बंदरगाहोें से कुल 44.02 मिलियन टन कच्चे माल की ढुलाई की गई, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 11.18 फीसदी अधिक है।
02 जुलाई 2009, बीहट (बेगूसराय) बरौनी थर्मल पावर एक्सटेंशन प्रोजेक्ट हेतु भूमि अधिग्रहण करने के लिये वियाडा एवं बोर्ड की एक उच्च स्तरीय कमेटी ने बुधवार को स्थल निरीक्षण किया।
02 जुलाई 2009 रेल मंत्रालय ने मुंबई में ग्रीन ऊर्जा परियोजना को मंजूरी देकर एक नई उपलब्धि हासिल की है। रेल मंत्रालय ने मौजूदा विद्युतीय बहु-इकाइयों को हटाकर तीन चरणों वाली इन्सूलेटेड गेट बाई-पोलर ट्रांजिस्टर 'आईजीबीटी' को अपनाने का निर्णय लिया है।
02 जुलाई 2009. सरकार ने गत बुधवार पेट्रोल की कीमत में चार व डीजल की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की।पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने संवाददाताओं से कहा कि दिसंबर से लेकर अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत दोगुनी बढ़कर 70 डालर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। इसके कारण यह बढ़ोतरी करनी पड़ी है।
02 जुलाई 2009. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्य की विद्युत व्यवस्था और निर्माणाधीन ताप बिजली परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह सभी निर्माणाधीन कार्यो को निर्धारित समय पर पूरा कराएं।
01 जुलाई 2009. केंद्र सरकार बजट में बिजली कंपनियों को मार्च 2010 तक बिजली उत्पादन शुरू करने पर दी जाने वाली आयकर छूट को पांच साल के लिए और बढ़ा सकती है। ऊर्जा मंत्रालय के एक बड़े अधिकारी के मुताबिक ऊर्जा कंपनियों को आगे भी प्रोजेक्ट लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मंत्रालय यह प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा है।
01 जुलाई 2009. केंद्र सरकार ने वर्ष 2009-10 में राजस्थान को आठ लाख टन कोयला आयात करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर उसके इस साल के लिए निर्धारित कोयले के कोटे में कमी हो जाएगी जिससे बिजली उत्पादन पर भी असर पड़ने की संभावना है।
30 जून 2009, कारोबारी साल 2008-09 की चौथी तिमाही में गोदावरी पॉवर एंड इस्पात लिमिटेड (जीपीआईएल) का मुनाफा 66.21% घट गया है।
30 जून 2009, जेनरेटर विनिर्माता बिड़ला पावर सोल्यूशंस ने आज कहा कि वह घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इक्विटी शेयर जारी कर 100 करोड़ रुपये जुटाएगी।
30 जून 2009. यूपीए सरकार ने कोयला क्षेत्र में पारदर्शिता लाने की अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अब उन प्रस्तावों पर भी विचार करना शुरू कर दिया है जिन्हें पिछले कार्यकाल के दौरान ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।
30 जून 2009. कोलकाता में स्थित कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के मुख्यालय कोल भवन में इन दिनों गहमागहमी देखी जा रही है।देश की इस सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी के आला अधिकारियों ने निकट भविष्य में कीमतों में बढ़ोतरी की मांग की थी, लेकिन मंत्रालय के फैसले से उन्हें निराशा हाथ लगी थी। लेकिन अब ये अधिकारी इस निराशा से काफी हद तक उबर चुके हैं।विनिवेश को लेकर चर्चा तेज है और सीआईएल ऐसी खबरों के बावजूद अगले 6-7 साल में कोयला उत्पादन में 65 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर इसे 66 करोड़ टन किए जाने की अपनी योजना पर गंभीरता से काम कर रही है।
30 जून 2009. कोल इंडिया लिमिटेड की बंद पड़ी कोयला खदानों पर विभिन्न कंपनियों ने नजरें गड़ा दी हैं।इस दौड़ में आर्सेलर मित्तल, रियो टिंटो, जीवीके पॉवर ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर, एस्सार मिनरल रिसोर्सेज और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल हैं।
29 जून 2009 : विंड पावर उपकरण बनाने वाली कंपनी सूजलॉन को 31 मार्च 2009 को समाप्त वर्ष में कर भुगतान के बाद 236 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है।
29 जून 2009,तेल खंड की प्रमुख ओएनजीसी और आईओसी, दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल, इस्पात फर्म सेल और कोल इंडिया लिमिटेड जैसे कुछ चुनिंदा सरकारी उपक्रमों को 'महारात्न' का दर्जा मिल सकता है, जिससे उन्हें और अधिक वित्तीय स्वायत्तता मिलेगी।
29 जून 2009. चीन की एक अदालत ने पिछले साल हुई एक खदान दुर्घटना के मामले में 12 अधिकारियों को जेल की सजा सुनायी है। उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में हुए इस हादसे में 277 लोगों की मौत हो गयी थी।
29 जून 2009. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों नेशनल हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचपीसी) और ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) का आईपीओ जल्दी ही आ सकता है।
26 जून 2009. बिहार सरकार विद्युत संकट से निबटने के लिए जल विद्युत परियोजनाओं को प्रोत्साहित करेगी। इस वित्तीय वर्ष में 11 जल विद्युत परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य है।
26 जून 2009. एशियाई बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें बृहस्पतिवार को मामूली नरमी के साथ 68 डालर प्रति बैरल दर्ज की गईं।
25 जून 2009, एबीबी इंडिया को टाटा प्रोजेक्ट्स लि. की तरफ से 220 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को ये ऑर्डर आंध्र प्रदेश में बन रहे टाटा प्रोजेक्ट्स के बिजली घऱ के लिए मिले हैं।
25 जून 2009: लाइटिंग उत्पाद एवं स्टील पाइप बनाने वाली कंपनी सूर्या रोशनी क्षमता विस्तार पर 550 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी अगले एक वर्ष में दो ग्रीनफील्ड संयंत्र लगाएगी।
25 जून 2009. छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने राज्य में बिजली की किल्लत को देखते हुए अपने सभी विभागाध्यक्षों को बिजली की बचत करने के लिए कहा है।
24 जून 2009.हरियाणा के बिजली मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बिजली की ट्रेडिंग में मुनाफाखोरी पर रोक लगाने के लिए मुनाफे की सीमा निर्धारित की जाए।
24 जून 2009. पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ऊर्जा क्षेत्र में फंड की कमी को दूर करने के लिए चालू साल के अंत तक बांडों से 23,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसके साथ ही पावर ग्रिड कॉरपोरेशन भी अगले एक साल के भीतर फॉलो-ऑन पब्लिक इश्यू (एफपीओ) लाने जा रही है।
24 जून 2009. ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए रेलवे थर्मल और पवन ऊर्जा संयंत्र लगाने की योजना बना रही है।