03 सितम्बर 2010, सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख स्टील कंपनी सेल ने अपने आगामी आईपीओ के प्रबंधन के लिए ड्यूश बैंक और जेपी मॉर्गन सहित छह कंपनियों को बुक रनिंग लीड मैनेजर्स नियुक्त किया है। सेल इस इश्यू के जरिए करीब 1.7 अरब डॉलर जुटाएगी।
03 सितम्बर 2010, देश की दिग्गज सरकारी स्टील कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने फ्लैट स्टील उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं।
03 सितम्बर 2010, बढ़ती मांग को देखते हुए देश की प्रमुख स्टील कंपनियों ने फ्लैट प्रोडक्ट्स की कीमतों में 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है।
02 सितम्बर 2010. चालू वित्त वर्ष के जुलाई महीने में निर्यात 13.2 फीसदी बढ़कर 16.24 अरब डालर रहा। यह लगातार नौवां महीना है जब निर्यात में वृद्धि दर्ज की गई है। यहां बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य महीने में पिछले वित्त वर्ष के समान माह की तुलना में आयात भी 34.3 फीसदी बढ़कर 29.17 अरब डालर रहा।
02 सितम्बर 2010, सरकारी कंपनी सेल का 16 हजार करोड़ रुपए का प्रस्तावित एफपीओ अगले साल जनवरी में आ सकता है।
02 सितम्बर 2010, इस्पात से लेकर दूरसंचार समेत कई कारोबार में दखल रखने वाला एस्सार समूह अब रिटेल कारोबार को बढ़ाने की योजना बनाई है।
02 सितम्बर 2010, दिग्गज वाहन कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की अगस्त महीने की बिक्री में 32% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
02 सितम्बर 2010, बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) को एक नया ठेका हासिल हुआ है।
02 सितम्बर 2010, एसीसी लिमिटेड (ACC Ltd) के सीमेंट उत्पादन में 4.3% की कमी आयी है।
02 सितम्बर 2010, स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) के व्हील्स रिम बिक्री में अगस्त महीने में 55% की बढ़ोतरी हुई है।
02 सितम्बर 2010, करीब 4 महीने के अंतराल के बाद स्टील की बड़ी कंपनियों ने फ्लैट स्टील की कीमतों में 1000-1500 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी की है।
01 सितम्बर 2010. मुक्त बाजार व्यवस्था का मठ समझे जाने वाले अमेरिका को अब लग रहा है कि उसके यहां निर्यातकों को लाइसेंस हासिल करने में लंबी, जटिल और उबाऊ सरकारी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है और उन्हें अनेक एजेंसियों के चक्कर भी काटने पड़ते हैं।
01 सितम्बर 2010. योजना आयोग ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद [जीडीपी] की वृद्धि दर 8.5 फसदी के अनुमान से अधिक रहेगी। आयोग ने कहा कि चालू वित्त में जून तिमाही की 8.8 फीसदी की वृद्धि दर उम्मीद के अनुरूप रही है।
01 सितम्बर 2010, टीसाइड कास्ट प्रोडक्ट (टीसीपी) की 5,000 लाख डॉलर में बिक्री से टाटा स्टील के लागत-बचत और परिचालन को तार्किक स्तर पर लाने के प्रयासों 'भविष्य के लिए तैयार' और 'तूफान का सामना' को एक नई दिशा मिली है।
01 सितम्बर 2010,: सारे कयासों के दरकिनार करते हुए अंतत आज टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने टाटा स्टील का दामन थाम लिया. सौरभ तिवारी को टाटा स्टील के खेल विभाग में आइएल-5 रैंक के साथ मैनेजर स्पोर्ट्स बनाया गया है.
31 अगस्त 2010, मानसून की बौछारें थमने के साथ ही स्टील की मांग बढ़ेगी। इसके मद्देनजर स्टील कंपनियां अगले सप्ताह अपने उत्पादों की कीमतें हजार रुपये तक बढ़ा सकती हैं।
30 अगस्त 2010, सी एंड सी कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड के मुनाफे में 89% की बढ़ोतरी हुई है।
30 अगस्त 2010, टाटा स्टील की सब्सीडियरी कंपनी कोरस यूके लिमिटेड और सहावीरिया स्टील इंडस्ट्रीज पब्लिक लिमिटेड (एसएसआई) ने एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।
30 अगस्त 2010, मानसून की समाप्ति के साथ ही मांग बढ़ने के मद्देनजर इस्पात कंपनियां अगले सप्ताह इस्पात की कीमतों में एक हजार रुपये प्रति टन तक की वृद्धि कर सकती हैं।
30 अगस्त 2010: केंद्रीय उर्वरक मंत्रालय में बंद पड़े सिंदरी यूरिया काखाने की जमीन पर नया इस्पात कारखाना लगाने और यूरिया इकाई को भी चालू करने के सरकारी कंपनी सेल के 35,000 प्रस्ताव को अगले सप्ताह केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूर के लिए पेश कर सकता है।
30 अगस्त 2010, एचइसी अब मिनी नवरत्न बनने के करीब है। कंपनी को मिले 2200 करोड़ रुपए के कार्यादेश में से 1482 करोड़ के ऑर्डर प्रोजेक्ट के हैं। जबकि स्टील क्षेत्र के लिए 450 करोड़ और 35 क्रेन के लिए 377 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं। एचइसी का क्रेन स्टील क्षेत्र में अव्वल माना जाता है।
30 अगस्त 2010, लौह अयस्क खनन कंपनी सेसा गोवा ने स्टील उत्पादन कारोबार में उतरने की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी इस योजना पर उड़ीसा और झाखंड में करीब 6,000 करोड़ रुपये से 9,000 करोड़ रुपये का निवेश कर सकती है।
27 अगस्त 2010, अमेरिका में बिगड़ते आर्थिक हालात और यूरोप में आर्थिक गतिविधियां धीमा पडऩे से धातुओं की कीमतों में नरमी आने लगी है।
27 अगस्त 2010, चेन्नई स्थित दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड अगले 18 से 24 महीनों में उत्पादन क्षमता दोगुना करने की योजना बना रही है। कंपनी का तर्क है कि उसके वाहनों की मांग में तेजी से इजाफा हो रहा है।
27 अगस्त 2010, घरेलू बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए वोल्वो बसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपनी क्षमता में 30 से 50 फीसदी इजाफा करने की संभावना तलाश रही है।
27 अगस्त 2010, नैशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमडीसी) अपने कर्नाटक की प्रस्तावित स्टील इकाई के लिए विदेशी साझेदार तलाश रही है। वैसे, अभी तक इस परियोजना की व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाई है।
26 अगस्त 2010.राजस्थान के उद्योगों को पूंजी निवेश और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी अब सरकार अनुदान देगी।इन उद्योगों की ओर से टैक्स के रूप में चुकाई गई राशि में से 50 प्रतिशत तक अनुदान के रूप में लौटाई जाएगी। इसके अलावा महत्वपूर्ण बड़े निवेशों के लिए विशेष पैकेज दिए जाने का भी प्रावधान किया गया है।
26 अगस्त 2010, वेदांता की खनन परियोजना रद्द होने के बाद उड़ीसा का उच्च गुणवत्ता वाला बॉक्साइट भंडार चर्चा में आ गया है। अनुमान है कि उड़ीसा में विश्व का चौथा बड़ा बॉक्साइट का भंडार है।
26 अगस्त 2010. योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलुवालिया ने बुधवार को कहा कि उड़ीसा में वेदांता रिसोर्सेज समूह की 1.7 अबर डालर की परियोजना को पर्यावरणीय कारणों से मंजूरी नहीं देने के केंद्र के निर्णय से एक अनुकूल निवेश स्थल के रूप में भारत की छवि धूमिल नहीं होगी।
26 अगस्त 2010, ढिलाई बरतने वाली कंपनियों की पहचान करने के लिए उड़ीसा सरकार राज्य की बिजली परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेगी। राज्य में स्वतंत्र बिजली उत्पादकों ने परियोजना लगाने की योजना बनाई थी।
26 अगस्त 2010. अगले वित्त वर्ष की शुरुआत से बुनियादी ढांचागत क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए फंड की कमी दूर हो सकती है। सरकार को उम्मीद है कि इन परियोजनाओं को धन उपलब्ध कराने वाला इंफ्रा डेट फंड [आईडीएफ] वर्ष 2011-12 की शुरुआत से ही काम करने लगेगा। इस फंड की शुरुआत 50 हजार करोड़ रुपये से होनी है।
25 अगस्त 2010, इस्पात की कीमतें आने वाले समय में करीब 5 फीसदी ऊपर चढ़ सकती हैं। माना जा रहा है कि मॉनसून के रुखसत होने के बाद निर्माण और वाहन उद्योग क्षेत्रों में इस्पात की खपत बढ़ेगी जिससे अगले महीने की शुरुआत में कीमतों में प्रति टन 1,000-1,500 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है।
25 अगस्त 2010, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला इस्पात कारखाने में स्टील मेल्टिंग शॉप-दो का दूसरा लेडल फरनेस शुरू हो गया है।
25 अगस्त 2010, एआरएसएस इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को एक नया ठेका मिला है।
25 अगस्त 2010, फोर सॉफ्ट लिमिटेड ने अल्बा व्हील्स के साथ हाथ मिलाया है।
25 अगस्त 2010, जुबिलैंट ऑर्गेनॉसिस ने अमेरिकी की लाइफ साइंसेज कंपनी के साथ करार किया है।
25 अगस्त 2010, भारत सरकार के केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने वेदांता समूह के उड़ीसा प्रोजेक्ट को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है।
25 अगस्त 2010, स्टील पाइप बनाने वाली कंपनी प्रकाश स्टीलेज लिमिटेड का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर 8.55 रुपये के प्रीमियम के साथ 118.55 रुपये पर लिस्ट हुआ।
24 अगस्त 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 23 अगस्त को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 36700, (10) 36000, (12) 35300, (16-25) 35300, अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 35300, (10) 34300, (12) 33700, (16-25) 33700,
24 अगस्त 2010. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को उड़ीसा सरकार को राज्य में लंबित विभिन्न परियोजनाओं की मंजूरी की प्रक्रिया तेजी से निपटाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मनमोहन के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी। उड़ा में कुछ खनन परियोजना को लेकर पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर केंद्र के निशाने पर आए पटनायक ने यहां प्रधानमंत्री से मुलाकात की और पोस्को स्टील तथा वेदांता बाक्साइट खनन पहल सहित विभिन्न परियोजनाओं को पर्यावरणीय मंजूरी में देरी पर चिंता जताई।
24 अगस्त 2010, घरेलू निर्माताओं की जरूरतों और समस्याओं के बारे में ऊर्जा उपकरण निर्माता कंपनी एलऐंडटी पावर के प्रबंध निदेशक रवि उप्पल से बातचीत के मुख्य अंश :
24 अगस्त 2010, उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने प्रदेश में लगाई जाने वाली वेदांता और पॉस्को की परियोजनाओं के बारे में सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश से मुलाक़ात की.
24 अगस्त 2010, स्टील किंग एवं प्रवासी राजस्थानी एल़ एऩ मित्तल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हाल की लंदन मुलाकात के समय किये गये अपने वादे को फिर से दोहराते हुये राजस्थान में निवेश की इच्छा व्यक्त की है।
23 अगस्त 2010, आस्ट्रेलियाई बंदरगाह टर्मिनल के विकास से जुड़ी सकारात्मक खबरों और शानदार वित्तीय नतीजों से मुंद्रा पोर्ट ऐंड स्पेशल इकोनोमिक जोन (एमपीएसईजेड) के शेयर को मजबूती मिली है। पिछले एक सप्ताह में यह शेयर 7 फीसदी चढ़ कर 772 रुपये पर पहुंच गया।
23 अगस्त 2010, उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलने दिल्ली आ गए हैं। सोमवार को होने वाली अपनी मुलाकात में वह वेदांता रिर्सोसेज और पोस्को के अरबों डॉलर के प्रोजेक्ट को पर्यावरण मंत्रालय द्वारा मंजूरी नहीं दिए जाने का मुद्दा उठा सकते हैं।
23 अगस्त 2010, रेल मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम रेल इंडिया टेक्रिकल एंड इकोनोमिक सर्विसेज (राइट्स) और इस्पात मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बीच बनने वाले संयुक्त उपक्रम के लिए इसी महीने समझौता पत्र (एमओयू) पर दस्तखत करने की तैयारी चल रही है।
23 अगस्त 2010, स्टील किंग एवं प्रवासी एल.एन. मित्तल ने बताया है कि वह राजस्थान में 35 करोड़ रूपए का निवेश करेंगे। मित्तल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से यहां भेंट करने के बाद यह जानकारी दी।
23 अगस्त 2010, जिंदल स्टील कंपनी का घरेलू व्यवसाय मजबूत बना हुआ है और इसके 10-12 फीसदी की रफ्तार से बढऩे की संभावना है।
23 अगस्त 2010, हालांकि टाटा स्टील ने जून की तिमाही में 1825 करोड़ रुपये का समेकित शुद्घ लाभ दर्ज किया है जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में उसे 2,008 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। कंपनी के राजस्व में साल दर साल 16 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
23 अगस्त 2010, रियल्टी, सीमेंट और स्टील सेक्टर की कंपनियों में निवेश आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है। वजह है घरों की बढ़ती मांग।
23 अगस्त 2010, दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया ने नवीन जिंदल के नेतृत्व वाली कंपनी जिंदल स्टील को 2.1 अरब डॉलर की इस्पात एवं ऊर्जा संयंत्र परियोजना के लिए 3,000 एक़ड अतिरिक्त जमीन उपलब्ध कराई है।
23 अगस्त 2010. बाजार में स्टील की मांग में भले ही सुधार हो रहा हो, लेकिन आयात व निर्यात के बीच बढ़ रहे अंतर से व्यापार घाटा बढ़ता जा रहा है। इससे घरेलू उद्योग के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकती हैं।
20 अगस्त 2010, प्रकाश स्टीलएज के शेयर 25 अगस्त 2010 को सूचीबद्ध होंगे। इस कंपनी ने प्रति शेयर इश्यू प्राइस 110 रुपए प्रति शेयर तय किया है। जबकि, इस आईपीओ का प्राइस बैंड प्रति शेयर 100-110 रुपए रखा था।
20 अगस्त 2010, इस्पात सचिव अतुल चतुर्वेदी ने उम्मीद जताई है कि जनवरी 2011 तक हर हालत में सरकारी इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) का एफपीओ आ जाएगा।
20 अगस्त 2010,. पंजाब सरकार ने राज्य के बाहर से आने वाले स्टील फैब्रिकेटेड मैटीरियल पर 12.5 फीसदी टैक्स लगा दिया है।
20 अगस्त 2010. पंजाब सरकार ने राज्य के बाहर से आने वाले स्टील फैब्रिकेटेड मैटीरियल पर 12.5 फीसदी टैक्स लगा दिया है। चंडीगढ़ के स्टील व्यापारियों को भी पंजाब में अपना माल बेचने पर यह एंट्री टैक्स चुकाना होगा।
19 अगस्त 2010, इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में देश की सबसे ब़डी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी का 30 लाख टन उत्पादन क्षमता वाला इस्पात संयंत्र वर्ष 2012 तक तैयार हो जाएगा।
19 अगस्त 2010, केन्द्रीय इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि पास्को के संबंध में जो भी विवाद है, उसे दूर करने में मंत्रालय जो सहयोग कर सकता है, उसके लिए तैयार है।
19 अगस्त 2010, पंजाब सरकार द्वारा कुछ नए उत्पादों पर प्रवेश शुल्क लगाने की अधिसूचना जारी करने से राज्य के ऑटो उपकरण उत्पादकों में निराशा है।
19 अगस्त 2010, आर्शिया इंटरनेशनल लिमिटेड भारत का पहला फ्री ट्रेड वेयरहाउसिंग जोन (एफटीडब्लूजेड) का विकास करने जा रही है।
19 अगस्त 2010, स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड कंपनी को जर्मनी तथा इंग्लैंड की दो कंपनियों से लगभग 5,000 व्हीलों का निर्यात ठेका मिला है।
19 अगस्त 2010: दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी आर्सेलरमित्तल चीन के वुहान आयरल एंड स्टील समूह के साथ विदेशों में संयुक्त रूप से खनन परियोजनाएँ विकसित करने के लिए बातचीत कर रही है।
18 अगस्त 2010, सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड को झारखंड सरकार के मार्ग निर्माण विभाग की ओर से ठेका मिला है।
18 अगस्त 2010, अप्रैल-जून 2010 तिमाही में गैमन इंडिया के लाभ में 20.5% की वृद्धि दर्ज की गयी है।
18 अगस्त 2010, पूरे विश्व बाजार में टाटा मोटर्स की मासिक बिक्री जुलाई 2010 में 36% बढ़ कर 90,646 गाड़ियों की रही है।
18 अगस्त 2010, इंजीनियरिंग कंपनी टेक्नोफैब इंजीनियरिंग लिमिटेड (टीईएल) को एक नया ठेका मिला है।
18 अगस्त 2010. सेंटर फार मानिटरिंग इंडियन इकोनामी [सीएमआईई] ने चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर 9.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।
18 अगस्त 2010. चीन में तकरीबन 70 करोड़ टन लौह अयस्क की खपत होती है, जिसमें से भारत की हिस्सेदारी लगभग 15 फीसदी है।लौह अयस्क का भारतीय निर्यात गिरने का सबसे ज्यादा फायदा लौह अयस्क के दो प्रमुख वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं को हुआ है, जो वहां की कुल खपत का तकरीबन 80 फीसदी का निर्यात करते हैं।
18 अगस्त 2010. लौह अयस्क के चीनी बाजार में भारत की हिस्सेदारी धीरे-धीरे कम होने लगी है। भारतीय खनिज उद्योग महासंघ (फिमी) का आकलन है कि चीन को निर्यात होने वाले भारतीय लौह अयस्क की मात्रा में तकरीबन 30 फीसदी गिरावट आ चुकी है।
17 अगस्त 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 16 अगस्त को लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त) सरिया:
कामधेनु: (8 एमएम) 36500, (10) 35800, (12) 35100, (16-25) 35100,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 35300, (10) 34300, (12) 33700, (16-25) 33700,
17 अगस्त 2010. केंद्र सरकार ने लौह अयस्क के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने से मंगलवार को इंकार कर दिया।राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में खनन मंत्री बी. के. हांडिक ने कहा कि लौह अयस्क के निर्यात पर पर्यावरणीय समस्याओं की वजह से प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है।
17 अगस्त 2010, वाहन कलपुर्जा निर्माता कंपनी कमिंस इंडिया ब्रिटेन, यूरोप और अमेरिका जैसे बाजारों में निर्यात को ध्यान में रखते हुए एक नया संयंत्र स्थापित करने की तैयारी कर रही है।
17 अगस्त 2010, टाटा स्टील के स्वामित्व वाली यूरोपीय कंपनी कोरस ने उत्तरी इंगलैंड के टीसाइड में 3.15 करोड़ पाउंड की लागत से एक नया संयंत्र लगाने की घोषणा की है। इससे 220 नई नौकरियां पैदा होंगी।
16 अगस्त 2010, जीवीके पावर ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड नियंत्रित मुंबई इंटनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) के नेतृत्व वाला कंसोर्टियम तीन सरकारी तेल कंपनियों के साथ संयुक्त उद्यम परिचालन समूह की स्थापना कर सकता है।
16 अगस्त 2010, जेएसडब्ल्यू में क्षमता विस्तार तेजी से हो रहा है। पिछले चार वर्षों में इसकी इस्पात क्षमता 3 गुना बढ़ कर 7.8 मिलियन टन प्रति वर्ष हो गई है और वित्त वर्ष 2011 के अंत तक यह बढ़ कर 11 मिलियन टन हो जाने की उम्मीद है।
16 अगस्त 2010, जेएसडब्ल्यू कई वजहों से पिछले पखवाड़े सुर्खियों में रही है जिनमें जापान के जेएफई कॉरपोरेशन के साथ गठजोड़, जून 2010 की तिमाही के नतीजे और जुलाई के शानदार आंकड़े प्रमुख रूप से शामिल हैं।
16 अगस्त 2010, टाटा स्टील के नतीजे आ गए हैं। जून महीने के दौरान खत्म हुई तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा दो गुना बढ़ा है।
16 अगस्त 2010, देश के दिग्गज दौलतमंद के रूप में भले ही मुकेश अंबानी का नाम आता हो मगर रतन टाटा की अगुवाई वाले टाटा समूह ने बाजार पूंजीकरण के मामले में रिलायंस समूह को पीछे छोड़ दिया है।
16 अगस्त 2010 : इस्पात बनाने वाली निजी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी टाटा स्टील की जमशेदपुर परियोजना के विस्तार तथा उडीसा एवं छत्तीसगढ की नई इकाइयों के परिचालन में आने से उसकी घरेलू उत्पादन क्षमता तीन गुना बढकर 2.1 करोड टन सालाना हो जाएगी.
13 अगस्त 2010. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड ने अपने उत्पादन में कोई कटौती नहीं की है। उसकी डोनीमलाई खदान में काम सामान्य चल रहा है।
13 अगस्त 2010. पिछले कुछ वर्षों से सेसा गोवा के भंडार में लागातार वृद्घि हो रही है क्योंकि वर्ष 1994 से कर्नाटक में खनन कारोबार शुरू करने के बाद से यह कंपनी अपनी दक्षता बढ़ाती रही है।
13 अगस्त 2010. खनन व्यापार संगठन खनन उद्योग महासंघ (फिमी) की दक्षिणी इकाई के निदेशक डीवी पिचामुथु ने कहा, 'खनन स्थलों पर बड़ी मात्रा में लौह अयस्क जमा होने की वजह से केवल सेसा गोवा ही नहीं, बल्कि कर्नाटक में सक्रिय 75-80 खनिकों ने उत्पादन में कटौती की है।
13 अगस्त 2010. देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क निर्यातक कंपनी सेसा गोवा ने कर्नाटक में तकरीबन 70 फीसदी उत्पादन घटा दिया है क्योंकि प्रदेश सरकार ने लगभग एक महीने पहले से इस्पात निर्माण के लिए मुख्य कच्चे माल लौह अयस्क के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।
13 अगस्त 2010.खनन क्षेत्र के उत्पादन में समीक्षाधीन माह में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज हुई है। यह पिछले साल की समान अवधि के 14.2 प्रतिशत की तुलना में काफी कम है।
13 अगस्त 2010. भारत को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वर्ष 2020 तक इस्पात उत्पादन क्षमता 6.5 करो़ड टन से 208 फीसदी बढ़ाकर 20 करो़ड टन करने की जरूरत प़डेगी।
12 अगस्त 2010, वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के शुद्ध मुनाफे में 24% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा अप्रैल-जून 2010 की तिमाही में 153.69 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले अप्रैल-जून 2009 की इसी तिमाही में यह 124.35 करोड़ रुपये था।
12 अगस्त 2010, 30 जून को समाप्त हुई तिमाही में डेन नेटवर्क का संचयी राजस्व 249 करोड़ रहा जिसमें पिछले साल की अपेक्षा 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
12 अगस्त 2010, डॉयमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (डीपीआईएल) की कुल बिक्री 30 जून 2010 को समाप्त हुई तिमाही में 381.61 करोड़ रु पये रही है।
12 अगस्त 2010, 30 जून 2010 को समाप्त हुई तिमाही में बॉश लिमिटेड का शुद्ध मुनाफा 11.42 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 20.97 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
12 अगस्त 2010, इस साल 30 जून को समाप्त हुई तिमाही में सुंदरम फास्टनर्स को 22.55 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।
12 अगस्त 2010, बजाज हिंदुस्तान को 30 जून को समाप्त तिमाही में 14.91 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।
12 अगस्त 2010, हुंडई मोटर इंडिया के निदेशक अरविंद सक्सेना ने बताया कि दाम के मामले में कुछ किया जाएगा, लेकिन मैं नहीं कह सकता कि कब और कितना। पिछले सप्ताह मारूति सुजुकी इंडिया ने अल्टो को छोड़कर अपनी सभी कारों के दाम 7,500 रूपए तक बढ़ा दिए।
12 अगस्त 2010, सेल के चेयरमैन सी एस वर्मा का कहना है कि स्टील की मांग धीरे-धीरे बढ़ने लगी है और मॉनसून के बाद मांग में और बढ़ोतरी की संभावना है।
12 अगस्त 2010. लौह अयस्क निर्यात करने वाली सबसे बड़ी भारतीय कंपनी सेसा गोवा समेत 9 व्यक्तिगत खनिकों ने अलग-अलग रिट याचिका दायर करके लौह अयस्क निर्यात पर एकाएक प्रतिबंध लगाने के कर्नाटक सरकार के फैसले को अदालत में चुनौती दी है।
12 अगस्त 2010. आटोमोबाइल क्षेत्र के स्थाई विकास के लिए सरकार जल्द ही एक नियामक संस्था का गठन करेगी। केंद्रीय भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री विलासराव देशमुख ने बुधवार को कहा कि यह नियामक तंत्र भारतीय आटोमोबाइल उद्योग के विकास के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा।
11 अगस्त 2010, मदरसन सुमी सिस्टम्स लिमिटेड (एमएसएसएल) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 59.55 करोड़ रुपये का कर पश्चात मुनाफा हुआ है।
11 अगस्त 2010, चालू वित्त वर्ष के पहले 4 महीनों के दौरान देश के बड़े बंदरगाहों से लौह अयस्क की ढुलाई में खासी कमी आई है।
11 अगस्त 2010, प्रकाश स्टीलएज के आईपीओ को बेहतर प्रतिसाद मिला है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट के मुताबिक यह आईपीओ 3.73 गुना भरा।
11 अगस्त 2010. प्रोत्साहनों को धीरे-धीरे वापस लिए जाने तथा उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के कारण जुलाई-सितंबर की तिमाही में विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार इससे पिछली तिमाही की तुलना में धीमी पड़ सकती है। उद्योग मंडल फिक्की के एक सर्वेक्षण में यह बात कही गई है।
11 अगस्त 2010, उत्तम गाल्वा स्टील्स ने स्टील की कीमतों बढ़ोतरी की शुरूआत कर दी। कम्पनी ने तत्काल प्रभाव से अपने उत्पाद की कीमतों में 500 रूपए प्रति टन वृद्धि की है।
11 अगस्त 2010. योजना आयोग ने मंगलवार को दोहराया कि इस साल दिसंबर तक महंगाई दर घटकर छह फीसदी पर आ जाएगी। साथ ही आयोग ने कहा कि निकट भविष्य में आर्थिक वृद्धि दर दस फीसदी के स्तर पर पहुंच जाएगी।
11 अगस्त 2010. फिक्की के सर्वेक्षण में आधी से ज्यादा कंपनियों ने कहा है कि उनकी योजना अगले छह महीने तक नया निवेश करने की नहीं है। सिर्फ 42 फीसदी कंपनियों ने कहा है कि वे क्षमता बढ़ाने जा रही हैं।
11 अगस्त 2010. उद्योग जगत को चिंता है कि अगर वित्तमंत्री ने उन पर करों का बोझ बढ़ा दिया तो यह ब्याज दरों की वृद्धि के साथ मिलकर उन्हें भारी क्षति पहुंचा सकता है।
11 अगस्त 2010. केंद्र सरकार की तरफ से प्रोत्साहन पैकेज वापसी का दूसरा दौर शुरू होने की संभावना को देखते हुए उद्योग जगत इसके खिलाफ लामबंदी करने लगा है।
11 अगस्त 2010. ट्रक मालिकों ने अपनी हड़ताल दस दिन के लिए टाल दी है। सरकार ने ट्रांसपोर्टरों की समस्या दूर करने के लिए कार्यबल [टास्क फोर्स] बनाने का वादा किया है। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल मंगलवार यानी 10 अगस्त से प्रस्तावित थी। ट्रांसपोर्टरों व सरकार के बीच 20 अगस्त को फिर बातचीत होगी।
10 अगस्त 2010, जयहिंद प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को राजकोट म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की ओर से एक ठेका हासिल हुआ है।
10 अगस्त 2010, एक्वा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड को गैमन इंडिया लिमिटेड की ओर से ठेका हासिल हुआ है।
10 अगस्त 2010, कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में ऑप्टो सर्किट्स इंडिया का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 40% बढ़ कर 83.09 करोड़ रुपये हो गया है।
10 अगस्त 2010, अरेवा टीएंडडी इंडिया लिमिटेड को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से एक ठेका हासिल हुआ है।
10 अगस्त 2010, सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल ने अपनी 70000 करोड़ रुपए की विस्तार योजना के तहत 39.4 करोड़ रुपए की लागत से सलेम इस्पात संयंत्र में एक नई इकाई को चालू कर दिया।
10 अगस्त 2010, प्रमुख स्टील निर्माता मोनेट इस्पात ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 72.71 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है।
10 अगस्त 2010. दिल्ली की मंडियों में निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव गत 09 अगस्त को इस प्रकार रहे -(प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 37100, (10) 36400, (12) 35700, (16-25) 35700,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 34300, (10) 33300, (12) 32700, (16-25) 32500,
10 अगस्त 2010.बढ़ती कीमतों से चिंतित वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा है कि मुद्रास्फीति पर अंकुश के लिए जरूरत पड़ने पर और राजकोषीय तथा मौद्रिक कदम उठाए जा सकते हैं।
10 अगस्त 2010. भारतीय रेलवे ने एक ऐसा विद्युत इंजन तैयार किया है जो न केवल राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों को चलाएगा बल्कि इसके डिब्बों को बिजली आपूर्ति भी करेगा और ध्वनि प्रदूषण को भी कम करेगा।
10 अगस्त 2010. इस साल जुलाई में कारों व दोपहिया वाहनों की बिक्री के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए। इस दौरान वाहनों की बिक्री 31.50 फीसदी बढ़कर 12,37,461 वाहन हो गई। पूर्व वर्ष की समान अवधि में 9,41,070 वाहनों की बिक्री हुई थी। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स [सियाम] ने सोमवार को वाहन बिक्री के आंकड़े जारी किए।
10 अगस्त 2010. केंद्र सरकार ने सरकारी कंपनियों के सिर पर लटकी एक बड़ी तलवार को हटा दिया है। सरकार ने सोमवार को सार्वजनिक होल्डिंग नियम में बदलाव संबंधी एक अहम फैसला लिया है। इसके जरिए सरकारी कंपनियों [पीएसयू] को अनिवार्य तौर पर 25 फीसदी हिस्सेदारी शेयर बाजार के जरिए बेचने की बाध्यता खत्म कर दी गई है। अब पीएसयू को 10 फीसदी इक्विटी आम जनता के हाथों में देने का नियम लागू किया गया है।
09 अगस्त 2010, अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस मीडियावर्क्स के घाटे में कमी आयी है।
09 अगस्त 2010, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) के शुद्ध मुनाफे में इस साल 36% की कमी आयी है।
09 अगस्त 2010, वासकॉन इंजीनियर्स लिमिटेड के शुद्ध मुनाफे में 104% की बढ़ोतरी हुई है।
09 अगस्त 2010, बुनियादी ढाँचा क्षेत्र की कंपनी जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर का अप्रैल-जून 2010 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 26% बढ़ा है।
09 अगस्त 2010, मुंबई-स्थित सुप्रीम इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड का अप्रैल-जून 2010 तिमाही में शुद्ध मुनाफा 81% बढ़ा है।
09 अगस्त , 2010, उ़डीसा में दक्षिण कोरियाई कंपनी पोस्को की 12 अरब डॉलर की इस्पात संयंत्र परियोजना में वन अधिकार कानून (एफआरए) के उल्लंघन के चलते पर्यावरण मंत्रालय ने उ़डीसा सरकार से इस परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण सहित सभी काम रोकने को कहा है।
09 अगस्त 2010, मालवाहक हवाई उद्यम के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ गठजोड़ करने के बाद उड्डयन क्षेत्र के उद्यमी कैप्टन गोपीनाथ ने अब चार्टर विमान सेवा के लिए टाटा के साथ समझौता किया है।
06 अगस्त 2010, चीन के साथ जुड़े अवसरों और चुनौतियों से संबंधित बातें अंतहीन चर्चा का विषय रही हैं।
06 अगस्त 2010, महारत्न कंपनी का दर्जा प्राप्त स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) रेल मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम रेल इंडिया टेक्नीकल एंड इलेक्ट्रिकल सर्विसेज (राइट्स) के साथ मिलकर मालगाड़ी के वैगन बनाने का प्लांट लगाने की तैयारी कर रही है।
06 अगस्त 2010, इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी) ने स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया (सेल) और बाल्को से 1,749 करोड़ रुपये मूल्य की परियोजनाएं हासिल की हैं।
06 अगस्त 2010, भारत की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया (सेल) नए मूल्य वर्धित क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में भी काम कर रही है।
06 अगस्त 2010: 71 अरब डॉलर के कारोबार की कमान रतन टाटा के बाद किसके हाथों में जाएगी, इस बारे में टाटा ग्रुप अगले साल मार्च तक फैसला करेगा.
06 अगस्त 2010, केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड को चार नये ठेके हासिल हुए हैं।
06 अगस्त 2010, अप्रैल-जून 2010 तिमाही में अनंतराज इंडस्ट्रीज का मुनाफा 71% घट गया है।
06 अगस्त 2010, जेएसडब्लू स्टील ने जुलाई महीने में कच्चे इस्पात (क्रूड स्टील), फ्लैट रोल्ड और लॉन्ग रोल्ड उत्पादों के बढ़ोतरी दिखायी है।
06 अगस्त 2010, स्टील की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी के चलते मांग की गति धीमी रहने की वजह से चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में इस क्षेत्र की कंपनियों का प्रदर्शन कमजोर रहा।
30 जुलाई 2010, देश के सूक्ष्म, छोटे और मझोले कारोबार (एमएसएमई) के क्षेत्र में इन दिनों बदलाव की बयार बह रही है।
30 जुलाई 2010, रियल स्टेट की दिग्गज कंपनी डीएलएफ ने आज चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा की जिसमे कंपनी के मुनाफे में मामूली बढ़ोतरी हुई है।
30 जुलाई 2010: विश्व की सबसे बडी इस्पात कंपनी आर्सेलर-मित्तल ने खनन के लिए अधिग्रहण की जाने वाली भूमि के लिए आदिवासियों को इक्विटी के बजाय उचित मुआवजा दिए जाने का पक्ष लिया है.
30 जुलाई 2010, नोएल टाटा, टाटा समूह की विदेशी इकाई टाटा इंटरनेशनल का प्रबंध निदेशक का पदभार संभालेंगे। ऐसी अटकले हैं कि नोएल टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा के उत्तराधिकारी होंगे।
30 जुलाई 2010, दुनिया की प्रमुख इस्पात कंपनी आर्सेलरमित्तल को उम्मीद है कि भारत में उसकी 1.3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं में से कम से कम एक का काम अगले साल शुरू हो जाएगा।
30 जुलाई 2010, देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी इस समय विस्तार की राह पर है।
30 जुलाई 2010, स्टील की मांग घटने व कच्चे माल की कीमतों में आई तेजी से चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड [सेल] के मुनाफे में 11.55 फीसदी की कमी आई है।
30 जुलाई 2010, देश में बढ़ती ऑटो की मांग ने उपभोक्ताओं के लिए कई तरह विकल्प उपलब्ध करा दिए हैं। इसने ऑटो निर्माण से जुड़े कारोबार में भी बड़े कारोबारियों से लेकर छोटे कारोबारियों तक के लिए कई अवसर पैदा कर दिए हैं।
29 जुलाई 2010. आर्थिक मंदी के चलते पिछले साल जहां देश के कुल निर्यात में गिरावट दर्ज की गई वहीं विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड) से निर्यात में 121 फीसदी की भारी वृद्धि दर्ज की गई।
29 जुलाई 2010. उड़ीसा सरकार ने कल बुधवार को दक्षिण कोरियाई कंपनी पॉस्को के 51 हजार करोड़ रुपये के स्टील संयंत्र के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया ग्रामीणों का विरोध देखते हुए रोक दी।
29 जुलाई 2010. चालू वित्त वर्ष 2010-11 की पहली तिमाही में देश के ढांचागत उद्योगों की रफ्तार थमती दिख रही है। अप्रैल-जून की इस तिमाही के तीनों महीनों में उत्पादन की रफ्तार में लगातार गिरावट का क्रम बना हुआ है।
29 जुलाई 2010, देश की अर्थव्यवस्था भले ही कुलांचे भरती हुई आगे बढ़ रही हो, लेकिन प्रदेश की रोलिंग मिलों की कहानी इसके विपरीत जा रही है। यहां की रोलिंग मिलों ने अपने उत्पादों की मांग में कमी को देखते हुए उत्पादन 30-40 फीसदी तक कम कर दिया है।
29 जुलाई 2010, इस्पात मांग अच्छी बने रहने से विश्व की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी आर्सेलर मित्तल को अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 1.7 अरब डालर का शुद्ध मुनाफा हुआ।
29 जुलाई 2010 ,चालू वित्त वर्ष 2010-11 की पहली तिमाही में देश के ढांचागत उद्योगों की रफ्तार थमती दिख रही है। अप्रैल-जून की इस तिमाही के तीनों महीनों में उत्पादन की रफ्तार में लगातार गिरावट का क्रम बना हुआ है।
29 जुलाई 2010, केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार भले ही कह रहे हों कि आगामी सीजन में बंपर खाद्यान्न उत्पादन की उम्मीद में खाद्य महंगाई दर घट जाएगी, लेकिन धातुओं की कीमतों में आ रही तेजी से कोर सेक्टर की महंगाई दर ऊंची रह सकती है, जो कि सरकार के लिए महंगाई के मोर्चे पर नई मुसीबत बन सकती है।
29 जुलाई 2010, वर्ष 2007 में भारत की सबसे बड़े लौह अयस्क कंपनी एनएमडीसी ने छत्तीसगढ़ की बैलाडिला की खदानों के लाइसेंस के आवंटन के मसले पर टाटा स्टील और एस्सार स्टील को अदालत में घसीट लिया था।
29 जुलाई 2010, जिंदल स्टील ऐंड पॉवर केलिए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं।
28 जुलाई 2010. एक्साइज पैकेज की समाप्ति के साथ ही हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक गर्माहट धीमी पड़ती दिख रही है। वर्ष 2003 में कई अन्य पहाड़ी प्रदेशों के साथ हिमाचल प्रदेश को औद्योगिक पैकेज की पेशकश की गई थी।
28 जुलाई 2010. चीन में मांग कमजोर होने से लौह अयस्क की मांग में गिरावट आई है। इसके बाद से लौह अयस्क निर्यातक तेजी से घरेलू बाजार का रुख कर रहे हैं। चीन, भारतीय अयस्क के प्रमुख खरीदारों में एक है। इसके अलावा देश के कई राज्यों में अवैध खनन के विवाद और लोहे पर निर्यात कर पर स्पष्टता के अभाव ने इस चलन में इजाफा ही किया है।
28 जुलाई 2010, सज्जन जिंदल प्रवर्तित कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील जापान की दूसरी सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी जेएफई होल्डिंग्स को 14.99 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर करीब 5,700 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है।
28 जुलाई 2010, जेएसडब्ल्यू स्टील ने जून तिमाही में 295.37 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है, जो पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि से 26.18 प्रतिशत अधिक है।
27 जुलाई 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 26 जुलाई को निम्न उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 36200, (10) 35500, (12) 34800, (16-25) 34600,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 34300, (10) 33300, (12) 32700, (16-25) 32500,
27 जुलाई 2010. मंत्रियों के अधिकार प्राप्त समूह की पहली बैठक में अवैध खनन का मुद्दा गरमाने के बाद इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस ने झारखंड और उड़ीसा में इसकी रोकथाम की तैयारियां और तेज कर दी हैं।
27 जुलाई 2010. एनएमडीसी 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लागत से रूस में कोकिंग कोल की कोलमर खदान खरीदने की कोशिश कर रही है।
27 जुलाई 2010. नक्सल प्रभावित इलाकों में रेल से माल ढुलाई पर भी बुरा असर पड़ा है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में इन इलाकों में रेल से माल ढुलाई में 80 लाख टन की कमी आई है।
26 जुलाई 2010. लक्ष्मी निवास मित्तल की अगुवाई वाली कंपनी आर्सेलरमित्तल ने कर्नाटक सरकार को बेल्लारी में भूमि के लिए 600 करोड़ रुपए दिए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने यह जानकारी दी।
26 जुलाई 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 24 जुलाई को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 36200, (10) 35500, (12) 34800, (16-25) 34600,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 34300, (10) 33300, (12) 32700, (16-25) 32500,
26 जुलाई 2010. सरकार को उम्मीद है कि वर्ष 2012 तक भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक देश बन सकता है। इसी के साथ सरकार एचएससीएल, एमएसटीसी, एफएसएनएल और केआईओसीएल जैसी छोटी सरकारी स्टील कंपनियों के ढांचे के पुनर्गठन पर विचार कर रही है।
23 जुलाई 2010. सरकारी बैंकों के फंसे कर्जे [एनपीए] की स्थिति गंभीर होती जा रही है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंकों ने कर्ज वितरण और जमा संग्रह के मामले में तो काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन ये बैंक एनपीए को काबू करने में अभी तक नाकाम साबित हो रहे हैं। कम से कम सरकारी क्षेत्र के दो बैंकों की स्थिति तो यही बताती है।
23 जुलाई 2010. देश में स्पेशल इकोनॉमिक जोन [एसईजेड] में यूनिट लगाने वाली कंपनियों को वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने भारी राहत दे दी है। अगले साल नया प्रत्यक्ष कर कानून लागू होने से चिंतित इन कंपनियों को मुखर्जी ने गुरुवार को आश्वासन दे दिया कि उन्हें कर छूट देने में सरकार संवेदना से काम लेगी।
23 जुलाई 2010, आयरन ओर के खनन को लेकर स्टील और खान मंत्रालय के बीच चल रही खींचतान पर मंत्रिसमूह [जीओएम] अभी तक कोई राय नहीं बना पाया है।
23 जुलाई 2010, बिलौआ में प्रस्तावित स्टील प्रोसेसिंग प्लांट अब कहीं और लगेगा। इसका कारण प्लांट स्थल तक सड़क निर्माण में देरी तथा आवंटित जमीन पर नहर की खुदाई होना है।
22 जुलाई 2010, सेसा गोवा द्वारा दर्ज आकर्षक बढ़त अब ज्यादा तर्कपूर्ण हो सकती है। लौह अयस्क की कीमतें तेजी से बढ़ी थीं, अप्रैल के बाद से 36 फीसदी गिर चुकी हैं। विश्लेषकों के मुताबिक आने वाले महीनों में आमदनी भी कम हो सकती है। ऐसे में कई आंकड़ों में गिरावट दिख सकती है।
22 जुलाई 2010, स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (सेल) बोकारो में एक और इस्पात प्लांट लगाने जा रहा है।
22 जुलाई 2010, लगातार घट रही स्टील कीमतों में अब स्थिरता आने के आसार हैं। देश की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) द्वारा कीमतों में अब और कमी न आने के संकेत देने से ही ऐसे आसार नजर आ रहे हैं।
22 जुलाई 2010. चीनी टेलीकॉम उपकरण कंपनियों पर भारत द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने पर चीन ने विरोध जताया है। चीन का कहना है कि घरेलू कंपनियों को बचाने के लिए संरक्षणवादी नीति अपनाने से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर असर पड़ेगा।
22 जुलाई 2010. योजना आयोग ने सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के सड़क निर्माण की लागत बढ़ाने वाले एक प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
22 जुलाई 2010. सूचीबद्ध कंपनियों के चेयरमैन व एमडी [सीएमडी] पद को अलग करने का सेबी का प्रस्ताव सार्वजनिक उपक्रमों [पीएसयू] को नहीं भा रहा है। सरकारी कंपनियों की शीर्ष संस्था स्कोप इस मामले को लेकर केंद्र सरकार के पास पहुंच गई है। स्कोप का मानना है कि शेयर बाजार नियामक सेबी का यह प्रस्ताव पीएसयू के विकास में रुकावट डालेगा।
22 जुलाई 2010. भारत में एल्युमीनियम की खपत में अगले 4 साल के दौरान संयुक्त सालाना वृद्धि दर 9.5 प्रतिशत हो सकती है। इसकी वजह बिजली और ऑटोमोटिव क्षेत्र में बढ़ी मांग है।
21 जुलाई 2010, दिल्ली से आगरा के बीच का सफर रुक-रुक कर तय करने वालों के लिए राहत की खबर है। चार लेन का यह राष्ट्रीय राजमार्ग जल्द ही छह लेन में तब्दील होने जा रहा है। इस कार्य को अंजाम देगी अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड।
21 जुलाई 2010, विदेश व्यापार के मोर्चे पर सरकार अब राहत महसूस करने लगी है। इस साल जून के महीने के दौरान निर्यात में 30 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है।
21 जुलाई 2010: सलाहकार परिषद ने राज्य में शहरी भू-हदबंदी अधिनियम 1976 (अरबन सिलिंग एक्ट ) को समाप्त करने का फैसला किया है.
21 जुलाई 2010. निर्यात में तेजी और प्रोत्साहन पैकेजों के प्रभाव के मद्देनजर एशियाई विकास बैंक [एडीबी] ने 2010 में एशियाई क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि दर के बारे में अपने अनुमान को बढ़ा कर 7.9 प्रतिशत कर दिया है।
21 जुलाई 2010. मानसून अच्छा रहने की उम्मीदों के बीच मंगलवार को सरकार ने भरोसा जताया कि दिसंबर अंत तक मुद्रास्फीति घटकर 5 से 6 फीसदी के बीच आ जाएगी। वहीं चालू वित्त वर्ष के दौरान आर्थिक वृद्धि दर बढ़कर 8. 5 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी।
21 जुलाई 2010. भारतीय कंपनियों के लिए अच्छी खबर। अफगानिस्तान की धरती के नीचे एक खरब डॉलर [करीब 47 खरब रुपये] की अप्रयुक्त खनिज संपदा का पता चलने के बाद अफगानी सरकार ने इसके इस्तेमाल के लिए भारतीय कंपनियों को आमंत्रित किया है।
21 जुलाई 2010. राजस्थान में बनने वाले मैन्युफैक्चरिंग व इन्वेस्टमेंट जोन के लिए तैयारियां तेज हो गई है। केन्द्र सरकार की ओर से नियुक्त कन्सलटेंट रिपोर्ट बनाने में जुटे हुए हैं। उम्मीद है कि दो-तीन दिन में यह रिपोर्ट राज्य सरकार को मिल जाएगी।
20 जुलाई 2010, वेदांता समूह की कंपनी सेसा गोवा के जून तिमाही के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं।
20 जुलाई 2010, अरेवा टीएंडडी इंडिया लिमिटेड को जीएमआर ग्रुप की ओर से एक ठेका मिला है।
20 जुलाई 2010, बिजली उत्पादन उपकरण बनाने वाली सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को दैनिक भास्कर पावर लिमिटेड से छत्तीसगढ़ में 1200 मेगावाट के ताप विद्युत संयंत्र के निर्माण के लिए 2665 करोड़ रूपए के आर्डर मिले हैं।
20 जुलाई 2010, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की अधिग्रहण नियमन सलाहकार समिति ने किसी भी कंपनी के अधिग्रहण के लिए शुरुआती प्रस्ताव 15 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी करने की सिफारिश की है। 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने वाली कंपनी को शेष शेयरधारकों को ओपन ऑफर भी देना होगा।
20 जुलाई 2010, स्टील और एल्युमिनियम के विकल्प के रूप में कार्बन फाइबर काफी महंगा है लेकिन यह बेहद मजबूत होने के साथ ही साथ बेहद बेहद हल्का भी है।
20 जुलाई 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 19 जुलाई को निम्न उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 35600, (10) 34900, (12) 34200, (16-25) 34000,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 34600, (10) 33600, (12) 33000, (16-25) 32800,
20 जुलाई 2010, दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल अपनी भारतीय साझीदार उत्तम गेल्वा के साथ मिलकर महाराष्ट्र के सतराड़ा में एक संयंत्र लगाने की तैयारी कर रही है।
20 जुलाई 2010. चीन ने दुनियाभर के बाजारों में सस्ते सामान के बल पर भले ही पैठ बना ली हो, लेकिन वहां श्रमिकों की हालत काफी दयनीय है। चीन का 'एक्सपोर्ट पावरहाउस' कहलाने वाले गुआंगडोंग प्रांत के शेंजेन शहर में युवा प्रवासी कामगार कम पारिश्रमिक पर काम करने को मजबूर हैं।
20 जुलाई 2010. वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने अगले वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दस प्रतिशत से ऊपर पहुंचाने का लक्ष्य रखते हुए सोमवार को वित्तीय सेवाओं को गरीब वर्गो तक पहुंचाने की जरूरत पर बल दिया।
20 जुलाई 2010. अमेरिकी अर्थव्यवस्था के ताजा आंकड़ों से बाजार धारणा कमजोर होने के कारण एशियाई वायदा बाजार में कल कच्चे तेल की कीमतों में 30 सेंट प्रति बैरल तक की गिरावट दर्ज की गई।
19 जुलाई 2010, देश के विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी का सिलसिला जारी है। नौ जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां एक सप्ताह पहले की तुलना में 1.16 अरब डॉलर बढ़कर 279.422 अरब डॉलर पर पहुंच गई।
19 जुलाई 2010, गोदरेज समूह की रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान 22.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।
19 जुलाई 2010, स्टील व तांबे के बर्तनों की जगह मेलामाइन व डिजाइनदार क्रॉकरी ने ले ली है। स्टील के दामों में 25 से 30 रूपए किलो टूट गए हैं। बाजार में भी स्टील की मांग नहीं होने से बर्तन व्यापारियों की हालात खराब है।
19 जुलाई 2010, टाटा स्टील का अनुमान है कि अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने के साथ-साथ बुनियादी ढाँचा तथा ऑटोमोबाइल्स क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन के मद्देनजर मौजूदा वित्त वर्ष में आगे इस्पात कीमतों में उछाल आ सकता है।
19 जुलाई 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 17 जुलाई को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 35800, (10) 35000, (12) 34500, (16-25) 34250,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 34600, (10) 33600, (12) 33000, (16-25) 32800,
19 जुलाई 2010. वर्ष 2008 के वित्तीय संकट जैसे हालात दोबारा पैदा न हों, इसके लिए अमेरिका ने मुकम्मल इंतजाम कर दिया है। इसके तहत अमेरिकी संसद ने वॉल स्ट्रीट सुधार विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस पर अगले हफ्ते राष्ट्रपति बराक ओबामा हस्ताक्षर कर देंगे।
19 जुलाई 2010. बीमारू राज्य सहित सभी राज्य विकास की राह पर है और कोई राज्य पिछड़ा हुआ नहीं है। यह कहना है योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलुवालिया का। उनका मानना है कि बीमारू राज्य की अवधारणा समाप्त हो गई है। परंपरागत किस्म के विकास पैमाने को भी समाप्त किया जाना चाहिए।
19 जुलाई 2010. अगले कुछ माह के दौरान महंगाई में कमी आने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में उद्योग चैंबर फिक्की द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में अर्थशास्त्रियों ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक [आरबीआई] अपनी आगामी मौद्रिक नीति की समीक्षा में नीतिगत दरों में 0.25 फीसदी की वृद्धि कर सकता है। आरबीआई 27 जुलाई को मौद्रिक नीति की तिमाही समीक्षा पेश करने जा रहा है।
19 जुलाई 2010. केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी प्रस्तावित जीएसटी को अगले वित्त वर्ष से लागू करने के लिए संविधान में संशोधन विषय में चर्चा हेतु राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बुधवार [21 जुलाई] को बैठक करेंगे।
19 जुलाई 2010. मजबूत आर्थिक सुधार से उत्साहित योजना आयोग ने उम्मीद जताई है कि 11वीं पंचवर्षीय योजना [2007-12] के दौरान औसत आर्थिक वृद्धि 8.1 फीसद से अधिक रहेगी। इससे पूर्व पंचवर्षीय योजना में आर्थिक वृद्धि दर 7.7 फीसद रही थी।
19 जुलाई 2010. उत्तर-पश्चिम रेलवे बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने वाला है। अपनी जरूरत के मुताबिक रेलवे अब बिजली का उत्पादन खुद करेगा। इसके लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से फलौदी में प्लांट बनाया जाएगा।
19 जुलाई 2010. केन्द्र और दो राज्य की हिस्सेदारी वाली खनिज कंपनी मैगनीज ओर इंडिया लिमिटेड (एमओआईएल) की 20 फीसदी शेयरों की पहली सार्वजनिक बिक्री के प्रस्ताव को दो- तीन सप्ताह में मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिल सकती है और यह आईपीओ दिसंबर तक बाजार में आ सकता है।
16 जुलाई 2010, योजना आयोग ने बारहवीं पंचवर्षीय योजना के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
16 जुलाई 2010. दुनिया भर में अब भारतीय मुद्रा की भी अपनी अलग पहचान होगी। अभी तक यह सम्मान सिर्फ चार देशों की मुद्राओं को ही प्राप्त है। लेकिन अब सरकार ने भारतीय रुपये को पहचान देते हुए इसके लिए एक प्रतीक चिन्ह या 'सिंबल' देने का ऐलान किया है।
16 जुलाई 2010, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी चंद्रभूषण पालीवाल को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया का मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) बनाया गया है।
16 जुलाई 2010, स्टील बनाने वाली वैश्विक कंपनी एस्सार स्टील ने घोषणा की है कि वह मध्यप्रदेश में अगले एक वर्ष में अपने खुदरा वितरण नेटवर्क में 20 प्रतिशत का विस्तार करेगी।
16 जुलाई 2010, सरकार ने एस्सार स्टील को गुजरात के हजीरा में स्थित विशिष्ट आर्थिक जोन (एसईजेड) के समर्पण की इजाजत दे दी है।
16 जुलाई 2010, मुंबई में क्लोरीन गैस के रिसाव की घटना के बाद आज सुबह पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्टील प्लांट में कार्बन मोनोऑक्साइड व मिथेन गैस लीक हो गई।
15 जुलाई 2010, स्टील सचिव के मुताबिक आयरन ओर का बड़े पैमाने पर एक्सपोर्ट हो रहा है जो देश के लिए सही नहीं है।
15 जुलाई 2010, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) अपने 20 फीसदी शेयरों की बिक्री चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कर सकती है।
15 जुलाई 2010, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) ने जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों के भारी विरोध को देखते हुए पुणे के करला में विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) के निर्माण को रद्द कर दिया है। महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) और महिंद्रा के जेस्को डेवलपर्स के संयुक्त उपक्रम द्वारा इस सेज का निर्माण किया जाना था।
15 जुलाई 2010, जीएमआर समूह मालदीव में माले इंटरनैशनल एयरपोर्ट को विकसित करने और उत्तरी मालदीव में ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे के विकास पर करीब 50 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा। कंपनी ने बताया कि परियोजना के लिए फंड जुटाने के लिए प्राइवेट इक्विटी निवेशकों के साथ सभी विकल्प खुले हैं।
15 जुलाई 2010 ,इंग्लैंड के पूर्वोत्तर में स्थित कोरस टीसाइड कास्ट प्रॉडक्ट्स संयंत्र को बेचने की टाटा स्टील की योजना खटाई में पड़ती नजर आ रही है।
15 जुलाई 2010, इंजीनियरिंग और बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) ने हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना को हासिल कर लिया है।
15 जुलाई 2010. पेट्रो उत्पादों में की गई मूल्यवृद्धि की वजह से जुलाई में महंगाई की दर और बढ़ेगी। लेकिन दिसंबर के अंत तक इसके 10 प्रतिशत के नीचे आने की संभावना है।
15 जुलाई 2010, भारत की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी टाटा स्टील ने अपने प्रवर्तक टाटा सन्स को तरजीही शेयर आवंटन के जरिये 1,600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। तरजीही आवंटन 594 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर होगा, जो बुधवार को बंद हुए बाजार में शेयर के मूल्य 505 रुपये प्रति शेयर से 17.50 फीसदी अधिक है।
15 जुलाई 2010. ब्याज दरों को लेकर उद्योग जगत काफी चिंतित है। पिछले एक वर्ष से औद्योगिक विकास दर काफी अच्छी बनी हुई है, लेकिन कुछ महीनों से इसकी वृद्धि दर में कमी देखी जा रही है।
15 जुलाई 2010. महंगाई के डर से इंडिया इंक भी सहमा हुआ है। उद्योग जगत को दो तरह का डर है। पहला यह कि महंगाई इसी तरह से बढ़ती रही तो उनकी लागत बढ़ेगी और साथ ही उन्हें ब्याज दर बढ़ने का बोझ भी उठाना पड़ेगा।
15 जुलाई 2010. पिछले एक सप्ताह के दौरान एशियाई बाजारों में लौह अयस्क के दाम करीब सात फीसदी गिर गए। कारोबारियों का अनुमान है कि आगे भी मूल्य में गिरावट आ सकती है क्योंकि चीन की स्टील मिलों ने उत्पादन में कटौती का संकेत दिया है।
14 जुलाई 2010, पैट्रो पदार्थो के रेट बढ़ाने का मतलब आम आदमी को लाचार बनाना है। राज्य में पावर कट की वजह से डीजल से काम चलाना पड़ रहा है। पैट्रोल और डीजल महंगा होने से ट्रांस्पोर्टेशन और और प्रोडक्ट की लागत दोनो बढ़ गए हैं।
14 जुलाई 2010, देश में दिल्ली और कोलकाता के बीच पहली वातानुकूलित दो मंजिली (डबल डेकर) रेलगाड़ी चलाने की योजना बनाई जा रही है, जोकि लगभग 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।
14 जुलाई 2010. मुद्रास्फीति मापने की नई प्रणाली 14 अगस्त से अमल में आ सकती है। नई व्यवस्था में मोबाइल फोन, एलसीडी टीवी, लैपटाप जैसे 250 अतिरिक्त वस्तुओं में होने वाले कीमत बदलाव को शामिल किया जाएगा।
14 जुलाई 2010: अग्रणी इस्पात कंपनियों ने कहा कि उत्पादन लागत बढ़ने और माँग में सुधार होने के चलते अगले महीने इस्पात की कीमतें बढ़ सकती हैं।
14 जुलाई 2010. प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने कहा है कि कीमतों में तेजी तथा कारखाना उत्पादन की स्थिति संतोषजनक रहने के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति को कड़ा कर सकता है।
14 जुलाई 2010. झारखंड में विभिन्न विभागों ने अपनी-अपनी परियोजनाओं के लिए सरकार से भूमि की मांग की है. इनमें से अधिकतर विभागों के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है. इन विभागों में रेल, पथ निर्माण, सीसीएल, बीसीसीएल, डीवीसी, एनटीपीसी, ओएनजीसी, यूसीआइएल, जल संसाधन शामिल हैं.
13 जुलाई 2010, देश के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में वृद्घि की रफ्तार मंद तो पड़ रही थी, लेकिन मई के महीने में इसमें साल भर की सबसे ज्यादा सुस्ती दिखी। मई में कुछ धीमी पड़कर 11.5 फीसदी रह गई है। अप्रैल के दौरान यह आंकड़ा 16.52 फीसदी था।
13 जुलाई 2010, बैंकरों ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को अपनी चिंताओं से अवगत कराया है। उनका कहना है कि कर्ज की मांग में इजाफे की पूरी संभावना है हालांकि पहली तिमाही के लिए ऋण वृद्घि 20 फीसदी रही है।
13 जुलाई 2010, अग्रणी इस्पात कंपनियों ने कहा कि उत्पादन लागत बढ़ने और मांग में सुधार होने के चलते अगले महीने लोहे की कीमतें बढ़ सकती हैं।
13 जुलाई 2010, दुर्गापुर स्टील प्लांट एवं एलॉय स्टील प्लांट के एटक, इंटक, सीटू एवं आफिसर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने रविवार को एक बैठक की जिसमें सेल के विनिवेश के खिलाफ जोरदार आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।
13 जुलाई 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 12 जुलाई को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 39400, (10) 39100, (12) 37800, (16-25) 37650,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 34600, (10) 33600, (12) 33000, (16-25) 32800,
13 जुलाई 2010. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष [आईएमएफ] ने गत सोमवार को कहा कि एशिया में नीति निर्माताओं को वैश्विक वृद्धि दर में गिरावट के जोखिम से पैदा होने वाले संभावित झटकों के लिए खुद को तैयार रखने की जरूरत है।
13 जुलाई 2010. चालू वित्त वर्ष 2010-11 के पहले महीने में जोरदार शुरुआत के बाद मई में औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई है। इस महीने औद्योगिक उत्पादन के सूचकांक [आईआईपी] में 11.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले महीने यानी अप्रैल, 2010 में औद्योगिक उत्पादन 16.52 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ा था। मई की कुछ कम आईआईपी वृद्धि दर भी सरकार को राहत भरी लग रही है, क्योंकि चालू वित्त वर्ष के दूसरे महीने में भी यह दर दोहरे अंक में बनी हुई है।
12 जुलाई 2010, चार प्रमुख ब्रोकिंग फर्मों ने अनुमान लगाया है कि छोटी एवं मझोले आकार की कंपनियां जून, 2010 की तिमाही में अपने मुनाफे में शानदार बढ़त दर्ज कर सकती हैं।
12 जुलाई 2010, उर्वरक मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल द्वारा झारखंड में बीमार सार्वजनिक उपक्रम परिसर में 70,000 करोड़ रूपये की इस्पात एवं उर्वरक परियोजना लगाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।
12 जुलाई 2010, सरकार ने स्टील उत्पादों के आयात पर बची खुची गैर शुल्क रुकावटों को दूर कर दिया है। इसके तहत शनिवार से इस क्षेत्र को आयात लाइसेंस व्यवस्था से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है।
12 जुलाई 2010, फार्च्यून पत्रिका ने दुनिया की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की जो सूची तैयार की है, उसमें इंडियन ऑइल कार्पोरेशन तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित आठ भारतीय कंपनियाँ शामिल हैं।
12 जुलाई 2010. स्टील किंग एलएन मित्तल ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सम्मान में भोज दिया है। मित्तल ने राज्य में ट्रिपल आईटी के विस्तार, माइक्रो फाइनेंसिंग, सोलर पावर एवं उद्योग स्थापित करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है।
12 जुलाई 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 10 जुलाई को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 39400, (10) 39100, (12) 37800, (16-25) 37650,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 34700, (10) 33700, (12) 33100, (16-25) 32900,
09 जुलाई 2010. भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार पहले से और तेज होगी। अनुकूल औद्योगिक माहौल में कॉरपोरेट मुनाफे में इजाफे और बेहतर वित्तीय स्थितियों के चलते ऐसा होगा। यही मानते हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष [आईएमएफ] ने भारत की विकास दर का अपना ही अनुमान बदल डाला है। आईएमएफ ने वर्ष 2010 में देश की विकास दर 9.5 फीसदी रहने की उम्मीद जताई है। मुद्राकोष ने अप्रैल में इस वृद्धि दर के 8.75 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था।
09 जुलाई 2010: ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सभी विधायकों से अपील की है कि वे 12 मिलियन टन उत्पादन क्षमता के पोस्को स्टील प्रोजेक्ट की स्थपना में मदद करें. जगतसिंहपुर जिले के सभी विधायक इस मीटिंग में शामिल थे.
08 जुलाई 2010, जीईआई इंडस्ट्रियल सिस्टम्स को पावर और तेल-गैस क्षेत्र संबंधित दो नये के ठेके मिले हैं। यह ठेके 60.82 करोड़ रुपये के हैं।
08 जुलाई 2010, जैन इंफ्राप्रोजेक्टस ने पूंजी बाजार में उतरने की योजना बनाई है। कंपनी ने अपने प्रस्तावित आईपीओ का मसौदा सेबी को सौंप दिया है। ईपीसी कांट्रैक्टस कारोबार से जुड़ी यह कंपनी पूंजी बाजार से 300 करोड़ रुपए जुटाएगी।
08 जुलाई 2010. उद्योग क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों का असर वित्त वर्ष की पहली तिमाही की कर वसूली पर भी दिखा। पहली तिमाही में प्रत्यक्ष कर वसूली पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 15 प्रतिशत बढ़कर 68675 करोड़ रुपए हो गई।इस दौरान कंपनियों की अग्रिम कर वसूली में भी जोरदार वृद्धि दर्ज की गई।
08 जुलाई 2010, राजपूताना स्टेनलैस पूंजी बाजार से 108 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लाएगी। कंपनी ने अपने प्रस्तावित आईपीओ का मसौदा सेबी को सौप दिया है।
08 जुलाई 2010, वैश्विक वित्तीय संकट, उत्पादकता लाभ पर ध्यान और ब्राउनफील्ड विस्तार ने भारतीय उद्योग जगत के पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) पर प्रतिकूल असर डाला है।
08 जुलाई 2010, उड़ीसा में अगर कोई निजी कंपनी कारोबार लगाना चाहती है तो उसे स्थानीय लोगों को नौकरियों में आरक्षण देना होगा।
08 जुलाई 2010. हिसाब-किताब रखने को लेकर सार्वजनिक उपक्रमों [पीएसयू] की लापरवाही सरकार के लिए मुश्किल पैदा करने लगी है। दस-बारह साल तक वित्तीय लेखा-जोखा पूरा नहीं कर पाने की वजह से सरकार को सार्वजनिक उपक्रमों के लिए दीर्घकालिक नीति तैयार करने में भी खासी दिक्कत आ रही है। इन कंपनियों की सही वित्तीय सेहत की जानकारी का अभाव विनिवेश की प्रक्रिया की रफ्तार बढ़ाने में भी अड़चन साबित हो रहा है।
08 जुलाई 2010. सार्वजनिक उपक्रमों के प्रबंधन में सहयोग के लिए भारत और स्लोवेनिया ने एक सहमति पत्र [एमओयू] पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत वर्ष 2010-11 के लिए एक संयुक्त कार्ययोजना तैयार की जाएगी और पीएसयू के अधिकारियों के लिए 15 दिन का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा।
08 जुलाई 2010. देश के कंपनी जगत में विलय और अधिग्रहणों में जोरदार तेजी दिख रही है। रिलायंस इंफ्राटेल का जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ 10.86 अरब अमेरिकी डालर के विलय सौदे के साथ वर्ष 2010 की दूसरी तिमाही में देश में विलय एवं अधिग्रहण का सौदा नौ गुना बढ़कर 24.8 अरब डालर रहा।
08 जुलाई 2010, ओपी जिंदल समूह की कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील के कच्चे स्टील उत्पादन में 14 फीसदी की वृद्घि हुई है।
07 जुलाई 2010: प्रवासी भारतीय लॉर्ड स्वराज पाल द्वारा स्थापित ब्रिटेन के कपारो उद्योग समूह ने इस साल भारतीय में अपने कारोबार में 1,400 करोड़ रुपए की आय कमाने का लक्ष्य रखा है।
07 जुलाई 2010, कंपनी ने बताया कि यह वृद्धि तत्काल प्रभाव से की गयी है। कंपनी ने इस वर्ष जून में कुल 2966 वाहनों की बिक्री की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 43 प्रतिशत अधिक है।
07 जुलाई 2010, विदेशी ऋण बाजार खुल रहा है और कंपनियां इस अवसर का इस्तेमाल विदेशों में लंबी अवधि के कर्ज (पांच साल) जुटाने में कर रही हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि कंपनियां स्थानीय ब्याज दरें के बढऩे का अनुमान लगा रही हैं।
07 जुलाई 2010, टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन, टोयोटा इंडस्ट्रीज और किर्लोस्कर समूह के संयुक्त उद्यम टोयोटा किर्लोस्कर ऑटो पाट्र्स प्राइवेट लिमिटेड (टीकेएपी) ने कहा कि वह भारत में क्षमता विस्तार पर करीब 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्क्त निवेश करेगा।
07 जुलाई 2010, वित्त वर्ष 2010-11 की पहली तिमाही में भारत का लौह अयस्क निर्यात 15 प्रतिशत कम हो गया है।
07 जुलाई 2010, टाटा स्टील के धातु और कच्चा इस्पात के उत्पादन में वृद्धि हुई है जबकि अप्रैल-जून की तिमाही में पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में घरेलू बिक्री में कोई विशेष बदलाव नहीं दिखा।
07 जुलाई 2010, चीन से हो रहा आयात स्टील उद्योग के लिए दिक्कत पैदा करने लगा है। मांग में आई कमी और चीन से भारी मात्रा में हुए आयात के चलते पहली तिमाही टाटा स्टील की बिक्री के लिहाज से खराब रही है। विश्व की यह पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले अपनी बिक्री में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं कर पाई है।
07 जुलाई 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 06 जुलाई को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे -(प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 39400, (10) 39100, (12) 37800, (16-25) 37650,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 35200, (10) 34200, (12) 33600, (16-25) 33400,
06 जुलाई 2010, कंसोलिडेटेड कंस्ट्रक्शन कंसोर्शियम लिमिटेड (सीसीसीएल) को जून 2010 में 1218 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।
06 जुलाई 2010, अदालती मंजूरी आने के साथ ही एस्सार स्टील के घरेलू कारोबार के परिचालनों का बहुप्रतीक्षित एकीकरण पूरा हो गया है। इसके अलावा पिछले हफ्ते चार विभिन्न कानूनी पक्षों का कर्ज भी एक ही कंपनी में एकीकृत हो गया है।
05 जुलाई 2010, सरकारी क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली भिलाई स्थित स्टील उत्पादन इकाई में इस साल की पहली तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा उत्पादन हुआ है।
05 जुलाई 2010, प्रतिस्पर्धा आयोग ने रेलवे और सार्वजनिक क्षेत्र की सेल के बीच रेलवे की आपूर्ति के लिये हुए 'एक्सक्लुसिव' समझौते की जांच शुरू कर दी है।
05 जुलाई 2010. मध्य प्रदेश सरकार ने जल्द ही राज्य में मौजूद सभी उद्योगों पर निर्यात कर खत्म करने के संकेत दिये हैं। वर्तमान में राज्य के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में 1 फीसदी निर्यात कर लिया जाता है।
05 जुलाई 2010. मध्य प्रदेश को निवेश का गढ़ बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई नीति का खुलासा किया, जिसके जरिये सूबे को निवेशकों के लिए देश का सबसे पसंदीदा राज्य बनाया जाएगा। इस नीति के तहत बेहतर सड़कों के माध्यम से सुचारु आवागमन, औद्योगिक शांति, खनिज संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता, बिजली की निर्बाध आपूर्ति और सुशासन सुनिश्चित किया जाएगा।
05 जुलाई 2010. देश का इंजीनियरिंग निर्यात मई माह में 29 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3.2 अरब डालर पर पहुंच गया है। संकटग्रस्त यूरोप से आई आर्डरों में कमी की भरपाई भारतीय इंजीनियरिंग निर्यातक अमेरिका से करने में सफल रहे हैं। मई, 2009 में देश का इंजीनियरिंग निर्यात 2.4 अरब डालर रहा था।
02 जुलाई 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 1 जुलाई को निम्म लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 39400, (10) 39100, (12) 37800, (16-25) 37650,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 35200, (10) 34200, (12) 33600, (16-25) 33400,
02 जुलाई 2010. बैंक गुरुवार से अपने ग्राहकों को अपनी आधार दर से कम पर कर्ज नहीं देंगे, पर बैंक अपने कुछ खास ग्राहकों को उनके साथ पहले से किए गए करार के तहत रियायती कर्ज दे सकते हैं।
02 जुलाई 2010. शुक्रवार को हो रही जीडीए की बोर्ड बैठक में प्रमुख प्रस्ताव मेट्रो सेकेंड फेज को गाजियाबाद में लाना रहेगा। इस बैठक में इस मद में होने वाले खर्च का बंदोबस्त कहां से होगा इस पर चर्चा होगी।
02 जुलाई 2010, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) और कोरियाई स्टील कंपनी पोस्को का संयुक्त उद्यम सितंबर तक शुरू हो सकता है।
01 जुलाई 2010, राजस्थान सरकार और केन्द्र सरकार के संयुक्त उपक्रम और लघु रत्न का दर्जा प्राप्त राजस्थान इलेक्ट्रानिक एंड इन्स्टृमेंट लिमिटेड (आरईआईएल) को राजस्थान सरकार की तरफ से तीन अरब रूपए का आर्डर मिला है।
01 जुलाई 2010, आधारभूत संरचना निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) को घरेलू और अंतरराष्टïरीय बाजारों से 1,383 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।
01 जुलाई 2010, दुनिया की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी आर्सेलरमित्तल जल्द ही अपने लिए कर्नाटक में कैप्टिव लौह अयस्क खदानों को सुरक्षित कर सकती है।
01 जुलाई 2010, देसी इस्पात उद्योग पर मांग में कमी का ग्रहण जो लगा तो हटने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी वजह से स्टील उत्पादक जुलाई में दाम घटाने की योजना बना रहे हैं, कुछ तो बढ़ी हुई कीमत वापस लेने पर भी विचार कर रहे हैं।
01 जुलाई 2010. लघु और मझोले उद्योगों (एसएमई) को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने बुधवार को कुछ अतिरिक्त रियायतों की घोषणा की। राज्य के पिछले इलाकों में लगने वाले लघु उद्योगों को बैंकों और वित्तीय संस्थानों से कर्ज लेने पर 5 फीसदी ब्याज सब्सिडी मिलेगी।
01 जुलाई 2010. जापान में बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है। मई में जापान की बेरोजगारी दर बढ़ कर 5.2 प्रतिशत तक पहुंच गई। यह लगातार तीसरा महीना जब बेरोजगारी बढ़ी है। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
30 जून 2010, देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स कर्ज में कमी और पूंजी की जरूरत को पूरा करने के लिए बाजार से 4,700 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम जुटाएगी।
30 जून 2010, व्यावसायिक वाहन निर्माण की दिग्गज कंपनी अशोक लीलैंड ने अपने मध्यम और भारी वाहनों की कीमतों को 3 फीसदी तक बढ़ाने की घोषणा की है।
30 जून 2010, रेल मंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि रेलवे पश्चिम बंगाल के बर्नपुर के कुल्टी में वैगन कारखाना स्थापित करने की योजना बना रही है।
30 जून 2010: सरकार सेल और टाटा स्टील जैसी अग्रणी इस्पात उत्पादक कंपनियों से 6.96 लाख टन इस्पात उत्पाद खरीदेगी और उसे लघु औद्योगिक इकाईयों को आवंटित कर देगी ताकि उनके लिए इसकी उपलब्धता बनी रहे।
30 जून 2010, निजी क्षेत्र की प्रमुख इस्पात कंपनी जेएसब्ल्यू स्टील ने कहा कि वह 2020 तक अपनी क्षमता को चार गुना कर 3.2 करोड़ टन सालाना करेगी और इसके लिए 75,000 करोड़ रूपये का बड़ा निवेश किया जाएगा।
30 जून 2010. देश के मुख्य सांख्यिकीविद प्रणब सेन ने कहा कि पेट्रोलियम ईधनों की कीमत में वृद्धि से मुद्रास्फीतिक दवाब बढ़ेगा और भारतीय रिजर्व बैंक को इसके असर को कम करने के लिए कड़े उपाय करने होंगे।
29 जून 2010. भारत उन चंद गिने चुने मुल्कों में शामिल है, जहां बीते वित्त वर्ष में रिहायशी संपत्ति के दाम तेजी से बढ़े हैं। पड़ोसी देश चीन इस मामले में नंबर एक पर है, तो भारत को 13वां स्थान मिला है।
29 जून 2010. यूरोपीय संकट के साए में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रों का जोर वैश्विक अर्थव्यवस्था को नाजुक स्थिति से मजबूती की तरफ ले जाने और वित्तीय घाटे को कम करने पर रहा।
29 जून 2010. सरकार का मानना है कि यूरोपीय मांग बढ़ने के मद्देनजर चालू वित्त वर्ष में देश का वाहन निर्यात 15 प्रतिशत तक बढ़ेगा।
29 जून 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 28 जून को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 39400, (10) 39100, (12) 37800, (16-25) 37650,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 35000, (10) 34000, (12) 33400, (16-25) 33200,
29 जून 2010, चेन्नई स्थित वाहन कलपुर्जा निर्माता राणे समूह वाहन निर्माताओं की ओर से तेजी से बढ़ रही कलपुर्जों की मांग को पूरा करने के लिए चालू वित्त वर्ष में क्षमता विस्तार पर 260 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।
29 जून 2010. देश के 6 प्रमुख बुनियादी उद्योगों की विकास दर मई में 5 फीसदी हो गई। हालांकि मासिक आधार पर प्रमुख उद्योग कच्चा तेल, पेट्रोलियम रिफाइनिंग, कोयला, बिजली, सीमेंट और इस्पात की विकास दर में कमी आई। पिछले साल की समान अवधि में इन क्षेत्रों की वृद्घि दर 3.2 फीसदी ही थी।
29 जून 2010, भारत की चौथी सबसे बड़ी इस्पात निर्माता एस्सार स्टील मिस्र की इस्पात कंपनी कैंडिल स्टील के अधिग्रहण के लिए बातचीत कर रही है। भारतीय कंपनी पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीकी बाजार (मेना) में बढ़ती इस्पात मांग को ध्यान में रख कर वहां अधिग्रहण की संभावना तलाश रही है।
29 जून 2010, निजी क्षेत्र की अग्रणी एस्सार स्टील ने विदेशों में कारोबार फैलाने की मुहिम को रफ्तार देते हुए अब ब्रिटेन में पांव फैलाए हैं।
29 जून 2010, इस्पात नगरी जमशेदपुर में टाटा स्टील के एक सुरक्षाकर्मी द्वारा किसी विवाद को लेकर एक ठेका मजदूर की कथित रूप से पिटाई के विरोध में उसके साथियों ने कंपनी परिसर में कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया और पथराव किया जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ी।
28 जून 2010, पांच साल पहले 22 जून 2005 को दक्षिण कोरिया की पोहांग स्टील कंपनी (पोस्को) ने प्रदेश में सबसे बड़ा इस्पात कारखाना लगाने के अनुबंध (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया था।
28 जून 2010, टाटा के स्वामित्व वाली ब्रिटिश इस्पात कंपनी कोरस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किर्बी एडम्स अक्टूबर में पद छोडेंगे। मीडिया रिपोर्टो में कहा गया है कि एडम्स कोरस बोर्ड में सलाहकार बने रहेंगे।
28 जून 2010. झारखंड सरकार ने खनिजों से होनेवाले राजस्व वसूली के लक्ष्य में 20.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. पिछले वर्ष हुई राजस्व वसूली 1730.31 करोड़ के मुकाबले इस वर्ष इसे बढ़ा कर 2086.76 करोड़ रुपये कर दिया गया है.
25 जून 2010, बिजली उत्पादन के काम आने वाले भारी उपकरण और मशीनें बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी एल्सटाम ने दो सार्वजनिक कंपनियों, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) और भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम (एनपीसीआईएल) के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने के त्रिपक्षीय समझौते की बात पक्की कर ली है।
25 जून 2010, इंजीनियरिंग एवं कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) जापान की मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज के साथ अपने संयुक्त उद्यम का पुनर्गठन करने की योजना बना रही है।
25 जून 2010, कोर प्रोजेक्ट्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को एक ठेका हासिल हुआ।
25 जून 2010, एसोचैम की पहली महिला प्रेसिडेंट डॉ. स्वाति पिरामल ने कहा कि वित्त मंत्री के नए टैक्स कोड से इंडस्ट्रीज ज्यादा खुश हैं।
25 जून 2010, उद्योग मंडल एसोचैम की अध्यक्ष डा. स्वाति पिरामल ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं की तारीफ करते हुए कहा है कि पिछले वित्त वर्ष में 31 नई परियोजनाएं आने के साथ ही यहां निवेश में भी 19.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
25 जून 2010, वाणिज्यिक कर विभाग ने इनपुट टैक्स क्रेडिट योजना का गलत फायदा उठाने पर चित्तौडगढ के एक सीमेन्ट उद्योग को 26.55 करोड का डिमाण्ड नोटिस तामील करवाया है।
25 जून 2010. शिमला. प्रदेश में विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए केंद्र ने 982.39 करोड़ रुपए की वार्षिक योजना स्वीकृत की हैं। इन योजनाओं में विश्व बैंक समेत विशेष योजनाएं भी शामिल हैं।
25 जून 2010. सार्वजनिक उपक्रमों [पीएसयू] में संयुक्त उद्यम स्थापित करने की बढ़ती प्रवृत्ति पर अब सरकार नकेल कसने की तैयारी कर रही है। किन्हीं दो संयुक्त उपक्रमों या सार्वजनिक उपक्रम और किसी विदेशी कंपनी के बीच मौजूदा और भविष्य में होने वाले सभी संयुक्त उद्यमों को सरकारी मंत्रालयों के अधिकार क्षेत्र में लाया जा सकता है।
25 जून 2010. भारतीय रुपये को भी अपने चिन्ह वाली मुद्राओं के विशिष्ट वर्ग में शामिल करने में अभी कुछ समय और लगेगा। सरकार ने इस मामले में फैसला टाल दिया।
24 जून 2010: राज्य सरकार 14 कंपनियों का एमओयू रद्द करेगी. इस पर मुख्य सचिव के स्तर पर सैद्धांतिक सहमति भी बन गयी है. उद्योग विभाग द्वारा इन कंपनियों की सूची मुख्य सचिव को दी गयी थी.
24 जून 2010, खनिज विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। रिंग रोड स्थित निगम के दफ्तर में उन्होंने विधिवत कामकाज संभाला। इस मौके पर अग्रवाल ने कहा कि राज्य के खनिज का दोहन राज्य हित में करने के लिए वे काम करेंगे।
24 जून 2010. वैज्ञानिकों ने भौतिकी के आधारभूत सवालों पर प्रकाश डालने के लिए निर्मित दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे ऊंची ऊर्जा कण त्वरण मशीन महामशीन में गॉड कण से निकलने वाली आवाजों की नकल की है। जिनेवा स्थित महामशीन लार्ज हेड्रान कोलाइडर (एलएचसी) ध्वनि परियोजना का उद्देश्य आंकड़ों को सुनना है।
24 जून 2010. सरकारी क्षेत्र के बैंकों को मजबूत बनाने के लिए विश्व बैंक से आर्थिक मदद आगे भी मिलती रहेगी। पिछले वित्त वर्ष के दौरान विश्व बैंक ने भारत सरकार को इस काम के लिए दो अरब डालर [लगभग 9000 करोड़ रुपये] दिए थे। जबकि चालू वित्त वर्ष के दौरान एक अरब डालर [लगभग 4500 करोड़ रुपये] देने पर विचार किया जा रहा है।
24 जून 2010. वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने चालू वित्त वर्ष में 8.5 प्रतिशत से अधिक आर्थिक वृद्धि हासिल होने की उम्मीद व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2012 तक द्विअंकीय आर्थिक वृद्धि हासिल कर ली जाएगी।
24 जून 2010. मुख्य सांख्यिकीविद प्रणव सेन ने ज्यादा सख्त मौद्रिक नीति के प्रति रिजर्व बैंक को आगाह करते हुए बुधवार को कहा कि मुद्रास्फीति पर नियंत्रण के लिए एक साथ कई उपाय करना आर्थिक वृद्धि के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
23 जून 2010, इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) थर्मल पावर प्लांट कंस्ट्रक्शन (टीपीपीसी) बिजनेस यूनिट को को दो नये के ठेके मिले हैं।
23 जून 2010, उड़ीसा सरकार दक्षिण कोरियाई पोहांग इस्पात कंपनी (पास्को) के साथ अपने समझौते का नवीनीकरण कर सकती है।
23 जून 2010, वैश्विक मंदी की वजह से निर्यात के मोर्चे पर साल 2009 में तगड़ा झटका खाने वाले लो वैल्यू ऐडेड इंजीनियरिंग मैन्युफैक्चरर को केंद्र की ओर से टेक्नॉलजी अपग्रेडेशन के लिए सहायता राशि मिल सकती है ताकि वे वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बने रह सकें।
23 जून 2010, भारत के अंतरराष्ट्रीय उद्योगपति रतन टाटा को ब्रिटेन के विश्व विख्यात कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने मानद पीएचडी उपाधि से सम्मानित किया है.
23 जून 2010, बोकारो स्टील प्लांट ने वित्तीय वर्ष 2008-09 के 1293 करोड़ की तुलना में 2009-10 में 2085 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ अर्जित किया। यह जानकारी बोकारो स्टील प्लांट के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कल बोकारो में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।
22 जून 2010, उषा मार्टिन के एचआर प्रमुख बीके मोहंती ने कहा कि उषा मार्टिन अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन अच्छी तरह कर रही है.
22 जून 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 21 जून को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 39400, (10) 39100, (12) 37800, (16-25) 37650,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 36600, (10) 35600, (12) 35000, (16-25) 34800,
22 जून 2010, मांग से ज्यादा इस्पात का उत्पादन होने की वजह से इस्पात कंपनियों को दाम घटाने पड़ सकते हैं ।
22 जून 2010, पिछले तीन साल में 22 हजार करोड़ रुपये का निजी निवेश हासिल करने में कामयाब रहने के बावजूद उत्तर प्रदेश को अभी भी देश की विकास दर से कदमताल करने के लिए बड़े पैमाने पर पूंजी निवेश की दरकार है।
22 जून 2010, पंजाब के लघु एवं मझोले उद्यम (एसएमई) क्षेत्र की स्टील इकाइयों ने साफ-सुथरे और हरे-भरे पर्यावरण की दिशा में काम करना शुरू किया है।
21 जून 2010, खनिजों के अवैध खनन से सबक लेते हुए सरकार अब झारखंड, उड़ीसा व छत्तीसगढ़ की खदानों में खनन नियमों के उल्लंघन की जांच में तेजी लाएगी।
21 जून 2010, स्टील के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाने वाले दुनिया के धनाढ्य व्यक्तियों में शुमार लक्ष्मी एन. मित्तल का नाम फॉर्च्यून पत्रिका द्वारा प्रकाशित पथप्रदर्शकों की सूची में शामिल किया गया है।
21 जून 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 19 जून को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 39400, (10) 39100, (12) 37800, (16-25) 37650,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 36600, (10) 35600, (12) 35000, (16-25) 34800,
21 जून 2010. धान की फसल के लिए खेतीबाड़ी सेक्टर में दी जा रही बिजली ने इंडस्ट्री की मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। इंडस्ट्री पर एक दिन नागा दोबारा घोषित किए जाने के तीसरे दिन रविवार को पंजाब स्टेट पॉवर कापरेरेशन ने रोलिंग-फर्नेस इंडस्ट्री का साप्ताहिक नागा दो दिन कर दिया है।
18 जून 2010, दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी आर्सेलर मित्तल की कोलकाता स्थित कंपनी रामस्वरूप इंडस्ट्रीज पर नजर है। आर्सेलर मित्तल जल्द ही इस कंपनी में एक बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकती है।
17 जून 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 16 जून को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
16 जून 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 15 जून को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
16 जून 2010, पश्चिम बंगाल के सिंगुर में विरोध प्रदर्शनों की वजह से भले ही टाटा को वह जगह छोड़कर अपने नैनो संयंत्र को गुजरात के साणंद ले जाना पड़ा था, मगर महाराष्ट्र में कंपनी के लिए हालात अलग हैं।
15 जून 2010: अमेरिका ने अफगानिस्तान में एक ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा के खनिज भंडार का पता लगाया है. अमेरिका सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित एक खबर के के अनुसार यह भंडार पहले खोजे गये भंडारों में से अबतक का सबसे बडा भंडार है.
15 जून 2010, महंगाई का आंकडा़ दहाई अंक पर पहुंचते ही सरकार ने सफाई दी कि मांग बढ़ने के कारण मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ रहा है।
14 जून 2010, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं बनाने वाली कंपनियों ने धातु की कीमतें बढऩे और उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है।
14 जून 2010, दिग्गज स्टील कंपनी आर्सेलरमित्तल ने झारखंड के बोकारो में प्रस्तावित अपने स्टील संयंत्र के लिए जमीन के मालिकों के साथ कीमत और अन्य हर्जानों पर समझौता करने में सफलता हासिल की है।
14 जून 2010, देश की दूसरी सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) मूल्य वर्धित उत्पादों और खासकर ऊर्जा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों के निर्माण की योजना बना रही है।
11 जून 2010: इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को कोल इंडिया, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और इंडियाबुल्स पावर से निर्माण संबंधी कार्यों के 747 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।
11 जून 2010: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज अगले दो साल में 14,000 करोड़ रुपए कर्ज लेने की योजना बना रही है। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल दो नए प्लांट बनाने में करेगी।
11 जून 2010. सरकार ने ग्यारहवीं योजना की मध्यावधि समीक्षा में नौ प्रतिशत विकास के औसत लक्ष्य को घटाकर 8.1 प्रतिशत कर दिया है। ग्लोबल मंदी के अर्थव्यवस्था पर व्यापक असर को देखते हुए इस लक्ष्य को कम किया गया है। विकास दर के घटे लक्ष्य वाली मध्यावधि समीक्षा के मसौदे को कैबिनेट ने भी मंजूरी दे दी है। अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में पेश किया जाएगा। बैठक अगले महीने होने की उम्मीद है।
10 जून 2010. देश का वाहन निर्यात मई माह के दौरान करीब 50 प्रतिशत बढ़कर 1,79,130 इकाई पर पहुंच गया है। मई माह में निर्यात का यह अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। दोपहिया कंपनियों बजाज आटो तथा टीवीएस मोटर कंपनी ने मई में विदेशी बाजारों में अच्छी बिक्री दर्ज की है, जिसके बूते कुल वाहन निर्यात में बढ़ोतरी हुई है।
10 जून 2010. वैश्विक मंदी और ऊंचे वित्तीय घाटे से जूझ रही संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन [संप्रग] सरकार ने कर अपवंचना रोकने और वसूली लक्ष्य हासिल करने के लिए आयकर विभाग से तेजी से विकसित होते क्षेत्रों पर नजर रखने को कहा है।
10 जून 2010. सरकार ने दोहरी कर रियायतों और छूट को वापस लेने का मन बना लिया है, लेकिन इनकी यह वापसी धीरे धीरे होगी। रियायतों की वापसी इसलिए जरूरी है, क्योंकि ऐसा किए बिना कर आधार का विस्तार नहीं हो पाएगा। दोहरी कर रियायतों का लाभ आपको यूं मिलता है कि जब आप किसी स्कीम के तहत रकम जमा करते हैं तो आपको आयकर छूट मिलती है। इसके बाद परिपक्वता पर आपको जो राशि मिलती है, वह भी कर रियायत के दायरे में आती है।
09 जून 2010, दक्षिण कोरिया की इस्पात कंपनी पॉस्को के खिलाफ पिछले पांच साल से चल रहे आंदोलन को मंगलवार को एक झटका लगा।
09 जून 2010, इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी पुंज लॉयड को राजीव गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी की ओर से एक ठेका मिला है। ठेका करीब 179.89 करोड़ रुपये का है।
08 जून 2010, गंगोत्री आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड झारखंड में सौ करोड़ रूपए के निवेश के साथ 10 मेगावाट बिजली परियोजना के सहित एक लाख मीट्रिक टन स्पंज आयरन इकाई के स्थापना की योजना बना रही है। स्पंज आयरन की कुल खपत बिहता और इसकी सहयोगी इकाई पटना द्वारा उपभोग की जाएगी।
08 जून 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 07 जून को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 39400, (10) 39100, (12) 37800, (16-25) 37650,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 36600, (10) 35600, (12) 35000, (16-25) 34800,
07 जून 2010, सज्जन जिंदल प्रवर्तित जेएसडब्ल्यू स्टील ने अपनी उधारी सीमा को 10,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 25,000 करोड़ रुपये कर लिया है।
07 जून 2010. आज जब दुनिया के तमाम अमीर देश आर्थिक संकट से उबरने के रास्ते तलाश रहे हैं, उस वक्त भारत की आर्थिक विकास दर जोरदार रफ्तार पकड़े हुए है। वित्त वर्ष 2009-10 की अंतिम तिमाही में जीडीपी में 8.6 प्रतिशत की वृद्धि इसका साफ सबूत है।
07 जून 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 05 जून को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 39400, (10) 39100, (12) 37800, (16-25) 37650,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 36600, (10) 35600, (12) 35000, (16-25) 34800,
04 जून 2010, इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी पुंज लॉयड को हुंडई इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड की ओर से एक ठेका मिला है।
04 जून 2010, जेएसडब्ल्यू बंगाल स्टील ने गुरुवार को कहा कि नक्सल प्रभावित इलाके पश्चिमी मिदनापुर में अपनी परियोजना कार्यान्वित करने में नक्सलियों की ओर से कभी कोई परेशानी सामने नहीं आई है।
04 जून 2010, वैश्विक स्तर की अग्रणी स्टील उत्पादक कंपनी आर्सेलरमित्तल ने 30 हजार करोड़ रुपये की परियोजना स्थापित करने के लिए कर्नाटक सरकार के साथ एक करार किया।
सोइलेस भट्टाचार्य ने मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल के अंतरिम चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।
03 जून 2010, पिछले एक महीने में जस्ते की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। एक महीने में भाव करीब 17 फीसदी तक लुढ़क चुके हैं।
03 जून 2010, केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अर्की के शेरपुर में लगने वाली एनएमडीसी की परियोजना में किसी भी ग्रामीण की जमीन जबरदस्ती नहीं ली जाएगी।
03 जून 2010, सरकारी परियोजनाओं पर बहुत ज्यादा निर्भरता खास तौर से आंध्रप्रदेश में सरकारी परियोजनाओं से जुड़े होने का असर आईवीआरसीएल इन्फ्रास्ट्रकचर के मुनाफे पर हुआ है।
03 जून 2010, स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स के व्हील्स रिम बिक्री में मई महीने में 41% की बढ़ोतरी हुई है।
02 जून 2010, सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल के चेयरमैन सुशील कुमार रूंगटा की इच्छा थी कि वह पद पर रहते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की आरआईएनएल का सेल के साथ विलय करा लें।
02 जून 2010, जयहिंद प्रोजेक्ट्स को विभिन्न कार्यों के लिए 3 ठेके हासिल हुए हैं।
02 जून 2010: कोरिया की स्टील कंपनी पॉस्को सेल के साथ संयुक्त उपक्रम में 3,500 करोड़ रुपए के निवेश के साथ बोकारो में एक स्टील प्लांट लगाने जा रही है।
02 जून 2010, देश में पिछले वित्त वर्ष में स्टील उत्पादन क्षमता बढ़कर 7.28 करोड़ टन हो गई जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 6.64 करोड़ टन थी। स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ भारत स्टील उत्पादन के मामले में विश्व का तीसरा बड़ा देश बन गया।
02 जून 2010. देश का निर्यात अप्रैल, 2010 में 36.2 प्रतिशत के इजाफे के साथ 16.88 अरब डालर पर पहुंच गया। यह लगातार छठा महीना है जब निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
02 जून 2010, केंद्र सरकार द्वारा प्राकृतिक गैस की कीमत में की गई दोगुने से भी ज्यादा की बढ़ोतरी मंगलवार से लागू हो गई। इससे गैस के नए दाम बढ़कर 4.20 डालर प्रति एमएमबीटीयू [गैस की यूनिट] हो गए हैं।
01 जून 2010, चीन की ओर से भंडार घटाए जाने और यूरोपीय बाजारों की मुश्किलों के चलते अगले कुछ दिनों में स्टील उत्पादक कीमतों में 2,000 रुपये टन तक की कमी कर सकते हैं।
01 जून 2010, टाटा स्टील ने कनाडा की खनन कंपनी न्यू मिलेनियम कैपिटल कॉर्प में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 27.4 फीसदी करने के लिए एक आशय के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया हैं।
01 जून 2010. देश की अर्थव्यवस्था ने सरकार के अनुमानों को भी पीछे छोड़ते हुए गत 31 मार्च को समाप्त वित्तीय वर्ष 2009-10 में 7.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
01 जून 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 31 मई को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 39400, (10) 39100, (12) 37800, (16-25) 37650,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 36600, (10) 35600, (12) 35000, (16-25) 34800,
31 मई 2010, रियल्टी फर्म एचडीआईएल ने मार्च समाप्त तिमाही में 177.84 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ कमाया।
31 मई 2010, भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) का शुद्ध मुनाफा वर्ष 2009-10 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 40.37 प्रतिशत बढ़कर 2,084.9 करो़ड रूपए हो गया।
31 मई 2010, उड़ीसा में इस्पात संयंत्र स्थापना के लिए सरकार से करार के बावजूद इस दिशा में कदम न उठाने वाली चार कंपनियों के एमओयू खारिज करने का नोटिस जारी कर दिया गया है।
31 मई 2010, इस्पात के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी आर्सेलरमित्तल अब यहां बिजली उत्पादन कारोबार में भी कदम रखने की योजना बना रही है।
31 मई 2010. वित्त वर्ष 2009-10 के सोमवार को जारी होने वाले सकल घरेलू उत्पाद [जीडीपी] के आंकडे़ अर्थव्यवस्था में नया उत्साह जगा सकते हैं, क्योंकि ज्यादातर अर्थशास्त्रियों का मानना है कि ये आंकडे़ 7.2 प्रतिशत के पूर्वानुमान से ऊंचे हो सकते हैं।
31 मई 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 29 मई को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 39400, (10) 39100, (12) 37800, (16-25) 37650,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 36600, (10) 35600, (12) 35000, (16-25) 34800,
28 मई 2010, इंजीनियर्स इंडिया लि. का शुध्द लाभ मार्च तिमाही में 21.33 फीसदी घटकर 124.92 करोड़ रुपये रह गया।
28 मई 2010, वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स ने आखिरकार मुनाफे की डगर पकड़ ही ली।
28 मई 2010, सरकारी स्वामित्व वाली देश की सबसे बड़ी कारोबारी कंपनी एमएमटीसी के विनिवेश के लिए सरकार अब तक यह तय नहीं कर पाई है कि इसके शेयरों की बिक्री से वह कितनी रकम जुटाएगी और शेयरों की बिक्री की प्रक्रिया क्या होगी।
28 मई 2010. विकसित देशों के समूह ओईसीडी ने अनुमान लगाया है कि इस साल यानी 2010 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 8.3 प्रतिशत रहेगी, जबकि अगले साल यह और सुधरकर 8.5 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी।
27 मई 2010, देश की सबसे बड़ी यूटिलिटी वीकल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमऐंडएम) ने इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी रेवा में 55.2 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।
27 मई 2010, सरकार ने बुधवार को सरकारी क्षेत्र की कंपनियों में विनिवेश की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए वाणिज्यिक बैंक और मध्यस्थों की नियुक्ति की अनुमति दे दी।
27 मई 2010, स्टील उत्पादन में काम आने वाले कच्चे माल की कीमतों में तेज गिरावट आई है।
27 मई 2010, निजी क्षेत्र की इस्पात कंपनी टाटा स्टील को 31 मार्च, 2010 को समाप्त वित्त वर्ष में 20,009 करोड़ रुपए का एकीकृत घाटा हुआ है।
26 मई 2010, यूरोपीय ऋण संकट से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस्पात के दाम घटने के कारण देश कई प्रमुख कंपनियां अगले महीने में अपने स्टील उत्पादों की कीमतें कम करने पर विचार कर सकती है।
26 मई 2010, देश की प्रमुख स्टील कंपनी सेल ने अगले महीने से ग्राहकों को सस्ते की सौगात देने का मन बना लिया है। यह सरकारी कंपनी पहली जून ने फ्लैट स्टील उत्पादों के दामों में 1500 से 2000 रुपये प्रति टन तक की कटौती करेगी।
26 मई 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 25 मई को लोहा व इस्पात के निम्न उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे -
(प्रति टन/कर अतिरिक्त) सरिया:
कामधेनु: (8 एमएम) 39400, (10) 39100, (12) 37800, (16-25) 37650,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 36600, (10) 35600, (12) 35000, (16-25) 34800,
25 मई 2010. ग्लोबल मंदी के असर के बावजूद बीते वित्त वर्ष 2009-10 में केंद्र की अप्रत्यक्ष कर वसूली संशोधित बजट अनुमान से ज्यादा रही है। हालांकि प्रत्यक्ष कर वसूली में सरकार को निराशा हाथ लगी। पिछले वित्त वर्ष में अप्रत्यक्ष कर वसूली अनुमान से 2 हजार करोड़ रुपये अधिक रही और यह दो लाख 46 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गई। जबकि प्रत्यक्ष कर वसूली अनुमान से 7 हजार करोड़ रुपये कम होकर तीन लाख 80 हजार करोड़ रुपये पर सिमट गया।
25 मई 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 24 मई को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 39400, (10) 39100, (12) 37800, (16-25) 37650,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 36600, (10) 35600, (12) 35000, (16-25) 34800,
24 मई 2010, आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज महान एल्युमीनियम परियोजना की वित्तीय औपचारिकता पूरी करने के लिए 7,500 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की योजना बना रही है।
24 मई 2010, सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल ने कहा है कि महारत्न के दर्जे से उसे अपने परिचालन के वैश्विक स्तर पर विस्तार में मदद मिलेगी।
24 मई 2010. वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में देश के सकल घरेलू उत्पाद [जीडीपी] की वृद्धि दर 8.5 प्रतिशत रहेगी। हालांकि, साथ ही उन्होंने देश के कृषि क्षेत्र पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जीडीपी की ऊंची दर को कायम रखने के लिए जरूरी है कि कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर सालाना चार प्रतिशत की रहे।
24 मई 2010. केंद्र और राज्यों ने वैसे तो नए कार्यक्रम के तहत अगले वित्त वर्ष से प्रस्तावित वस्तु एवं सेवा कर [जीएसटी] लागू कर दिए जाने के प्रति विश्वास जताया है पर इसका रास्ता अभी इतना साफ नजर नहीं आ रहा है पर जीएसटी के ढांचे को ले कर उनके बीच सहमति इतनी आसान नहीं दिखती है।
24 मई 2010, अगले दो साल के दौरान भारत का इस्पात उत्पादन दोगुना हो जाएगा। इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि यदि आर्सेलर मित्तल और पॉस्को की बड़ी परियोजनाएं शुरू नहीं भी हो पाएं, तो भी देश के इस्पात उत्पादन में अच्छी खासी वृद्घि होगी।
21 मई 2010 : निर्यात के मामले में भारत के लिए अप्रैल का महीना बेहतरीन रहा है। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले इस साल अप्रैल में निर्यात की बढ़त दर 36 फीसदी रही।
21 मई 2010, जिंदल स्टील ऐंड पावर (जेएसपीएल) ने ओमान की इस्पात फर्म, शादीद आयरन ऐंड स्टील का लगभग 2,088 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है।
21 मई 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 20 मई को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 39400, (10) 39100, (12) 37800, (16-25) 37650,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 36600, (10) 35600, (12) 35000, (16-25) 34800,
20 मई 2010, कारोबारी साल 2009-10 की चौथी तिमाही में वीसा स्टील को 16.51 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।
20 मई 2010, सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने विदेश में खनन परिसंपत्तियों के अधिग्रहण के लिए संयुक्त उपक्रम मॉडल का प्रस्ताव किया है।
20 मई 2010, सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल के कर्मचारियों को जापान की निप्पन स्टील कंपनी से प्रशिक्षण दिलवाने के संबंध में एक तकनीकी सहयोग योजना तैयार की जा रही है।
19 मई 2010: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी लॉर्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) के पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के मुनाफे में 44 फीसदी का इजाफा हुआ है।
19 मई 2010, लगातार महंगे होते इस्पात की अब सस्ता होने की बारी है। यूरो में गिरावट, वैश्विक बाजार में कम भाव और देसी बाजार में अधिक इस्पात की वजह से देसी इस्पात निर्माता जून से चपटे (फ्लैट) इस्पात का भाव कम कर सकते हैं। वाहन और टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले चपटे इस्पात के दाम में छूट भी मिल सकती है।
19 मई 2010, स्टील की खपत में तेज बढ़ोतरी हो रही है। इसकी तुलना में घरेलू उत्पादन कम है। उम्मीद की जा रही है कि अगले दो साल में भारत की स्टील आयात पर निर्भरता करीब दोगुनी हो जाएगी।
18 मई 2010, देश की दिग्गज इंजीनियरिंग कंपनी एलएंडटी (लार्सन एंड टूब्रो) पावर, इन्फ्रास्ट्रक्चर, हाइड्रोकार्बन और रक्षा जैसे क्षेत्रों में बढ़ते मौके का पूरा फायदा उठाना चाहती है।
18 मई 2010. खनन मंत्रालय ने नेशनल एल्युमिनियम कंपनी [नाल्को] में और सरकारी हिस्सेदारी बेचने के वित्त मंत्रालय के आग्रह को खारिज कर दिया है। खनन मंत्री बी के हांडिक ने कहा है कि उनका मंत्रालय इस नवरत्न सार्वजनिक कंपनी में और इक्विटी बिक्री के पक्ष में नहीं है।
18 मई 2010. बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं में सुस्ती अब सरकार के मंत्रालयों को भारी पड़ेगी। योजना आयोग ने साफ कर दिया है कि अगर मंत्रालय तय लक्ष्य पाने में पीछे रहे तो उनके लिए आवंटित बजटीय सहायता को भी कम किया जा सकता है। आयोग ने बुनियादी ढांचागत मंत्रालयों के चालू वित्त वर्ष 2010-11 के लक्ष्यों को भी तय कर दिया है।
18 मई 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 17 मई को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 39400, (10) 39100, (12) 37800, (16-25) 37650,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 37000, (10) 36000, (12) 35400, (16-25) 35200,
18 मई 2010, टाटा पावर ने नरमी दिखाते हुए रिलांयस इन्फ्रास्ट्रक्चर के ग्राहकों को 30 जून तक 200 मेगावॉट बिजली की आपूर्ति 3.70 से 4.40 रुपये प्रति यूनिट पर देने का प्रस्ताव दिया है। इससे पहले टाटा पावर ने पिछले सप्ताह इन्हीं ग्राहकों को 5.90 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली देने का प्रस्ताव दिया था।
18 मई 2010, बढ़ती महंगाई से परेशान कॉरपोरेट क्षेत्र ने आगामी छह महीनों में उत्पादों के दाम बढ़ाने पर तेजी से मंथन शुरू कर दिया है। यानी आने वाले समय में महंगाई का रंग रोटी के बाद कपड़ा और मकान में भी दिखना शुरू हो जाएगा।
18 मई 2010, औद्योगिक जिंस की बढ़ती कीमतों ने आदित्य बिड़ला समूह की फ्लैगशिप कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की विस्तार योजनाओं को जोर का झटका दिया है।
18 मई 2010, सेल झारखंड में 60,000 करोड़ का स्टील संयंत्र लगाने की योजना बना रही है। यह संयंत्र धनबाद के सिंद्री में बंद पड़े फर्टिलाइजर मिल में खोला जाएगा, इस संयंत्र के बाद कंपनी की स्टील उत्पादन की क्षमता बढ़कर 2020 तक 600 लाख टन सालाना की हो जाएगी।
17 मई 2010, प्रमुख स्टील उत्पादक कंपनी जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने अल गैथ होल्डिंग्स के साथ उसकी ओमान की परिसंपत्तियां खरीदने की बातचीत रोक दी है।
17 मई 2010: देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्य झारखंड के पोटका में निजी क्षेत्र की कंपनी भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित बिजली और इस्पात संयंत्रों की स्थापना का विरोध कर रहे सैकड़ों हथियारबंद आदिवासियों ने आज परियोजना स्थल पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर नाकेबंदी की.
17 मई 2010, भाकपा माले ने उड़ीसा के जगतसिंहपुर जिला के पारादीप स्थित पोर्ट टाउन में दक्षिण कोरियाई कंपनी पासको द्वारा स्थापित किए जाने वाले स्टील संयंत्र का शांतिपूर्वक विरोध कर रहे किसानों और मछुआरों पर पुलिस लाठीचार्ज की घटना की निंदा की है।
14 मई 2010, हिंडाल्को के तिमाही नतीजे भले ही बेहतर रहे हों लेकिन मंगलवार को इसके शेयर की कीमतों में गिरावट आई। करीब 3.3 फीसदी नुकसान के साथ यह सेंसेक्स में चौथा सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला शेयर बना जिसमें 1.1 फीसदी की गिरावट आई।
14 मई 2010, लंबे समय से लटका मामला आखिर खत्म हो गया। लेकिन इसका रिलायंस पावर और इसके बाद रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है।
14 मई 2010, इंजीनियरिंग, निर्माण एवं बुनियादी ढांचा के क्षेत्र में कारोबार करने वाली देश की अग्रणी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एसीसी) ने गुरुवार को एक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी हाइबार टेक्नोलॉजीज लांच किया, जो बुनियादी ढांचा उद्योग पर केंद्रित है।
14 मई 2010, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के नए अध्यक्ष हरि एस. भरतिया ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर 8.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
14 मई 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 13 मई को को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 39400, (10) 39100, (12) 37800, (16-25) 37650,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 37000, (10) 36000, (12) 35400, (16-25) 35200,
13 मई 2010, वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु ने विश्व बाजार में उपभोक्ता वस्तुओं के बढ़ते दाम के कारण सरकारी खजाने पर दबाव के मद्देनजर सब्सिडी में भारी कटौती की वकालत की है और कहा है कि यह केवल समाज के वंचित तबके को ही दी जानी चाहिए।
13 मई 2010, जुबिलेंट आर्गनसिस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हरि एस. भरतिया को वर्ष 2010-11 के लिए वाणिज्य एवं उद्योग मंडल "सीआईआई" का अध्यक्ष चुना गया है। वह इससे पहले सीआईआई के उपाध्यक्ष थे।
13 मई 2010, वाहन उद्योग, उपभोक्ता सामान कारोबार और निर्माण क्षेत्र की मांग बढ़ने से अप्रैल माह में इस्पात की खपत 9.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 41.4 लाख टन पर पहुंच गई। इससे पिछले साल के इसी माह में इस्पात की खपत 37.8 लाख टन थी।
13 मई 2010, जिंदल स्टील एंड पावर को मार्च तिमाही में 963 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 7.73 फीसदी अधिक है।
13 मई 2010, टाटा स्टील को फार्च्यून पत्रिका तथा प्रबंधन सलाहकार हे ग्रुप ने इस साल की दुनिया की दस सबसे सम्मानित कंपनियों की सूची में शामिल किया है।
13 मई 2010. देश ने लगातार छठे माह औद्योगिक उत्पादन में दोहरे अंक की वृद्धि हासिल की है और मार्च में औद्योगिक उत्पादन एक वर्ष पूर्व इसी अवधि की तुलना में 13.5 प्रतिशत बढ़ा। इस तरह से वर्ष 2009-10 में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि 10.4 प्रतिशत रही, जबकि इससे पूर्व के वित्त वर्ष में यह महज 2.8 प्रतिशत थी।
12 मई 2010: वित्त मंत्रालय को इस बात की चिंता सताने लगी है कि चालू वित्त वर्ष में 40,000 करोड़ रुपए का महत्वाकांक्षी विनिवेश लक्ष्य हासिल नहीं हो पाएगा। ऐसे में विनिवेश की रफ्तार तेज करने के लिए वित्त मंत्रालय ने अहम प्रशासकीय मंत्रालयों को तुरंत कुछ बड़ी कंपनियों के आईपीओ जारी करने को कहा है।
12 मई 2010: लंदन में सूचीबद्ध वेदांता रिसोर्सेज ने ब्रिटिश कंपनी एंग्लो अमेरिकन की जिंक इकाई 1.3 अरब डॉलर (5,850 करोड़ रुपए) में खरीदने की होड़ में सोमवार को एक्सट्राटा और चाइना मेटलजिर्कल कॉर्प जैसी दिग्गज वैश्विक कंपनियों को पीछे छोड़ दिया।
12 मई 2010, देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनी स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड [सेल] के नए मुखिया का ऐलान हो गया है।
12 मई 2010. देश में इस साल फरवरी के दौरान खनिजों का उत्पादन पिछले साल के इसी माह की तुलना में 12.2 प्रतिशत अधिक रहा।
11 मई 2010, भारतीय उद्योग के उत्सर्जन तीव्रता के बारे में हुए ज्यादातर अध्ययन इस पर केंद्रित रहे हैं कि क्या भारत 2020 तक कटौती के लिए अपनी प्रतिबद्धता पूरी कर सकेगा।
11 मई 2010, इंगलैंड के उत्तरी भाग में स्थित टीसाइड टाटा समूह के कारोबार के लिहाज से एक महत्वपूर्ण स्थान है। इसके साथ ही भारत के सबसे बड़े कारोबारी समूह के लिए यह परेशानी का सबब भी है।
11 मई 2010, इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर जारी विवादों के बीच अनिवासी भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल ने कहा है कि वह आईपीएल में कोई क्रिकेट टीम नहीं खरीदना चाहते और इस बात से 'खुश' हैं कि उन्होंने अब तक कोई टीम नहीं खरीदी।
11 मई 2010, जिंदल स्टील को दक्षिण अमेरिका में तगड़ा झटका लगा है। देश की इस प्रमुख इस्पात कंपनी ने स्टील बनाने के लिए दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया के साथ एक करार किया था।
11 मई 2010. यूनान जैसा कर्ज संकट किसी अन्य यूरोपीय देश को न हिला डाले, इससे बचने के लिए यूरोप ने पुख्ता इंतजाम कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष [आईएमएफ] के साथ मिलकर यूरोपीय संघ के देशों ने 750 अरब यूरो [10 खरब डालर] का राहत पैकेज तैयार किया है। भारतीय मुद्रा में यह करीब 436 अरब रुपये बैठता है।
11 मई 2010. मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु के बाद अब वित्त सचिव अशोक चावला ने भी कहा है कि यूनान संकट का भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
11 मई 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 10 मई को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 39400, (10) 39100, (12) 37800, (16-25) 37650, अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 37000, (10) 36000, (12) 35400, (16-25) 35200,
10 मई 2010, औद्योगिक बहाली का एक मजबूत संकेत धातुओं की मांग में तेजी आना है। यह बात काफी विश्वास के साथ कही जा सकती है, क्योंकि वैश्विक धातुओं की कीमतें काफी मजबूत हैं।
10 मई 2010, हालांकि ऋण नीति में मॉनसून, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और मांग के दबाव को मुद्रास्फीति को प्रभावित करने वाले कारकों में शामिल किया गया है, लेकिन हमारा मानना है कि कारखानों में बनने वाले सामान की मुद्रास्फीति बड़ी चुनौती पेश करेगी।
10 मई 2010, कंपनी के प्रबंध निदेशक तरुण डागा ने कहा, "टाटा स्टील के साथ किसी विलय या अधिग्रहण को लेकर बात नहीं हुई है।"
10 मई 2010, स्टील की कीमतों में बढ़ोतरी से स्टेनलेस स्टील के बर्तनों की मांग पिछले दो महीनों में 30 फीसदी तक कम हो चुकी है।
10 मई 2010, दुनिया की दिग्गज स्टील कंपनी आर्सेलर-मित्तल के मुखिया लक्ष्मी निवास मित्तल अगले माह की 15 तारीख को 60 साल के हो जाएंगे। ऐसे में अरबपति अनिवासी भारतीय उद्योगपति मित्तल अपने उत्तराधिकारी को लेकर खासे गंभीर हो गए हैं।
10 मई 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 8 मई को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 39400, (10) 39100, (12) 37800, (16-25) 37650,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 37000, (10) 36000, (12) 35400, (16-25) 35200,
07 मई 2010: टाटा समूह की यूरोपीय इस्पात फर्म कोरस ने कहा है कि उसने ब्रिटेन के रेडकार में टीसाइड कास्ट प्रोडक्ट (टीसीपी) मिलों की बिक्री पर सलाह देने के लिए सिटीबैंक को बतौर परामर्शदाता नियुक्त किया है।
07 मई 2010: जेएसडब्ल्यू बंगाल स्टील पश्चिम बंगाल के सालबोनी में प्रस्तावित इस्पात एवं बिजली संयंत्रों के लिए नीव खोदने का काम अक्तूबर में शुरू
करेगी।
07 मई 2010, नवीन जिंदल नियंत्रित जिंदल स्टील ऐंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) का जिंबाब्वे आयरन ऐंड स्टील कंपनी (जिस्कोस्टील) के अधिग्रहण का प्रयास आखिरकार नाकाम रहा है।
07 मई 2010. बीते वित्त वर्ष के आखिरी महीने यानी मार्च में भारी भरकम बढ़ोतरी के बावजूद सरकार निर्यात के 2008-09 के आंकड़ों के करीब भी नहीं पहुंच पाई है। पूरे साल में सरकार का निर्यात 4.7 प्रतिशत कम रहा। हालांकि अकेले मार्च, 09 में निर्यात में 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
07 मई 2010. सरकार ने गुरुवार को कहा कि 11वीं योजनावधि के दौरान कुछ भारी उद्योग स्थापित करने का प्रस्ताव है।
07 मई 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 06 मई को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे -(प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 39400, (10) 39100, (12) 37800, (16-25) 37650,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 37000, (10) 36000, (12) 35400, (16-25) 35200,
06 मई 2010, झारखंड ने नक्सली खतरे के प्रति उद्योग जगत की चिंताओं को दूर करते हुए बुधवरा को आश्वस्त किया कि वह अतिवादियों से किसी भी खतरे से निपटने को तैयार है।
06 मई 2010, सरकारी कंपनियों के शेयरों की बिक्री से इस वर्ष 40,000 करोड़ रुपये की आमदनी का लक्ष्य ले कर चल रही केंद्र सरकार ने 10 और कंपनियों को विनिवेश की कतार में खड़ा करने की घोषणा की है।
05 मई 2010, जयप्रकाश समूह की कंपनी जेपी इंफ्राटेक के आईपीओ को आज आखिरी दिन पूर्ण अभिदान मिल गया।
05 मई 2010, लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) और हाउडेन ने एक्सियल पंखे और हवा गर्म करने वाले उपकरण बनाने के लिए हाथ मिलाया है।
05 मई 2010, सार्वजनिक क्षेत्र की चार दिग्गज कंपनियों को महारत्न का दर्जा दिया जाएगा। सरकार ने कहा कि ओएनजीसी, सेल, एनटीपीसी और आईओसी को महारत्न का दर्जा देने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है।
05 मई 2010, किचेन अप्लाइंसेज निर्माता कंपनी टीटीके प्रेस्टीज का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में करीब 2.5 गुना बढ़कर 12.79 करोड़ रुपये का हो गया।
05 मई 2010, कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस कॉरपोरेशन का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में करीब 34 फीसदी बढ़कर 15.15 करोड़ डॉलर (करीब 660 करोड़ रुपये) रहा। तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 5.2 फीसदी का इजाफा हुआ है।
05 मई 2010, जिंदल स्टील ऐंड पावर का कर बाद मुनाफा मार्च तिमाही में 54 फीसदी बढ़कर 548.99 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 356.86 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
05 मई 2010: उत्पादन और प्राइसिंग से जुड़े गलत आंकड़े मुहैया कराने के लिए सरकार ने 10 लौह अयस्क खनन कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।
05 मई 2010, दिल्ली की मंडियों में गत 04 मई को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - प्रति टन/कर अतिरिक्त)
04 मई 2010, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा कच्चा माल (पिग आयरन) की कीमत में वृध्दि किए जाने से प्रदेश के 180 मिनी स्टील प्लांट संकट में आ गए हैं।
04 मई 2010, जेएसडब्लू स्टील को कारोबारी साल 2009-10 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 612.02 करोड़ रुपये हुआ है।
04 मई 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 03 मई को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 39400, (10) 39100, (12) 37800, (16-25) 37650,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 37000, (10) 36000, (12) 35400, (16-25) 35200,
03 मई 2010, दिल्ली की मंडियों में गत 01 मई को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - प्रति टन/कर अतिरिक्त)
03 मई 2010, बिजली कंपनी एनटीपीसी और भेल के संयुक्त उपक्रम एनबीपीपीएल की हैसियत अब एक स्वतंत्र सार्वजनिक उपक्रम की हो गई है।
03 मई 2010, सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल के साथ पोस्को के संयुक्त उद्यम से बेपरवाह विश्व की अग्रणी इस्पात कंपनी आर्सेलरमित्तल ने कहा कि वह भी सेल के साथ बातचीत कर रही है, लेकिन वह किसी दौड़ में नही है।
03 मई 2010, केंद्र सरकार सरकारी स्टील कंपनी सेल के शेयर बेचकर 18 हजार करोड़ रुपए उगाहना चाहती है।
03 मई 2010, आने वाले महीनों में स्टील की कीमतें गिर सकती हैं, इस्पात मंत्रालय के इकोनामिक रिसर्च यूनिट के मुखिया के मुताबिक कीमतों में गिरावट की वजह भी वही होगी जो कीमतें चढ़ने की वजह थी।
30 अप्रैल 2010, विश्व के प्रमुख ब़डे बाजारों से मजबूत मांग के चलते आर्सेलर मित्तल को अप्रैल-जून तिमाही में मुनाफा बढ़ने की उम्मीद है। इससे पहले साल की पहली तिमाही में कंपनी को 1.1 अरब डॉलर का नुकसान उठाना प़डा था।
30 अप्रैल 2010, क्रेडिट रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने कहा कि विश्व में सबसे कम लागत में इस्पात तैयार करने वाली कंपनियों में शुमार सेल की उत्पादन लागत अगले 18.24 महीने में और घटेगी।
30 अप्रैल 2010, नमक से लेकर स्टील बनाने तक के कारोबार में सक्रिय टाटा समूह वैश्विक प्राइवेट इक्विटी निवेशक एक्टिस के साथ मिलकर एक कंपनी बना रहा है जो सड़क परियोजनाओं पर पांच वर्षों में 2 अरब डॉलर (लगभग 8,900 करोड़ रुपए) खर्च कर सकती है। दरअसल, दोनों कंपनियां देश के तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर का फायदा उठाने के लिए कमर कस रही हैं।
30 अप्रैल 2010, स्टील की बढ़ती कीमतों और डॉलर के मुकाबले मजबूत होते रुपये ने ऑटो उद्योग की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं।
30 अप्रैल 2010, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ओमान की शदीद आयरन एंड स्टील कंपनी एलएलसी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है।
30 अप्रैल 2010, घरेलू बाजार में स्टील की कीमतों को काबू में रखने के लिए सरकार ने लौह अयस्क [आयरन ओर] पर निर्यात शुल्क बढ़ा दिया है। साथ ही स्टील स्क्रैप के आयात को भी आसान बनाते हुए बेसिक सीमा शुल्क को 5 से घटाकर 2.5 प्रतिशत कर दिया है। विधेयक में कुछ और रियायतों के ऐलान के साथ लोकसभा ने वित्त विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिया। इन रियायतों से सरकार पर 400 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।
30 अप्रैल 2010, लौह अयस्क पर निर्यात शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव पर लौह धातु उद्योग विभाजित नजर आ रहा है।
30 अप्रैल 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 29 अप्रैल को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - प्रति टन/कर अतिरिक्त)
29 अप्रैल 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 28 अप्रैल को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 40000, (10) 39700, (12) 38400, (16-25) 38250,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 38100, (10) 37100, (12) 36500, (16-25) 36300,
28 अप्रैल 2010, मार्च में बुनियादी ढाँचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर) क्षेत्र के बढ़ने की दर में बढ़ोतरी हुई है।
28 अप्रैल 2010, इस्पात इंडस्ट्रीज को 31 मार्च, 2010 को समाप्त हुई तिमाही में 22 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। कंपनी को बीते वर्ष की इसी तिमाही में 38 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
28 अप्रैल 2010, पांच सौ करोड़ के गंगोत्री समूह की कंपनी गंगोत्री आयरन एंड स्टील अपनी विस्तार योजना के तहत बिहटा, पटना में 1.20 लाख टन सालाना टीएमटी बार और वायर रॉ़ड के उत्पादन के लिए 160 करोड़ का निवेश करने जा रही है। इसके अलावा वह एक पावर प्लांट भी लगाने जा रही है।
28 अप्रैल 2010, जहां इस्पात मंत्रालय निर्यात शुल्क बढ़ाने के लिए जोरदार मुहिम चला रहा है, उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय लौह अयस्क लंप पर मामूली शुल्क वृध्दि करना चाहता है। वहीं लौह अयस्क फाइंस पर निर्यात शुल्क पहले जैसा ही बरकरार रहेगा।
28 अप्रैल 2010, सब कुछ ठीक-ठाक चला तो आने वाले 40 माह के बाद नगरनार स्टील प्लांट अपना उत्पादन शुरू कर देगा। यह बात राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक राणा सोम ने कमिश्नर बस्तर मनोज कुमार पिंगुआ से मुलाकात में मंगलवार को बताई।
28 अप्रैल 2010: झारखंड प्रदेश के पतरातू में जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के छह मिलियन टन क्षमता वाले स्टील प्लांट की पहली इकाई वायर रॉड मिल देश को समर्पित कर दी गई।
28 अप्रैल 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 27 अप्रैल को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - प्रति टन/कर अतिरिक्त)
27 अप्रैल 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 26 अप्रैल को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - प्रति टन/कर अतिरिक्त)
27 अप्रेल 2010, देश में कांपैक्ट कार (छोटी कार) बाजार में नए माडलों के आने से चालू वित्त वर्ष में इस बाजार में प्रतिस्पर्धा तेजी से बढेगी जिससे मौजूदा माडलों की बिक्री में छह-सात प्रतिशत की गिरावट आएगी।
27 अप्रैल 2010, इस साल 31 मार्च को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2009-10 के दौरान देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजूकी का शुद्घ मुनाफा वित्त वर्ष 2008-09 में हुए शुद्घ मुनाफे की तुलना में 105 प्रतिशत बढ़कर 2,497.6 करोड़ रुपये हो गया।
27 अप्रैल 2010, देश की सबसे बड़ी ट्रेडिंग कंपनी एमएमटीसी ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। 31 मार्च 2010 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान सरकार की इस ट्रेडिंग कंपनी के मुनाफे में 55 फीसदी का इजाफा हुआ।
27 अप्रैल 2010, हाल के दिनों में मांग में सर्वाधिक कमी का सामना कर रहे स्पंज आयरन उत्पादकों ने अपने उत्पाद की कीमतों में 20 प्रतिशत की कटौती की है।
27 अप्रैल 2010, देश के ऑटो उद्योग की शान मारुति सुजुकी ने पिछले वित्त वर्ष में अपना मुनाफा दोगुना करने में सफलता हासिल की है लेकिन कंपनी का मानना है कि इस वर्ष उसकी बिक्री और मुनाफे की वृद्धि दर गिर सकती है। इसकी बड़ी वजह लागत का लगातार बढ़ना और प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के प्रतिस्पर्धी कीमतों पर आने वाले आकर्षक मॉडल हैं।
26 अप्रैल 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 24 अप्रैल को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - प्रति टन/कर अतिरिक्त)
26 अप्रैल 2010, रामगढ़ पतरातू के निकट बलकुदरा में ओपी जिंदल समूह की जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने शनिवार को झारखंड में अपनी पहली सरिया मिल शुरू की।
26 अप्रैल 2010, सरकारी कंपनियों का पूंजी बाजार में पिछले कुछ समय में जो ठंडा स्वागत हुआ है, उससे सरकार के विनिवेश कार्यक्रम के इंजन की गर्मी भी कम होती दिख रही है।
26 अप्रैल 2010, ब्रिटेन के अमीरों पर मंदी का इस साल कुछ खास असर देखने को नहीं मिला और स्टील मैग्नेट लक्ष्मी मित्तल एक बार फिर संडे टाइम्स की 2010 के अमीरों की फेहरिस्त में शीर्ष पर रहे।
23 अप्रैल 2010, विश्व इस्पात संगठन (डब्ल्यूएसए) के विशेषज्ञों ने कहा है कि वर्ष 2010 के दौरान दुनिया भर में इस्पात की खपत 10.7 फीसदी बढ़कर 124.1 करोड़ टन के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचेगा।
23 अप्रैल 2010, स्टील कंपनियां अगले छे महीने तक कीमतें नहीं बढ़ाएंगी।
23 अप्रैल 2010, अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स के अनुसार 56 भारतीय कंपनियों,जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी शामिल है,को दुनिया की सबसे शक्तिशाली 2000 सूचीबद्ध कंपनियों में शुमार किया गया है।
23 अप्रैल 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 22 अप्रैल को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - प्रति टन/कर अतिरिक्त)
22 अप्रैल 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 21 अप्रैल को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - प्रति टन/कर अतिरिक्त)
21 अप्रैल 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 20 अप्रैल को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - प्रति टन/कर अतिरिक्त)
21 अप्रैल 2010, गोवा के कम गुणवत्ता वाले लौह अयस्क खननकर्ताओं ने अपने उत्पादन में 30 प्रतिशत की कमी कर दी है।
21 अप्रैल 2010, छत्तीसगढ स्पंज आयरन मैनुफैक्चर्स एसोसिएशन ने कहा है कि उड़ीसा से आयरन नहीं मिलने के कारण राज्य की स्टील मिलें बंद होने की कगार पर आ गई हैं। छत्तीसगढ़ से एनएमडीसी द्वारा जरूरत का सिर्फ तीस फीसदी आयरन दिया जा रहा है। वह भी काफी महंगा है।
20 अप्रैल 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 19 अप्रैल को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
20 अप्रैल 2010, ओलिंपिक मेडेलिस्ट और प्रतिभाशाली बॉक्सर विजयेंद्र का कहना है कि दिल्ली में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम के लिए सभी बॉक्सर जोरदार तैयारियां कर रहे हैं। बॉक्सर इस बार देश के लोगों को मायूस न करेंगे। उनका लक्ष्य बॉक्सिंग में सभी वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने का है और इस लक्ष्य को पाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएंगी।
20 अप्रैल 2010, इस्पात क्षेत्र की दिग्गज आर्सेलरमित्तल को उत्तम गल्वा में अहम हिस्सेदारी खरीदे अभी 6 महीने भी नहीं बीते हैं कि उसने भारत में एक और अधिग्रहण की तैयारी कर ली है।
20 अप्रैल 2010, टाटा स्टील कोरस की टीसाइड यूनिट को बेचने से जुड़ी योजना छोड़ सकती है, क्योंकि लौह अयस्क और कोयले जैसे कच्चे माल की ऊंची कीमतों की वजह से संभावित ग्राहकों के लिए यह यूनिट अब इतनी आकर्षक नहीं रह गई है। घटनाक्रम की सीधी जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने यह जानकारी दी है।
20 अप्रैल 2010,. सड़क के अभाव में रुका बिलौआ का स्टील प्रोसेसिंग प्लांट अब गति पकड़ सकेगा। केंद्र व राज्य सरकार ने सड़क निर्माण के लिए छह करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि मंजूर कर दी है। निर्माण के लिए एक कंपनी को ठेका भी दे दिया गया है।
19 अप्रैल 2010: सीमेंट और इस्पात की कीमतों में आई तेजी के कारण इस साल के पहले तीन माह के दौरान निर्माण कार्यों की लागत पिछले साल की तुलना में पांच प्रतिशत बढ़ गई है।
19 अप्रैल 2010 : अपने काम में लगातार नयापन लाने के मामले में भी टाटा समूह और देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है।
19 अप्रैल 2010, दुनिया भर में लगातार बढ़ रही मांग की वजह से मूल धातुओं की कीमतें तेजी दिखा रही हैं।
19 अप्रैल 2010, अमेरिका के प्रतिष्ठित इलिनॉय विश्वविद्यालय में आगामी 20 अप्रैल को बेहतरीन नगरीय सुविधाओं के लिए मशहूर प्रमुख भारतीय औद्योगिक नगर जमशेदपुर की उत्कृष्ट नगरीय योजना के बारे में एक प्रस्तुतीकरण पेश किया जाएगा।
19 अप्रैल 2010, रेल मंत्रालय ने वाहन निर्माण के प्रमुख स्थलों में रेलवे स्टेशनों के नजदीक आटो हब बनाने के लिए निजी क्षेत्र से प्रस्ताव मांगे हैं। इनके जरिए रेल मंत्रालय कारों के परिवहन में रेलवे की हिस्सेदारी बढ़ाना चाहता है, जो अभी सड़क की ओर उन्मुख है।
19 अप्रैल 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 17 अप्रैल को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
19 अप्रैल 2010, सरकार ने तेजी से बढ़ रहे स्टील के दाम नियंत्रित करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी के तहत सरकार अगले हफ्ते प्रमुख स्टील कंपनियों के साथ बैठक करने जा रही है। पिछले तीन महीनों के दौरान स्टील कंपनियां स्टील के दाम में 6 हजार रुपये प्रति टन तक बढ़ोतरी कर चुकी हैं।
16 अप्रैल 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 15 अप्रैल को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
16 अप्रैल 2010, कच्चे माल की कीमतों में तेजी की आड़ में जिस तरह कंपनियां स्टील की कीमत बढ़ा रही हैं, उससे सरकार सख्त नाराज है। सरकार ने इस मसले पर स्टील कंपनियों की क्लास लेने का मन बनाया है।
16 अप्रैल 2010, उड़ीसा ने अवैध खनन रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों से सहयोग की मांग की है और इससे निपटने के लिए झारखण्ड के साथ एक संयुक्त कार्यबल गठित करने का प्रस्ताव रखा है।
14 अप्रैल 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 13 अप्रैल को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
14 अप्रैल 2010, टाटा स्टील के उपाध्यक्ष बी मुत्तुरामन ने ब्रिटेन की संसद सदस्य वेरा बेयर्ड से कहा है कि कोरस की समस्याओं से निपटने में कंपनी के प्रयासों की वह सार्वजनिक तौर पर जरूरत से ज्यादा आलोचना न करे।
13 अप्रैल 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 12 अप्रैल को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
13 अप्रैल 2010: देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी टाटा स्टील दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल की राह नहीं चलते हुए अपना गढ़ कहे जाने वाले राज्य झारखंड में अपने नये संयंत्र के प्रस्तावित परियोजना स्थल में बदलाव नहीं करेगी.
13 अप्रैल 2010, औद्योगिकरण के नकारात्मक असर के आरोपों का जवाब देने के लिए टाटा स्टील एक समिति का निर्माण करेगी, जो उड़ीसा में कंपनी की कलिंगनगर परियोजना के सामाजिक अंकेक्षण का काम देखेगी।
13 अप्रैल 2010, कच्चे माल की कीमतों में उछाल के चलते टाटा स्टील की सहायक कंपनी कोरस को लागत में प्रति टन 140-150 डॉलर तक की बढ़ोतरी का सामना करना पड़ेगा।
13 अप्रैल 2010, देश की सबसे बड़ी निजी इस्पात उत्पादक कंपनी टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक एच.एम. नेरूरकर ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में लौह अयस्क और कोयले की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोत्तरी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद उनकी भारतीय परिचालन की बिक्री में इस वर्ष करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी।
13 अप्रैल 2010, एस्सार स्टील की मूल कंपनी एस्सार स्टील होल्डिंग्स (ईएसएचएल) विदेशी बॉन्ड की बिक्री के जरिए 50 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना बना रही है।
13 अप्रैल 2010, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों ने स्टील कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ा दिया है।
12 अप्रैल 2010, सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के चार बड़े उपक्रमों को महारत्न का दर्जा देना तय कर लिया है।
12 अप्रैल 2010, खान मंत्रालय ने लौह अयस्क के अवैध निर्यात को रोकने लिए जहाजरानी मंत्रालय से मदद मांगी है।
12 अप्रैल 2010, छह प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन नहीं रहने के बावजूद फरवरी माह में औद्योगिक वृद्धि दर लगातार छठे महीने दोहरे अंक में रह सकती है।
12 अप्रैल 2010, सेल और दक्षिण कोरिया की पोस्को 15,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से झारखंड में स्टील कारखाना लगाने के लिए अगले महीने समझौते पर हस्ताक्षर कर सकती हैं। सरकार परियोजना में तेजी लाने के लिए हर संभव सहायता की पेशकश कर रही है।
12 अप्रैल 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 9 अप्रैल को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
शेयर बाजार में निवेश करने वालों को चालू वित्त वर्ष बेहतरीन अवसर देने वाला है। विनिवेश के जरिए 40,000 करोड़ रुपए एकत्र करने की सरकार की योजना के तहत दो दर्जन से ज्यादा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के निर्गम आने को तैयार हैं। इनकी शुरुआत हो रही है स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि.(सेल) से।
अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ ही दिसंबर 2009 की तिमाही में कंपनियां पटरी पर आती दिखीं, जिसका असर मार्च तिमाही में दिख सकता है। बीते वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है ।
12 अप्रैल 2010, स्टील दिग्गज कोरस में चल रहे एक भीतरी पुनर्गठन अभ्यास में अब तक तीन बड़े अधिकारियों के पद जा चुके हैं।
12 अप्रैल 2010, आपको मालूम है कि एक टन स्टील के उत्पादन के लिए लगभग 1.6 टन लौह अयस्क और करीब 0.7 टन कोकिंग कोयले की जरूरत पड़ती है।
09 अप्रैल 2010, एम्मार एमजीएफ अगले 90 दिनों में अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) लाने की योजना बना रही है।
09 अप्रैल 2010, कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी की वजह से भारतीय इस्पात कंपनियों ने इस्पात की कीमतों में हाल में करीब 2,000-3,000 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी की है।
09 अप्रैल 2010, नक्सलियों के साथ दो-दो हाथ करने में सरकार का अनुभव कैसा भी रहा हो, कारोबार की तो हालत खस्ता है।
09 अप्रैल 2010, फाउण्ड्री तथा स्टील उद्योग में अग्रणी इलेक्ट्रोथर्म ने स्टील बिलेट बनाने के लिए सबसे बड़े प्लस जीरो टन मीडियम फ्रिक्वेंसी इंडक्शन मेल्टिंग फरनेस के व्यवसायिक उत्पादन शुरू करने की घोषणा की है।
09 अप्रैल 2010, केंद्र सरकार ने स्टील एथॉरिटी ऑफ इंडिया में बीस फीसदी के विनिवेश को मंजूरी दे दी है जिससे उसे 16000 करोड़ रुपए मिलेंगे। दो चरणों में होने वाले इस विनिवेश में सेल और केंद्र सरकार को 8-8 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे।
09 अप्रैल 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 8 अप्रैल को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
08 अप्रैल 2010, भारत के शीर्ष उद्योगपति और टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को उनके दूरदर्शी वैश्विक नेतृत्व और औद्योगिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष के सीआईएफ चंचलानी ग्लोबल इंडियन अवार्ड के लिए चयनित किया गया है।
08 अप्रैल 2010, क्रिसिल रेटिंग ने बुरे दिनों के अंत का संकेत देते हुए कहा है कि इंफ्रास्ट्रक्चर, पावर और फाइनेंस जैसे सैक्टरों की कंपनियों में इस कारोबारी साल में सबसे ज्यादा विकास देखने को मिलेगा।
08 अप्रैल 2010, आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति सेल मे दस फीसदी विनिवेश के प्रस्ताव पर आज विचार करेगी।
08 अप्रैल 2010, जेएसडब्लू स्टील ने इस कारोबारी साल में 7000 करोड़ के कैपेक्स की योजना बनाई है और साल के अंत तक कर्नाटक में अपने बेल्लारी संयंत्र की क्षमता बढ़ाने की योजना भी है, इस संयंत्र की क्षमता 70 लाख टन सालाना से बढ़ाकर 100 लाख टन सालाना करने की है।
07 अप्रैल 2010: वर्ष 2009-10 में देश में स्टील की खपत 7.6 फीसदी बढ़कर 5.63 करोड़ टन पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 5.23 करोड़ टन थी।
07 अप्रैल 2010, वित्त वर्ष 2009-10 के दौरान टाटा स्टील की बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 61.7 लाख टन हो गई। कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक इससे पहले के वित्त वर्ष में उसकी बिक्री 52.32 लाख टन रही थी।
06 अप्रैल 2010: केंद्र सरकार ने आर्सेलर-मित्तल को पश्चिमी सिंहभूम के करमपदा क्षेत्र में लौह अयस्क के प्रोसपेक्िटंग लाइसेंस (पीएल) की मंजूरी दे दी. इसकी पुष्टि केंद्रीय खान मंत्री बीके हांडिक ने की है.
06 अप्रैल 2010, खाद्य पदार्थो की महंगाई तले दबे आम आदमी की गर्मियां लगता है कुछ ज्यादा गर्म होने वाली हैं क्योंकि कूलर, फ्रिज, एसी, टीवी जैसे उत्पादों के लिए उसे इस बार ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। इसके साथ ही ऑटोमोबाइल कम्पनियों पर भी लागत बढ़ने का दबाव रहेगा।
06 अप्रैल 2010, कच्चे लोहे की कीमतों में तेजी के बाद कोयले की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है और यह दोनों ही स्टील उत्पादन में कच्चे माल का काम करती हैं। अप्रैल के लिए स्टील उत्पादकों द्वारा कीमतों में की गई वृद्धि अंतिम नहीं है। उद्योग का मानना है कि इस माह के आखिरी तक करीब एक हजार रुपए प्रति टन तक कीमतें और बढ़ सकती हैं।
06 अप्रैल 2010. लौह अयस्क पर निर्यात शुल्क की बढ़ोतरी की जाए या नहीं, सरकार अभी इस बात का फैसला नहीं कर पाई है।लेकिन स्टील मंत्रालय को लगता है कि स्टील की कीमतों को स्थिर करने के लिए यह लंबी अवधि का कदम साबित हो सकता है। इसकी वजह है कि इनपुट की लागत अब कम हो रही है। मंत्रालय ने पहले से ही वित्त मंत्रालय को एक पत्र लिखा है और सभी श्रेणी के लौह अयस्क निर्यात पर 20 फीसदी शुल्क लगाने का निवेदन किया है।
06 अप्रैल 2010. जी-20 देशों के सम्मेलन से पहले प्रमुख यूरोपीय देशों ने बैंकों पर जोखिम सुरक्षा शुल्क लगाने की तैयारी कर ली है। इस शुल्क से मिलने वाले धन का इस्तेमाल भविष्य में किसी तरह के आर्थिक संकट के दौरान किया जाएगा। इसके साथ ही वित्तीय बाजारों के नियमन को कड़ा करने की योजना भी बना ली गई है। विकसित व प्रमुख विकासशील देशों के समूह जी-20 का यह सम्मेलन जून, 2010 में प्रस्तावित है।
06 अप्रैल 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 5 अप्रैल को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 40800, (10) 40100, (12) 39450, (16-25) 39200,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 40200, (10) 39200, (12) 38600, (16-25) 38400,
05 अप्रैल 2010, बोकारो इस्पात संयंत्र के नए प्रबंध निदेशक एसएस मोहंती होंगे। मोहंती वर्तमान में भिलाई इस्पात संयत्र में ईडी पी एंड ए हैं।
05 अप्रैल 2010, सरकार ने सेल, जेएसडब्ल्यू तथा एस्सार स्टील द्वारा इस्पात की कीमतों में की गई 2,500 रुपये प्रति टन तक की बढ़ोतरी को अस्थायी रुख बताया है और कहा है कि इससे मुद्रास्फीति दबाव की कोई संभावना नहीं है।
05 अप्रैल 2010, देश में लौह अयस्क का उत्पादन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) ने बढ़ती लागत के कारण लौह अयस्क के आधार मूल्य में 34-56 फीसदी का इजाफा करने का फैसला किया है। यह वृद्धि 1 अप्रैल से लागू होगी और यह अस्थायी होगी।
05 अप्रैल 2010 ,भारत से होने वाले स्टेनलेस स्टील कोल्ड फिनिश्ड (ब्राइट) बार के आयात पर यूरोपियन कमीशन (ईसी) एंटी सब्सिडी और एंटी डंपिंग जांच करने की तैयारी में है। इसकी पुष्टि यूरोपियन कनफेडरेशन आफ आयरन ऐंड स्टील इंडस्ट्रीज (यूरोफर) ने की है।
05 अप्रैल 2010, स्टील उत्पादन के आंकड़ों से इसकी मांग में सुधार के संकेत मिलने लगे हैं।
05 अप्रैल 2010, देश की प्रमुख स्टील कंपनियों- सेल, जेएसडब्ल्यू और एस्सार ने स्टील की कीमतों में 2,500 रुपये प्रति टन तक की बढ़ोतरी कर दी है। उत्पादन लागत बढ़ने की वजह से कंपनियों ने यह कदम उठाया है।
01 अप्रैल 2010, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी लार्सन ऐंड टूब्रो (एलऐंडटी) एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की ऑर्डर-बुक वाली निजी क्षेत्र की पहली घरेलू कंपनी बन गई है।
01 अप्रैल 2010, इलेक्ट्रोस्टील ग्रुप की कंपनी इलेक्ट्रोस्टील इंटीग्रेटेड ने अपने आईपीओ का मसौदा सेबी को सौंप दिया है। यह कंपनी 368772000 इक्विटी शेयरों के साथ शेयर बाजार में उतरेगी। इसमें 55315800 इक्विटी शेयरों का ग्रीन शूज ऑप्शन भी होगा।
01 अप्रैल 2010, लंदन में 2012 के ओलंपिक को हमेशा के लिए यादगार बनाने के इरादे से दो करोड़ पाउंड यानी लगभग डेढ़ सौ करोड़ रुपए की लागत से एक ख़ास मीनार तैयार की जा रही है, जिसका नाम होगा आर्सेलर मित्तल ऑर्बिट.
01 अप्रैल 2010, भारती एयरटेल द्वारा जईन के अफ्रीकी कारोबार का 10.7 अरब डॉलर में अधिग्रहण संबंधी सौदे के बाद भारतीय कंपनी वैश्विक स्तर पर शीर्ष दस दूरसंचार कंपनियों में शामिल हो जाएगी। यह किसी भारतीय कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा विदेशी सौदा है। इसके अलावा यह भारत के दूरसंचार क्षेत्र से संबंधित दूसरा सबसे बड़ा सौदा भी है।
01 अप्रैल 2010, कच्चेमाल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए स्टील कंपनियां अप्रैल से स्टील की कीमतों में कम से कम 2,000 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी करने जा रही हैं।
01 अप्रैल 2010. सरकार ने अगले दो साल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को 50 अरब डालर के आंकड़े तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। यह वर्ष 2014 तक 75 अरब डालर तक पहुंच सकता है।
31 मार्च 2010, इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी पुंज लॉयड ने पीवावाव शिपयार्ड में अपनी पूरी 19.43% हिस्सेदारी पीवावाव की प्रमोटर कंपनी एसकेआईएल शिपयार्ड होल्डिंग को बेचने का फैसला किया है।
31 मार्च 2010, कोपेनहेगन में मौसम बदला हुआ सा है। भारत के प्रति चीन के रवैये में बदलाव आया है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का मानना है कि 2009 में दोनों देशों के बीच रिश्तों में गरमाहट आई है।
31 मार्च 2010, देश के पूर्वी हिस्से में गैर कानूनी उत्खनन पर राज्य सरकारों की ओर से पाबंदी लगने के कारण 1 अप्रैल से बाजार में लौह अयस्क की कमी हो सकती है। इसीलिए इसके भाव में 10 फीसदी इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है।
31 मार्च 2010, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड को नवरत्न का दर्जा हासिल हो गया है। नवरत्न कंपनियों को अधिक वित्तीय एवं परिचालन के मामले में स्वायत्तता होती है।
31 मार्च 2010, छत्तीसगढ़ के निजी उद्योगों में डेढ़ लाख से ज्यादा स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है वहीं राज्य में मेगा उद्योगों में 25 हजार करोड़ रुपए का पूँजी निवेश हो चुका है।
31 मार्च 2010, इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो को स्टरलाइट इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड, हिंडालकों इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टाटा स्टील लिमिटेड, दिल्ली जल बोर्ड और उत्तर प्रदेश जल निगम लिमिटेड की ओर से कुल 1,126 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।
31 मार्च 2010, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एससीआई) के साथ मिलकर एक संयुक्त उद्यम कंपनी (जेवीसी) खोलेगी। यह कंपनी सेल के लिए बढ़ते कच्चे माल की आयात जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी।
31 मार्च 2010, बरबिल सेक्टर उड़ीसा और एनएमडीसी से आयरन ओर की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के चलते छग स्पंज आयरन उद्योग में संकट गहरा गया है।
31 मार्च 2010, लोहे के गैरकानूनी खनन को रोकने के लिए पिछले कुछ समय से देश भर में जारी छापेमारी से लौह अयस्क की अस्थायी रूप से कमी हो गई है। इसकी वजह से स्पंज लोहे के भाव 20 फीसदी तक चढ़ गए हैं।
31 मार्च 2010. योजना आयोग को उम्मीद है कि 12वीं योजना में ढांचागत क्षेत्र के लिए तय 1000 अरब डालर के निवेश लक्ष्य को हासिल करने में निजी क्षेत्र का बढ़-चढ़कर योगदान होगा और इसमें 500 अरब डालर की आधी राशि निजी क्षेत्र से प्राप्त होगी।
30 मार्च 2010. सार्वजनिक उपक्रमों [पीएसयू] में जनता की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए अब सरकारी कंपनियों की छवि बदलने की तैयारी है। खासतौर पर निवेशकों के बीच पीएसयू की छवि चमकाने की कोशिश शुरू हो गई है। इसका बीड़ा उठाया है सार्वजनिक उपक्रमों की शीर्ष संस्था स्कोप यानी स्टैंडिंग कांफ्रेंस आफ पब्लिक एंटरप्राइजेज ने।
30 मार्च 2010. पहली अप्रैल के बाद अगले छह महीने बाजार से कर्ज उठाने वालों के लिए दिक्कत भरे हो सकते हैं। इस दौरान न सिर्फ ब्याज दरें बढ़ने की आशंका प्रबल हो गई है, बल्कि बाजार में कर्ज के लिए नकदी में भी कमी आने के आसार हैं। सरकार अप्रैल से सितंबर तक की पहली छमाही में बड़े पैमाने पर बाजार से कर्ज जुटाने जा रही है। इस दौरान सरकार हर हफ्ते 11000 करोड़ रुपये से 15000 करोड़ रुपये का कर्ज उठाएगी।
30 मार्च 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 29 मार्च को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 40800, (10) 40100, (12) 39450, (16-25) 39200,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 40200, (10) 39200, (12) 38600, (16-25) 38400,
29 मार्च 2010, देश की नवरत्न कंपनियों में शामिल सेल, ओएनजीसी और बिजली उत्पादन सरकारी कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड को महारत्न दर्जा दिया जा रहा है।
29 मार्च 2010, दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल के मालिक और एनआरआई लक्ष्मी मित्तल 2010 में ब्रिटेन के सबसे अमीर एशियाई हैं। अनुमान है कि इस साल उनकी दौलत लगभग 11.42 अरब रुपये है।
29 मार्च 2010, भारत की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी टाटा स्टील एक बार फिर ग्लोबल डिपोजिटरी रिसीट (जीडीआर) के जरिए 50 करोड़ डॉलर (2300 करोड़ रुपये) जुटाने की योजना बना रही है।
29 मार्च 2010. चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था की विकास की दर आठ फीसदी के आसपास रहेगी, जबकि इस वर्ष विकास की दर 7.2 से 7.4 फीसदी के बीच रह सकती है।
29 मार्च 2010. रिजर्व बैंक द्वारा अगले महीने पेश की जाने वाली मौद्रिक नीति को कड़ा किए जाने की अटकलों के बीच मुख्य सांख्यिकीविद प्रणव सेन ने बढ़ती मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने के लिए किसी भी प्रकार के कठोर मौद्रिक कदम को लेकर आगाह किया है।
29 मार्च 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 27 मार्च को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 40800, (10) 40100, (12) 39450, (16-25) 39200,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 40200, (10) 39200, (12) 38600, (16-25) 38400,
26 मार्च 2010, आर्सेलरमित्तल ने उड़ीसा में अपने कर्मचारियों को अन्य जगहों पर स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है। इससे कंपनी की यहाँ लंबित इस्पात परियोजना को रद्द करने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
26 मार्च 2010, इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (एल ऐंड टी) को निर्माण और बिजली ट्रांसमिशन लाइन एवं उप-केंद्रों के लिए 1,181 करोड़ रुपये के 6 ऑर्डर मिले हैं।
26 मार्च 2010. सरकारी कंपनियों के विनिवेश में लगातार मिल रही असफलता से आजिज आ चुकी सरकार अब रणनीति बदलने पर विचार कर रही है। अगले वित्त वर्ष 2010-11 में विनिवेश के लिए बाजार में उतरने वाले सार्वजनिक उपक्रमों [पीएसयू] को अपने इश्यू बेचने के लिए ज्यादा अधिकार मिल सकते हैं।
26 मार्च 2010, विश्व की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी आर्सेलर मित्तल ने स्टील निर्माता कंपनी उत्तम गल्वा में 4.9 प्रतिशत की खरीदारी कर अपना लक्ष्य पूरा कर लिया है।
25 मार्च 2010, इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की कंपनी पुंज लॉयड ने बुनियादी ढांचा क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए अपनी अलग पहचान बना ली है।
25 मार्च 2010, अगर आप अगले महीने कार खरीदने का इरादा बना रहे हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा जेब हल्की करनी पड़ेगी।
25 मार्च 2010, टाटा स्टील ने बुधवार को कहा कि उड़ीसा के कलिंगनगर की 21,000 करोड़ रुपए की परियोजना अगले महीने से शुरू हो सकती है।
25 मार्च 2010. महंगाई पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक [आरबीआई] आने वाले दिनों में मौद्रिक नीति में और कड़ाई दिखाएगा। केंद्रीय बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने ऊंची ब्याज दरों के साफ संकेत दिए। फरवरी में थोक मूल्यों पर आधारित महंगाई की मासिक दर बढ़कर 10 फीसदी के करीब पहुंच गई। आरबीआई ने इसी के मद्देनजर बीते शुक्रवार को रेपो व रिवर्स रेपो दर में चौथाई फीसदी की बढ़ोतरी कर दी थी। मालूम हो कि केंद्रीय बैंक 20 अप्रैल को सालाना मौद्रिक नीति पेश करेगा।
24 मार्च 2010, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएसटीसी ने अगले वित्त वर्ष (2010-11) के दौरान 9100 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य निर्धारित किया है।
24 मार्च 2010. चालू योजना के दौरान ढांचागत क्षेत्र की स्थिति में भले ही बहुत ज्यादा सुधार नहीं दिखे, लेकिन अगली यानी 12वीं योजना में हालात जरूर बदलने की संभावना है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2012 से शुरू हो रही इस योजना में ढांचागत [इंफ्रास्ट्रक्चर] क्षेत्र पर लगभग 45 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा [1025 अरब डालर] की राशि खर्च करने का प्लान तैयार किया है। इसमें से आधी से ज्यादा राशि निजी क्षेत्र की कंपनियां खर्च करेंगी।
23 मार्च 2010, सिंगुर और नंदीग्राम में हुई फजीहत के बाद पश्चिम बंगाल की वामपंथी सरकार अब औद्योगीकरण की दिशा में बड़ी सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ रही है।
23 मार्च 2010, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट के पास 32 हजार एकड़ जमीन है।
23 मार्च 2010, एक अप्रैल से स्टील के दाम एक बार फिर बढ़ने जा रहे हैं। हमें एक्सक्लूसिव खबर मिली है कि सभी स्टील कंपनियां लांग और फ्लैट स्टील के सभी प्रोडक्ट की कीमत नए सिरे से बढ़ाने जा रहे हैं।
23 मार्च 2010, घाटे में चल रहे सरकारी उपक्रम हिमफेड को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) से आर्थिक मजबूती मिलने के आसार हैं।
23 मार्च 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 22 मार्च को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 39195, (10) 38495, (12) 37844, (16-25) 37619,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 39400, (10) 38400, (12) 37800, (16-25) 37600,
23 मार्च 2010. केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने सोमवार को कहा कि सरकार को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान अर्थिक वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहेगी और अगले वित्त वर्ष के दौरान यह 8.5 फीसदी तक पहुंच जाएगी।
23 मार्च 2010. ढाचागत क्षेत्र के विकास से संबंधित संप्रग सरकार की मौजूदा नीति में आने वाले दिनों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सरकार सड़क व बिजली क्षेत्र में निजी कंपनियों की वित्तीय दिक्कतों को दूर करने के लिए उन्हें कुछ अतिरिक्त प्रोत्साहन देने पर भी विचार कर रही है। इस बारे में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को योजना आयोग की दो बैठकों में सहमति बनाने की कोशिश होगी।
22 मार्च 2010, नेरचौर & हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में मकानों को भूकंप व भूचालों से होने वाले नुकसान को कम करने को टाटा टिकसान आगे आया है।
19 मार्च 2010: रेल बजट में माल भाड़े में कोई इजाफा न करने का एलान कर वाहवाही बटोरने वाली रेल मंत्री ममता बनर्जी अब बल्क कमोडिटी के लिए दरों में 10-15 फीसदी इजाफा करने की योजना बना रही हैं, जिस पर इन कमोडिटी को इस्तेमाल करने वाले उद्योगों ने नाराजगी जताई है।
19 मार्च 2010, सार्वजनिक क्षेत्र की 2 प्रमुख कंपनियों- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) और एनटीपीसी ने महारत्न का दर्जा मांगा है, जिससे उन्हें ज्यादा बड़े खर्च के फैसलों के लिए सरकार से अनुमति नहीं लेनी पड़ेगी।
19 मार्च 2010, उड़ीसा में प्रस्तावित परियोजना की धीमी गति से परेशान दक्षिण कोरिया की स्टील उत्पादक पास्को ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल के साथ झारखंड में 15,000 करोड़ रुपये की लागत से संयंत्र लगाने का समझौता किया है।
19 मार्च 2010. सरकार कपडा, इंजीनियरिंग उत्पादों एवं चमड़ा निर्यातकों के लिए और प्रोत्साहन उपायों की घोषणा अगले सप्ताह कर सकती है क्योंकि यह क्षेत्र अब भी वैश्विक मांग में कमी की समस्या से जूझ रहे हैं।
19 मार्च 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 18 मार्च को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त) सरिया:
कामधेनु: (8 एमएम) 39195, (10) 38495, (12) 37844, (16-25) 37619,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 40100, (10) 39100, (12) 38500, (16-25) 38300,
19 मार्च 2010, देश की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
18 मार्च 2010, स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स यूरोप की दिग्गज कार कंपनी रेनॉ को व्हील्स रिम की आपूर्ति करेगी।
18 मार्च 2010. रेल बजट में माल भाड़े में कोई इजाफा न करने का एलान कर वाहवाही बटोरने व वाली रेल मंत्री ममता बनर्जी अब बल्क कमोडिटी के लिए दरों में 10-15 फीसदी इजाफा करने की योजना बना रही हैं, जिस पर इन कमोडिटी को इस्तेमाल करने वाले उद्योगों ने नाराजगी जताई है।रेलवे अगले महीने घरेलू इस्तेमाल के लिए स्टील, कोयला, सीमेंट और लौह अयस्क की ढुलाई की समीक्षा करेगी और उसके आधार पर यह फैसला किया जाएगा कि भाड़ा कितना बढ़ाया जाएगा।
18 मार्च 2010. पश्चिम रेलवे ने फरवरी २०१० तक ११ महीनों में ५३० लाख टन माल ढोया है, जो पिछले वित्त वर्ष में ढोये गए ४५० लाख टन से १८ फीसदी अधिक है। जिससे पश्चिम रेलवे की माल ढुलाई से फरवरी २०१० तक ११ महीनों में होने वाली आय, इससे पहले के वित्तीय वर्ष से २२ फीसदी अधिक है।
17 मार्च 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 16 मार्च को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 39195, (10) 38495, (12) 37844, (16-25) 37619,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 37900, (10) 36900, (12) 36300, (16-25) 36100,
17 मार्च 2010, दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल की ओर से कहा गया है कि कंपनी तुर्की की कंपनी डायेन के साथ मिलकर इराक में एक स्टील मिल लगाएगी।
16 मार्च 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 15 मार्च को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
सरिया: कामधेनु: (8 एमएम) 37195, (10) 36496, (12) 35844, (16-25) 35619,
अम्बा शक्ति एफई-500: (8 एमएम) 37900, (10) 36900, (12) 36300, (16-25) 36100,
15 मार्च 2010, भले ही कोरिया की प्रमुख इस्पात कंपनी पोस्को और उड़ीसा सरकार के बीच जमीन अधिग्रहण और परियोजना से प्रभावित लोगों के विस्थापन और पुनर्वास पर कोई आम सहमति नहीं बन पाई हो मगर कंपनी 15 मार्च को महाराष्ट्र में अपनी इस्पात फैक्टरी की आधारशिला रखेगी।
15 मार्च 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 13 मार्च को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
15 मार्च 2010. उद्योग मंडल एसोचैम ने अनुमान व्यक्त किया है कि देश में 2015 तक 8.73 करोड़ नए रोजगारों का सृजन होने की संभावना है। इसमें सबसे अधिक योगदान विनिर्माण क्षेत्र का रहने की उम्मीद है।
12 मार्च 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 11 मार्च को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
12 मार्च 2010, अगले वित्त वर्ष में देश में इस्पात महँगा हो सकता है। इस्पात उद्योग के एक विशेषज्ञ की राय में बढ़ती उत्पादन लागत तथा माँग में वृद्धि से मार्च के बाद इस्पात की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।
12 मार्च 2010, इस्पात की खपत चालू वित्त वर्ष के अप्रैल से फरवरी की अवधि के दौरान 8.5 फीसद बढ़कर 5.12 करोड़ टन हो गई। ऐसा वाहन, बिजली के घरेलू उपकरण और निर्माण क्षेत्र में माँग बढ़ने के कारण हुआ।
12 मार्च 2010, जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन और शहर की विधायक सावित्री जिंदल ने एक बार फिर दुनिया के धनवानों की लिस्ट में डंका बजाया है।
12 मार्च 2010, कंप्रेसर बनाने वाली कंपनी किर्लोस्कर न्यूमौटिक कंपनी लिमिटेड को इस्पात कंपनी जिंदल स्टील एवं पॉवर लिमिटेड से 118 करोड रूपए के ऑर्डर प्राप्त हुए है।
12 मार्च 2010, सरकार ने एनएमडीसी के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) के प्राइस बैंड की घोषणा की है, इसकी कीमतों को लेकर जो हलचलें चल रही थीं वह थोड़ी दूर हो गई हैं।
12 मार्च 2010, कार खरीदने के इच्छुक लोगों को अब पहले से कहीं ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है।
11 मार्च 2010. दिल्ली की मंडियों में गत 10 मार्च को निम्न लोहा व इस्पात उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे - (प्रति टन/कर अतिरिक्त)
11 मार्च 2010, देश की सबसे बड़ी खनिज कंपनी एनएमडीसी का फालोऑन पब्लिक इश्यू यानी एफपीओ खुल गया है।
11 मार्च 2010, सरकारी स्टील कंपनी सेल वर्ष 2014 तक अपनी वार्षिक उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 260 लाख टन करेगी। यह विस्तार विभिन्न चरणों में होगा।
11 मार्च 2010, दुनिया के अरबपतियों की फेहरिस्त में इस बार भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी और स्टील किंग के नाम से मशहूर लक्ष्मी मित्तल को शीर्ष 10 में जगह मिली है।
11 मार्च 2010, स्टील मंत्रालय ने कहा है कि वह सेल में बीस फीसदी शेयरों की बिक्री के लिए प्रस्ताव कैबिनेट को इसी हफ्ते भेजेगा।
11 मार्च 2010, आने वाले समय में मकान बनाना और भी महंगा हो सकता है। बजट में एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद स्टील कंपनियों को वैसे भी कीमतें बढ़ाना का मौका मिल गया है।
10 मार्च 2010, इस्पात मंत्रालय ने आज कहा कि वह इस्पात विनिर्माता सेल की 20 फीसद शेयर बिक्री का प्रस्ताव इसी सप्ताह मंत्रिमंडल के पास भेजेगा।
09 मार्च 2010, देश की दिग्गज कंपनी एस्सार समूह ने विस्तार परियोजनाओं के लिए लंदन शेयर बाजार में अपनी ऊर्जा और बिजली कारोबार को सूचीबद्ध कराने तथा पूंजी बाजार से तीन अरब डालर तक जुटाने की योजना बनाई है।
09 मार्च 2010, एनएमडीसी के संयुक्त महाप्रबंधक (वित्त) एन.श्रीनिवासन ने कहा, "कर्नाटक सरकार ने संयंत्र की स्थापना के लिए 2,500 एकड़ भूमि के आवंटन का वादा किया।
09 मार्च 2010, गनीमत है कि सरकार ने विनिवेश की गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए पिछले झटकों से कुछ तो सीखा।
09 मार्च 2010, भिलाई संयंत्र के 7.0 एमटीपीए विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसपी ने 8 मार्च को भिलाई इस्पात संयंत्र, भिलाई में स्टील मेल्टिंग शॉप-3 पर सेकंडरी रिफाइनिंग यूनिट (पैकेज न. 025ए) के लिए चीन के विजडरी इंजीनियरिंग एंड रिसर्च इनकारपोरेशन लिमिटेड और दुबई के मैसर्स ट्राफल्गर इंटरनेशनल एफजेडई के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
09 मार्च 2010, स्टेनलेस स्टील बर्तन निर्माताओं ने 600 एमएम से कम स्तर वाले स्टील क्वायल को एंटी डंपिंग डयूटी से मुक्त रखने की मांग की है।
08 मार्च 2010, भारत के पास स्टील उत्पादन को लेकर महत्वाकांक्षी होने की सारी वजहें मौजूद हैं।
08 मार्च 2010, टाटा स्टील की बिक्री चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से फरवरी के दौरान 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 55.4 लाख टन रही है। इस्पात उत्पादों की मांग में निरंतर सुधार से कंपनी की बिक्री में इजाफा हुआ है।
08 मार्च 2010, खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एनएमडीसी के एफपीओ की कीमत तय करने को लेकर ऊहापोह को देखते हुए कहा जा सकता है कि सार्वजनिक निर्गमों के लिए कीमत तय करना सरकार और प्रबंधकों के लिए कठिन और चुनौतीभरा काम है।
05 मार्च 2010, भूषण स्टील एंड पावर कंपनी ने गुरूवार को आयकर विभाग में टेक्स के रूप में 200 करोड रूपए जमा कराए।
05 मार्च 2010. भारत औद्योगिक उत्पादन के मामले में विश्व में नौवें पायदान पर है जबकि चीन, जापान को पीछे छोड़ते हुए इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। अमेरिका इस सूची में शीर्ष स्थान पर है।
04 मार्च 2010. स्टील उद्योग को लौह अयस्क और कोकिंग कोल की बढ़ी हुई कीमतें परेशान करने लगी हैं। कीमतें बढऩे का दबाव स्टील उद्योग पर है। इसे देखते हुए स्टील कंपनियां अपने उत्पादों के दाम में मामूली बढ़ोतरी की तैयारी कर रही हैं।
04 मार्च 2010, इस्पात निर्माता सरकारी कंपनी सेल ने बजट में उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी के कारण स्टील उत्पादों की की कीमतें 600 रुपए प्रति टन तक बढ़ा दी हैं।