मेटल एंड मिनरल (धातु और खनिज)

विश्व भर में स्टील की बिक्री के लिए हम सबसे बड़े ई-मार्केट हैं। मेटलजंक्शन के बैनर तले हमने सफलतापूर्वक 4 मिलियन टन से अधिक स्टील अपने ग्राहकों को बेचा है। वर्तमान में हम हर महीने 150,000 टन स्टील बेच रहे हैं। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर हमने स्टील के ई-व्यवसाय में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है।

तकनीक, विशेष रूप से इंटरनेट के इस्तेमाल से, हम स्टील कंपनियों को खर्च में कमी, राजस्व में वृद्धि और लाभ की दर में वृद्धि करने का अवसर सुलभ कराते हैं। इंटरनेट ने नये ग्राहकों की तलाश में कंपनियों की मदद की है, जिससे बिक्री और भुगतान में शीघ्रता आयी है। इसके अतिरिक्त हमारे प्रयासों ने सप्लाई चेन मैनेजमेंट में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। इससे तीन भिन्न उत्पाद बाजारों का सृजन हुआ है-


  • कमोडिटी स्टील प्रोडक्ट्स

  • ब्रांडेड स्टील प्रोडक्ट्स

  • आर्डर के हिसाब से बने स्टील प्रोडक्ट्स

सप्लाई चेन में मैन्युअल सेलिंग की जटिलता और अन्य खामियों के साथ-साथ बिक्री में काफी समय लेती हैं। इसके साथ ही बिक्री खर्च में वृद्धि, स्टाक और लॉजिस्टिक की समस्या होती हैं। स्टील उत्पादक भौगोलिक रूप से बिखरे, असंगठित और प्रकृति से विभाजित बाजार की समस्याओं को दूर करने के लिए अपने स्तर पर सर्वोत्तम पर्यास कर रहे थे।

तभी, हमारी प्रक्रिया ने उनकी इन समस्याओं को दूर कर दिया। हमारा प्लेटफार्म सभी को समान रूप से अपने परिचालन दक्षता, पारदर्शी प्रक्रिया और दक्षता से लाभ पहुंचाता है। हमारे ग्राहकों में ट्रेडर, फैब्रिकेटर, री रोलर्स और अंतिम स्तर पर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता शामित हैं।

घोषणा | गोपनीयता नीति | सर्वाधिकार सुरक्षित. © 2006-2010 एमजंक्शन सर्विसेस लिमिटेड