ऑयडल एसेट ऑक्शन (बेकार संपत्ति की नीलामी)

बेकार पड़ी संपत्ति की ऑनलाइन नीलामी कंपनी की एक अन्य महत्वपूर्ण सेवा है। बेकार संपत्ति के निपटारे की बढ़ती चिंता को हमने शीघ्र पहचाना और उसके लिए यह व्यवस्था की। जिस गति से औद्योगिक विकास हो रहा है, उस गति से इसके पहले नहीं हुआ। इसमें उत्पादकता में सुधार पर सबसे अधिक जोर दिया जा रहा है, जो सिर्फ लगातार तकनीकी सुधार से ही बरकरार रखी जा सकती है।

इसकी वजह से बेकार पड़े सामानों का ढेर लगता जाता है, जिनका निपटारा अधिकतम आमदनी के साथ किया जाना जरूरी है। यहां पर हमारी सेवा काम आती है । उत्पादन कार्य से जुड़े उपकरण से लेकर, पुराने कंप्यूटर, पुराने फर्नीचर समेत सभी बेकार पड़ी सामग्री की बिक्री की हम व्यवस्था करते हैं।

एमजंक्शन के माध्यम से बेकार संपदा ई-मार्केटप्लेस से इस तरह से बेची जाती है कि ग्राहक और क्रेता सीधे संपर्क कर सकें। हमारे चैनल ने संभावित खरीदारों का एक बड़ा आधार तैयार किया है, जिससे विक्रेता को अपनी सामग्री का बेहतर मूल्य पाने में सुविधा होती है।

घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड