अपने कोयला बिक्री विभाग द्वारा हमने कोलजंक्शन की शुरुआत की, जिसने इंटरनेट के माध्यम से हमें पूरे देश के कोयला ग्राहकों तक पहुंचने में मदद की। कोलजंक्शन से हम कोल इंडिया लि. और उसके उपक्रमों के लिए कोयले की बिक्री करते हैं। आज कोलजंक्शन ने एक ब्रांड का दर्जा प्राप्त कर लिया है । घरेलू कोयला बाजार में इसकी वजह से व्यापक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव आया है।
कोलजंक्शन की शुरुआत के पीछे हमारा उद्देश्य भारतीय बाजार में कोयले की बिक्री में दक्षता और पारदर्शिता कायम करना और कोल इंडिया तथा उसके सहायक उपक्रमों को कोयले का बाजार के अनुरूप मूल्य दिलाना है।
अमरीका में यांकी रूल पर आधारित सिक्यूरिटीज की बिक्री के तर्ज पर हमारी कोयले की ईसेल्स प्रक्रिया सर्वश्रेष्ठ बिक्री पद्धति के मानक के रूप प्रतिष्ठित हुई है।
कोलजंक्शन के माध्यम से हमने अनेक बाधाओं को तोड़ा और कोयला बाजार में अनेक मानक स्थापित किये। हम पहली व्यावसायिक इकाई हैं, जिसने छोटे कोयला क्रेताओं को सीधे कोल इंडिया जैसी वृहद कंपनी के संपर्क में लाने का कार्य किया। ऐसे देश में जहां पर 70 प्रतिशत ऊर्जा की जरूरतें कोयले से पूरी होती हों और जहां पर कोयले की आपूर्ति में नौकरशाही और ब्लैक मार्केटिंग का हस्तक्षेप हो, हमनें ऐसी प्रक्रिया की शुरुआत की, जिससे एक उपभोक्ता कम से कम 9 टन कोयले की खरीद भी कर सकता है। तकनीकी दक्षता और बाजार की गहरी जानकारी के आधार पर हमने ऐसी उपलब्धि प्राप्त कर दिखाई, जिसके लिए अतीत में प्रयास तक नहीं किया गया था।
घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड