कॉन्टेंट एंड कॉन्फ्रेंस विभाग समय-समय पर राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन करता है।
इन सम्मेलनों में विभिन्न विषयों को उठाया जाता है, जिसमें इस्पात, नॉन फेरस मेटल (अलौह धातु), कोयला, सोर्सिंग, लॉजिस्टिक्स आदि शामिल हैं। शुरुआत से ही इस विभाग ने ऐसे कई सम्मेलनों का आयोजन किया, जिसने अपना उद्देश्य पूरा करने के अलावा उद्योग जगत के आपसी सम्बन्धों को मजबूत किया।
इन सम्मेलनों में सम्बन्धित उद्योग के महत्वपूर्ण प्रतिनिधियों द्वारा वक्तव्य तथा प्रेजेंटेशन पेश किए जाते हैं।
इन सम्मेलनों में सम्बन्धित उद्योग के सभी पहलुओं व विषयों को उठाया जाता है। इनमें मांग-आपूर्ति परिदृश्य, नियम और गुणवत्ता का मुद्दा, लॉजिस्टिक्स व तकनीक, वित्त व रिस्क प्रबंधन सहित अन्य सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा की जाती है।
घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड