कोयला और स्टील के क्षेत्र में सफलता के बाद वर्ष 2006 हमने ऑटोमोबाइल्स के क्षेत्र में प्रवेश किया। साधारण से प्लग-इन-सिस्टम से हमने बी 2 बी सेवा की शुरुआत की। अपने ईसेल्स प्लेटफार्म, ऑटोजंक्शन से हमने रिपोजेज्ड (कब्जे में लिये गये) वाहनों की आनलाइन बिक्री शुरू की। पुराने वाहन मालिकों और बिक्रेताओं (विशेष रूप से आटो फाइनेंस कंपनियों) के लिए यह एक सुअवसर के रूप सामने आया, जिससे वे देशभर में अधिक से अधिक ग्राहकों के पास पहुंचने में सफल होने लगे।
उद्योग के विशेषज्ञों की सेवाओं की मदद से हमारी इस प्रक्रिया ने बिक्री करने वालों को जहां बेहतर कीमत दिलाने में मदद की, वहीं खरीदने वालों को शीघ्रता और सुविधा पूर्वक खरीदने का मौका मिला।
हमारी संकल्पित टीम के प्रयासों का फल मिला और ऑटोजंक्शन पूर्व मालिकाने वाले वाहनों की खरीद का प्राथमिक स्रोत बना। प्रतियोगितात्मक रूप से ऑटोजंक्शन वाहनों की खरीद के लिए एक ऐसी जगह बन गया, जहां से विभिन्न प्रकार के वाहन सर्वाधिक वाजिब कीमत पर खरीदे जा सकते हैं।
हमारे इस प्रयास ने इस क्षेत्र में सक्रिय वृहद और शक्तिशाली गठजोड़ को तोड़ दिया और पूर्व मालिकाने वाले वाहनों की खरीद और बिक्री के लिए एक संगठित मंच प्रदान किया।
घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड