फाइनेंशियल सर्विसेस

एमजंक्शन ने पहचाना की सेल्स और डिस्ट्रिब्यूशन (क्रय और वितरण) के चैनल को मजबूत करने और क्रेताओं तथा विक्रेताओं के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए सप्लाई चेन में प्रभावी ढंग से प्रतियोगी दर पर धन की उपलब्धता जरूरी है। इस उद्देश्य से फाइनेंशियल सर्विसेस की शुरुआत की गयी। इसके तहत न सिर्फ कई बैंकों के साथ गठबंधन किया गया, बल्कि पूरी प्रणाली को ऑनलाइन फाइनेंस के लिए ऐसे व्यवस्थित किया गया कि यह सेवा 24 x 7 x 365 के आधार पर वर्ष के सभी दिन चौबीसों घंटे उपलब्ध रहे। इससे सप्ताहांत और सार्वजनिक छुट्टियां भी वाणिज्य और व्यापार के लिए बाधक नहीं रहीं।

एमजंक्शन में हमने अपने ग्राहकों के लिए कई सेवाओं की शुरुआत की। सभी बाधाओं को दूर करके हमने इस बात का प्रयास किया कि प्राथमिकता के आधार पर ग्राहकों के हितों को सुनिश्चित किया जा सके। इसी के आधार पर हमने देशभर में तेज और सुरक्षित भुगतान संग्रह की व्यवस्था की। इसके कई लाभ हैं, क्योंकि यह तत्काल क्रेडिट, तेज भुगतान, तेजी से रसीद प्राप्ति आदि कार्य संपन्न करके क्रेताओं और विक्रेताओं के कार्य को सुगम बनाती है। तेजी से भुगतान की रसीद मिलने से, तेजी से आर्डर जारी होते हैं और शीघ्रता से सामग्री भेजी जाती है।

हमने काफी संख्या में विश्वस्त ग्राहक तैयार किये हैं और सर्वोत्तम तरीके से उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रयास करते हैं। इस तरह के ग्राहकों के लिए जिन्हें अपने लिए कार्यकारी पूंजी की तलाश है, हमने अपने प्रयास से ऑनलाइन फाइनेंस फैसिलटी की शुरुआत की। इन सुविधाओं से हम अनेक प्रक्रियाओं में उनकी मदद कर रहे हैं।

घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड