आर पावर का बूटीबोरी संयंत्र जल्द होगा शुरू


25 अप्रैल 2008। रिलायंस पावर की विशेष उद्देश्य वाली कंपनी, विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर (वीआईपीएल) कैप्टिव बिजली संयंत्र के लिए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया

लगभग 300 मेगावाट क्षमता वाला यह बिजली संयंत्र महाराष्ट्र के नागपुर के पास बूटीबोरी में लगाया जा रहा है।सूत्रों का कहना है कि इस संयंत्र के लिए जरूरी जमीन खरीदी जा चुकी है और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड ने रिलायंस पावर की इस परियोजना को स्वीकृति दे दी है।

रिलायंस पावर जल्द ही 1500 करोड़ रुपये वाली इस परियोजना के लिए इंजीनियरिंग, उपकरण और निर्माण (ईपीसी) ठेके देने वाली है। सूत्रों का कहना है कि परियोजना लगभग 2010 तक पूरी हो जाएगी।बूटीबोरी की यह परियोजना देश में स्थापित की जाने वाली ग्रुप कैप्टिव बिजली संयंत्र परियोजनों के तहत, बड़ी बिजली परियोजनों में से एक है। इस संयंत्र में बनाई जाने वाली बिजली रियायती दरों पर मुख्य तौर पर महाराष्ट्र के औद्योगिक उपभोक्ताओं को दी जाएगी।

यह परियोजना रिलायंस पावर को महाराष्ट्र सरकार की नोडल विकास एजेंसी महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम ने प्रतिस्पर्र्द्धी अंतरराष्ट्रीय बोली की प्रक्रिया के जरिये दी (बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदी)

Disclaimer | Privacy Policy | All rights reserved. © 2006-2013 mjunction Services Limited